Archive | March 29th, 2013

होली मुबारक - भारतीय जनता पार्टी

Posted on 29 March 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकंात बाजपेयी ने प्रदेश वासियों को होली की शुभकामनाएं दी है। डा0 बाजपेयी ने कहा  रंगो का यह त्योहार समाज के सभी वर्गो के लोग मिलजुल कर हर्ष और उल्लास से मनाये। होली का पर्व आपसी भेदों को भूला कर राष्ट्र को शक्तिशाली और विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का अवसर देता है। भारतीय जनता पार्टी के राज्य ईकाई के प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने होली के शुभ अवसर पर प्रदेश वासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि समाज की जड़ता और ठहराव के सामुहिक उल्लास के इस त्योंहार में राग है रंग है हंसी है ठिठोली है, लय है, चुहल है, आनंद है, मस्ती है। इस त्योंहार से सामाजिक विषमताएं टूटती हैं। वर्जनाओं से मुक्ति का अहसास होता है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेष अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान ने होली के पावन पर्व पर प्रदेषवासियों को बधाई देतें हुये कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। इस पावन पर्व पर सभी बुराईयों का दहन कर समाज में समरसता और अमर चैन स्थापित करे जिससे प्रदेष विकास के पथ पर अग्रसर हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लालकृष्ण आडवाणी ने अपने पूरे जीवन में कभी भी भ्रष्टाचार और सुचिता के मामले में कभी कोई समझौता नही किया - कलराज मिश्र

Posted on 29 March 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा और एनडीए को किसी के सार्टिफिकेट की आवश्यकता नही है। लालकृष्ण आडवाणी ने अपने पूरे जीवन में कभी भी भ्रष्टाचार और सुचिता के मामले में कभी कोई समझौता नही किया।
मुलायम सिंह यादव के बोलने का अर्थ एनडीए और बीजेपी के साथ नजदीकी बढ़ाना कहना अर्नगल और मिथ्या होगा।
मुलायम सिंह यादव यूपीए को कमजोर और भ्रष्ट कहते रहे है, लेकिन इसी कमजोर और भ्रष्ट यूपीए सरकार को हर स्तर पर समाजवादी पार्टी ने सहयोग किया है।
यूपीए 1 के कार्यकाल में पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि, परमाणु करार, कैश फार वोट, सहित कई अन्य मामलों में और यूपीए 2 में भी सपा ने समर्थन जारी रखा। सभी घोटालों, भ्रष्टाचार, काला धन, 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला सहित  यूपीए सरकार का हर मौके पर सदन के भीतर और बाहर सपा बसपा दोनों ने ही समर्थन किया है।
उ0प्र0 में अखिलेेश सरकार विफल हो रही है। चैतरफाा लोग हताश और निराश है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव स्वयं कह रहे है कि राज्य की कानून व्यवस्था खराब है। भ्रष्टाचार पनप रहा है।
अखिलेश सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए मुलायम सिंह कभी आडवाणी जी की तारीफ करते है कभी एनडीए शासन काल के शानदार कार्यकाल की उपलब्धियों की तो कभी तीसरे मोर्चे की वकालत करते है।
दिल्ली में समर्थन और प्रदेश में नूराकुस्ती ये तीनों दल कर रहे है।
उ0प्र0 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ बोलते है, सपा प्रमुख मुलायम ंिसंह यादव कुछ और सपा महासचिव रामगोपाल यादव कुछ और बोलते है। ठीक इसके विपरीत आजम खां कुछ भी बोलने में संकोच नही करते। हमे किसी सर्टिफिकेट की जरूरत रही है। वास्तव में यह मुलायम और रामगोपाल की बातों का खण्डन करना है। अपनी अहमियत बताना है।
समाजवादी पार्टी और राज्य मंत्री मण्डल दोनों में ही तालमेल नही है।
संवेदनहीनता इतनी ज्यादा है कि शान्ति पूर्ण ढंग से अपनी मांगों को पूरा करने के धरना दे रहे एमबीबीएस डाक्टरों पर रात के अंधेरे में पुलिस ने जिस बर्बरता से लाठीचार्ज किया वह निन्दनीय है।
मुख्यमंत्री कहते है राज्य की कानून व्यवस्था ठीक है लेकिन सूबे के हालात यह है कि हर जिले में हत्या, अपहरण, बलात्कार चालू है और विकास कार्य ठप है। बदमाश रंगदारी बसूल रहे है और पुलिस अवैध बसूली में जूटी है। पुलिस एफआईआर नही दर्ज कर रही है। शिक्षा स्वास्थ विकास से जुडी सभी योजनाएं ठप है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का ग्राफ गिर रहा है। इन्ही सबसे ध्यान हटाने के लिए मुलायम सिंह और उनकी पार्टी के नेता बयान बाजी में जुटे है।
राज्य में 34 से ज्यादा दंगे हुए अब मुख्यमंत्री अपनी विफलताओं को उठाने के लिए मीडिया और विपक्ष पर हमलावर हो रहे है। लोकतंत्र में मीडिया और विपक्ष जनता की आवाज होती है और हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

Posted on 29 March 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि होलिका दहन संदेश देता है कि हम आपसी रागद्वेष छोड़कर परस्पर विश्वास और सम्मान की भावना जगाएं। यह त्यौहार प्रेम और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि होली को समता एवं सद्भाव के त्यौहार के रूप में शांति से मनाया जाना चाहिए। हम ऐसा कुछ न करंे कि किसी की भावना आहत हो या आपसी सौहार्द पर आंच आए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज सैकड़ों लोगों ने मिलकर होली की बधाई दी। बधाई देने वालों में अधिकारी, मंत्रीगण, पार्टी के नेता, विधायक, पत्रकार, नौजवान, महिलाएं तथा विभिन्न संगठनों एवं वर्गो के संभ्रात व्यक्ति शामिल थे। अल्पसंख्यक समाज के कई प्रमुख लोग भी उनसे मिले। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, सिंचाई राज्य मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव से मिलने वालों की भीड़ सुबह से ही 5-विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ स्थित आवास पर लगने लगी थी। श्री यादव ने सभी लोगांें का मिष्ठान्न खिलाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सचेत किया कि जिन बड़ी उम्मीदों के साथ जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है उसकी कसौटी पर हमें खरा उतरना ही होगा। जनता के साथ जितना गहरा जुड़ाव रहेगा पार्टी को उतनी ही ज्यादा सफलता मिलेगी और नेता कार्यकर्ता की भी छवि निखरेगी।
श्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आए अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी नेताओं को होली की शुभकामनाएं दी और उनकी बधाइयां स्वीकार की। श्री यादव ने शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व गौरवशाली संस्कृति तथा समृद्ध परम्परा का प्रतीक भी है। इस त्योहार से हमारे समाज में व्याप्त अनेकता में एकता की भावना और सुदृढ़ होती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से होली को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा है कि हर्ष और उल्लास के इस त्योहार पर दूसरों की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2013
M T W T F S S
« Feb   Apr »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
-->









 Type in