Archive | December, 2013

विजय शंखनाद रैली की तैयारियां पूर्ण - डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 20 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी की विजय शंखनाद रैली की तैयारी पूर्णता की ओर है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 राजनाथ सिंह आज 19 दिसम्बर को ही वाराणसी पहुंच रहे हंै। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी भी वाराणसी पहुंच चुके हंै। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 मुरली मनोहर जोशी 15 दिसम्बर से ही लगातार वाराणसी में रह कर आयोजकों का मार्गदर्शन कर रहे हंै। प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी व प्रदेश सहप्रभारी त्रिवेन्द्र रावत भी काशी पहुंच चुके हैं।
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि काशी क्षेत्र की रैली पिछली रैलियों का रिकार्ड तोड़ेगी और एक नया कीर्तिमान बनायेगी। प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि विजय शंखनाद रैली में सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर, सहित पूरे काशी क्षेत्र से समाज के सभी वर्ग रैली में पूर्ण जोश के साथ भागीदार बन रहे हंै। काशी क्षेत्र की जनता देश और प्रदेश में परिवर्तन की संवाहक बनने का संकल्प ले चुकी है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि काशी क्षेत्र में ßहर हर महादेव-घर घर महादेव, हर हर मोदी- घर घर मोदीß का जय घोष हो रहा है। काशी क्षेत्र की जनता का नरेन्द्र मोदी को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। रैली के आयोजन को जनता ने अपने हाथ में ले लिया है। सभी एक दूसरे को आमंत्रित कर रहे हंै। रैली में काशीवासी स्वप्रेरणा से आगे आकर रैली को ऐतिहासिक बनाने जा रहे हंै।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि रैली में वाहनों की उपलब्धता आडे़ आ रही है। जनता आपसी सहभागिता के आधार पर रैली में आने की व्यवस्था सुनिशिचत कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि रैली स्थल पर दोनों ओर पार्किंग व्यवस्था की गर्इ है। रैली स्थल पर मंच और मैदान की व्यवस्था पूर्ण हो रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने हार्इकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा सपा सरकार में रेवड़ी की तरह बांटी जा रही लालबतितयों पर रोक लगाने का âदय से स्वागत किया है।

Posted on 20 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने हार्इकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा सपा सरकार में रेवड़ी की तरह बांटी जा रही लालबतितयों पर रोक लगाने का âदय से स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि न्यायालय के इस निर्णय से प्रदेश की सपा सरकार के मुह पर करारा तमाचा लगा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से तो लालबत्ती बांटने की बाढ़ सी आ गयी है। प्रदेश सरकार सब काम काज छोड़कर केवल लालबत्ती वितरण समारोह में ही वयस्त हो गर्इ है। उन्हाेंने कहा कि चुनावी आहट से शुरू हुआ बत्ती बांट कार्यक्रम मुजफ्फरनगर दंगे के बाद पशिचमी उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हुआ। अकेले मेरठ में तीन, बागपत में दो, मुजफ्फरनगर में चार और शामली में एक लालबत्ती दी गर्इ।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि इन बतितयाें के बांटने से सपा का ग्राफ सुधरने वाला नहीं है क्योंकि मुजफ्फरनगर दंगे के समय सरकार की साम्प्रदायिक नीति का प्रचण्ड ताण्डव जनता देख चुकी है। डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार के मनमानेपन को न्यायालय समय-समय पर रोकता रहता है लेकिन उसके बाद भी सपा सरकार को शर्म नहीं आती। उन्हाेंने कहा कि चाहे मुजफ्फरनगर दंगे के समय पीडि़तों को राहत दिये जाने में धर्म के आधार पर भेदभाव की बात रही हो या माध्यमिक चयन आयोग में आरक्षण की बात रही हो, प्रत्येक मामले में  न्यायालय ने अपना दखल देकर प्रदेश सरकार को रोकने का काम किया है। अब लालबत्ती वितरण अभियान को रोककर न्यायालय ने प्रदेश सरकार को एक बार फिर सबक सिखाने का काम किया है। डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्रियों की संख्या से रायबहादुरों की संख्या लगभग दूनी हो गयी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने सपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए बांटी गर्इ लालबतितयों को अविलम्ब वापस ले।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा उड़ीसा में बाढ़ राहत के लिए 50 करोड़ रुपये योगदान

