Archive | April, 2013

एफ०डी०ए० प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के पालन मे अमीर गरीब का भेदभाव कर रहा है

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल ।  जनपद का एफ०डी०ए० प्रशासन सुप्रीम कोर्ट के आदेशो के पालन मे अमीर गरीब का भेदभाव कर रहा है जिसको जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन बताया जा रहा है ।

हैरत है कि जिले के फूड निरीक्षक की टीम जिलाधिकारी के निर्देश के तहत केवल पान की गुमटियों और खोमचे वाले गरीबो की दुकानो पर ही छापेमारी कर रही है जबकि इन दुकानो पर माल राजश्री, संयोग, श्याम बहार तम्बाकू युक्त गुटखे की एजेन्सियो से आता है या तो बडे बडे किराना व्यापारी और पान मसाला बेचने वाले थोक दुकानदार । मगर उन पर हाथ न तो पुलिस प्रशासन डाल रहा है न ही एफ.एस.डी.ए. प्रशासन जबकि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ये बडे व्यापारी इन खुदरा विव्रहृेताओ  को दोगुने चार गुने रेट मे गुटखा ब्लैक कर रहे है ।

हालत यह है कि इन छोटे दुकान दारो को एक पाउच की बिव्रहृी पर महज पचास पैसे या १ रु० की ही मार्जिन होती है रोक की मलाई तो प्रशासन के कमाउहृ पूत काट रहे है । उनसे फूड प्रशासन और पुलिस की तगडी सेंटिंग है जिसके चलते उन पर कोई कार्यवाही नही होती पूर्व मे भी पुलिस ने थोक राजश्री विव्रहृेता की ट्रक पकडी थी मगर मामला लाखो वसूल कर छोड दिया गया और तब से प्रशासन और व्यापारियों की मध्यस्ता के लिए इन व्यापारियों ने अपने कुछ दलालो को व्यापारी नेता बनाकर सेंटिंग कर ली अब जब कभी कोर्ट या सरकार इस पर रोक लगाती है तो यही दलाल सेंटिंग कर माल बेचते है और धडल्ले से ब्लैक मार्केटिंग कराकर मोटा मुनाफा कमा रहे है ।

यही नही जिले मे करोडो के इस कारोबार में भारी राजस्व की चोरी आम बात है जिले में एक्साईज विभाग(नारकोटिक्स) जिसे न जनता जानती है न जिलाधिकारी को । गुप्त कार्यालय भी कही है जो कि जिले मे केवल वसूली वो भी अवैध का जरिया बन सरकार को बौना साबित कर रहा है ये विभाग खैनी, गुटखा और मादक पदार्थो की हो रही धंधे का सरपरस्त भी है । आज तक के इतिहास मे इस विभाग ने कोई भी अवैध माल न तो पकडा न ही पकडने की कोशिश की अब तम्बाकू गुटखे की रोक के जिम्मेदारो को भी सरकार ने अवैध कमाई का धंधा घर बैठे दे दिया है । जो पहले से ही जनपद मिलावट खोरो का विगवोश था अब गुटखे की आड मे बडे व्यापारियों की वसूली भी शुरु हो गई उसी का नतीजा है कि पान गुमटियों पर विभाग ने हडकंप मचा कर गुटखे को ब्लैक मार्केट को चार गुने पर पहुंचा दिया ।

हां इस विभाग ने जितना वसूली किया उतना फायदा एक दिन मे इन थोक व्यापारियों को मिल गया । विभाग अमीर गरीब की खांई बनाकर मोटामाल कमाने में लग गया है वो भी जिलाधिकारी के निर्देश का हवाला दे हजार पांच सौ का माल जब्त कर वाहवाही लूट रहा है जबकि किराना मंडी व पल्टन बाजार, गभडिया जैसे कई बडे व्यापारियों के गोदाम तम्बाकू गुटके से पटे पडे है जिसमें लाखो का माल मौजूद है वो भी फर्जी टैक्स एनवाईस पर आता हे मगर शायद ही वहां यह विभाग व पुलिस जाये ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

सुलतानपुर ४ अपै्रल । थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्राम भाई मे जनवरी २०१३ मे कथा प्रवचन के समय एक समुदाय के कुछ लोगो द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करके कथा वाचक तुंगनाथ मिश्र व उनके पुत्र राजेन्द्र को तलवार लाठी, डण्डा आदि मारा पीटा था और लक्ष्मी नरायण मन्दिर मे घुस कर तोड फोड किया था जिसमें तुंगनाथ द्वारा तीन व्यक्तियो को नामजद करते हुए ३० अन्य लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी । पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

