Archive | July, 2013

प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद हेतु 51000/- रूपये का ड्राफ्ट

Posted on 11 July 2013 by admin

उत्तराखण्ड में विगत दिनों आये प्राकृतिक आपदा में भीषण तबाही से हुई व्यापक जन-धन हानि को देखते हुए उत्तराखण्ड में आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद हेतु स्थापित ’’उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी आपदा राहत कोष’’ में जमा कराने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री डी0के0 शर्मा ने आज प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में रू0 51000/-(इक्यावन हजार रूपये) का ड्राफ्ट प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी केा सौंपा।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कंाग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड में आये भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी के आवाहन पर कंाग्रेसजनों द्वारा धनराशि एवं राहत सामग्री एकत्र कर एआईसीसी के माध्यम से उत्तराखण्ड भेजी जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 23,62,500 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई

Posted on 11 July 2013 by admin

उत्तराखण्ड की दैवी आपदा से पीडि़त लोगों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष में आज 23,62,500 रुपए की धनराशि प्राप्त हुई, जिसका विवरण निम्नवत है-
क्र.सं.    नाम    धनराशि
1    श्री अवधेश प्रसाद, मंत्री, समाज कल्याण    100000ण्00
2    श्री मनोज कुमार पारस, राज्यमंत्री, स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क    50000ण्00
3    श्री मिथिलेश कुमार, सांसद, शाहजहांपुर    50000ण्00
4    श्री अलगू प्रसाद चैहान, विधायक, संत कबीर नगर    50000ण्00
5    श्री शमीमुल हक, विधायक, मुरादाबाद    50000ण्00
6    श्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, विधायक, प्रतापगढ़    50000ण्00
7    श्री अरविन्द सिंह यादव, विधायक, कन्नौज    50000ण्00
8    श्री मदन सिंह, विधायक, औरैया    50000ण्00
9    श्री राम सुन्दर दास निषाद, देवरिया    50000ण्00
10    श्री पूर्णमासी देहाती, विधायक, कुशीनगर    50000ण्00
11    श्री ओम प्रकाश वर्मा, विधायक, फिरोजाबाद    50000ण्00
12    श्री नारद राय, विधायक, बलिया    50000ण्00
13    श्री अरुण कुमार सिंघल, सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उ0प्र0 शासन    4500ण्00
14    श्री एस0सी0 द्विवेदी, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 को-आपरेटिव बैंक, लि0, लखनऊ    1538000ण्00
15    श्री राजेश, अमेठी    100000ण्00
16    श्री राम सिंह पटेल, प्रतापगढ़    50000ण्00
17    श्री मुन्ना सिंह यादव, एड0, लखनऊ    20000ण्00
कुल योग    2362500ण्00

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मेरठ की लोक कलाओं पर आधारित एकल प्रदर्शनी का शुभारम्भ

Posted on 11 July 2013 by admin

edited-dsc_0061राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ में डा0 मधु बाजपेयी, वरिष्ठ प्रवक्ता मेरठ कालेज मेरठ की लोक कलाओं पर आधारित एकल प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन आर्ट्स कालेज लखनऊ के प्राचार्य पाण्ड्या राजीव नयन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी में जहां करवा चैथ, अहोई अष्टमी, हलषष्टी(हलछठ), कार्तिक स्नान, नागपंचमी, रथाष्टमी(छठपूजा), शीतलाष्टमी, बरगदपूजा, शिव अन्नपूर्णा, कुम्भस्नान, नवरात्रि जागरण(डाण्डिया), यमद्वितीय(भाई दूज), जैसे भारतीय हिन्दू त्योंहारों पर आधारित चित्र कैनवास पर उकेरे गये थे, वहीं दूसरी ओर सेव गल्र्स चाइल्डस(बेटी बचाओं), पर्यावरण, हिलस्टेशन, बसंत, प्रतीक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों को भी उभारने वाले चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित किये गये।
प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि पाण्डया राजीव नयन ने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय लोक आधारित त्योंहारों व्रतों व सामाजिक सरोकारों को व्यक्त करने में सार्थक है। प्रदर्शनी के माध्यम से डा0 मधु बाजपेयी ने समाज को गहरा संदेश दिया है। डा0 मधु के चित्र भारतीय संस्कृति के विभिन्न आयामों को प्रतिबिम्बित करते है और युवा चित्रकारों के लिए प्रेरणा दायी है। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन ने कहा कि डा0 मधु बाजपेयी जी का यह पहला प्रयास सराहनीय व प्रसंशनीय है। श्री टण्डन ने इस प्रकार की प्रदर्शनी के विस्तार पर भी जोर दिया, जो समाज में विलुप्त हो रही लोककलाओं के जीवंत रहने के लिए आवश्यक है।
लखनऊ पूर्वी के विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र जी ने डा0 मधु बाजपेयी के इस प्रयास के लिए उन्हे बधाई देते हुए कहा कि डा0 मधु का यह प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेंगा।
इस अवसर पर महापौर डा0 दिनेश शर्मा ने प्रदर्शनी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय लोक कलाओं पर आधारित डा0 मधु बाजपेयी के चित्र समाज में व्रतों एवं त्योहारों की प्रसंगिकता को प्रदर्शित कर रहे है। edited-dsc_0068