Posted on 20 December 2013 by admin

इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक उपक्रमों ने ओडिशा में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने के लिए माननीय इस्पाित मंत्रीए श्री बेनी प्रसाद वर्मा को 50 करोड़ रुपये का एक चेक सौंपा। इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों यानीए सेलए एनएमडीसीए आरआईएनएलए एमएसटीसीए एमओआईएलए केआईओसीएलए मेकॉन और ओएमडीसी ने क्रमशः 20 करोड़ रुपयेए 20 करोड़ रुपयेए 4 करोड़ रुपएए 2ण्6 करोड़ रूपएए 1ण्5 करोड़ रुपएए 1 करोड़ रुपएए 0ण्5 करोड़ रुपए और 0ण्4 करोड़ रुपये का योगदान दिया।
माननीय इस्पाेत मंत्री ने चेक सौंपते हुए आपदा के कारण हुए जीवन के नुकसान पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राष्ट्र और विशेष रूप से इस्पात मंत्रालय इस विपत्ति और नुकसान के समय में उड़ीसा के लोगों के साथ है। श्री वर्मा ने राज्य के लिए समर्थन और सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया ।
आज किए गए योगदान के अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अन्य सीएसआर गतिविधियां इस्पात मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा चलाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर  राज्य सरकार की ओर से ओडिशा सरकार के मुख्य सचिव श्री जेण्केण् महापात्र ने माननीय इस्पामत मंत्री से चेक ग्रहण किया। इस अवसर पर इस्पात मंत्रालय के सचिवए श्री जीण् मोहन कुमारए मंत्रालय के संयुक्त सचिवए इस्पात मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के सीएमडी भी उपस्थिति थे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगामी 21 एवं 22 दिसम्बर 2013 को कृषि भवन लखनऊ के सिथत सभाकक्ष में धर्म विज्ञान एवं अध्यात्म विषयक एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Posted on 20 December 2013 by admin

आगामी 21 एवं 22 दिसम्बर 2013 को कृषि भवन लखनऊ के सिथत सभाकक्ष में धर्म विज्ञान एवं अध्यात्म विषयक एक अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन मानव कल्याण एवं विज्ञान प्रसार संस्थान, लखनऊ, उ.प्र. भारत एवं प्दकपंद ।ेेवबपंजपवद वित जीम ैजनकल व तिमसपहपवद ;प्।ैत्द्धए क्मसीप के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों जैसे पशिचम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली, झारखण्ड इत्यादि एवं कर्इ देशों जिसमें फिलीपीन, स्वीटजरलैण्ड, कजाकिस्तान, कैमिब्रज आदि के शिक्षाविद अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। संगोष्ठी का विषय धर्म, विज्ञान एवं अध्यात्म इस कारण से रखा गया है जहाँ आज के युग में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने 63वें संशोधन में अध्यात्म को स्वास्थ्य के अन्यपक्षों के साथ जोड़ने पर बल दिया है वहीं दूसरी ओर समाज में कुछ लोग धर्म के आधार पर समाज को विगठित करने में लगे हुए हैं इस संगोष्ठी में विभिन्न सामाजिक वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक वैज्ञानिकों के द्वारा धर्म, विज्ञान एवं अध्यात्म विषय पर फैली भ्रानितयों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।  इसी कारण से सम्मेलन में सामाजिक वैज्ञानिकों एवम प्राकृतिक वैज्ञानिकों के साथ-साथ ज्योतिषियों, राजनीतिज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों, सभी वर्ग के वक्ताओं को आमनित्रत किया गया है।
इस अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में लगभग 150 वक्ता समिमलित होंगे। सम्मेलन का आयोजन डा.विभा अगिनहोत्री, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, मानवशास्त्र विभाग नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविधालय के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनका सहयेाग डा. सुनीता कुमार, डा. शोभा त्रिपाठी, डा. राहुल पटेल, डा. सन्तोष उपाध्याय, डा. ऐश्वर्या अवस्थी, डा. अंशु केडि़या, डा. पूजा अग्रवाल, सुगन्धा शंकर, श्री प्रदीप केशरवानी, सुश्री विभा बाजपेर्इ, डा. अमर कुमार आदि कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नया दौर के सभी पुराने अंकों को किताबी शक्ल में प्रकाशित किया जाए : आज़म खां

