Archive | December, 2012

सामाजिक एवं राजनैतिक चिन्तन” विषय पर विचार गोष्ठी

Posted on 06 December 2012 by admin

भारत रत्न बाबा साहेब डा0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर राष्ट्रीय लोकदल मुख्यालय पर उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित की गयी। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता श्री अनिल दुबे ने इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्र्यापण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर डा0 अम्बेडकर का “सामाजिक एवं राजनैतिक चिन्तन” विषय पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की गयी। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये रालोद नेता अनिल दुबे ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर ने सामाजिक ेपरिवर्तन की दिशा मंे महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने वर्षों से शोषित व दलित वर्ग को स्वाधीनता व स्वाभिमान से जोड़ने का महान कार्य किया था। उनका चिन्तन एवं विचार आम आदमी को प्रभावित करने वाला था।
गोष्ठी को राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना ने उन्हें वर्ण व्यवस्था का विरोधी बताया वहीं युवा रालोद के अध्यक्ष आरिफ महमूद ने कहा कि बाबा साहेब जातिवाद और साम्प्रदायवाद के शक्त विरोधी थे। आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य रहे रालोद नेता प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल ने कहा कि डा0 अम्बेडकर के प्रयासों से ही दलित व शोषित वर्ग ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है।
इस अवसर पर युवा रालोद के वसीम हैदर, सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, मनोज कुमार सिंह चैहान, संजयलाल बाल्मीकि, शशांक ंिसह, मारिफ अली, उमर अली, आशीष शुक्ला महिला नेता रमावती तिवारी, अनीता यादव सहित सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बिल पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया

Posted on 06 December 2012 by admin

एफडीआई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने यूपीए सरकार तथा सपा-बसपा की घोर निन्दा करते हुए कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में पास हुए बिल पर निन्दा प्रस्ताव भी पारित किया। महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि देश एफडीआई के मुद्दे पर  इन दोनांे ही दल से राहत की उम्मीद लगाये बैठा था परन्तु इन दोनों दलों ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। दो मुही बातें करने वाले इस दल के मुखिया मुलायम सिंह यादव तथा मायावती देश की गरीब जनता के साथ होने का दम भरती हैं पर लोकसभा में बिल के विरोध में करने की बात पर वाकआउट कर कांग्रेस के साथ हाथ मिला लेती है। देश की जनता आगामी चुनाव मंे कांग्रेस सपा-बसपा को सबक सिखायेंगी और भारतीय जनता पार्टी एफडीआई का पुरूजोर विरोध करती रहेगी। भाजपा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, हरिशंकर बाजपेई,    अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया,  राकेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, कपिल सोनी, पुरूषोत्तम पुरी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, हरशरण लाल गुप्ता, संजय अवस्थी, विपिन अवस्थी, शलभ श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, श्यामजीत सिंह, अनुराग मिश्रा, रमाशंकर त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह,  सुमन शुक्ला, मंजू सिंह, जया शुक्ला, मान सिंह यादव, डा. सुजीत पाण्डेय, राजेन्द्र रस्तोगी आदि कार्यकर्ताआंे ने एफडीआई के मुद्दे लोकसभा में पास हुए बिल पर निन्दा प्रस्ताव पारित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारतरत्न डा. भीमराव अम्बेडकर का निर्वाण दिवस मनाया गया

Posted on 06 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की ओर से नगर कार्यालय कैसरबाग पर भारतरत्न डा. भीमराव अम्बेडकर का निर्वाण दिवस मनाया गया।  महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बाबा साहेब अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा कि समाज के उपेक्षित, कमजोर तथा सामाजिक शोषण से संत्रस्त दलित वर्ग को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने का अभूतपूर्व कार्य ही नही किया, बल्कि एक समाज सुधारक विधिवेत्ता की हैसियत से भारतीय संविधान में उन्हें समानता के कानूनी अधिकार भी प्रदान किये। ऐसे महान युगद्रष्टा विचारक थे डा. अम्बेडकर साहेब। पूर्व क्षेत्रीय जयपाल सिंह ने कहा कि डा. अम्बेडकर भारत में एक ऐसे वर्ग विहीन समाज की संरचना चाहते थे जिसमें जातिवाद, वर्गवाद, संप्रदायवाद तथा ऊंच-नीच का भेंद न हो और प्रत्येक मनुष्य अपनी अपनी योग्यता के अनुसार सामाजिक दायित्वांे का निर्वाह करते हुए स्वाभिमान और सम्मानपूर्ण जीवन जी सके। पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के स्वतंन्त्रता आन्दोलन की दृष्टि से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्याग्रह से अनुप्रेरित अपने अहिंसा जनआन्दोलन के द्वारा जहां एक ओर देश को ब्रिटिश साम्राज्यवाद की दासता से मुक्त कराया तो वही दूसरी ओर संविधान बनाने वाले डा. अम्बेडकर के सामाजिक परिवर्तन की लहर ने हजारों वर्षो से उत्पीडि़त दलित वर्ग स्वाधीनता एवं स्वाभीमान से जोड़ने का महान कार्य किया। इस अवसर पर हरिशंकर बाजपेई, अनुराग मिश्रा अन्नू, रामऔतार कनौजिया,  राकेश श्रीवास्तव, सुनील मिश्रा, कपिल सोनी, पुरूषोत्तम पुरी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, हरशरण लाल गुप्ता, संजय अवस्थी, विपिन अवस्थी, शलभ श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, रजनीश गुप्ता बाॅबी, श्यामजीत सिंह, अनुराग मिश्रा, रमाशंकर त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह,  सुमन शुक्ला, मंजू सिंह, जया शुक्ला, मान सिंह यादव, डा. सुजीत पाण्डेय, राजेन्द्र रस्तोगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

