Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया

Posted on 31 March 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में श्री सुधन रावत, हापुड़ में श्री शाहिद मंजूर, बुलन्दशहर में श्री कमलेश बाल्मीकि और अलीगढ़ में श्री जफर आलम के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए आज कहा कि विपक्षी विदेशी कम्पनियों से अपना प्रचार करा रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा के लोग काम नहीं करते हैं, झूठा प्रचार ज्यादा करते हैं। इसके विपरीत समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार ने काफी काम किया हैं। लेकिन उनका उतना प्रचार नहीं हुआ है। फिर भी जनता का रूझान और समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ हैं।
श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा ने देश की जनता के साथ धोखाधड़ी की है। जनता इन्हें लोकसभा चुनावो में सबक सिखाएगी। दोनों पार्टियों को उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं, इसलिए वे दल बदलुओं को टिकट दे रहे हैं। उन्होने कहा कि जन विरोधी नीतियों बल्कि यूपीए सरकार की विदाई तय हो चुकी है। चुनाव के बाद देश में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। तीसरे मोर्चे की सरकार के गठन में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।
श्री यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विकास का काम समाजवादी सरकार ने किया है। पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश में एक भी बिजलीघर नहीं लगा। जनता की गाढ़ी कमाई पत्थरों की प्रतिमाओं, स्मारकों, पार्को पर खर्च कर दी गई। हर तरफ लूट मची रही। समाजवादी पार्टी की सरकार ने जनता की कमाई का पैसा जनता के हित में लगाया है। देश की बड़ी कम्पनियां उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने आ रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने 1 लाख 60 हजार शिक्षा मित्रों को नौकरी दी, मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 500 सीटें बढ़ाई गई, विधायक निधि से इलाज का भी इंतजाम किया गया है। लैपटाप योजना से गरीब बच्चों की जिन्दगी भी संवरेगी। बीमारों को अस्पताल तक ले जाने के लिए 108 और प्रसूताओं को लाने ले जाने के लिए 102 नं0 की एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध है। पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया। जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ने का काम चल रहा है। बिजली का इंतजाम हो रहा है। श्री यादव ने आज असौड़ा हापुड़ में जहांगीराबाद, बुलन्दशहर में श्री कमलेश बाल्मीकि तथा नुमाइश मैदान अलीगढ़ में उन्होने श्री जफर आलम के पक्ष में भी जनसभाएं की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in