Posted on 20 December 2013 by admin

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने आज यहाँ विधान भवन में सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मशहूर उदर्ू पत्रिका ‘नया दौर के ‘वाली आसी विशेषांक का विमोचन किया। इस मौके पर सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल और पत्रिका के सम्पादक डा0 वज़ाहत हुसैन रिज़वी मौजूद थे।
विशेषांक के विमोचन के बाद श्री आज़म खाँ ने कहा कि वाली आसी की शायरी हमारी तहजीबी परम्परा की एक बेहतरीन मिसाल है। उन्होंने अपनी शायरी के माध्यम से इंसानी दु:ख-दर्द का चित्रण करने की भरपूर कोशिश की है और इस कोशिश में वह बड़ी हद तक कामयाब भी रहे हैं। वाली आसी न तो आधुनिकता के समर्थक थे और न ही पुरातनवादी थे, बलिक सामाजिक बराबरी को अपनी जिंदगी का जरूरी उद्देश्य मानते थे। उन्हें ये खूबियाँ विरासत में मिली थीं और जिंदगी भर उन्होंने इन परम्पराओं का अपनी शायरी के जरिये संरक्षण किया। श्री आज़म खाँ ने कहा कि नया दौर ने अपनी शानदार साहितियक परम्परा को निभाते हुये वाली जैसे मशहूर शायर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मकसद से उनकी शायरी पर यह विशेषांक प्रकाशित किया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि नया दौर के अन्य विशेषांकों की ही तरह इस विशेषांक को भी पाठक पसंद करेंगे।
नगर विकास मंत्री ने सूचना निदेशक से अपेक्षा की कि विगत 67 वषोर्ं में प्रकाशित होने वाले नया दौर के सभी अंकों को किताबी रूप में एक श्रृंखला के तहत प्रकाशित कराया जाये। नया दौर के सम्पादक की योग्यताओं का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि डा0 रिजवी ने नया दौर के सम्पादक की हैसियत से कर्इ अच्छे विशेषांक प्रकाशित किये हैं। ये सभी अंक सही अथोर्ं में दस्तावेज की हैसियत रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की डा0 रिजवी भविष्य में भी इसी तरह के विशेषांक निकालते रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा डा0 फराह उस्मानी ने कहा

Posted on 20 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा डा0 फराह उस्मानी ने कहा कि निराश्रित एवं असहाय बच्चों की पढ़ार्इ एवं उनकी देख रेख में हर सम्भव मदद की जायेगी। उन्हाेंने कहा कि निराश्रित एवं असहाय बच्चों के लिए रोचक कहानियों की पुस्तके उपलब्ध कराकर बाल पुस्तकालय खुलवाने में सहायता की जायेगी। उन्हाेंने कहा कि आकांक्षा समिति ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद के पिछडे एक गाव को एडाप्ट कर विकास कार्यो को कि्रयानिवत कराने में हरसम्भव सहयोग कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं असहाय बच्चों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया गया है परन्तु ऐसी इन योजनाओं से अधिक से अधिक बच्चों को लाभानिवत कराने हेतु सामाजिक संस्थाओं को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति की सदस्याएं सामाजिक उत्थान के कार्यो में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिशिचत करें, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभानिवत हो सकें।
आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा डा0 फराह उस्मानी आज राजकीय बाल गृह शिशुसदन, लखनऊ में आकांक्षा समिति की ओर से निर्मित दो नये कमरों का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा समिति का उददेश्य असहाय एवं निराश्रित बच्चों एवं लोगों की मदद करना है। उन्होने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य करने से अत्यधिक संतोष एवं प्रसन्नता प्राप्त होती है।
आकांक्षा समिति जनपद लखनऊ की अध्यक्षा श्रीमती प्रीति चौधरी ने कहा कि राजकीय बाल गृह शिशुसदन, लखनऊ में जगह के अभाव को दृषिटगत रखते हुए आकांक्षा समिति की ओर से निर्मित दो नये कमरों को बनवाने का कार्य किया गया है और आगे भी आवश्यकतानुसार मदद करने में आकाक्षा समिति पीछे नहीं रहेगी। उन्होने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आकांक्षा समिति की प्रदेश अध्यक्षा डा0 उस्मानी पहली अध्यक्षा हैं जिन्होंने अपने व्यस्ततम कार्यो में से अपना बहुमूल्य समय निकाल कर राजकीय बाल गृह शिशुसदन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में राजकीय बाल गृह शिशुसदन, लखनऊ के बच्चों ने स्वागत गीत एवं प्रेरणादायक ”नन्हा बीज बोने पर एक पौधा बनेगा, और अच्छे कार्य करने पर देश महान बनेगा गाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की वरिष्ठ सदस्या डा0 मालविका पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित राजकीय बाल गृह शिशु सदन,लखनऊ की अधीक्षिका एवं कर्मचारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिला जज व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

