Archive | December 24th, 2013

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों से सीधी लड़ार्इ समाजवादी पार्टी की है।

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों से सीधी लड़ार्इ समाजवादी पार्टी की है। सांप्रदायिकता फैलाने वाला प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी गुजरात में नरसंहार का दोषी है। सब यही उम्मीद करते हैं कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हराने में समर्थ होगी।
श्री मुलायम सिंह यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हमारा असली निशाना दिल्ली है। उ0प्र0 तो हमने जनता के सहयोग, नौजवानों के परिश्रम और कार्यकर्ताओं के घर-घर पार्टी की नीतियां पहुचाने के कारण जीत लिया और समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बन गर्इ।  इस सरकार ने विकास और जनहित के इतने काम किए हैं जितने देश के किसी और सूबे में भी नहीं हुए है। किसानों की कर्ज माफी, मुुफत दवार्इ और पढ़ार्इ के साथ कन्या विधाधन, लैपटाप वितरण, 10वीं पास मुसिलम लड़कियों के अनुदान और बेकारी भत्ता ये सब सुविधाएं राज्य सरकार ने दी हैं।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब संसद के चुनावों में लगभग दो महीने का समय ही रह गया है। इस बार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। विपक्षी हमलावर हैंं। छोटी मोटी घटनाओं को भी तूल दी जाती है। इतने बड़े प्रदेश में जब भी कहीं कोर्इ घटना होती है तो सरकार तुरन्त कार्यवाही करती है। इससे सरकार की सजगता का पता चलता है। यह सरकार जनता के लिए है और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री यादव ने कहा कि राजनीति बहुमत का भी खेल है। जब ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो जहा सांप्रदायिक ताकतों की शिकस्त होगी वहीं केन्द्र में सरकार के बनने से समाजवादी पार्टी की निर्णायक भूमिका होगी। कांग्रेस-भाजपा की मिली भगत में बसपा भी षामिल है। इन सबको समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ही सबक सिखाएगा।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे अब अपने चुनाव क्षेत्रों में डट जाएं। लोकसभा चुनावों की लड़ार्इ गाव-घर-मुहल्लों तक लड़ी जानी है। समाजवादी सरकार की उपलबिधयो से जन-जन को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को याद रखना चाहिए कि समाजवादी पार्टी ने अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है और सांप्रदायिकता के खिलाफ तो शुरू से ही जंग लड़ी है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा और एनडीए को दिल्ली से दूर किये हुये हैं। कांगे्रस घोटालों में घिरी है और बसपा अपने काले कारनामों की वजह से जनता की निगाह से उतर चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कांग्रेस, भाजपा और बसपा को समाजवादी पार्टी के खिलाफ षडयंत्रकारी बताते हुए कहा

