Categorized | लखनऊ.

आज देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए उतावली है-दिलीप साहू

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा नरेन्द्र मोदी को मानवता का हत्यारा कहे जाने पर शिवाजी वाहिनी एवं उत्तर प्रदेश साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मानवता के हत्यारे नरेन्द्र मोदी नहीं है बलिक मुलायम सिंह यादव मानवता के सबसे बडे हत्यारे है जिन्होने मुसिलमो को खुश करने के लिए अयोध्या मे राम भक्तों पर गोलियां चलवाकर हिन्दुओं का कत्लेआम कराया था इस बात को हिन्दु जनता न कभी भूलेगी और न  कभी मुलायम सिंह को माफ करेगी।
श्री साहू ने कहा कि मुलायम सिंह का यह सही है कि जनता बहुत ही समझदार है इसीलिए चार विधानसभा के हुए चुनाव में वहाँ  की जनता ने सपा की हवा निकालते हुए सपा का सूपड़ा साफ कर दिया और आने वाले लोकसभा के चुनव में यूपी की ही जनता सपा की बचीखुची हवा भी निकाल देगी क्योकि यूपी ही नहीं देश की जनता यह भी नहीं चाहेगी कि अयोध्या के राम भक्तों पर गोली चलवाकर उनकी हत्या करवाने वाला देश का प्रधानमंत्री ख्वाब मे भी न बन पाये और मुलायम सिंह ”मुंगेरीलाल के हसीन सपने” की तरह प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहे।
श्री साहू ने कहा कि आज देश की जनता नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये जाने के लिए उतावली है इसीलिए नरेन्द्र मोदी की रैलियों में जनता अपने खर्चें से उनका भाषण सुनने के लिए इतनी तादाद में पहुच रही है कि बड़े से बड़ा मैदान भी छोटा पड जा रहा है इसीलिए देश में नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए सबसे बड़ा मैदान तलाशा जाता तब वहा रैली होती है। और सपा उत्तर प्रदेश में अपनी जन सभा करने के लिए सरकारी मशीनरी का भपूर उपयोग करती है तब कही थोड़ी बहोत भीड़ हो पाती है और सपा सरकारी धन का दुरूपयोग करती है श्री साहू ने मुलायम सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में तो सरकारी मशीनरी के बदौलत भीड़ जुटा लेते है अगर उनमे हिम्मत है तो उत्तर प्रदेश के बाहर नरेन्द्र मोदी की तरह भीड़ जुटाकर दिखाये । तब उनका घमण्ड चूर हो जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in