डा0 मधुु बाजपेयी ने अपने चित्रों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक कला भारतीय संस्कृति से जुड़ी है। धर्म आधारित व्रतों एवं त्योंहारों की यह पेंटिग रचनात्मक सोच बढ़ाती है। यह पेटिंग दादी-नानी की उन परम्पराओं को जो समाज में विस्मृत हो रही है उनकी याद दिलाती है। मस्तिष्क की कल्पनाशीलता को कैनवास पर उतारना एक ध्यान योग क्रिया है जो सीधे भारतीय संस्कृति से जोड़ती है।
श्रीमती अनुराधा गोयल निदेशक संस्कृति विभाग ने प्रदर्शनी देखने के बाद कहा कि डा0 मधु का यह प्रयास एक मील का पत्थर है। जो समाज को दिश देने वाला है। प्रसिद्ध चित्रकार एवं फोटोग्राफर रवि कपूर ने प्रदर्शनी की प्रसंशा करते हुए कहा कि डा0 मधु के चित्र मानव हृदय पर स्पंदन करते है। श्री गोपाल दत्त शर्मा सेवा निवृत्त प्रो0 लखनऊ आटर््स कालेज ने भी डा0 मधु के चित्रों की प्रसंशा करते हुए कहा की इन चित्रांे में बहुत गहरी भावना छुपी हुई है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी, रामनारायण साहू(पूर्व सांसद), शिवप्रताप शुक्ल, हरद्वार दूबे, श्रीमती बीना विद्यार्थी सचिव ललित कला अकादमी, डा0 वी0एन0 मिश्रा, संतोष सिंह, अनुपमा जायसवाल, मधु मिश्रा, अनूप गुप्ता, दया शंकर सिंह, हरीश दूबे, रामप्रताप सिंह चैहान, राजकुमार, मनीष दीक्षित, राकेश त्रिपाठी,  अमित पाठक, अनीता अग्रवाल, राहुल मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी 10 जुलाई से 12 जुलाई तक प्रातः 11 बजे से सायं 06 बजे तक अवलोकानार्थ खुली रहेगी।   edited-dsc_0101