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कांग्रेस, भाजपा और बसपा को समाजवादी पार्टी के खिलाफ षडयंत्रकारी बताते हुए कहा कि इनसे सांप्रदायिक ताकतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि सांप्रदायिकता से लड़ने की क्षमता समाजवादी पार्टी में ही है। गुजरात में मुसिलमों का कत्लेआम कराने वाले को देश कैसे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठा सकता है। लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस भाजपा की नहीं तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और इसमें समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल होने के कारण निर्णायक भूमिका निभाएगी।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 111वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर सुविख्यात कवि एवं भाषा संस्थान के अध्यक्ष श्री नीरज, पूर्व सासद श्री भगवती सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, महासचिव डा0 सी0पी0 राय एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्री मुलायम ंिसंह यादव ने कहा कि जनता को भटकाने की साजिशें हो रही है। बिना पूर्व सूचना शामली के एक कैम्प में जाकर बेवजह एक चुनावी मुददा बनाने की कोशिश की गर्इ है।  समाजवादी पार्टी ने मुजफफरनगर-शामली के पीडि़तों की जितनी मदद की उतनी कभी किसी सरकार ने नहीं की। समाजवादी पार्टी सरकार ने मकान बनाने के लिए 5-5 लाख रू0, सामान खरीद के लिए 2-2 लाख रू0 दिए। मृतक आश्रितों को नौकरी दी। कांग्रेस और बसपा राज में हुए दंगों के पीडि़तों को किसी ने न्याय नहीं दिया।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इनसे भविष्य की राजनीतिक दिशा-दशा तय होगी। सांप्रदायिक ताकतें तेजी से उभर रहीं है। इनकी रोक समाजवादी पार्टी से ही सम्भव है क्योंकि जनता हमारे साथ है। भाजपा से बड़ी रैलियां समाजवादी पार्टी की हुर्इ। उत्तर प्रदेश पर ही अब धर्मनिरपेक्षता को बचाने का दायित्व है। कांग्रेस और भाजपा के संस्कार एक हैं जबकि समाजवादी पार्टी के संस्कार गांव खेत किसान से जुड़े है। शोषित,पीडि़तों के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ही मोर्चा लेता रहा हैं। आज फिर उसे संकल्प लेना है कि वह समाजवादी पार्टी को भारी जीत दिलाएगा। जो भी प्रत्याशी तय हुआ है उसे जिताएं। उन्होने कहा ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहां नौजवानों का आव्हान किया कि वे फिर विधानसभा चुनावों की तरह फिर साइकिल यात्राएं करके जनता के बीच जाएं, समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाएं वहीं यह नसीहत भी दी कि वे बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए संकलिपत हो। तभी दिल्ली में समाजवादी सरकार बनाने का सपना पूरा होगा। कार्यकर्ता अपने आचरण और व्यवहार में विनम्रता रखें और अन्याय के विरोध तथा सच्चार्इ के साथ चलें। श्री यादव ने कड़े शब्दो में पार्टी की छवि खराब करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि अनुशासनहीनता किसी की, किसी भी स्तर पर कतर्इ बर्दाश्त नहीं होगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी और र्इमानदारी के साथ बेदाग रहा है। किसानों संबंधी उनकी नीतियों पर समाजवादी पार्टी अमल कर रही है। भारत की आजादी के संघर्ष में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वे गांव के किसान की जिन्दगी जीते थे। गांव वालों की बात उन्होने देश स्तर पर उठार्इ थी। वे सिद्धांतनिष्ठ व्यकित थे। जब नेहरू जी ने सहकारी खेती का प्रस्ताव किया तो चौधरी साहब ने उसका दृढ़ता से विरोध किया क्योंकि वे मानते थे कि खेतों से किसान का स्वाभाविक लगाव होता है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर सर्वश्री राज किशोर मिश्र, डा0 मधु गुप्ता, श्रीमती मधुबाला पासी, श्रीमती विजमा यादव, श्रीमती आशा किशोर,(विधायक),राम आसरे कुशवाहा, विजय यादव, सुनील यादव, मुजीबुर्रहमान बबलू, सुशील दीक्षित, अशोक देव, डा0 फिदा हुसेैन अंसारी, डा0 हीरा ठाकुर, बृजेन्द्र मलिक, रमेश प्रजापति, प्रेम प्रकाश वर्मा, मो0 एबाद, आशीष सिंह, मो0 हनीफ, देवेन्द्र सिंह, डा0 निर्भय सिंह पटेल, राम सागर यादव, राम भवन, मुदसिस्र हुसैन, फाखिर सिददीकी, कमल मौर्य, डा0 गोपाल सिंह, ओ0पी0 राजूपत, सागर धानुक, दिनेश यादव, के0सी0 जैन, प्रेमचन्द्र गुप्ता, प्रदीप शर्मा, चंदि्रका पाल, राज कुमार प्रजापति, कुलदीप वर्मा आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश एवं प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सकता है : अखिलेश यादव

Posted on 24 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसान नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर आज विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश एवं प्रदेश को खुशहाल बना सकते हैं।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही है। इसी के दृषिटगत मुफ्त सिंचार्इ की व्यवस्था की गर्इ है। किसानों को समय पर बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें ज्यादा से ज्यादा किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत लाभानिवत भी किया जा रहा है। गन्ना किसानों पर उठे एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हित में चीनी मिलों को पुनर्संचालित कर रही है।
इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चौधरी, विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता, सचिव सचिवालय प्रशासन श्री अरविन्द नारायण मिश्र, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पंधारी यादव, सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल, जिलाधिकारी, लखनऊ श्री अनुराग यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आज देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए उतावली है-दिलीप साहू

