Archive | July, 2013

“असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्निक ( टेस्ट ट्यूब बेबी )द्वारा इलाज मंें काॅस्ट इफेक्टिवनेस”

Posted on 08 July 2013 by admin

edited-img_5720डाॅ0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंन्टर द्वारा असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्निक (टेस्ट ट्यूब बेबी) द्वारा इलाज में कोंस्ट इफेक्टिवनेंस पर होटल क्लार्क अवध में एक प्रेस काॅन्फ्रंेस का आयोजन किया गया।

हमारें देश में निस्संतानता (infertility)  एक ्रमुख्य सामाजिक अभिशाप की तरह व्याप्त हैं। इस समस्या से ग्रसित विवाहित युगल को अत्याधिक परिवारिक, सामाजिक एवं मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता हैं। कई बार विवाह विच्छेद तक की स्थिति आ जाती हैं। डाॅ0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर समाज को इस भयावह समस्या से निजात दिलाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए हाॅस्पिटल नेे अपने वर्तमान प्रयासो और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

डाॅ0 विजय श्री ने टेस्ट ट्यूब बेबी विधि द्वारा इलाज में cost effectiveness  के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.
1 उच्च सफलता दर
2 पारम्परिक सामान्य ट्रीटमंेट प्लान with no fancy, no frills & no hidden cost
3 100ः मनी बैक गारन्टी ट्रीटमेंट प्लान
4 फ्यूचर प्लान्स

डा0 (ब्रिगेडियर) आर 0 के0 शर्मा VSM नें टेस्ट ट्यूब बेबी विधि द्वारा इलाज से success rate  बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।उन्होने डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंन्टर के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।edited-img_5726

संकल्प हेंल्थ ,एजुकेशन एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष मिस आँचल ने 2013-2014 फाइनेन्शियल ईयर में डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंन्टर में IVF-ICSI  से इलाज करानेे वाले सभी मरीजों के हार्मोनल इंजेक्शन के खर्चें में 10ः संस्था द्वारा वहन करने की घोषणा की।

विभिन्न जिलों एवं राज्यों सें आए हुए सम्मानित लाभार्थियों में अपने अनुभव शेयर किए। सभी नें प्रसन्नता जाहिर की एवं डाॅ0 विजय श्री हास्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंन्टर के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इनफर्टिलिटी का तात्पर्य है कि एक साल तक बिना किसी गर्भ निरोधक के इस्तेंमाल के लगातार संबंध के बावजूद भी गर्भधारण न होना।यह प्राइमरी या सेंकेण्डरी हो सकती हैं।

इनफर्टिलिटी के उपचार की स्टेप बाइ स्टेप अनेंक तकनीक हंै। उनमें से एक IVF-ICSI/  टेस्ट ट्यूब बेबी भी है। आमतौर पर  ivf से इलाज में खर्चा अन्य विकलपों से ज्यादा आता हैं और सफलता 100ः नहीं है। इसलिए असफलता (failure)  की स्थिति में दंपत्ति अपने आपको असहज  एवं क्नफयूज्ड महसूस करता है।

इस परि¬प्रेक्ष्य में डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंन्टर नें प्अध्टिेस्ट ट्यूब बेबी के इलाज को
cost effective  बनानें के लिए निम्न कदम उठाने की पहल की हैं-

(1), उच्च सफलता दर (High success rate) -  डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट टयूब बेबी सेंटर प्रथम बार में ही अधिकतम सफलता में विश्वास करता है और इस तरह से इस तकनीक द्वारा इलाज को cost effective  बनाने का प्रयास करता है। जितनी अधिक सफलता का प्रतिशत होंगा उतना ही अधिक यह इलाज बवेज मििमबजपअम होगा। इस सेंटर के पिछले छः महीने के आँकड़े इस प्रकार हैं-
43     .    IVF cycles
19     .    IVF pregnancies
43.18     -           Success rate

