Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों से सीधी लड़ार्इ समाजवादी पार्टी की है।

Posted on 24 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों से सीधी लड़ार्इ समाजवादी पार्टी की है। सांप्रदायिकता फैलाने वाला प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी गुजरात में नरसंहार का दोषी है। सब यही उम्मीद करते हैं कि समाजवादी पार्टी ही भाजपा को हराने में समर्थ होगी।
श्री मुलायम सिंह यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब हमारा असली निशाना दिल्ली है। उ0प्र0 तो हमने जनता के सहयोग, नौजवानों के परिश्रम और कार्यकर्ताओं के घर-घर पार्टी की नीतियां पहुचाने के कारण जीत लिया और समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बन गर्इ।  इस सरकार ने विकास और जनहित के इतने काम किए हैं जितने देश के किसी और सूबे में भी नहीं हुए है। किसानों की कर्ज माफी, मुुफत दवार्इ और पढ़ार्इ के साथ कन्या विधाधन, लैपटाप वितरण, 10वीं पास मुसिलम लड़कियों के अनुदान और बेकारी भत्ता ये सब सुविधाएं राज्य सरकार ने दी हैं।
श्री यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब संसद के चुनावों में लगभग दो महीने का समय ही रह गया है। इस बार कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। विपक्षी हमलावर हैंं। छोटी मोटी घटनाओं को भी तूल दी जाती है। इतने बड़े प्रदेश में जब भी कहीं कोर्इ घटना होती है तो सरकार तुरन्त कार्यवाही करती है। इससे सरकार की सजगता का पता चलता है। यह सरकार जनता के लिए है और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री यादव ने कहा कि राजनीति बहुमत का भी खेल है। जब ज्यादा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीतेगी तो जहा सांप्रदायिक ताकतों की शिकस्त होगी वहीं केन्द्र में सरकार के बनने से समाजवादी पार्टी की निर्णायक भूमिका होगी। कांग्रेस-भाजपा की मिली भगत में बसपा भी षामिल है। इन सबको समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता ही सबक सिखाएगा।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वे अब अपने चुनाव क्षेत्रों में डट जाएं। लोकसभा चुनावों की लड़ार्इ गाव-घर-मुहल्लों तक लड़ी जानी है। समाजवादी सरकार की उपलबिधयो से जन-जन को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को याद रखना चाहिए कि समाजवादी पार्टी ने अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है और सांप्रदायिकता के खिलाफ तो शुरू से ही जंग लड़ी है। समाजवादी पार्टी ही भाजपा और एनडीए को दिल्ली से दूर किये हुये हैं। कांगे्रस घोटालों में घिरी है और बसपा अपने काले कारनामों की वजह से जनता की निगाह से उतर चुकी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in