घटनास्थल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया

Posted on 06 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद के निर्देशानुसार लखनऊ के गोर्साइंगंज क्षेत्र में गंजरिया फार्म पर रह रहे श्री जयपाल के पुत्र स्व0 शनि की परसों लाश मिलने एवं  हत्या की इस घटना की वास्तविक जानकारी प्राप्त करने हेतु उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के जनसमस्या, जनसम्पर्क एवं संवेदना समिति के चेयरमैन एवं पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी के नेतृत्व में समिति के 4सदस्यीय जांच दल ने घटनास्थल जाकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता मारूफ खान ने बताया कि जांच दल में मुख्य रूप से श्री मेंहदी के अलावा श्री विनोद विहारी वर्मा, श्रीमती शबनम पाण्डेय एवं श्री बजरंगी सिंह ‘बज्जू’ पूर्व अध्यक्ष ल0वि0वि0 शामिल रहे।
जांच दल ने बताया कि विगत धनतेरस की रात्रि से स्व0 शनि जो कि पशुपालन विभाग में कार्य करता था अचानक गायब हो गया था। परसों उसकी लाश मिली है। दुःखद पहलू यह है कि आगामी 10 दिसम्बर को स्व0 शनि की शादी होनी थी।
जांचदल ने बताया कि पूरे मोहल्ले के लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। अभी तक स्व0 शनि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक नहीं मिली है। वहां के लोगों ने बताया कि पुलिस कोई सहयोग नहीं कर रही है तथा जांच करने में अनावश्यक विलम्ब कर घटना में लीपापोती करना चाहती है।
प्रवक्ता ने कहा कि घटनास्थल से ही जांच दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर इस घटना की तत्काल जांच कराये जाने तथा जांच कराकर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस घटना की निष्पक्ष जांच व सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। श्री मेंहदी ने बताया कि यदि इस घटना की त्वरित जांच नहीं की जाती तो कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल गृह सचिव, उ0प्र0 शासन से भी मिलेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

Posted on 06 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आज भारतीय संविधान के भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी के निर्वाण दिवस पर पूर्व विधायक हरीश बाजपेई की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर तमाम वरिष्ठ कंाग्रेसजनों ने उपस्थित होकर बाबा साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन/संयोजन प्रदेश कंाग्रेस के पूर्व महामंत्री एवं दलित नेता श्री श्यामलाल पुजारी ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मारूफ    खान ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री जी के कार्यक्रम प्रभारी एवं आज की श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कर रहे हरीश बाजपेई ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर महामनीषी थे। उन्होने संविधान की रचना कर सभी धर्म, जाति के लोगों के मौलिक  अधिकारों के संरक्षण के साथ ही साथ उनको न्याय दिलाने की जो व्यवस्था की है वह देश के लिए बहुत ही हितकारी है। उन्होने दलित समाज को शिक्षित, संगठित और संघर्ष करने की जो प्रेरणा दी है और कंाग्रेस पार्टी ने जो सहयोग दिया है उसकी वजह से दलित समाज को पूरे भारत ही नहीं बल्कि विश्व में सम्मान मिल रहा है।
श्री खान ने बताया कि सभा को पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्याम किशोर शुक्ल, अनु0जाति विभाग के चेयरमैन श्री रामकृष्ण, श्री श्यामलाल पुजारी, पूर्व मंत्री श्रीमती महारानी दोहरे, पूर्व एमएलसी सुश्री कृष्णा रावत, व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा0 नीरज बोरा, शहर कांग्रेस के कार्य0 अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ल, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, श्री विनोद विहारी वर्मा, श्री अमित पाण्डेय, श्री विश्वेसर सिंह, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री राजनाथ राम, श्री इरशाद अली, श्री मुन्ना लाल भारती ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिवेश में उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री माधव प्रसाद, डाॅ0 लालती देवी, डा0 जियाराम वर्मा, श्री विनोद मिश्र, श्री रमेश मिश्र, श्री नुसरत अली, श्री राजेश कश्यप, श्री कमलकिशोर आनन्द, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती प्रेमकला श्रीवास्तव, श्री कमाल याकूब, श्री बजरंगी सिंह बज्जू, श्री मुकेश कुमार सिंह पार्षद, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री अजय सिंह उर्फ कप्तान सिंह, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री शिवभगवान, श्री शंकर लाल गौतम, श्री होरी लाल, श्री रामनरेश भारती, श्री शकील फारूकी, श्री के.के. शुक्ला, श्री नसीम खान, श्री नवल किशोर बाल्मीकि सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर जिलाधिकारी का संदेश