2 Conventional treatment plan (ikjEifjd/lkekU; VªhVesaV Iyku- with no fancy, no frills & no hidden cost डा0 विजय श्री हास्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में इलाज और बवेज में पारदर्शिता का विशेंष ध्यान रखा जाता है। यहाँ कोई दिखावा नही है और कोई भी हिडन चार्जेज नही हैं। इसलिए यहाँ की टोटल ट्रीटमेंट कोस्टिंग अपेक्षाकृत काफी कम है।

(3) 100%  100%  Money back guarantee treatment plan– IVF ट्रीटमेंट को और अधिक cost effective  बनाने के लिए डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर नें एक यूनीक ट्रीटमेंट प्लान शूरु किया हैं। इस ट्रीटमेंट प्लान के अंतर्गत या तो कपल (युगल) को live born baby  मिलेंगा या फिर असफल होने की स्थिति में 100% पैसा वापस मिलेगा।

4 डा0 ;ब्रगेडियरद्ध आर0 के0 शर्मा VSM  का मार्गदर्शन एवं सहयोग. Dr. (Brig.) R.K Sharma VSM  अपने आप में IVF के इतिहास में एक आधारभूत स्तम्भ हैं। आपका मार्गदर्शन सफलता का प्रतिशत बढ़ाकर इस तकनीक द्वारा  इलाज की cost effectiveness  में निश्चित रुप में वृद्वि करेगा।

5 संकल्प हेल्थ, एजुकेशन एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन का योगदान- जिस तरह सफलता के लिए आखिरी प्रयास भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि प्रथम। उसी तरह से श्संकल्पश् का योगदान भी डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में IVF  इलाज को cost effective  बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस संेटर को यह बताने में बेंहद हर्ष का अनुभव हों रहा हैं कि श्संकल्पश् नें फाइनंेशियल ईयर 2013-2014 में डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंन्टर में IVF ट्रीटमेंट लेने वाले सभी  पेशेंट्स के stimulation injections का 10% खर्चा वहन करने के लिए सहमति प्रदान की है।

भविष्य की योजनाएँ

(1) Infertility ( निस्संतानता ) से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना। इसके लिए डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर सघन जागरुकता अभियान चलाएगा।

(2) समाज को निस्संतानता (Infertility) के अभिशाप से मुक्त करने के लिए इसके इलाज के खर्चो में अविश्वसनीय रुप से कमी लाना।

About us-
40 बेड वाला डाॅ0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर आई0 आई0 एम रोड पर स्थित हैं। अन्य सुविधाओं के अलावा यहाँ एक पूर्ण सुसज्जित IVF लैब एवं माइक्रोमोनिपुलेटर भी है। यहाँ विश्वस्तरीय रिजल्ट्स है। यहाॅं पर सीमन फ्रीजिंग, ओवम, विट्रिफिकेशन, एमब्रेयो विट्रिफिकेशन, egg  डोनर एवं सैरोगेसी की सुविधा भी उपलब्ध है।

यह सेंटर निरंतर सफलता की ओर अग्रसर है एवं समाज को निस्संतानता (infertility) के अभिशाप से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत है। डा0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर टीम वर्क में विश्वास करता है। हम सब आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोंग की अपेंक्षा करते है।

विस्तृत जानकारी हेतु सम्पर्क करें - डाॅ0 विजय श्री, डाॅ0 विजय श्री हाॅस्पिटल,मों0 9415440151, E mail: drvijayshreehospital@gmail.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पूर्व विधायक के पुत्र की भूमि पर कब्जा कर रहा है सपा विधायक पीडि़त ने की मुलायम सिंह से शिकायत