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेन्द्र मोदी को मानवता का हत्यारा कहे जाने पर शिवाजी वाहिनी एवं उत्तर प्रदेश साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता के हत्यारे नरेन्द्र मोदी नहीं है बलिक मुलायम सिंह यादव मानवता के सबसे बडे हत्यारे है जिन्होने मुसिलमो को खुश करने के लिए अयोध्या मे राम भक्तों पर गोलियां चलवाकर हिन्दुओं का कत्लेआम कराया था इस बात को हिन्दु जनता न कभी भूलेगी और न  कभी मुलायम सिंह को माफ करेगी।
श्री साहू ने कहा कि मुलायम सिंह का यह सही है कि जनता बहुत ही समझदार है इसीलिए चार विधानसभा के हुए चुनाव में वहाँ  की जनता ने सपा की हवा निकालते हुए सपा का सूपड़ा साफ कर दिया और आने वाले लोकसभा के चुनव में यूपी की ही जनता सपा की बचीखुची हवा भी निकाल देगी क्योकि यूपी ही नहीं देश की जनता यह भी नहीं चाहेगी कि अयोध्या के राम भक्तों पर गोली चलवाकर उनकी हत्या करवाने वाला देश का प्रधानमंत्री ख्वाब मे भी न बन पाये और मुलायम सिंह ”मुंगेरीलाल के हसीन सपने” की तरह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहे।
श्री साहू ने कहा कि आज देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए उतावली है इसीलिए नरेन्द्र मोदी की रैलियों में जनता अपने खर्चें से उनका भाषण सुनने के लिए इतनी तादाद में पहुच रही है कि बड़े से बड़ा मैदान भी छोटा पड जा रहा है इसीलिए देश में नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सबसे बड़ा मैदान तलाशा जाता तब वहा रैली होती है। और सपा उत्तर प्रदेश में अपनी जन सभा करने के लिए सरकारी मशीनरी का भपूर उपयोग करती है तब कही थोड़ी बहोत भीड़ हो पाती है और सपा सरकारी धन का दुरूपयोग करती है श्री साहू ने मुलायम सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तो सरकारी मशीनरी के बदौलत भीड़ जुटा लेते है अगर उनमे हिम्मत है तो उत्तर प्रदेश के बाहर नरेन्द्र मोदी की तरह भीड़ जुटाकर दिखाये । तब उनका घमण्ड चूर हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

क्रिसमस पर राज्यपाल की बधार्इ

Posted on 24 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने क्रिसमस के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को, विशेषकर र्इसार्इ समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है। क्रिसमस की पूर्व सन्ध्या पर जारी अपने बधार्इ सन्देश में  श्री जोशी ने कहा है कि प्रभु यीशु ने दु:खी और पीडि़त मानव को प्रेम, करूणा, और आत्मीयता का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व सभी को शांति, सदभाव एवं भार्इचारे का सन्देश देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधार्इ दी है।

Posted on 24 December 2013 by admin

आज यहां जारी एक बधार्इ संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु र्इसा मसीह ने मानवता के कल्याण के लिए करुणा, सेवा, क्षमा और शांति का जो संदेश दिया था, वह वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रभु र्इसा मसीह का जन्मदिन (क्रिसमस) जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश भी देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर इसार्इ समाज को बधार्इ देते हुये कहा

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर इसार्इ समाज को बधार्इ देते हुये कहा है कि र्इसा मसीह ने मानवता को क्षमा, करूणा, और प्रेम का संदेश दिया। उनका सबसे बड़ा संदेश है कि ”पाप से घृणा करो, पापी से नहीं” और जो भी तकलीफ में हो उसकी भरपूर सेवा करों। यीशू मसीह ने खुद को क्रूस पर लटकाने वालों के लिए भी कहा था कि प्रभू इन्हें क्षमा करना क्योंकि ये नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी ने कहा सपार्इ गुण्डों पर चेतावनी के बजाए कार्यवाही हो।