Posted on 20 December 2013 by admin

जनपद न्यायाधीश शशिकान्त व जिला मजिस्ट्रेट जुहेर बिन सगीर ने आज अपरान्ह में जिला कारागार का निरीक्षण किया और बनिदयों से पूछताछ कर गवाहों आदि की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिये।
जनपद न्यायाधीश व जिला मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार की विभिन्न बैरकों में पुरूष व महिला बनिदयों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या है तो नि:संकोच बतायें। उन्होंने जिला कारागार के चिकित्सालय का निरीक्षण कर इलाज करा रहे बनिदयों से उनके रोग व डाक्टरों से रोगों के निदान की सिथति के बारे में पूछा।
जिला कारागार में सी0एण्ड डी0एस0 द्वारा निर्माणाधीन शौचालय के कार्य रूके होने के बारे में अवगत कराया कि बजट की कमी के कारण कार्य रूका पड़ा है, जिस पर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस समस्या का समाधान जल्द ही करा दिया जायेगा। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार की बाउण्ड्री बाल व वीडियो कान्फ्रेसिंग हाल का निर्माण राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराया जा रहा है।
निरीक्षण के समय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए0के0 सिंह जेल अधीक्षक सन्तलाल यादव, जेलर आर0एस0यादव, पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) बबीता साहू भी उपसिथत थे।

Comments (0)

पेरार्इ सत्र 2013-14 में सहकारी चीनी मिलों के प्रभावी संचालन के निर्देश

Posted on 19 December 2013 by admin

उ0प्र0 सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक डा0 बी0के0 यादव ने बताया कि पेरार्इ सत्र 2013-14 के दौरान सहकारी चीनी मिलों में वांछित परिणाम प्राप्त करने के उददेश्य से संघ मुख्यालय से गहन अनुश्रवण निरन्तर किया जा रहा है। 16 दिसम्बर 2013 तक कार्यरत 22 सहकारी चीनी मिलों द्वारा 110.75 लाख कुन्तल गन्ने की पेरार्इ की जा चुकी है, जब कि गत सत्र के दौरान इसी अवधि में 108.09 लाख कुन्तल गन्ने की पेरार्इ की गयी थी। इस प्रकार वर्तमान सत्र के दौरान गत सत्र की अपेक्षा 2.66 लाख कुन्तल गन्ने की पेरार्इ अधिक की जा चुकी है। 16 दिसम्बर 2013 तक कुल 7.63 लाख कुन्तल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। बेहतर कार्य करने वाले सहकारी चीनी मिलों के प्रधान प्रबन्धकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं जिन मिलों में अच्छे परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं, उन मिलों के प्रधान प्रबन्धकों को दण्डात्मक कार्यवाही हेतु चेतावनी दे दी गयी है। सहकाारी चीनी मिलें गन्ना कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के लिए कटिबद्ध हैं तथा इस संबंध में प्रधान प्रबन्धकों को समुचित दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा आज यहां परिवहन विभाग की हेल्पलाइन सेवा का