Posted on 08 July 2013 by admin

  • उन्नाव जिला प्रशासन विधायक के आगे नकमस्तक

उन्नाव जिले के सपा विधायक दीपक कुमार पर पूर्व विधायक के पुत्र की कीमती जमीन पर कब्जा किये जाने की कोशिश की शिकायत पीडि़त पूर्व विधायक के पुत्र यतीन्द्र सिंह ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से कर कार्रवाही की मांग की है।
श्री मुलायम सिंह यादव को लिखे पत्र में कहा गया है कि भूमि  संख्या 280 रकबा 1 बीघा  7 बिसुवा व 281 रकबा 9 बिसुवा जो ग्राम गदन खेड़ा अन्दर नगर पालिका उन्नाव में स्थित है जिस पर मै यतीन्द्र सिंह पूर्व विधायक का पुत्र व राम सेवक यादव 30 वर्षो से काबिज चले आ रहे है और राजस्व अभिलेखों में प्रार्थी गण का नाम दर्ज चला आ रहा है। पत्र में कहा गया है कि उक्त भूमि कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से मिली हुई है इसलिए इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है जिस कारण स्थानीय विधायक दीपक कुमार इस भूमि पर कब्जा करना चाहते है।
पीडि़त ने पत्र में कहा है कि दिनांक 3 जून 2013 को सपा विधायक दीपक कुमार ने उन्हें जमीन खाली करने को लेकर धमकी दी और 5 जून 2013 को उनके कई असलहे धारी व्यक्ति जे.सी.बी. मशीन लेकर आये और जमीन को खुदवा कर उस पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे और ईट, गिट्टी व मौरंग भी डलवा दिया।
पूर्व विधायक के पुत्र यतीन्द्र सिंह व रामसेवक ने आरोप लगाया है कि जब उन्होने इसकी शिकयत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से करनी चाही तो उन्होने मदद करने से इंनकार कर दिया।
मुलायम सिंह यादव को लिखे पत्र में विधायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

निस्संतानताएक ्रमुख्य सामाजिक अभिशाप की तरह व्याप्त - डाॅ0 विजय श्री

Posted on 08 July 2013 by admin

हमारें देश में निस्संतानताएक ्रमुख्य सामाजिक अभिशाप की तरह व्याप्त हैं। इस समस्या से ग्रसित विवाहित युगल को अत्याधिक परिवारिक, सामाजिक एवं मानसिक तनाव से गुजरना पड़ता हैं। कई बार विवाह विच्छेद तक की स्थिति आ जाती हैं। डाॅ0 विजय श्री ने टेस्ट ट्यूब बेबी विधि द्वारा इलाज में के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुये प्रेस काॅन्फ्रंेस में बताया कि असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्निक (टेस्ट ट्यूब बेबी) द्वारा इलाज में कोंस्ट इफेक्टिवनेंस उच्च सफलता दर पारम्परिक सामान्य ट्रीटमंेट प्लान है। इनफर्टिलिटी का तात्पर्य है कि एक साल तक बिना किसी गर्भ निरोधक के इस्तेंमाल के लगातार संबंध के बावजूद भी गर्भधारण न होना।यह प्राइमरी या सेंकेण्डरी हो सकती हैं। डाॅ0 विजय श्री हाॅस्पिटल एण्ड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर समाज को इस भयावह समस्या से निजात दिलाने के लिए कटिबद्ध है। डा0 (ब्रिगेडियर) आर 0 के0 शर्मा टेस्ट ट्यूब बेबी विधि द्वारा इलाज से ेनबबमेे तंजम बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। संकल्प हेंल्थ ,एजुकेशन एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन की उपाध्यक्ष मिस आँचल ने 2013-2014 फाइनेन्शियल ईयर में इलाज करानेे वाले सभी मरीजों के हार्मोनल इंजेक्शन के खर्चें में 10ः संस्था द्वारा वहन करने की घोषणा की।इस अवसर पर विभिन्न जिलों एवं राज्यों सें आए हुए सम्मानित लाभार्थियों में अपने अनुभव शेयर किए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