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

वृक्षारोपण का आयोजन

Posted on 11 July 2013 by admin

वन प्रभाग द्वारा के.एन.आई.टी. परिसर मे वन महोत्सव कार्यव्रहृम के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी द्वारा नीम के पौध का रोपण किया गया । ए.पी.त्रिपाठी प्रभागीय निदेशक एवं के.एस.वर्मा निदेशक के.एन.आई.टी. सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी अपर जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा भी पौध रोपण किया गया । इस स्थल पर नीम, शीशम, बालमखीरा, चकरेसिया, पीपल, पाकड़ के १००० पौधे का रोपण किया जायेगा ।
वृक्षारोपण के पश्चात के.एन.आई.टी. हाल मे पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए ए.पी.त्रिपाठी द्वारा धरती को मां समान बताया गया तथा वृक्षो को धरती मां का श्रृगार बताया गया । उन्होने अपने सम्बोधन मे प्रत्येक शुभ अवसर पर एक पौधा लगाने का आवाह्न किया । उन्होने यह भी कहा कि वृक्षारोपण से सभी प्रकार से प्रदूषण दूर होते है तथा वृक्षो से प्राण वायु मिलती है तथा जनपद स्तर पर नक्षत्र वाटिका एवं पंचवटी की स्थापना कराने का भी अश्वासन दिया गया ।
इस अवसर पर रमेश कुमार उप प्रभागीय वनाधिकारी, संत कुमार तिवारी क्षेत्रीय वनाधिकारी, प्रवीन खरे क्षेत्रीय वनाधिकारी लम्भुआ, के.सी. द्विवेदी क्षेत्रीय वनाधिकारी जयसिंहपुर, के.एन.आई.टी. के स्टाफ, विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र तथा गणमान्य नागरिक तथा वन कर्मचारी उपस्थित रहे ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मे विद्यार्थियों की भारी कमी

Posted on 11 July 2013 by admin

उपजिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मे विद्यार्थियों की भारी कमी पाई गई ।
उप जिलाधिकारी लम्भुआ राम विलास ने तहसील क्षेत्र के प्राथमिक  व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का दौराकर मिड डे मील व छात्रो की उपस्थिति व अध्यापको की उपस्थिति की हकीकत जानी । निरीक्षण मे प्राथमिक विद्यालय डोमनेपुर मे मिड डे मील मे अव्यवस्था पाई गई । तथा प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर मे एक शिक्षक अवकाश पर पाये गये ।
इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय नरेन्दापुर, मुरली, रामपुर मे सब कुछ सामान्य पाया गया । छात्रो की कम उपस्थिति देख एस.डी.एम. ने अध्यापको को हमेशा डयूटी के वक्त उपस्थित रहने का आदेश दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

खराब ट्रान्सर्फामर न बदले जाने से धान की रोपाई मे परेशानी

Posted on 11 July 2013 by admin

महीनो से खराब ट्रान्सर्फामर न बदले जाने से किसानो को धान की रोपाई मे परेशानी हो रही है शिकायत के बावजूद किसानो की कोई सुनने वाला नही है ।
तहसील लम्भुआ के गारबपुर फीडर से संचालित विद्युत सप्लाई ग्राम ढेलहा के किसानो तक महीनो से नही पहुंच रही है । जिससे धान की रोपाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है । स्थानीय लोगो ने बताया कि ट्रान्सफारमर से विद्युत मोटर का कनेक्शन है लेकिन विभागीय उपेक्षा के कारण सूचना के बावजूद भी ट्रान्सफारमर नही बदला गया ।
इस सम्बन्ध में जब अवर अभियन्ता से पूछा गया तो उन्होने कहा इस समय ट्रान्सफार्मर  उपलब्ध नही है उपलब्ध होने पर बदला जायेगा अभी १५ दिन और लगेंगें ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कालेज के प्रधानाचार्य को अग्रसारण अधिकारी नियुक्त किया गया

Posted on 11 July 2013 by admin

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उण् प्र. इलाहाबाद के निर्देशानुसार हाईस्कूल इम्पू्रवमेंन्ट कम्पार्टमेंन्ट परीक्षा के आवेदन पत्र अग्रसर करने हेतु राजकीय इण्टर कालेज सुलतानपुर तथा केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य को अग्रसारण अधिकारी नियुक्त किया गया है ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राज शेखर सिंह ने बताया कि सम्बन्धित प्र्रधानाचार्य इम्पू्रवमेन्ट कम्र्पाटमेंन्ट परीक्षा हेतु परीक्षा शुल्क परिषद के संगत लेखा शीषर्क में जमाकर सम्पादित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगें । उन्होने बताया अग्रसारण अधिकारी द्वारा विद्यालय को जिला बालक बालिका के लिए अग्रसारण केन्द्र बनाया गया है उसी स्तर का आवेदन पत्र दस जुलाई तक अग्रसरित किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धान की बुआई हेतु ड्रम सीडर अनुदान पर उपलब्ध