Posted on 06 December 2012 by admin

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 07 दिसम्बर 2012 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास द्वारा मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान ने जनपद के सभी सेवारत/भूतपूर्व सैनिको, शहीद सैनिक पत्नियों और उनके आश्रितों को अपनी हार्दिक शुभकामनायें दी है।
उन्होने सन्देश में कहां है कि मैं, सभी जनपद वासियांे का ध्यान आगरा की सैन्य विरासत तथा यहां के उन शहीद परिवारों के प्रति आकृष्ट करना चाहता हूं जिन्होने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया एवं आगरा का नाम गौरान्वित किया। हमें याद रखना चाहिए कि जिस प्रकार भारत माता कंे ये जांबाज सपूत देश की रक्षा तथा सभी दैवीय आपदाओं में प्रशासन की सहायता के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने के पावन कर्तव्य से कभी कतराते नही है, उसी प्रकार हम सभी आगरा वासियों का परम कर्तव्य है कि झण्डा दिवस के अवसर पर न केवल 07 दिसम्बर को ही, बल्कि पूरे वर्ष झण्डा दिवस निधि में उदारता पूर्वक खुले मन से योगदान दें, जिससे कि संग्रहित धनराशि का उपयोग भूतपूर्व सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याण में किया जा सके। उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि देशभक्त आगरावासी इस पुनीत कार्य मंे बढ़चढ़ कर सहयोग करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हस्तशिल्पी सप्ताह 8 से 15 दिसम्बर तक मनाया जायेगा

Posted on 06 December 2012 by admin

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने जनपद आगरा के हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि दिनांक 08-12-2012 से दिनांक 15-12-2012 तक हस्तशिल्पि सप्ताह धूमधाम से जिला उद्योग केन्द्र आगरा द्वारा मनाया जायेगा। इस सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगंे, जैसे हस्तशिल्पियों को परिचय-पत्र के आवेदन पत्र, ऋण आवेदन-पत्र, पंजीकरण प्रार्थना-पत्र, क्रेडिट कार्ड हेतु आवेदन पत्र भरना एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादनों का प्रदर्शन एवं हस्तशिल्पियों की समस्याओं और सुझावों पर विचार किया जायेगा। अतः जनपद के समस्त हस्तशिल्पियों से अनुरोध किया है कि जिला उद्योग केन्द्र आगरा में आयोजित होनंे वाले हस्तशिल्पि सप्ताह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भाग लेने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