महिला झुलसी

Posted on 08 July 2013 by admin

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी । सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनो को सौंप दिया ।
प्राप्त सूचना के अनुसार कोतवाली कादीपुर क्षेत्र अन्तर्गत बेरामउहृ निवासी नीलम ३२ पत्नी कुलदीप सुबह चूल्हे पर खाना बनाते समय गम्भीर रुप से झुलस गयी आनन फानन मे परिजनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कादीपुर में भर्ती करवाया । जहां पर हालत चिन्ता जनक होने पर चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अधेड की मौत

Posted on 08 July 2013 by admin

सड़क हादसे में घायल अज्ञात अधेड की उपचार के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गयी । मृतक की जेब मे जिला मतदाता पहचान पत्र के आधार उसकी पहचान प्रेमचन्द्र ४२ वर्ष पुत्र राम उदित निवासी राजाउमरी थाना चादां के रुप मे हुई । पुलिस ने मृतक के परिजनो को घटना की सूचना देकर शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

जिलाचिकित्सालय भ्रष्टाचारियों के हाथो मे कैद

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद का जिलाचिकित्सालय भ्रष्टाचारियों के हाथो कैद हो चुका है स्वीपर से अधीक्षक तक गरीब मरीजो के शोषण में जुटे है । सी.एम.ओ. धृतराष्ट्र बन भ्रष्टाचारियों की सेना के सेनापति बने है ।
हैरत है सरकार के मुखिया भी केवल राजधानी देखकर पूरे प्रदेश के ठीक होने की खबरे छपवा कर अपने चापलूसो के मध्य हंसी ठिठोली कर रहे है । जबकि हकीकत देखना हो तो सुलतानपुर ही देखकर पूरे प्रदेश का आंकडा लिया जा सकता है । जहां स्वास्थ्य महकमें के जमादार से लेकर चिकित्सक अधीक्षक ईलाज के नाम पर लूट खसोट मचाये है रोग से पीडित मरीज इनके सरकारी डाक्टरो के हवसीपन से इतना त्रस्त है कि मजबूरन खेत बेंच कर गहना बेंचकर प्राईवेट ईलाज के लिए मजबूर है ।
जिला महिला चिकित्सा अधीक्षक संतोष कुमारी पूरी तरह नियंत्रण विहीन है कमरे पर मरीज देखना फीस वसूलना, कैम्पस के चाय पान वालो तक से वसूली की जाने की कहानी दिन भर जनता करती है । पूरा अस्पताल गंदगी से भरा पडा है पक्की बिल्डिंग बरसात मे टपक रही है लेवर रुम वार्ड के विस्तर अंग्रेजो के जमाने के दिखाई पड रहे है चादरे सफेद से पीली पड चुकी है वार्डो मे बैठने तक की व्यवस्था नही है गर्भवतियों को लाने ले जाने की व्यवस्था कागजो पर चल रही है ।
भोजन, दूध, दवा यहां तक कि काटन तक मरीज बाहर से खरीद रहे है । महिला आप्रेसन के मरीजो से जबरन नर्से, आया, स्वीपर, तक वसूली कर रही है प्रति आप्रेसन एक हजार से पांच हजार तक वसूला जाता है । आप्रेसन में लगने वाला ब्लेड, बैंडेज, ड्रिप, ग्लूकोज, दवा सब बाहर से मंगाया जाता है मरीज चाहे जितना छटपटाये बिना पैसा दिये नर्से तक हाथ नही लगाती रात्रि डयूटी के डाक्टर ईमरजेंसी मे न बैठकर ए.सी. मे सोते मिलेगें, मोबाईल तक नही उठता काल करने पर दरवाजा तक नही खुलता मजूबर होकर परिजन मरीज को प्रईवेट नर्सिग होमो मे ले जाते है यहां तक कि डाक्टरो के दलाल ऐसे मरीजो को तुरन्त पहचान कर नर्सिंग होम पहुंचा देते है । फिर भी अखिलेश यादव दावा करते है कि पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक हो चुकी है जब नगर मुख्यालय का यह हाल है तो ग्रामीणांचल की पी़ एच.सी., सी.एच.सी. का क्या हाल होगा ये तो भगवान जाने ।
सी.एम.ओ. की न डाक्टर सुनता है न नर्से ही सुनती है कुल मिलाकर बद से बदतर स्थिति है मायावती के जमाने मे तो सभी कर्मी खौफ जदा था जिलाधिकारी भी कभी कभार दौरा करती थे मगर अब तो पूरे जिले में सब कुछ बेपटरी है आखिर लखनउहृ या सैफई देखने से ठीक करने से सुलतानपुर को क्या फायदा जनता जानना चाहती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पागल कुत्ते का आतंक

