Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी की प्रेस कांफ्रेस में विभिन्न दलों के नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए -

Posted on 31 March 2014 by admin

Û    समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से प्रभावित होकर वंचित जमात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चतर सिंह कश्यप सभी पदाधिकारियों के साथ श्री मुलायम सिंह यादव को देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के सभी लोकसभा प्रत्याशियों का समर्थन करेगें और उनके पक्ष में प्रचार करेगें। उन्होने मुजफ्फरनगर से अपना नामांकन वापस लेने की घोषणा की।
Û    डा0 संध्या कठेरिया, पूर्व विधायक मैनपुरी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई है। बसपा छोड़कर वह समाजवादी पार्टी के पक्ष में इटावा, कन्नौज, मैनपुरी और फिरोजाबाद में पार्टी का प्रचार करेगी।
Û    श्री चिरंजीव महाजन व्यापारी नेता गौतमबुद्धनगर भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
Û    श्री चतर सिंह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री कृष्ण राठौर, कोषाध्यक्ष श्री रमेश चन्द्र कश्यप, महासचिव श्री बाबूराम प्रजापति श्री अशोक गुप्ता, श्री जवाहर यादव, प्रवक्ता श्री सतीश सैन, श्री मलखान सिंह निषाद अध्यक्ष बुलन्देखण्ड, श्री योगेश कश्यप, युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा श्री दीनानाथ निषाद, मण्डल प्रभारी, गोरखपुर ने भी समाजवादी पार्टी का समर्थन किया है।
Û    वंचित जमात पार्टी की राय है कि कश्यप निषाद, प्रजापति समाज की सभी उपजातियां, जो उत्तर प्रदेश में 17 नामो से जानी जाती है, को अनुसूचित जाति का लाभ दिलाने की समाजवादी सरकार ने ईमानदार कोशिश की है जबकि अन्य दल इन्हें गुमराह करते रहे हैं। इसके अतिरिक्त पिछड़ा अतिपिछड़ा एवं किसानों, अल्पसंख्यको के हितों की लड़ाई भी समाजवादी पार्टी लड़ती रही है।
Û    श्री चतर सिंह कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित जमात पार्टी के अनुसार उनकी पार्टी के घोषणा पत्र में सबको समान शिक्षा देने का वायदा किया गया है जिसको मा0 मुख्यमंत्री जी ने लैपटाप वितरण कर पूरा कर दिया है। समाजवादी पार्टी सरकार ने किसानों, मुसलमानों, नौजवानों और समाज के हर तबके के हित की योजनाएं चलाई है। इसलिए अब वे मुजफ्फरनगर से स्वयं चुनाव न लड़कर समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में काम करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in