Categorized | Latest news, लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी।

Posted on 29 March 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव, और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा है कि होलिका दहन संदेश देता है कि हम आपसी रागद्वेष छोड़कर परस्पर विश्वास और सम्मान की भावना जगाएं। यह त्यौहार प्रेम और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।    समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि होली को समता एवं सद्भाव के त्यौहार के रूप में शांति से मनाया जाना चाहिए। हम ऐसा कुछ न करंे कि किसी की भावना आहत हो या आपसी सौहार्द पर आंच आए
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज सैकड़ों लोगों ने मिलकर होली की बधाई दी। बधाई देने वालों में अधिकारी, मंत्रीगण, पार्टी के नेता, विधायक, पत्रकार, नौजवान, महिलाएं तथा विभिन्न संगठनों एवं वर्गो के संभ्रात व्यक्ति शामिल थे। अल्पसंख्यक समाज के कई प्रमुख लोग भी उनसे मिले। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, सिंचाई राज्य मंत्री श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0यादव भी मौजूद थे।
श्री मुलायम सिंह यादव से मिलने वालों की भीड़ सुबह से ही 5-विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ स्थित आवास पर लगने लगी थी। श्री यादव ने सभी लोगांें का मिष्ठान्न खिलाकर स्वागत किया और होली की शुभकामनाएं दी। श्री यादव ने आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को सचेत किया कि जिन बड़ी उम्मीदों के साथ जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई है उसकी कसौटी पर हमें खरा उतरना ही होगा। जनता के साथ जितना गहरा जुड़ाव रहेगा पार्टी को उतनी ही ज्यादा सफलता मिलेगी और नेता कार्यकर्ता की भी छवि निखरेगी।
श्री अखिलेश यादव ने अपने सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर आए अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों तथा पार्टी नेताओं को होली की शुभकामनाएं दी और उनकी बधाइयां स्वीकार की। श्री यादव ने शांति और सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है।
अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। रंगों का यह पर्व गौरवशाली संस्कृति तथा समृद्ध परम्परा का प्रतीक भी है। इस त्योहार से हमारे समाज में व्याप्त अनेकता में एकता की भावना और सुदृढ़ होती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से होली को शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने की अपील करते हुए कहा है कि हर्ष और उल्लास के इस त्योहार पर दूसरों की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in