पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

सुलतानपुर ४ अपै्रल । थाना धम्मौर अन्तर्गत ग्राम भाई मे जनवरी २०१३ मे कथा प्रवचन के समय एक समुदाय के कुछ लोगो द्वारा धार्मिक उन्माद पैदा करके कथा वाचक तुंगनाथ मिश्र व उनके पुत्र राजेन्द्र को तलवार लाठी, डण्डा आदि मारा पीटा था और लक्ष्मी नरायण मन्दिर मे घुस कर तोड फोड किया था जिसमें तुंगनाथ द्वारा तीन व्यक्तियो को नामजद करते हुए ३० अन्य लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी । पुलिस द्वारा नामजद अभियुक्त नजीर हैदर उर्फ नज्जू को गिरफ्तार करके जेल निरुद्ध कर दिया ।

अभियुक्त नजीर हैदर ६ जनवरी २०१३ से जेल मे है । जिसका ९० दिन रिमाण्ड पांच अप्रैल को पूरा हो रहा है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने अभियुक्त नजीर हैदर के विरुद्ध न्यायालय प्रथम ए.सी.जे.एम. के यहां आरोप पत्र तीन अप्रैल को दाखिल कर दिया है दो अन्य नामजद अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी धारा ८२ जा. फौ. खहृी कार्यवाही के आदेश का अनुपालन पुलिस द्वारा विलम्ब से ३ फरवरी २०१३ को नोटिस तामिल कराया और अभी तक करार चल रहे अभियुक्त जहीर अब्बास व शब्बीर के विरुद्ध समय बीतने के बाद भी ८३ जा० फौ० भी कार्यवाही नही गयी ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in