Archive | July, 2013

वेतनमान पर पदोन्नति

Posted on 06 July 2013 by admin

वर्ष 1980 बैच के वरिष्ठ आई0ए0एस0 अधिकारी अशोक घोष, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन की मुख्य सचिव पद के समकक्ष वेतनमान 80 हजार के वेतनमान पर पदोन्नति के आदेश निर्गत कर दिये गये हंै।
प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 1980 बैच के प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राकेश गर्ग, प्रमुख सचिव श्रम शैलेश कृष्ण तथा प्रमुख सचिव पर्यावरण वी0एन0 गर्ग के साथ-साथ प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन अशोक घोष को मुख्य सचिव पद के समकक्ष वेतनमान 80 हजार के वेतनमान पर पदोन्नति की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विष्वविद्यालयों व कालेजों में 50 प्रतिषत सीटें बढाने की मंाग

Posted on 06 July 2013 by admin

युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष आरिफ महमूद ने प्रदेष की वर्तमान सपा सरकार व कालेज प्रषासन से यह मंाग करता है कि प्रदेष के सभी विष्वविद्यालयों व कालेजों में छात्र-छात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी छात्र-छात्राओं को उच्च षिक्षा का अवसर मिल सके इसके लिए प्रदेष सरकार विष्वविद्यालयों व कालेजों में 50 प्रतिषत सीटें बढ़ायी जाएं छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए सभी को महाविद्यालयों में प्रवेष मिल सके जिससे छात्र अपनी आगे की पढ़ाई आसानी से कर सके
क्योंकि जिस तरह से प्रदेष में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं पास हुए है प्रदेष सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए व हर छात्र को उच्च षिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करने का साधन व छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई करने की सुविधा दे
आगे प्रदेष के मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रदेष के सभी निजी कालेजों व षैक्षिक संस्थाओं पर उच्च षिक्षा के नाम पर छात्र-छात्राओं से मनमानी पैसा वसूला जा रहा है जो कि प्रदेष के युवाओं को यह रकम उनकी पहुंच से बहुत दूर है प्रदेष की सपा सरकार इन कालेजों पर मनमाना पैसा वसूलने वालों पर सख्त कार्यवाई कर प्रदेष के सभी निजी कालेजों व संस्थाओं को सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए इन कालेजों की जवाबदेही तय करे जिससे प्रदेष के युवाओं को उच्च षिक्षा का अवसर आसानी से मिल सके।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Committee constituted for framing rules for Slaughter Houses

Posted on 06 July 2013 by admin

The Uttar Pradesh government has come up with the proposal to frame rules and regulations for slaughter houses being run in the urban local bodies. For preparing these rules and regulations, a committee has been constituted under the chairmanship of Director, Urban Local Bodies, while Nagar Ayukt, Agra of Kanpur and Lucknow, Nagar Nigams, Executive officers of Mau and Ferozabad Nagar Palika Parishads and State Pollution Control Board’s member-secretary have been nominated as members. Dr. Mohd. Aslam Ansari, Veterinary Medical officer, has been named as its member secretary.
The rules to be framed by this committee will be as per the provisions of UP Nagar Palika Act-1916 and the Uttar Pradesh Nagar Nigam Act-1959. The key points that would be followed while drafting the rules are identifying the place of slaughter houses, excluding slaughter houses from populated areas and defining the number of animals to be slaughtered as per the local requirement.
The chairperson of the committee can name and invite an expert if required for discussions in the meeting for drafting the rules. The committee has been asked to send the proposal of the rules to the government within one month, after holding its meeting in next 15 days.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में पशु सहायता के लिए बाढ़ चैकियों का गठन किया जाये

Posted on 06 July 2013 by admin

  • पशुपालन विभाग के बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों के अधिकारियांे एवं कर्मचारियों को अवकाश न दिया जाये-राज किशोर सिंह
  • पशुओं के लिए जीवन रक्षक दवाओं, वैक्सीन एवं औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये- पशुधन मंत्री

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिंचाई मंत्री श्री राज किशोर सिंह ने आज पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर अवकाश न दिया जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में पशु सहायता के लिए बाढ़ चैकियों का गठन समय से कर लिया जाये तथा बाढ़ चैकियों पर जीवन रक्षक दवाओं, औषधियों, वैक्सीन एवं उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाये, जिससे पशुओं को विभिन्न संक्रामक रोगों, पारजैविक प्रकोपों एवं अन्य बीमारियों से बचाया जाय सके।
पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रदेश में मानसून आने के पश्चात बाढ़ की सम्भावना बन जाती है और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ एवं जलप्लावन से फसल नष्ट हो जाती है, जिससे पशुओं के लिए चारे की कमी उत्पन्न हो जाती है तथा आपदा के समय राशन एवं चारे का भाव दोगुना-चैगुना हो जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ऐसे निकटवर्ती स्थानों पर पशु आहार का भण्डारण पहले से कर लिया जाये, जहां बाढ़ का पानी या नमी न पहुंच सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ सम्भावित क्षेत्रों में भूसे की आवश्यकतानुसार उपलब्धता समय से सुनिश्चित कर ली जाये और इसकी पूर्ति किसी भी दशा में बाधित न होने पाये, इसके लिए जनपदों में उपलब्ध भूसा व्यापारियों की सूची तैयार कर ली जाये, ताकि आपदा के समय इनसे मदद ली जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

