Archive | July, 2013

डा0 गवान प्रसाद उपाध्याय सम्मानित

Posted on 17 July 2013 by admin

इलाहाबाद।ारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उŸार ारत की सुपरिचित साहित्यिक संस्था तारिका विचार मंच प्रयाग के संयोजक, साहित्यांजलि प्रा के संपादक डा0 गवान प्रसाद उपाध्याय कोि उनके छप्पनवें जन्म दिवस के अवसर पर खुशहाली अियान द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।उक्त सम्मान समारोह में डा0 उपाध्याय के अलावा बी.एच.यू. वाराणसी के सुप्रसिद्ध मनोचिकित्सक प्रो0 डा0 संजय गुप्ता, इलाहाबाद के पूर्व महापौर चैधरी जितेन्द्र नाथ सिंह, श्रीनाथ रामनाथ महाविद्यालय माण्डा के प्रबन्धक सुधीर त्रिपाठी, मुम्बई के चर्चित समाज सेवी प्रेम जी शुक्ल, अमृत प्रात की साहित्य संपादक श्रीमती उर्वशी उपाध्याय, रीवां के वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोŸाम मिश्र, लखनऊ के रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, प्रेमवाणी साप्ताहिक सहारनपुर के संपादक सतीश कुमार आर्य एवं प्रतापगत्रढ के वरिष्ठ पत्रकार मथुरा प्रसाद धुरिया को ी सम्मानित किया गया।
समारोह में इलाहाबाद प्रतापगत्रढ,सुल्तानपुर, रीवां, सतना, कौशाम्बी, गोरखपुर चित्रकूट,लखनऊ, पटना मुम्बई, सहारनपुर वाराणसी दोही, जौनपुर सहित अनेक स्थानों के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार कवि लेखक विद्वान मनीषी आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की मदद

Posted on 17 July 2013 by admin

edited-photo2
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को दिनांक 16 जुलाई, 2013 को उनके सरकारी आवास पर उत्तराखण्ड की दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की सहायतार्थ श्री सुभाष त्यागी एवं श्री अरुण सिंह चेक देते हुए।

उत्तराखण्ड की दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री पीडि़त सहायता कोष हेतु श्री सुभाष त्यागी ने पांच लाख रुपये तथा श्री अरुण सिंह ने एक लाख रुपये के चेक आज यहां मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को उनके सरकारी आवास पर प्रदान किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से उत्तराखण्ड आपदा के प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अधिक से अधिक दान करने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Posted on 17 July 2013 by admin

edited-press1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 16 जुलाई, 2013 को शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेन्टर, लखनऊ मंे पत्रकारों से वार्ता करते हुए।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सत्येन्द्र नारायण सिंह कुशवाहा लखनऊ में

Posted on 17 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी सत्येन्द्र नारायण सिंह कुशवाहा कल से तीन दिवासीय प्रवास पर लखनऊ में रहेंगे। श्री कुशवाहा17 जुलाई को लखनऊ पहुंचेगे। प्रदेश सह प्रभारी 19 जुलाई तक लखनऊ में रहेंगे तथा पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