Posted on 11 July 2013 by admin

यू०पी०स्टेट एग्रो इन्ड० कारपोरेशन लि० कुडवार नाका सुलतानपुर द्वारा धान की बुआई हेतु ड्रम सीडर (धान की बुआई की मशीन) किसानो को अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है ।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के अभियन्ता ने बताया कि ड्रम सीडर का मूल्य ७८२२ रु० है जिस पर ३५००रु० का अनुदान दिया जा रहा है । कृषक अंश ४३२२ है । उन्होने बताया कि ड्रम सीडर से धान की बुआई करने पर धान का पौधा लाइन से रहता है तथा उपज भी अधिक होती है । उन्होने किसानो से इसका लाभ उठाने की अपील की है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सरकारी विभाग और अधिकारी स्वयं एक्ट और शासना देश को तोडने मे लगे है ।

Posted on 11 July 2013 by admin

जनपद के सरकारी विभाग और अधिकारी स्वयं एक्ट और शासना देश को तोडने मे लगे है । हैरत है कि नियतिप्राधिकारी जिनको इस एक्ट का पालन कराने का प्रभार दिया गया है वो स्वयं इसे तोडने मे लगे है ।
गौरतलब हो कि जनपद को सुव्यवस्थित बसाने के लिए महा योजना लागू है जिसका कि नगर मुख्यालय व आस पास के क्षेत्र में इसका प्राधिकार एक्ट के माध्यम से लागू है इस आर.वी.ओ. एक्ट का पालन सभी को करना अनिवार्य है जिसमें आम जनता सरकारी विभाग, निगम, पालिका परिषद, जला पंचायत आदि सभी के निर्माण कार्यो का मानचित्र इस एक्ट के प्राविधान के अनुसार ही होना चाहिए जिससे निर्माण कर्ता को निर्मित भूखण्ड का एक निश्चित मानक व निश्चित शुल्क जमा करना अनिवार्य होता है ।
यह धनराशि वाकायदा एक हेड के जरिये बैंक मे जमा की जाती है । जिससे विभाग के सरकारी राजस्व प्राप्त होता है । मगर विडंबना यह हेै कि प्राधिकार क्षेत्र के आम नागरिक तो इस एक्ट का पालन करते है मगर न तो नगर पालिका परिषद ना ही जिला पंचायत और न ही सरकारी विभाग इस एक्ट का पालन करते है न ही विकास शुल्क ही जमा करते है जिससे प्रतिमाह लाखो का राजस्व का नुकसान इस विभाग व सरकार को होता जा रहा हेै वही इस भेद भाव से जनता में भी भारी आव्रहृोष है साथ ही मजबूरी है कि विभाग एक्ट का पालन न करने पर निर्माण ध्वस्थ करा सकता है या जुर्माना लगा सकता है ।
वही दूसरी ओर सरकारी विभाग मनमर्जी दुकानो व व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण करते है और न मानचित्र स्वीकृत कराते है न ही विकास शुल्क ही जमा कराया जाता है नजीर के तौर पर नगर मे बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर को लिया जा सकता है जिसमें सैकडो दुकाने व दर्जन भर शोरुम बिना मानचित्र स्वीकृती के धडल्ले से एक्ट का उल्लंघन कर बनाया जा रहा है और उसके भी कोई और नही स्वयं नियति प्राधिकारी बतौर अधिशाषी अधिकारी बनवा रहे है यही नही इस गैर स्वीकृत मानचित्र वाली कम्पलेक्स का शिलान्यास जिला नियंत्रक ने किया है और इसे अवैध कार्यो का संरक्षण भी यही अधिकारी कर रहे है ।
अब इन्ही की देखादेखी जिला पंचायत ने भी बिना मानचित्र स्वीकृत कराये बी.एस.ए. प्रांगण मे दुकानो का निर्माण शुरु कर दिया है । मगर रोकने वाला कोई नही है न मानचित्र का पता न विकास शुल्क का पता चूंकि मामला सरकारी है और कानून कायदे मात्र निर्बलो और आम जनता के लिए है सरकारी अधिकारी तो स्वयं में संविधान और शासना देश हो चुका है । उस पर कौन सा एक्ट प्रभावी होगा सरकार लाखो रुपये वेतन, बंगला, गाडी और आम जनता से सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड मय असलहा प्रदान करती है ।
विभाग शरीफो को मान चित्र न होने पर जुर्माना करता है पुलिस भेजकर हडकाता है । जेल भिजवाता है मगर इन अधिकारियों को कौन बोलेगा जनपद मे तो स्वयं ये अधिकारी ही मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, माननीय मुख्य न्यायाधीश बन चुके है जो ये कहते सुनते है वही कानून होता है । हद तो तब हो जाती है जब मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए गैर सरकारी हजारो रुपये खर्च करने के बाद भी फाईल जे.ई. व नियतिप्रधिकारी के बंगले तक महिनो मे पहुंचती है । तब तक भवन निर्माता विभाग के सैकडो चक्कर लगाता है और भवन का शिलान्यास तक नही हो पता मगर यहां सरकारी विभाग चाहे जहां निर्माण चाहे जब करा ले शर्त यह है कि शिलान्यास डी.एम. या मंत्री विधायक से करा दें सारे कानून उसी दिन समाप्त मान लिया जाता है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