अभियुक्त नजीर हैदर ६ जनवरी २०१३ से जेल मे है । जिसका ९० दिन रिमाण्ड पांच अप्रैल को पूरा हो रहा है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त नजीर हैदर के विरुद्ध न्यायालय प्रथम ए.सी.जे.एम. के यहां आरोप पत्र तीन अप्रैल को दाखिल कर दिया है दो अन्य नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा ८२ जा. फौ. खहृी कार्यवाही के आदेश का अनुपालन पुलिस द्वारा विलम्ब से ३ फरवरी २०१३ को नोटिस तामिल कराया और अभी तक करार चल रहे अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध समय बीतने के बाद भी ८३ जा० फौ० भी कार्यवाही नही गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

सुलतानपुर ४ अपै्रल । थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्राम भाई मे जनवरी २०१३ मे कथा प्रवचन के समय एक समुदाय के कुछ लोगो द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करके कथा वाचक तुंगनाथ मिश्र व उनके पुत्र राजेन्द्र को तलवार लाठी, डण्डा आदि मारा पीटा था और लक्ष्मी नरायण मन्दिर मे घुस कर तोड फोड किया था जिसमें तुंगनाथ द्वारा तीन व्यक्तियो को नामजद करते हुए ३० अन्य लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी । पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

अभियुक्त नजीर हैदर ६ जनवरी २०१३ से जेल मे है । जिसका ९० दिन रिमाण्ड पांच अप्रैल को पूरा हो रहा है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त नजीर हैदर के विरुद्ध न्यायालय प्रथम ए.सी.जे.एम. के यहां आरोप पत्र तीन अप्रैल को दाखिल कर दिया है दो अन्य नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा ८२ जा. फौ. खहृी कार्यवाही के आदेश का अनुपालन पुलिस द्वारा विलम्ब से ३ फरवरी २०१३ को नोटिस तामिल कराया और अभी तक करार चल रहे अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध समय बीतने के बाद भी ८३ जा० फौ० भी कार्यवाही नही गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

ग्राम प्रधान पति घनश्याम यादव सराय अचल कोतवाली देहात की हत्या मे नामजद अभियुक्तो मे शिव प्रसाद यादव सुत पारस नाथ तथा जय प्रकाश यादव सुत हौसिला प्रसाद ने सी.जे.एम. कोर्ट में आत्म समपर्ण किया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल  कुछ दिन पूर्व रात्रि में तेरहवी के निमन्त्रण मे गये ग्राम प्रधान पति घनश्याम यादव की धारदार हथियार से कुछ लोगो ने भोजन करते समय गला काट कर हत्या कर दी थी जिसमें चार अभियुक्तो को नामजद किया गया था जो मु०सं० १९६/१३ धारा ३०२, ३४ भा.द.व् िमें मुकदमा कोतवाली देहात मे दर्ज हुआ था । नामजद अभियुक्त सागर सिंह की पुलिस ने गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया तथा जय प्रताप सिंह नामजद अभियुक्त अभी घटना के बाद से फरार चल रहे है ।

सी०जे०एम० महोदय कक्ष सं० १६ के समक्ष शिव प्रसाद यादव व जय प्रकाश यादव ने प्रर्थना पत्र देकर आत्म समपर्ण किया जिसे सी.जे.एम. महोदय ने अपराध की गम्भीरता को देखते हुए अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत मे लेकर १४ दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

ए.डी.ओ. समाज कल्याण पर शरब होकर पात्र सूची मे चयनित लोगो का नाम काटने का आरोप

Posted on 05 April 2013 by admin

लम्भुआ सुलतानपुर ४ अपै्ल । तहसील के ग्राम पंचायत शेरपुर परसरामपुर के ग्राम सभा पकडी कला लोहिया ग्राम घोषित हुआ है । जिसमें लोहिया आवास के पात्र पकडी कला के बन्दना देवी, भानमती, राजकुमारी, श्रीराम, नीलम आदि लोगो ने तहसील दिवस मे प्रार्थना पत्र देकर ए.डी.ओ. समाज कल्याण पे आरोप लगाया है कि हम लोग को पात्र सूची में लेखपाल अधिकारी गरीबी रेखा के अधार पर नाम शामिल किया था किन्तु गंवई गुटबाजी मे ए.डी.ओ. समाज कल्याण शरीब होकर पात्र सूची मे चयनित किए गये लोगो का नाम काट दिया जिससे पात्र व्यक्तियो की सूची से नाम काट दिये जो से रोष व्याप्त है ।

बन्दना देवी, भानमती, राजकुमारी, श्रीराम, नीलम आदि लोगो ने तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी राम विलास राम से मांग किया है कि ब्लाक के किसी अन्य कर्मचारी से जांच करवाकर फिर से चयनित सूची मे नाम शामिल किया जाय ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

