Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कांग्रेस, भाजपा और बसपा को समाजवादी पार्टी के खिलाफ षडयंत्रकारी बताते हुए कहा

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कांग्रेस, भाजपा और बसपा को समाजवादी पार्टी के खिलाफ षडयंत्रकारी बताते हुए कहा कि इनसे सांप्रदायिक ताकतों को समर्थन मिल रहा है। उन्होने कहा कि सांप्रदायिकता से लड़ने की क्षमता समाजवादी पार्टी में ही है। गुजरात में मुसिलमों का कत्लेआम कराने वाले को देश कैसे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठा सकता है। लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस भाजपा की नहीं तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी और इसमें समाजवादी पार्टी सबसे बड़ा दल होने के कारण निर्णायक भूमिका निभाएगी।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 111वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद एकत्र हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर सुविख्यात कवि एवं भाषा संस्थान के अध्यक्ष श्री नीरज, पूर्व सासद श्री भगवती सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन, महासचिव डा0 सी0पी0 राय एवं प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्री मुलायम ंिसंह यादव ने कहा कि जनता को भटकाने की साजिशें हो रही है। बिना पूर्व सूचना शामली के एक कैम्प में जाकर बेवजह एक चुनावी मुददा बनाने की कोशिश की गर्इ है।  समाजवादी पार्टी ने मुजफफरनगर-शामली के पीडि़तों की जितनी मदद की उतनी कभी किसी सरकार ने नहीं की। समाजवादी पार्टी सरकार ने मकान बनाने के लिए 5-5 लाख रू0, सामान खरीद के लिए 2-2 लाख रू0 दिए। मृतक आश्रितों को नौकरी दी। कांग्रेस और बसपा राज में हुए दंगों के पीडि़तों को किसी ने न्याय नहीं दिया।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। इनसे भविष्य की राजनीतिक दिशा-दशा तय होगी। सांप्रदायिक ताकतें तेजी से उभर रहीं है। इनकी रोक समाजवादी पार्टी से ही सम्भव है क्योंकि जनता हमारे साथ है। भाजपा से बड़ी रैलियां समाजवादी पार्टी की हुर्इ। उत्तर प्रदेश पर ही अब धर्मनिरपेक्षता को बचाने का दायित्व है। कांग्रेस और भाजपा के संस्कार एक हैं जबकि समाजवादी पार्टी के संस्कार गांव खेत किसान से जुड़े है। शोषित,पीडि़तों के लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ही मोर्चा लेता रहा हैं। आज फिर उसे संकल्प लेना है कि वह समाजवादी पार्टी को भारी जीत दिलाएगा। जो भी प्रत्याशी तय हुआ है उसे जिताएं। उन्होने कहा ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जहां नौजवानों का आव्हान किया कि वे फिर विधानसभा चुनावों की तरह फिर साइकिल यात्राएं करके जनता के बीच जाएं, समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयों को जन-जन तक पहुचाएं वहीं यह नसीहत भी दी कि वे बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए संकलिपत हो। तभी दिल्ली में समाजवादी सरकार बनाने का सपना पूरा होगा। कार्यकर्ता अपने आचरण और व्यवहार में विनम्रता रखें और अन्याय के विरोध तथा सच्चार्इ के साथ चलें। श्री यादव ने कड़े शब्दो में पार्टी की छवि खराब करने वालों को चेतावनी दी और कहा कि अनुशासनहीनता किसी की, किसी भी स्तर पर कतर्इ बर्दाश्त नहीं होगी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी और र्इमानदारी के साथ बेदाग रहा है। किसानों संबंधी उनकी नीतियों पर समाजवादी पार्टी अमल कर रही है। भारत की आजादी के संघर्ष में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। वे गांव के किसान की जिन्दगी जीते थे। गांव वालों की बात उन्होने देश स्तर पर उठार्इ थी। वे सिद्धांतनिष्ठ व्यकित थे। जब नेहरू जी ने सहकारी खेती का प्रस्ताव किया तो चौधरी साहब ने उसका दृढ़ता से विरोध किया क्योंकि वे मानते थे कि खेतों से किसान का स्वाभाविक लगाव होता है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर सर्वश्री राज किशोर मिश्र, डा0 मधु गुप्ता, श्रीमती मधुबाला पासी, श्रीमती विजमा यादव, श्रीमती आशा किशोर,(विधायक),राम आसरे कुशवाहा, विजय यादव, सुनील यादव, मुजीबुर्रहमान बबलू, सुशील दीक्षित, अशोक देव, डा0 फिदा हुसेैन अंसारी, डा0 हीरा ठाकुर, बृजेन्द्र मलिक, रमेश प्रजापति, प्रेम प्रकाश वर्मा, मो0 एबाद, आशीष सिंह, मो0 हनीफ, देवेन्द्र सिंह, डा0 निर्भय सिंह पटेल, राम सागर यादव, राम भवन, मुदसिस्र हुसैन, फाखिर सिददीकी, कमल मौर्य, डा0 गोपाल सिंह, ओ0पी0 राजूपत, सागर धानुक, दिनेश यादव, के0सी0 जैन, प्रेमचन्द्र गुप्ता, प्रदीप शर्मा, चंदि्रका पाल, राज कुमार प्रजापति, कुलदीप वर्मा आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in