07 जुलाई को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जिला वार्षिक योजना कन्नौज की समीक्षा

Posted on 06 July 2013 by admin

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन दिनांक 07 जुलाई 2013 को जिला वार्षिक योजना कन्नौज की समीक्षा करेंगे। श्री हसन इस अवसर जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्यों की अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन कल

Posted on 06 July 2013 by admin

वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के तत्वावधान में ‘‘उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा’’ पर कल 6 जुलाई को यहां होटल ताज रेजीडेन्सी में प्रातः 9ः30 बजे से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
वाह्य सहायतित परियोजना विभाग के सलाहकार श्री मधुकर जेटली ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस कार्यशाला में प्रदेश के मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सहित संबंधित विभागों एवं विश्व बैंक के अधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला में परिवहन, गृह, लोक निर्माण तथा शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के संबंध में प्रस्तुतीकरण भी किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में 9064 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 06 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 9064 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही थी।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2470 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 346 मेगावाट, अनपरा से 1212 मेगावाट, पनकी से 121 मेगावाट, हरदुआगंज से 239 मेगावाट तथा पारीछा से 552 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 243 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 4758 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 125 मेगावाट, रोजा से 1008 मेगावाट तथा लैन्को से 460 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

5500 नये चिकित्सकों की भर्ती शीघ्र

Posted on 06 July 2013 by admin

  • चिकित्सकों की सीधी भर्ती का प्रस्ताव
  • चिकित्सकों को प्रति माह अपने कार्यों का विवरण देने पर ही वेतन मिलेगा-अहमद हसन

प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। इसके अतिरिक्त चिकित्सालयांे एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 5500 नये डाक्टरों की भर्ती शीघ्र ही लोक सेवा आयोग के माध्यम से कराने हेतु प्रस्ताव आयोग को भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार द्वारा सीधे चिकित्सकों के आवेदन लेकर उनकी भर्ती कराने का प्रस्ताव है।
प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने आज यहां बताया कि पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्स, मिडवाईफ तथा अन्य कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती शीघ्र की जायेगी। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को प्रतिदिन देखे गये मरीजों अथवा किये गये आपरेशनों की सूचना प्रतिमाह की 05 तारीख तक नियंत्रक प्राधिकारी को तथा नियंत्रक प्राधिकारी द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख तक महानिदेशक को भेजा जाना है। इस संबंध में 4 जुलाई 2013 को शासनादेश जारी कर दिया गया है।
श्री हसन ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा ओ0पी0डी0 रजिस्टर एवं दैनिक डायरी को नियमित रूप से नहीं भरा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस कार्य की समीक्षा नहीं की जा रही है। कई चिकित्सक लम्बी अवधि तक अपनी तैनाती के स्थान से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हंै। इसके बावजूद उनकी अनधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में अधिकारियों द्वारा सूचना नहीं दी जाती है।

श्री हसन ने कहा कि चिकित्सकों द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्यों की प्रभावी एवं नियमित समीक्षा किये जाने के उद्देश्य से एन0आर0एच0एम0 के अन्तर्गत अनुबन्ध पर कार्यरत समस्त चिकित्सक, जो कि विभिन्न चिकित्सा केन्द्रों,  प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, अर्बन हेल्थ पोस्ट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय एवं अन्य मण्डल/प्रदेश स्तरीय चिकित्सालयों व चिकित्सा केन्द्रों पर कार्यरत हैं, उन सभी चिकित्सकों द्वारा अनिवार्य रूप से निर्धारित प्रारूप पर अपनी दैनिक डायरी भरी जायेगी। जिस दिन चिकित्सकों के द्वारा आपरेशन किये जाते हैं उस तिथि को चिकित्सक द्वारा आपरेशनों का विवरण दैनिक डायरी में अंकित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सकों द्वारा माह के दौरान देखे गये मरीजोें/किये गये कार्यों का  विवरण प्रत्येक माह की 05 तारीख तक अपने नियंत्रक अधिकारी को प्रेषित किया जायेगा। विभागीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा केन्द्रों का निरीक्षण करते समय ओ0पी0डी0 रजिस्टर, ओ0टी0रजिस्टर व दैनिक डायरी का अवश्य अवलोकन किया जाय। निरीक्षण के दौरान यह पाया जाता है कि रजिस्टर में अंकित सूचना में भिन्नता है तो उसे गम्भीर कदाचार मानते हुए संबंधित चिकित्सक के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी। नियंत्रक अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कार्यरत चिकित्सकों के कार्यों का विवरण केन्द्रवार संकलित किया जायेगा। यदि किसी चिकित्सक द्वारा अथवा चिकित्सा केन्द्र पर किये गये कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं है, तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी द्वारा उक्त समस्या के निराकरण हेतु वांछित प्रस्ताव महानिदेशक/शासन को प्रेषित किया जायेगा। यदि नियंत्रक अधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान यह पाया जाता है कि कोई चिकित्सक लम्बे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित है तो संबंधित नियंत्रक अधिकारी द्वाराअनधिकृत रूप से अनुपस्थित चिकित्सक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अनुशासनिक कार्यवाही का प्रस्ताव व आरोप पत्र का आलेख महानिदेशक को प्रेषित किया जायेगा।