छद्म सेक्यूलरवादी दल प्रदेश में वोट बैंक की सियासत में

Posted on 17 July 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि छद्म सेक्यूलरवादी दल प्रदेश में वोट बैंक की सियासत में जुटे है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा इन दलों में उत्तर प्रदेश में आतंकी घटनाओं के आरोपियों की पैरोकारी करने की होड़ मची हुई है।
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने सी.पी.एम. महासचिव प्रकाश करात द्वारा पुलिस हिरासत में खालिद मुजाहिद की हत्या होने के बयान को गंभीर बताया। उन्होंने कहा श्री करात को उन तथ्यों को सार्वजनिक करना चाहिए, जिनसे उन्हे यह पता चला कि खालिद मुजाहिद निर्दोष था और उसे पुलिस हिरासत में उसकी हत्या की गई। उन्होंने कहा कि देश में छद्म धर्मनिरपेक्षता का झण्डरबार बन कर राजनीति करने वाले दलों ने उत्तर प्रदेश में आतंकी घटनाओं के आरोपी खालिद मुजाहिद को निर्दोष साबित करने का बीड़ा उठा लिया है। मुस्लिम वोट बैंक के लालच में इन दलों के नेता उत्तर प्रदेश में आकर खालिद मुजाहिद को निर्दोष बताते हुए खुद को एक वर्ग विशेष का मसीहा साबित करना चाहते है।
उन्होंने कहा राज्य में सत्तारूढ़ दल समाजवादी पार्टी और उसके परस्पर सहयोगी/मित्र दल एक सुनियोजित योजना के तहत उत्तर प्रदेश में मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर राज्य के बहुसंख्यक समुदाय की लगातार उपेक्षा कर रहे है। सी.पी.एम. महासचिव प्रकाश करात द्वारा आतंकी घटना के आरोपी खालिद मुजाहिद का महिमामण्डन करना इसी रणनीति का हिस्सा है।
श्री पाठक ने कहा खुद मुख्यमंत्री कह चुके है कि खालिद की मौत बीमारी से हुई। अब जो बाते सामने आ रही है, उनसे भी स्पष्ट है कि उसकी मौत स्वाभाविक रूप से ही हुई है। लेकिन मुस्लिम वोट बैंक खिसकने से डरी सहमी सपा सरकार ने खालिद के परिजनों को छह लाख रूपये मुआवजा दिया था। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में हिरासत में अन्य मौते भी हुई लेकिन उनमें से किसी को तो अखिलेश सरकार ने मुआवजा की घोषणा नही की।
भाजपा प्रवक्ता ने खालिद मुजाहिद की मौत पर सियासत कर रहे दलों को चेताते हुए कहा कि वे आतंक के आरोपियों की मौत का महिमामण्डन करना बंद करे। साथ ही अखिलेश सरकार से मांग की कि आतंकियों का समर्थन और पुलिस तंत्र का मनोबल तोड़ने वाली बयानबाजी पर रोक लगाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भिण्डी, ग्वार, लोबिया, लौकी, तोरई तथा खीरा की बुआई करें

Posted on 17 July 2013 by admin

  • आम, अमरूद, आॅवला, लीची व नीबू के फलों का रोपण करें
  • फसल सतर्कता समूह की बैठक 17 जुलाई को -फसल सतर्कता समूह

उत्तर प्रदेश के किसान वर्षा ऋतु में लौकी, तोराई, खीरा, सीताफल, करेला व टिण्डा की बुआई करें। किसानों को कृषि से संबंधित वैज्ञानिक सलाह के लिए फसल सतर्कता समूह की बैठक 17 जुलाई को किसान मण्डी भवन में आयोजित होगी।
फसल सतर्कता समूह की 10 जुलाई को हुई बैठक की संस्तुतियों के अनुसार फलों के उत्पादन के लिए किसानों को आम, अमरूद, आॅवला, लीची व नीबू वर्गीय फलों का रोपण करना चाहिए।
किसानों को दलहनी/तिलहनी फसलों के उत्पादन के लिए अरहर, मूंगफली एवं तिल की बुआई प्राथमिकता के आधार पर करनी चाहिये। शोधित बीजों का ही प्रयोग करें। दलहनी फसलों में जल भराव न होने दिया जाय एवं जल निकासी का प्रबन्ध करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश में 10453 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 17 July 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 10453 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही थी।
आज दिन में 2ः00 बजे राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 2539 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 311 मेगावाट, अनपरा से 1193 मेगावाट, पनकी से 72 मेगावाट, हरदुआगंज से 357 मेगावाट तथा पारीछा से 606 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 189 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 5592 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 50 मेगावाट, रोजा से 997 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 284 मेगावाट तथा लैन्को से 802 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक बेहतर प्रभावी शुरूआत हेतु बाल मेले का आयोजन