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद के कुडवार थाना क्षेत्र के सोहगौल ग्राम सभा मे बीते कई दिनो से पागल कुत्ते ने आतंक मचा रहा है । इस कुत्ते ने अब तक तीन लोगो को काट खाया जिसमें कीर्रि्त पाठक, अर्पित पाठक व राम भरोस पाल को कुत्ते ने काटा । ग्रामीणो ने कुत्ते को घेर कर मार गिराया ।
कुत्त्ते की सुई लगवाने पीडित जब प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे तो कुत्त्ते की सुई नदारद मिली मजबूरन ग्रामीणो के हजारो खर्च कर बाहर से लाना पडा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री के आदेश फिल्मी डायलाग से ज्यादा नही

Posted on 08 July 2013 by admin

जनपद मे बेलगाम अधिकारी सरकार की और मुख्यमंत्री के आदेशो को फिल्मी डायलाग से ज्यादा कुछ नही समझ रहे है ।
गौरतलब हो कि प्रदेश सरकार ने स्थानान्तरण नीति २०१३ को ३० मई को समाप्त कर दिया वही जरुरत और विशेष अनुमति से ही स्थानान्तरण किये जा सकते है मगर अन्र्तजनपदीय अधिकारी शासन के आदेशो को शायद न मानने की कसम खा चुके है तभी तो जिले में नये नये आये जिला विकास अधिकारी ने ज्वाइन करते ही चैदह ग्राम विकास अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग बांटनी शुरु कर दी ।
यही नही महाशय ने इस खेल को कानूनी जामा पहनाने के लिस प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास अनुभाग ७ के एक मनरेगा सम्बधित शासना देश संख्या १९८० ध् ३८-७-२०१३-१५८ नरेगा २०१३  दिनांक ११-६-१३ को प्राविधानो को ढाल बनाकर ब्लाको मे अच्छी तरह कार्यकर रहे खण्ड विकास अधिकारियों को ट्रांसफर पोस्टिंग की दुकान ही खोल दी है जिसने उनसे सेटिंग कर लिया उसे ईधर से उधर कर दिया गया ऐसे ही नौ खण्ड विकास अधिकारियों की पूरी ट्रांसफर लिस्ट ही जारी कर दी गई यही नही चार्ज न देने वालो को हडकाकर चार्ज भी दिलाया जा रहा है ।
सोचिये शासनादेश मानरेगा का हटाया जा रहा खण्ड विकास अधिकारी और सेव्रेहृटरी वो भी वाकायदा मनरेगा कार्यो के शासनादेश की आड मे, है न शातिर दिमाग चाल वो भी पूरे प्रशासन को गुमराह करते हुए शायद इसकी भनक या यह आदेश मुख्यमंत्री सचिवालय नही जा पायेगा न ही इन पर कोई कार्यवाही ही होगी । भले ही मुख्यमंत्री सचिवालय कितनी ही रोक लगाये कितने ही शासनादेश दे मगर जिले के अधिकारी कमाने का शायद ही कोई मौका छोडेगें सरकार के दावे चाहे जो हो होगा वाही जो जिले के स्वभूं अधिकारी चाहेगें ।
यही खेल कई विभागो मे भी चल रहा है और कर्मचारी ताश के पत्त्तो की तरह फेटें जा रहे है और उनसे खुलेआम उगाही कर सपा की सरकार को जनता मे बदनाम करने की कोशिश जारी है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मनाइये अपना जन्म-दिन डिस्कवरी किड्स के साथ

