एस.एफ.आईण् छात्र संगठन जिला कमेटी ने साथी सुदीप्तो गुप्ता की मृत्यु हो जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और नारेबाजी किया ।

Posted on 05 April 2013 by admin

४ अपै्ल । एस.एफ.आईण् छात्र संगठन जिला कमेटी ने पं. बंगाल एस.एफ.आई. राज्य कमेटी सदस्य साथी सुदीप्तो गुप्ता की पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किये जाने पर उनकी मृत्यु हो जाने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बगाल पुलिस एवं वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और जमकर इसके खिलाफ नारेबाजी किया ।

जिला कमेटी कार्यालय से छात्रो का जत्था पूरे आव्रहृोश के साथ निकला और नगर में प्रदर्शन एवं सुदीप्तो हम शर्मिन्दा है तेरे कातिल जिन्दा है , शहीद तेरे अरमानो को मंजिल तक पहुंचायेगं, ममता बनर्जी मुर्दाबाद, पं. बंगाल की कालित पुलिस को फांसी दो आदि नारो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा । पुतला दहन के बाद वापस जिला कार्यालय पर पहुंच कर जुलूस एक सभा मे तब्दील हो गया ।

सभा को सम्बोधित करते हुए शशांक पाण्डेय ने कहा कि पं. बंगाल मे पिछले लगभग दो वर्षो मे हमारे संगठन के दो सौ से उहृपर साथियों की हत्या हो चुकी है । अभी तक इसके पीछे योजना बद्ध तरीके से काम कर रही ममता बनर्जी की सरकार और बंगाल पुलिस का काम छुपा हुआ था जो कि अब खुल कर सामने आ गया है । इस कुकृत्य के लिए जिम्मेदार ममता बनर्जी को अब सरकार मे बने रहने का औचित्य समाप्त हो गया है । एस.एफ.आई. घटना की निन्दा करते हुए इसके त्वरित रुप से न्यायिक जांच की मांग करती है ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री

agnihotri1966@gmail.com

sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in