Posted on 17 July 2013 by admin

प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक व उच्च विद्यालयों में जुलाई माह से नये सत्र का आरम्भ हुआ है। नये सत्र की बेहतर व प्रभावी शुरूआत हेतु आज  लखनऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय अमौसी-1, लखनऊ में एक बाल मेले का आयोजन से किया गया।
यह जानकारी पिं्रसिंपल डायट श्रीमती ललिता प्रदीप ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि आज इस आयोजन हेतु विद्यालय को सजा कर उत्सवनुमा माहौल बनाया गया तथा बच्चों के लिए खेल, कहानी, गीत, चित्रकारी, पेपर फोल्डिंग, क्ले माॅडलिंग जैसी अनेक गतिविधियाँ आयोजित की गयीं, जिनमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इन गतिविधियों द्वारा बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ स्वतंत्र अभिव्यक्ति एवं भाषायी विकास का भी प्रयास किया गया।
पिं्रसिंपल डायट ने बताया कि बाल मेले में बच्चों, शिक्षकों के साथ अभिभावकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गयी। इस अवसर पर अभिभावकों, संकुल प्रभारी श्रीमती सरस्वती, वार्ड संसाधन केन्द्र के प्रभारी श्री विनोद कुमार चैरसिया एवं डायट लखनऊ के संकाय सदस्य द्वारा बच्चों के कार्य का अवलोकन कर बच्चों व शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर लोकमित्र संस्था के कार्यकर्ताओं ने भी शिक्षिकाओं का सहयोग किया तथा उत्साहवर्धन किया। शिक्षिकाएं, बच्चे तथा अभिभावक सभी इस आयोजन से प्रसन्न व संतुष्ट दिखे। इस प्रकार के बाल मेलों का आयोजन जुलाई से अब तक लखनऊ के अन्य विद्यालयों में किया जा चुका है जैसे-प्राथमिक विद्यालय रहीमनगर-1, प्राथमिक विद्यालय 35 पी0ए0सी0, प्राथमिक विद्यालय रामआसरे पुरवा, प्राथमिक विद्यालय कैबिनेटगंज, प्राथमिक विद्यालय पंडित खेड़ा, प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

यू.पी. एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड तथा यू.पी. एग्रो कार्पोरेशन बैंक के नाम से पदों को भरे जाने की कार्यवाही

Posted on 17 July 2013 by admin

यू.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक श्री प्रभात सिन्हा ने बताया है कि यू.पी. एग्रो कार्पोरेशन लिमिटेड तथा यू.पी. एग्रो कार्पोरेशन बैंक के नाम से पदों को भरे जाने की कार्यवाही वेबसाइट तथा समाचार पत्रों के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यू.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कार्पोरेशन लिमिटेड 22, बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर मार्ग, लखनऊ के अधीन न तो इस प्रकार का कोई बैंक कार्यरत है और न ही किसी प्रकार की रिक्तियों को भरे जाने की कार्यवाही की जा रही है।
श्री सिन्हा ने कहा है कि यदि कोई छद्मवेशी व्यक्ति/संस्था यू.पी. स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कार्पोरेशन लिमिटेड, 22 बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर मार्ग, लखनऊ के अधीन बैंकों में इस प्रकार के सेवायोजन की कार्यवाही करता है तो जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा यू.पी. एग्रो के मुख्यालय पर इसकी शिकायत दर्ज करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बी.टी.सी. प्रवेश परीक्षा 2013-14 के लिए फीस संशोधन

Posted on 17 July 2013 by admin

edited-ram-govin-chaudryप्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चैधरी ने छात्रों के हित में बी.टी.सी. प्रवेश परीक्षा 2013-14 के लिए फीस संशोधन किया है। ताकि छात्रों पर आर्थिक बोझ कम हो सके। श्री चैधरी ने बताया है कि पूर्व में अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बी.टी.सी. प्रवेश के आवेदन में 200 रुपया शुल्क के रूप मंे जमा करने होते थे अब संशोधन करके फीस में 50 रूपये की कटौती करते हुए 150 रूपये शुल्क की गयी है। इसी तरह सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के छात्रों को आवेदन में 400 रूपये शुल्क के रूप में जमा करने होते थे अब संशोधन करके 300 रूपये शुल्क की गयी है। इस शुल्क के साथ-साथ आनलाईन आवेदन में काई त्रुटि होने पर पुनः नया आवेदन करने पर पूर्व में शुल्क देना पड़ता था। अब  त्रुटि सुधारने पर किसी तरह की शुल्क नही देनी पड़ेगी। बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा उठाये गये जनहितैषी कदम से प्रदेश के लाखों गरीब छात्रों को बी.टी.सी. प्रवेश परीक्षा 2013-14 मंे लाभ मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2013
M T W T F S S
« Jun   Aug »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
-->









 Type in