Posted on 19 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव द्वारा आज यहां परिवहन विभाग की हेल्पलाइन सेवा का औपचारिक उदघाटन परिवहन आयुक्त कार्यालय में किया गया। औपचारिक उदघाटन के साथ ही यह हेल्पलाइन सेवा टोल-फ्री नम्बर 1800-1800-151 पर जनसामान्य के लिए आरम्भ हो गयी है।
इस अवसर पर सर्वप्रथम परिवहन मंत्री द्वारा परिवहन आयुक्त श्री रजनीश गुप्ता तथा उनकी टीम को बधार्इ दी गर्इ जिनके विगत 4-5 महीनों में किये गये अथक प्रयास के कारण  यह हेल्पलाइन सेवा आरम्भ की जा सकी है। चाहे शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने का कार्य हो अथवा बी0एस0एन0एल0 के अधिकारियों के साथ समन्वय कर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में आवश्यक इन्फ्रास्ट्रचर स्थापित करना हो, इस पूरे कार्य को कम समय में पूर्ण करने में परिवहन आयुक्त द्वारा की गयी व्यकितगत पहल की भी परिवहन मंत्री द्वारा प्रशंसा की गयी।
हेल्पलाइन के बारे में परिवहन मंत्री द्वारा विस्तार से अवगत कराते हुए बताया गया कि इस नम्बर पर काल करने पर जनता को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। इस हेल्पलाइन पर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 9:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक (11:00 घण्टे) की अवधि में किसी भी नागरिक द्वारा काल किया जा सकता है। इस हेल्पलाइन पर काल करके सामान्य जनता द्वारा विभाग की क्रिया-कलापों जैसे- वाहन के रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, टैक्स इत्यादि से संबंधित प्रपत्रों और इनसे सम्बनिधत प्रक्रिया की जानकारी हेल्पलाइन के एक्जीक्यूटिव से सीधे बात करके प्राप्त की जा सकेगी।
साथ ही किसी व्यकित को अपने कार्य के निस्तारण में परिवहन कार्यालयों के किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी से शिकायत होने की सिथति में उनके द्वारा हेल्पलाइन पर फोन करके शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।  यदि मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के समय परिवहन विभाग के अधिकारी अथवा सिपाही के व्यवहार के सम्बन्ध में भी किसी वाहन स्वामीआपरेटर को किसी प्रकार की शिकायत हो तो वह भी हेल्पलाइन पर फोन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
हेल्पलाइन में प्राप्त होने वाले फोन काल्स को बी0एस0एन0एल0 के अधिकृत एक्जीक्यूटिव  द्वारा रिसीव किया जायेगा।  हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायत से सम्बनिधत सभी काल्स कम्प्यूटर पर दर्ज की जायेंगी तथा प्रत्येक काल की आटोमैटिक वाइस रिकार्डिंग भी होगी। टोल-फ्री नम्बर पर शिकायतकर्ता द्वारा प्राप्त शिकायत रजिस्टर होते ही शिकायत का एक रेफरेंस नम्बर आटो जनरेट होगा, जिसके प्रयोग से संबंधित शिकायत को भविष्य में ट्रैक किया जा सकेगा।
परिवहन मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि शिकायत के रजिस्टर हो जाने पर शिकायतकर्ता को एसएमएस के माध्यम से एक मैसेज जाएगा, जिसमें रेफरेन्स नम्बर, शिकायत का प्रकार (इमरजेंसीअर्जेन्टनार्मल)निराकरण अधिकारी का नाम, पदनाम, फोन नम्बर एवं निराकरण का सम्भावित समय अंकित होगा।  इसी के साथ शिकायत के बारे में संक्षिप्त विवरण उस अधिकारी को एसएमएस द्वारा जाएगा, जो शिकायत के निराकरण हेतु अधिकृत होगा।  इसमें शिकायतकर्ता का नाम एवं फोन नम्बर भी अंकित होगा। आवश्यकता होने पर अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से सीधे बात करके भी निराकरण किया जा सकता है।
परिवहन मंत्री द्वारा बताया गया कि हेल्पलाइन पर एक पृथक पोर्टल  (ूूूण्नचजतंदेचवतजीमसचसपदमण्वतह) भी स्थापित किया जा रहा है, जिस पर विभागीय अधिकारी अपनी लागइन आर्इडी एवं पासवर्ड के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की सिथति, इत्यादि दर्ज कर सकेंगे। साथ-ही उक्त पोर्टल पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायतों के निस्तारण की सिथति देख सकेंगे।
परिवहन मंत्री द्वारा यह भी बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के आनलाइन टैक्स पेमेण्ट की व्यवस्था जो दिनांक 22.11.2013 से लखनऊ और गाजियाबाद में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में प्रारम्भ की गयी है, के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए अब इसे आज दिनांक 18.12.2013 से प्रदेश के शेष समस्त जनपदों के परिवहन कार्यालयों में लागू किया जा रहा है।  इस व्यवस्था के लागू होने से अब प्रदेश के सभी जनपदों में पंजीकृत व्यावसायिक वाहनों के स्वामियों के लिए स्टेट बैंक इण्टरनेट बैंकिंग तथा सभी बैंकों के एटीम-सह-डेबिटक्रेडिट कार्डस के माध्यम से आनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध हो गयी है।
परिवहन मंत्री द्वारा आशा व्यक्त की गयी कि विभाग द्वारा शुरू की जा रही इन हेल्पलाइन सेवा तथा आनलाइन टैक्स जमा कराने की सुविधा का लाभ प्रदेश की जनता द्वारा अधिक से अधिक प्राप्त किया जाएगा।  साथ ही इससे विभाग को भी अपनी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे जन सामान्य में विभाग की छवि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने कहा दबंगो से पिटती अखिलेश की पुलिस निरीहों को पीट रही है।

