Categorized | लखनऊ.

चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश एवं प्रदेश को खुशहाल बनाया जा सकता है : अखिलेश यादव

Posted on 24 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसान नेता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के अवसर पर आज विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम स्व0 चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर ही देश एवं प्रदेश को खुशहाल बना सकते हैं।
पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही है। इसी के दृषिटगत मुफ्त सिंचार्इ की व्यवस्था की गर्इ है। किसानों को समय पर बीज एवं खाद उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें ज्यादा से ज्यादा किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत लाभानिवत भी किया जा रहा है। गन्ना किसानों पर उठे एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गन्ना किसानों के हित में चीनी मिलों को पुनर्संचालित कर रही है।
इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री श्री राम गोविन्द चौधरी, विधायक श्री शारदा प्रताप शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव गृह श्री अनिल कुमार गुप्ता, सचिव सचिवालय प्रशासन श्री अरविन्द नारायण मिश्र, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री पंधारी यादव, सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल, जिलाधिकारी, लखनऊ श्री अनुराग यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in