एस.एफ.आईण् छात्र संगठन जिला कमेटी ने साथी सुदीप्तो गुप्ता की मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और नारेबाजी किया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल । एस.एफ.आईण् छात्र संगठन जिला कमेटी ने पं. बंगाल एस.एफ.आई. राज्य कमेटी सदस्य साथी सुदीप्तो गुप्ता की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किये जाने पर उनकी मृत्यु हो जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बगाल पुलिस एवं वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और जमकर इसके खिलाफ नारेबाजी किया ।

जिला कमेटी कार्यालय से छात्रो का जत्था पूरे आव्रहृोश के साथ निकला और नगर में प्रदर्शन एवं सुदीप्तो हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिन्दा है , शहीद तेरे अरमानो को मंजिल तक पहुंचायेगं, ममता बनर्जी मुर्दाबाद, पं. बंगाल की कालित पुलिस को फांसी दो आदि नारो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा । पुतला दहन के बाद वापस जिला कार्यालय पर पहुंच कर जुलूस एक सभा मे तब्दील हो गया ।

सभा को सम्बोधित करते हुए शशांक पाण्डेय ने कहा कि पं. बंगाल मे पिछले लगभग दो वर्षो मे हमारे संगठन के दो सौ से उहृपर साथियों की हत्या हो चुकी है । अभी तक इसके पीछे योजना बद्ध तरीके से काम कर रही ममता बनर्जी की सरकार और बंगाल पुलिस का काम छुपा हुआ था जो कि अब खुल कर सामने आ गया है । इस कुकृत्य के लिए जिम्मेदार ममता बनर्जी को अब सरकार मे बने रहने का औचित्य समाप्त हो गया है । एस.एफ.आई. घटना की निन्दा करते हुए इसके त्वरित रुप से न्यायिक जांच की मांग करती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Comments (0)

राजधानी लखनऊ में 5 अप्रैल को सोन चिरैया बसंती चैती बयार कार्यक्रम का आयोजन - मालिनी अवस्थी

Posted on 04 April 2013 by admin

edited-malini-awasthiलोक साहित्य के साथ लोकगायकी के उत्थान के लिऐ ढाई वर्ष पूर्व सोन चिरैया संस्था की स्थापना कर लोक से महानगरों को परचित कराने तथा विलुप्त होने की ओर पहुच रही लोकविधा के संरक्षण में लगी सुप्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने बताया कि राजधानी लखनऊ में 5 अप्रैल को सोन चिरैया बसंती चैती बयार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक आकादमी परिसर के खुले मंच पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल बीएल जोशी तथा विशिष्ट अतिथि सुधीर दुबे मुख्यमहाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक होगें। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व मंगला देवी सुमिरन के पचरा गीतों से होगा। वीरों के मन में उमंग जगाने वाले वीर काव्य आल्हा का गायन केन्द्रीय विद्यालय लखनऊ के 150 बच्चों द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का सयोजन अवधी आल्हा गायक फौजदार सिंह के द्वारा किया जायेगा। राजधानी की कामकाजी गृहणियों को उनके हुनर को मंच पर दिखाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से दादी और नानी के साथ बालिकाओं को मिलाकर 50 महिलाओं का एक ग्रुप बनाया गया। इस ग्रुप को लोकगायिका मालनी अवस्थी ने होली और चैती गीतों को गाने का ढंग सिखाया। उनके माध्यम से घर आंगन 50 महिलायें सामूहिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। प्रहलाद कुर्मी के नेतृत्व में बुन्देलखंड से आये लोक कलाकारों द्वारा बुन्देली राई नृत्व तथा ईसुरी की फांगे गायी जायेगी। थारू जनजाति के लोक नृत्य तथा ब्रज होरंगा दाऊजी की आरती तथा महाआरती के साथ-साथ गाजीपुर के मोहन राठौर द्वारा कचरा गायन तथा शीलू सिंह राजपूत नये प्रयोग के साथ पुरूष गायकी को चुनौती देती हुई वीर रस की महाकाव्य आल्हा गायन प्रस्तुत करेगी। इस अवसर पर लोक साहित्यकार  डा0 सूर्यप्रसाद दीक्षित-अवधी , डा0 अर्जन दास केसरी-सोनांचली, अयोध्या प्रसाद कुमुद-बुन्देली को सम्मानित किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आगामी लेाकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इन चुनावों से देश की राजनीति की दिशा तय होगी - मुलायम सिंह यादव