Posted on 06 July 2013 by admin

  • 10 सौभाग्यशाली बच्चों को डिस्कवरी किड्स द्वारा अपने जन्म-दिन की विशेष पार्टी आयोजित करने का ईनाम जीतने का अवसर मिलेगा

edited-discovery-kids-logo अगस्त माह में डिस्कवरी किड्स भारत में अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है और अपने सभी युवा दर्शकों को अपने पसंदीदा किरदारों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए आमंत्रित करता है। अगस्त महीने में पैदा हुए चार से ग्यारह साल की उम्र के बच्चे डिस्कवरी किड्स की जन्मदिन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने जन्म की तिथि एस एम एस के जरिये 56161 पर क्प्ैब्व्टम्त्ल्ज्ञप्क्ै क्क्डडल्ल्ल्ल् ;तारीख महीना वर्षद्ध के फाॅरमेट में भेजनी होगी। इसके बाद प्रतियोगियों को एस एम एस के जरिये प्राप्त एक अनोखे कोड को अपने मित्रों के साथ बांट कर ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करनी होंगी। भारत में रहने वाले और अधिकतम वोट प्राप्त करने वाले 10 सौभाग्यशाली बच्चे डिस्कवरी किड्स के साथ अपना जन्मदिन मनाने का अवसर जीत पाएंगे। यह प्रतियोगिता अभी खुली है और यह 15 जुलाई, 2013 को बंद हो जाएगी।
राहुल जौहरी, सीनियर वाइस प्रैजि़डैंट और जनरल मैनेजर - साउथ एशिया एंड हैड आॅफ़ रेवेन्यु, पैन रीजनल एड सेल्स एंड साउथ ईस्ट एशिया, डिस्कवरी नैटवक्र्स एशिया-पैसिफि़क ने कहा, ‘हम पूरे भारत से आए बच्चों के साथ डिस्कवरी किड्स का पहला जन्म-दिन मनाने को लेकर बेहद रोमांचित हैं। बच्चों के बीच उत्सुकता, खोज की इच्छा और मनोरंजन को और बढ़ावा देने के लिए चैनल अपने कार्यक्रमों को अपने युवा दर्शकों के बीच और आकर्षक बना रहा है।’
डिस्कवरी किड्स के टिनटिन, सैली और माया जैसे लोकप्रिय किरदार युवा दर्शकों के दरवाजे पर जन्म-दिन से जुड़ी अत्यंत रोचक योजनाओं के साथ दस्तक देंगे। हमारे युवा दर्शक ट्रांसफाॅरमर्स प्राइम और द अमेजिंग स्पाइज से मिलेंगे, टिनटिन और माया द बी के कमाल के एडवैंचरों की दुनिया में दाखिल होंगे और डिस्कवरी किड्स के साथ एक अविस्मरणीय जश्न मनाएंगे।   edited-dkids-banner-600x300-01d
डिस्कवरी किड्स ने अपने पहले साल में रोमांचक अनुभव प्रस्तुत किए हैं, उत्सुकता को बढ़ावा दिया है और भारत के लाखों बच्चों की कल्पनाओं को उड़ान दी है। चैनल ने मनोरंजन और समझ को बढ़ाने वाली विषय-वस्तु के साथ एक कमाल का प्रदर्शन किया है। डिस्कवरी किड्स ने एक सुरक्षित मंच मुहैया करा कर बच्चों के साथ एक खास रिश्ता बनाया है और माता-पिताओं का विश्वास भी हासिल किया है कि वे इस मंच पर भरोसा कर सकते हैं।
चैनल ने अपना एक मजबूत आधार कायम किया है जो पूरे भारत में एनेलाॅग, डिजिटल और डी टी एच प्लेटफाॅर्मों पर इसकी उपलब्धता से स्पष्ट हो जाता है। इन प्लेटफाॅर्मों में टाटा स्काई, डिश टी वी, रिलायंस डी टी एच, एयरटेल डिजिटल और वीडियोकाॅन डी2एच शामिल है।