Posted on 24 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा सपार्इ गुण्डों पर चेतावनी के बजाए कार्यवाही हो। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा अखिलेश सरकार के गठन से ही कार्यकर्ताओं को नसीहतों का पाठ पढ़ा रहे मुलायम सिंह यादव की कथनी और करनी में विभेद के कारण इन चेतावनीयों का असर नही पड़ रहा है। यह कब तक कह कर काम चलाया जायेगा की गुण्डर्इ करने वाले पार्टी से बाहर होंगे। श्री पाठक ने सपा प्रमुख के बयानों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि राहत कैम्पों में जिन साजिशों की बात सपा प्रमुख करते है, उन साजिशों के बारे में मुख्यमंत्री को क्यो पता नही? आखिर राज्य का मुख्यमंत्री कौन है, सपा प्रमुख या अखिलेश यादव?
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा में प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा यह समझ से परे है कि लगातार दावों के विपरीत सपार्इ अपनी ही सरकार की कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनते है, उन पर कार्यवाही नही होती। जन सुनवार्इ का यह आलम है कि पार्टी के विधायकों को सार्वजनिक रूप से यह कहना पड़ा कि राजधानी लखनऊ की पुलिस संगठित रूप से 50 लाख रूपये की वसूली प्रतिमाह करती है। इतनी बड़ी वसूली बगैर सत्ता के संरक्षण के कैसे संभव है?
उन्होने कहा सत्ता गठन के मंच से शुरू हुर्इ सपार्इयों की गुण्डागर्दी बदस्तूर जारी है। सपार्इ नेतृत्व ने जहां कहीं सार्वजनिक रूप से चेतावनी के अतिरिक्त इन मामलों विपक्ष और मीडिया के दबाव में कार्यवाही करने की जहमत उठार्इ उन्हे भी पुन: महिमा मणिडत किया। जिस प्रकरण का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख ने चेतावनी जारी करी जब उसमें ही कोर्इ कार्यवाही नही की गर्इ, तो अन्य मामलों में कार्यवाही होगी यह संभव है क्या?
श्री पाठक ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर संर्किणता पाले लोग कभी दंगों को जातिय संघर्ष बताते है तो कभी राहत कैम्पों में रह रहे लोगों को निशाने पर ले उन्हे शरणार्थी की बजाय साजिशकर्ता करार देने में लग जाते है। सपा प्रमुख और मुख्यमंत्री में संवादहीनता की सिथति यह है कि दंगों का दंश झेल रहे लोगों को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव जहां साजिशकर्ता बता रहे है, वही सरकार ने माना की ये शरणार्थी है और इन्हे शीघ्र ही वापस गांव भेजने का प्रयास किया जा रहा है। अब सच कौन बोल रहा है, उन्होने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सवाल करते हुए कहा कि राहत शिविरों मे रह रहे पीडि़तों (साजिशकर्ताओं) को घर वापस भेजने में और कितने दिन लगायेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक तो दंगों का दंश झेल रहे लोग मौसम की मार से पीडि़त हो रहे है। बच्चों की जान गवा रहे है। दूसरे उनके बदहाली और बेबसी का मजाक बनाये ये बयान उन्हे दर्द दे रहे है। सरकार सच बताये?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डॉ वीरप्पा मोइली ने पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

Posted on 24 December 2013 by admin

पेट्रोलियम मंत्री डॉण् एम वीरप्पा मोइली ने आज से पर्यावरण और वन मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए डाण् मोइली ने कहा कि पर्यावरणए वन्य जीव.जन्तु और मानव जाति – सभी के लिए स्थान निर्धारित है। उन्होंने कहा कि कुछ निर्धारित नियम और कानून हैं जिन्हें हमें नियामक के रुप मे अदा करने की जरूरत है। काम के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। स्वातंत्र्य के लिए यथासंभव कुछ भी नहीं छोड़ा जाना चाहिए। अंततः हमें मंत्रालय द्वारा निर्धारित काम के नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने यह भी कहा पर्यावरण संबंधित मुद्दों पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा ।
डॉण् मोइली को पिछले सप्ताह सुश्री जयन्ती नटराजन द्वारा त्यागपत्र दिये जाने के बाद पर्यावरण और वन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय द्वारा वार्षिक क्रिसमस कार्निवल.2013 का आयोजन

Posted on 24 December 2013 by admin

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय कल यानि 25 दिसंबर 2013 को वार्षिक क्रिसमस कार्निवल का आयोजन कर रहा है। क्रिसमस के माहौल को ध्यान में रखते हुए क्रिसमस के पेड़ को विभिन्न खिलौनोंए सितारों और आकर्षक उपहारों से सजाया जाएगा। संग्रहालय में लोकप्रिय खिलौना रेलगाड़ी के रेल पटरी पर दौड़ने के अलावा जादूए कठपुतली और फिल्म प्रदर्शनी से जुड़े कार्यक्रम खास आकर्षण का केंद्र होंगे। आगंतुक रॉयल मोनो रेल ऑफ पटियाला स्टेट पर सवारी का आनंद उठा सकेंगे। पुरानी मोनो रेल उन इंजनों में से एक है जो भाप से चलती है।

इस मौके पर पॉपकॉर्नए कुल्फी और अन्य स्वादिष्ट अल्पाहार उपलब्ध होंगे। आगंतुक कुल्हड़ चाय की चुस्की लेते हुए खिलौना रेलगाड़ी पर सवारी का लुत्फ उठा सकेंगे। संग्रहालय सुबह 9रू30 बजे से सायं 5रू30 बजे तक खुला रहेगा। संग्रहालय के द सोवनिर शॉप से लोग बतौर निशानी कॉफी मगए स्टेशन घड़ीए इंजन का छोटा प्रारूप और अन्य प्रकार की यादगार चीजों की खरीददारी भी कर सकेंगे। क्रिसमस के अवसर पर सांता क्लॉज से जुड़ा साजो.सामान भी उपलब्ध होगा।

एनआरएम के निदेशक उदय सिंह मीणा ने इस मौके को न गंवाते हुए लोगों को कार्निवल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2013
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in