डीएचएल एक्सप्रेस ने उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया, आगरा में नये सर्विस सेंटर का उद्घाटन किया

Posted on 11 July 2013 by admin

  • आगरा में डीएचएल की प्रत्यक्ष उपस्थिति से आगरा में और आगरा से अंतर्राष्ट्रीय समय के अनुरुप निश्चित डिलीवरी सुनिश्चित हो सकेगी
  • ग्राहक आधार और सीबीडी क्षेत्र के नजदीक स्थित यह नई सुविधा ट्रांजिट टाइम को कम करने, बेहतर परिचालनीय सक्षमता का विकास करने एवं सुरक्षित डिलीवरी पर फोकस करने में सक्षम होगी

edited-mr-malcolm-monteiroविश्व की अग्रणी लाॅजिस्टिक्स कंपनी डीएचएल उत्तर भारत में व्यापक पैमाने पर अपना विस्तार कर रही है। इसी क्रम में आज इसने आगरा में एक नवीन सेवा केंद्र का अधिकृत रूप से शुभारंभ किया। ग्राहक आधार एवं सीबीडी के सन्निकट स्थित इस नई सुविधा केन्द्र का उद्घाटन श्री गिरीश लूथरा (रोमी), वाइस प्रेसिडेंट, आगरा फूटवेयर मैन्यूफैक्चरर्स एडं एक्सपोर्टर्स चैंबर (एएफएमईसी) एवं प्रबंध निदेशक, मैनुफेक्स ग्रुप, श्री मैल्कम मोंटेरो, एसवीपी एंड एरिया डायरेक्टर, दक्षिण एशिया तथा श्री आर. एस. सुब्रमण्यम, कंट्री मैनेजर, भारत, डीएचएल एक्सप्रेस ने किया।

इस अवसर पर श्री मोंटेरो ने कहा, ‘‘भारत डीएचएल के लिये एक प्रमुख बाजार है तथा हम यहां पर अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इस संदर्भ में हम यहां पर आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश की पेशकश कर रहे हैं, जिसमें ग्राउंड फैसिलिटीज, फ्लीट एवं एयर कपैसिटी शामिल है।’’ श्री मैल्कम ने कहा, ‘‘आगरा में नई सेवा केंद्र की सुविधा के साथ अब हम बाजार के कहीं अधिक नजदीक हैं तथा यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि ग्राहक डीएचएल द्वारा उच्च स्तरीय सेवा को प्राप्त कर सकें।’’

डीएचएल आगरा के ग्राहकों की पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सेवा करता आ रहा है। यह नवीन सेवा केंद्र डीएचएल की परिचालनीय क्षमता का विस्तार करेगा, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय शिपमेंट्स के लिये पेश की जाने वाली सेवाओं में सुधार होगा, इससे प्रोसेसिंग की प्रक्रिया तीव्र होगी एवं ट्रांजिट समय में कमी आयेगी।