डिस्कवरी किड्स के बारे में
डिस्कवरी किड्स बच्चों को अपनी विस्मयकारी दुनिया को खोजने और ऐसे कार्यक्रम उपलब्ध कराकर अपनी प्राकृतिक उत्सुकता को शांत करने का अवसर देता है जो बढ़ते बच्चों के लिए मजेदार भी है और उन्हें समृद्ध बनाने वाला भी है। ये चैनल सीखने की प्रक्रिया और कल्पनाशीलता में अभिवृद्धि करता है, और ऐसे कार्यक्रम मुहैया कराता है जिनपर माता-पिता भरोसा कर सकते हैं। डिस्कवरी किड्स अपने दर्शकों को सूचनापरक और मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से ऐसी अंतहीन संभावनाओं की एक दुनिया उपलब्ध कराता है जो एडवैंचर, प्रकृति, विज्ञान, वन्य जीवन, इतिहास और टैक्नाॅलाॅजी का लेखा-जोखा लेते हैं। डिस्कवरी किड्स को अप्रैल, 2012 को एशिया प्रशांत में शुरू किया गया था। और अधिक सूचना के लिए देखें डिस्कवरी किड्स www.dkids.asia.com  पर।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

औद्योगिक विकास और रोजगार के सृजन में असफल सपा सरकार- डा0 चन्द्र मोहन।

Posted on 06 July 2013 by admin

प्रदेश के औद्योगिक विकास और रोजगार बढ़ाने के सवाल पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की समाजवादी सरकार को असफल बताया। पार्टी प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को लैपटाप बांटने के बजाय रोजगार बढ़ाने और औद्योगिक विकास पर ध्यान देना चाहिए लेकिन सरकार चुनावी लाभ लिए अपनी अनर्गल के योजना को लाभकारी बताकर विकास का ढपोर शंखी बाजा बजा रही है। डा0 मोहन ने कहा कि जनवरी में आगरा समिटि और मार्च के लखनऊ औद्योगिक मीट के बाद तीन दर्जन से ज्यादा औद्योगिक ईकाई के प्रस्ताव आये थे लेकिन सरकार की ओर से कोई सार्थक प्रयास न किये जाने के कारण सारे प्रस्ताव कागजों पर सिमट कर रह गये हंै।
डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिये आवश्यक आधारभूत ढ़ाॅचे के विकास को लेकर प्रदेश सरकार की नीयत साफ न होने और प्रभावी कार्य योजना की कमी के कारण भी देश और दुनिया का कारपोरेट जगत उत्तर प्रदेश में औद्योगिक ढ़ाचे के निर्माण को लेकर निराश है।
डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश की औद्योगिक विकास के मामले में सपा सरकार को गुजरात से सबक सीखना चाहिए। उन्होंने ध्यान दिलाया कि ब्राइवेन्ट गुजरात के दौरान गुजरात सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को गुजरात आने का निमंत्रण दिया कि वो आकर दुनियां भर के कारपोरेट जगत के सामने अपना विकास माडल प्रस्तुत कर औद्योगिक विकास के प्रस्ताव बनवाये लेकिन मुस्लिम वोट के लालच में उत्तर प्रदेश सरकार ने बाइब्रेट गुजरात में शिरकत करना मुनासिब न समझा।
डा0 मोहन ने कहा कि समय रहते प्रदेश की सरकार ने एक मजबूत औद्योगिक विकास नीति खासकर लघु उद्योग के क्षेत्र में नही बनायी तो प्रदेश से नौजवानों के बढ़ते पलायन दर में और वृद्धि होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in