Posted on 19 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा दबंगो से पिटती अखिलेश की पुलिस निरीहों को पीट रही है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि गम्भीर बात यह है कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद के आसपास अपराधियों के हब बनते जा रहे है। दरोगा दौड़ा-दौड़ा कर पीटा जा रहा है, पुलिस कर्मी मूकदर्शक की भूमिका में खड़े हो उसे पिटता देखते रह जा रहे है। मासूम को हथकड़ी पहना पुलिस शौक से शहर भर में आजमगढ़ में घुमाती है किन्तु यही जाबाज पुलिस अपने दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटे जाने पर प्राथमिकी दर्ज करा कर्तव्यों की इतिश्री मान लेती है।
बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर संवादाताओं से चर्चा के दौरान प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि लगातार अखिलेश सरकार के घटते इकबाल के कारण दबंगों के निशाने पर आम जन की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी है। जिन पुलिसकर्मियों पर सामान्य जन की सुरक्षा की जिम्मेदारी, जब वही सुरक्षित नही हैं तो प्रदेश के आम नागरिकों का क्या हाल होगा समझा जा सकता है। उन्होने इटावा के चौबिया थाने में हुर्इ घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सत्तारूढ दल के कददावर मंत्री का संरक्षण पाये दबंग बेखौफ होकर दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते है। दुर्भाग्यजनक घटना यह है कि दरोगा के साथ गए हमराही पुलिसकर्मी अपने साथी दरोगा को पीटते हुए मूकदर्शक बन खड़े देखते रह जाते है। सत्ता का गरूर दबंगों पर इतना था कि उन्होने गएहाथों दरोगा को धमकी भी दे डाली की दोबारा गांव में दिखार्इ दिये तो खैर नही।
उन्होने कहा कि इटावा और उसके आसपास में प्रशासनिक व्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी है। 6 माह से ऊपर बीत जाने के बाद संतोषपुरा (र्इट गांव) की घटना पर सत्तासंरक्षण के कारण दबंगों के दबाव में पुलिस अब तक कोर्इ कार्यवाही नही कर पायी। आज भी आरोपी बेखौफ है। शौकिन सिंह की पुलिस हिरासत में उसरहार थाने में मौत होती है। एसओ समेत 5 अन्य लोग नामजद होते है जो अन्य नामजद है उन्हे भी वरिष्ठ मंत्री का संरक्षण। यही जाबाज पुलिस जब आजमगढ़ में एक बालक को मोबाइल चोरी में पकड़ती है उसे शहर में कमर में रस्सी बांध घुमाती है।
श्री पाठक ने कहा कि इटावा में जिन दबंगों ने पुलिस के दरोगा पर हमला किया, मारपीट की क्या प्राथमिकी दर्ज होना ही कार्यवाही है। फिर अपने ही सहकर्मी को पिटते देखते उसके सहयोगियों पर कठोर कार्यवाही क्यों नही? उन्होने सवाल उठाते हुए कहा कि तालमेल का अभाव है जब इतने निचले स्तर पर है तो कैसे सरकार यह महसूस करती है कि वह राज्य की कानून व्यवस्था ठीक कर लेगी।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इटावा में दरोगा के साथ मारपीट करने वाले जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही होनी चाहिए जो पुलिसकर्मी अपने साथी को पिटता देखते रहे उनके विरूद्ध भी प्रशासनिक कार्यवाही की जाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2013
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in