डीएचएल आगरा में लेदर एसेसरीज, लेदर फूटवेयर, संगमरमर एवं लकड़ी के हस्त शिल्प व्यवसाय में लिप्त विविध प्रकार के ग्राहकों को अपनी सेवायें उपलब्ध कराता है। हम आगरा के बाजार में विकास की सशक्त संभावनाओं से भली-भांति अवगत हैं। हम सभी प्रमुख शहरों में अपनी उपस्थिति के साथ उत्तर भारत में अपनी स्थिति को बहुत सशक्त कर चुके हैं। हमारे व्यवसाय में गतिशीलता का विशेष महत्व है। अपने ट्रांजिट समय में तीव्र सुधार हमारी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है, इससे हमें अपने ग्राहकों के शिपमेंट्स को तेजी से भेजने में सहायता मिलेगी। नवीन सेवा केंद्र विस्तृत पिक-अप्स एवं शीघ्र डिलीवरी शेड्यूल्स के साथ हमारे टर्नएराउंड टाइम (टीएटी) आॅफरिंग (पेशकश) को बढ़ावा देगा। आधारभूत संरचना में निवेश के जरिये हम अपनी स्पद्र्धात्मकता में सुधार कर सेवाओं में एक ऐसी अभूतपूर्व उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगे, जो इस बाजार के लिये अद्भुत होगा।’’

व्यापारिक एयरलाइन्स का इस्तेमाल करने के अतिरिक्त डीएचएल दिल्ली से अपने स्वयं के समर्पित फ्रेटर का परिचालन करता है। अतिरिक्त क्षमता एवं बेहतर कनेक्टिविटी उत्तर भारत के डीएचएल के ग्राहकों को व्यवसाय की मांग के अनुरुप लचीलापन एवं विश्वसनीयता प्रदान करती है। डीएचएल का बेहतर नेटवर्क परिचालन तीव्रतर प्रोसेेसिंग की पेशकश करने में सक्षम है, क्योंकि डीएचएल अपने ग्राहकों के लिये सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिये कस्टम अधिकारियों के साथ मिल कर निरंतर कार्य कर रहा है। सभी निवेश डीएचएल एक्सप्रेस के सेवा नेटवर्क की शक्ति को ग्राहकों की आकांक्षाओं की पूर्ति करने तथा उसे संवर्धित करने में सक्षम रहे हैं।

वर्ष 2012 में डीएचएल एक्सप्रेस ने भारत में लगभग 10 मिलियन अन्तर्राष्ट्रीय शिपमेंट्स को हैंडल किया।

डीएचएल - विश्व की लाॅजिस्टिक्स कंपनी
डीएचएल लाॅजिस्टिक्स उद्योग में वैश्विक बाजार अग्रणी है तथा ‘‘विश्व की लाॅजिस्टिक्स कंपनी’’ है। ग्राहकों को इंटरनेशनल एक्सप्रेस, एयर व ओशन फ्रेट, सड़क व रेल परिवहन, कांट्रैक्ट लाॅजिस्टिक्स एवं अन्तर्राष्ट्रीय डाक सेवाओं के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को उपलब्ध कराने के लिये वचनबद्ध है। 220 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में फैले नेटवक्र्स एवं लगभग 2,85,000 कर्मचारियों की वैश्विक कार्यशक्ति के साथ यह कंपनी अपने ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता की पेशकश करती है तथा उनकी आपूर्ति श्रृंखला संबंधी आवश्यकताओं को संतुष्ट करने के लिये स्थानीय जानकारियों की भी पेशकश करती है। डीएचएल पर्यावरण सुरक्षा, आपदा प्रबंधंन एवं शिक्षा को समर्थन प्रदान कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को भी स्वीकार करती है।

डीएचएल ड्यूट्शे पोर्ट डीएचएल का एक हिस्सा है। इस समूह ने वर्ष 2012 में 55 बिलियन यूरो से अधिक का राजस्व हासिल किया था।

विस्तृत जानकारी के लिये कृपया लाॅग आॅन करें: www.dp-dhl.com

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in