गा्रम पंचायत सन्नपुरा की ग्राम प्रधान पद से हटाई गई

Posted on 06 December 2012 by admin

पद का दुरुपयोग व कर्तव्यों का पालन न करने पर जिलाधिकारी द्वारा कार्यवाही

श्रीमती शारदा देवी प्रधान ग्राम पंचायत सन्नपुरा विकास खण्ड बाह के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की जांच जिला पंचायतराज अधिेकारी, आगरा द्वारा की गई उनके द्वारा प्रस्तुत जांच आख्यांनुार प्रधान द्वारा ग्राम निधि प्रथम खाता संख्या 805 जिला सहकारी बैक बाह से कुल मु0 198000-00 रु0 आहरण एवं ग्राम निधि प्रथम केनरा बैक जरार से खाता संख्या 0375101021549 रु0 155865-00 इस प्रकार कुल मु0 353865-00 का आहरण कर मौके पर मु0 40000-00 रु0 का कार्य कराया गया। अवशेष धनराशि से कोई कार्य न कराकर मु0 316865-00 रु0 का गवन/दुरुप्रयोग किये जाने पर आदेश पत्रांक 272 दिनांक 05-04-2012 के द्वारा प्रधान पद के पंचायतराज अधिनियम की धारा 1947 यथासंशोघित 1994 की धारा 95-1 (छ) में दिये गये प्राविधानों के अनुसार वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को तत्काल प्रभाव से प्रतिवन्धित करते हुए अन्तिम जांच अधिकारी जिला विकलांग कल्याण अधिकारी को नामित किया गया था। अन्तिम जांच अधिकारी द्वारा प्रस्तुत जांच आख्यानुसार प्रधान एवं अनिल कुमार (निलम्बित) ग्रा0वि0अ0 ग्राम पंचायत सन्नपुरा द्वारा राजकीय धनराशि मु0298865-00रु0 गवन की गई, जिसकी आधी  धनराशि क्रमशः मु0149432-00रु0की वसूली प्रधान श्रीमती शारदा देवी से तथा आधी धनराशि मु0149432-00रु0की वसूली ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार से किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके आदेश पत्रांक  985 दिनांक 03 अक्टूबर 2012 के द्वारा जारी करते हुए प्रधान  पर वित्तीय अनियमिता तथा प्रधान पद के कतर््ाव्य एवं दायित्वों का निर्वहन में निरन्तर चूक करने के आरोपों में अन्तिम  कारण बताओं नोटिस 03 अक्टूबर 2012 के द्वारा बचाव पक्ष में स्पष्टीकरण मांगा गया जो दिनांक 04-10-2012 को प्राप्त कराया गया । प्रधान श्रीमती शारदादेवी अपना स्पष्टीकरण दिनांक 15-10-2012 को प्रस्तुत किया गया जो स्वीकृत किये जाने योग्य नही है क्योकि जो साक्ष्य प्रधान द्वारा लगाये गये है उन कार्यो पर जांच अधिकारी के अनुसार मु0 40000-00रु0 का कार्य कराया गया है। प्रधान श्रीमती शारदा देवी ग्राम पंचायत सन्नपुरा पद का दुरुपयोग करने व कर्तव्यों का पालन करने की निरन्तर चूक करने का आरोप सिद्ध होता है।

उक्त स्थिति में अजय चैहान जिला मजिस्टेªट ने पंचायतराज अघिनियम 1947 यथा संशोघित 1994 की धारा 95(1)छ (111) के तहत श्रीमती शारदा देवी प्रधान ग्राम पंचायत सन्नपुरा विकार खण्ड बाह के प्रधान पद से पदच्युत कर दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Gallery

Posted on 05 December 2012 by admin

p-1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 05 दिसम्बर, 2012 को लखनऊ में विधान भवन के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाॅल में ‘संसदीय प्रक्रिया एवं संचालन’ पुस्तक विधायकों को वितरित करते हुए। साथ में हैं, विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री मो0 आजम खां।

p-2उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव 05 दिसम्बर, 2012 को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पर सी0बी0एस0ई0 की वर्ष 2012 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली फैजाबाद के के0टी0पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा कु0 रीतू यादव को एक लाख रुपए की धनराशि का चेक देकर पुरस्कृत करते हुए। साथ में हैं, विधान सभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री डाॅ0 वकार अहमद शाह तथा बीकापुर (फैजाबाद) के विधायक श्री मित्रसेन यादव।

Comments (0)

बिल पारित कर देश की अर्थव्यवस्था को जहां एक ओर मजबूती देने का कार्य किया है

Posted on 05 December 2012 by admin

खुदरा व्यापार में विदेशी पूंजी निवेश के मुद्दे पर आज लोकसभा ने बहुमत से बिल पारित कर देश की अर्थव्यवस्था को जहां एक ओर मजबूती देने का कार्य किया है, वहीं दूसरी ओर इससे देश के लाखों नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस प्रयास के लिए श्रीमती सोनिया गांधी तथा प्रधानमंत्री डाॅ0 मनमोहन सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राहुल गांधी बधाई के पात्र हैं।
प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि विदेशी पूंजी निवेश के मुद्दे पर यू0पी0ए0 सरकार ने लोकसभा में बहुमत के साथ इस विधेयक को पारित कराकर यह साबित कर दिया कि उसके एजेन्डे में जहां एक ओर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की मंशा है, वहीं दूसरी ओर इस विधेयक के पारित होने से किसानों को उनकी उपज का वाजिब हक़ मिलेगा। साथ ही साथ इससे उपभोक्ताओं को सस्ते और अच्छे दर पर सामान भी उपलब्ध होंगे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा में एफडीआई विधेयक पास होने पर प्रसन्नता व्यक्त की है वहीं दूसरी तरफ  जिन्होंने इस मुद्दे पर प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सरकार का साथ दिया उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

December 2012
M T W T F S S
« Nov   Jan »
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
-->









 Type in