Posted on 04 April 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि आगामी लेाकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। इन चुनावों से देश की राजनीति की दिशा तय होगी। लक्ष्य भी बड़ा है। इसलिए इसे बहुत गम्भीरता से लेना चाहिए। उन्होने पार्टी नेताओं का आव्हान किया कि वे पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ चुनाव तैयारी में जुट जाएं क्योंकि ये चुनाव कभी भी हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करनी होगी ताकि दिल्ली में सरकार बनने की स्थिति में समाजवादी पार्टी की  उसमें प्रमुख भूमिका हो।
श्री यादव पार्टी के राज्य मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की। इस मौके पर वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे। जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी। बैठक में घोषित प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार की स्थिति, बूथ कमेटियों के गठन समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों तथा संगठन की मजबूती के सम्बन्ध में चर्चा की गई। बैठक में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 23 अप्रैल,2013 को जिलो में व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा की 80 सीटों पर 71 प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं। समाजवादी सरकार के विकास एवं जनहित के कामों से लोकसभा चुनाव जीतने में मदद मिलेगी। किसानों, मुसलमानो, नौजवानों के साथ समाजवादी सरकार ने व्यापारियों, महिलाओं के हित में भी कई योजनाएं चलाई है। जिलाध्यक्षों को सरकार की इन उपलब्धियों जनता तक पहुॅचाना चाहिए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के निकट सम्पर्क में रहें और उनकी तथा जनता की समस्याओं के निराकरण में रूचि लें। आपस में एक दूसरे के  दुःखदर्द में शरीक हों। बूथ कमेटियों के गठन और उनको सक्रिय बनाने पर जोर दें और अभी से चुनाव प्रबंधन में जुट जाएं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किए गए तमाम वायदे पूरे कर दिए हैं। किसानों का कर्ज माफ हो गया है, नहरों, ट्यूबवेल से मुफ्त में सिंचाई का पानी मिलने लगा है, किसानों की बंधक जमीन की नीलामी नहीं होगी, कन्या विद्याधन और मुस्लिम लड़कियों को एकमुष्त 30 हजार रूपए का अनुदान, कब्रिस्तानों की चहारदीवारी का निर्माण, मरीजों तथा दुर्घटना ग्रस्त को अस्पताल, पहुॅचाने के लिए 108 स्वास्थ्य परिवहन सेवा चलाई गई है। समाजवादी सरकार में जनता को सुविधाएं मिल रही है और उसे राहत महसूस हो रही है।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि इन दिनों समाजवादी पार्टी सरकार की लोकप्रियता से चिढ़े हुए दल और नेता समाजवादी पार्टी को निशाना बना रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ताकत और  श्री मुलायम सिंह यादव से घबराए हुए विपक्षी बदहवाशी में अनर्गल आरोप लगा रहे है। हमेें विपक्षी हमलों का पुरजोर जवाब देना चाहिए और समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों का जमकर प्रचार करना चाहिए। इसमें कोई ढील नहीं होनी चाहिए।
बैठक में आए जिलाध्यक्षों ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में उल्लेखनीय काम हुए हैं। जनता उससे खुश है। उन्होने संकल्प लिया कि वे लोकसभा के सभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को जिताएगें। वे अभी से चुनाव की तैयारियों में एकजुटता से काम करेगें। उनका फैसला है कि श्री मुलायम सिंह यादव को दिल्ली में पूरी मजबूती के साथ भेजेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

अन्तर्धार्मिक विवाह की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि

Posted on 03 April 2013 by admin

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अन्तर्जातीय/अन्तर्धार्मिक विवाह करने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप दी जाने वाली पुरस्कार की धनराशि अब बढ़ाकर 50,000 (पचास हजार) रूपये कर दी गई है। राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री नेतराम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह संशोधन 01 अप्रैल 2013 से प्रभावी होगा।
गौरतलब है कि पूर्व में अन्तर्जातीय व अन्तर्धार्मिक विवाह करने वाले दम्पति को मात्र 10,000 (दस हजार) रूपये सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये जाते थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2013 राज्य का अधिनियम बना

Posted on 03 April 2013 by admin

लखनऊ उत्तर प्रदेश के श्री राज्यपाल द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 200 में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए उत्तर प्रदेश विनियोग विधेयक 2013 पर अनुमति प्रदान कर दी है। यह राज्य का अधिनियम बन गया है। इस अधिनियम के अनुसार वर्ष 2013-14 (31 मार्च 2014) तक की अवधि को समाप्त होने वाले वर्ष में व्यय के लिए राज्य की समेकित निधि से राज्य सरकार के लगभग 95 विभागों के लिए कुल-235,17642,33000 रूपये (दो लाख पैतीस हजार एक सौ छिहत्तर करोड़ बयालिस लाख तैतीस हजार रूपये) अनुमति दी गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2013
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in