जिन चिकित्सकों द्वारा माह की 05 तारीख तक नियंत्रक अधिकारी को सूचना उपलब्ध नहीं करायी जायेगी ऐसे चिकित्सकों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की जायेगी। नियंत्रक अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी का उत्तरदायित्व होगा कि यदि किसी चिकित्सक द्वारा माह में सम्पादित कार्यों के संबंध में सूचना समय से उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो उस चिकित्सा अधिकारी का अगले माह का वेतन आहरित नहीं किया जाये। यदि नियंत्रक अधिकारी/आहरण वितरण अधिकारी द्वारा किसी ऐसे चिकित्सक का वेतन बिल बनाया जाता है व वेतन का आहरण किया जाता है, जिसके द्वारा अपने कार्य का विगत माह का मासिक विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया है तो इसे वित्तीय अनियमितता माना जायेगा तथा इसके लिये संबंधित नियंत्रक अधिकारी व आहरण वितरण अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी माने जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राज्यपाल दुःखी

Posted on 04 July 2013 by admin

3 जुलाई, 2013
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी ने बाल कहानीकार श्री साबिर हुसैन के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री साबिर अपने सरल व्यक्तित्व के लिये एवं बाल कहानियों के माध्यम से सदैव याद रहेंगे। श्री साबिर हुसैन को उनकी कृतियों हेतु उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के साथ भारतेन्दु पुरस्कार, चिल्डेªन बुक फेस्टिवल तथा भारतीय बाल कल्याण संस्था, कानपुर द्वारा भी सम्मानित किये जा चुके हैं।
श्री जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जनता को गुमराह करने वाला

Posted on 04 July 2013 by admin

03 जुलाई।
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी द्वारा कांग्रेस महासचिव एवं उ0प्र0 के प्रभारी श्री मधुसूदन मिस्त्री के बारे में की गयी अनर्गल बयानबाजी पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति करते हुए सपा प्रवक्ता के बयान को झूठ का पुलिन्दा करार दिया है तथा इसे प्रदेश की जनता को गुमराह करने वाला बताया है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने आज यहां जारी बयान में कहा कि श्री मधुसूदन मिस्त्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। श्री मिस्त्री वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी से गुजरात में सांसद चुने गये थे। श्री मिस्त्री पर संघी होने का आरोप लगाना संकीर्ण मानसिकता का द्योतक है।
श्री खान ने कहा कि कंाग्रेस पार्टी का 125 वर्ष का स्वर्णिम इतिहास है और कंाग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से पूर्व एवं देश आजाद होने के बाद कभी भी साम्प्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया और सदैव साम्प्रदायिक शक्तियों से संघर्ष किया है। कंाग्रेस के नेताओं ने देश की एकता-अखंडता एवं धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है।
प्रवक्ता ने कहा कि एक ओर जहां कंाग्रेस पार्टी का साम्प्रदायिक ताकतों के विरूद्ध सदैव संघर्ष करने का इतिहास है वहीं प्रदेश की समाजवादी पार्टी ने समय-समय पर साम्प्रदायिक शक्तियों के साथ न सिर्फ हाथ मिलाया है बल्कि उ0प्र0 में इन साम्प्रदायिक ताकतों के साथ मिलकर सरकार भी बनायी है। इतना ही नहीं बाबरी ध्वंस के नायक रहे श्री कल्याण सिंह से मिलकर चुनाव लड़े एवं साक्षी महराज तथा संघ परिवार से जुड़े अन्य नेताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कर उन्हें पुरस्कृत करते हुए उच्च सदनों में भेजने का काम किया है।
श्री खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा में 2 सीटों से 89 सीटों पर पहुंचाने का श्रेय किसको जाता है? वर्ष 2002 के गुजरात चुनाव में अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों मंे समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी खड़ा करके पूर्ण बहुमत के साथ श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनवाने का श्रेय किसको जाता है? पीलीभीत से सांसद श्री वरूण गांधी के खिलाफ साम्प्रदायिकता फैलाने के मुकदमें में कोर्ट से बरी कराने का श्रेय किसे जाता है? श्री राजेन्द्र चैधरी जी को याद होना चाहिए कि समाजवादी पार्टी के मुखिया सहित अन्य नेताओं द्वारा समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस से जुड़े शीर्ष नेताओं की तारीफ की जाती रही है। कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाने से पहले सपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि कई मौकों पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा और आरएसएस के साथ मिलकर साम्प्रदायिक ताकतों का साथ दिया है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा दिया गया यह बयान आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश की जनता को एक बार फिर गुमराह करने का प्रयास है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in