Archive | July, 2012

मत्स्य विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समस्याओं से त्रस्त १५ जुलाई से सांकेतिक धरना

Posted on 07 July 2012 by admin

प्रदेश में कई सरकारे बदली किन्तु हमारी समस्याएं ज्यो कि-त्यों है हमारे संगठन उ.प्र. मत्स्य विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन ने कई बार अपनी समस्याओं से विभाग और शासन को अवगत कराया किन्तु शासन और विभाग की ओर से अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले है हमारी समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ यह बातें उ.प्र. मत्स्य विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष विद्याराम ने बैठक में कहीं। उन्होने अपनी मांगो का नोटिस प्रबंध निदेशक उ.प्र. मत्स्य विकास निगम लि. को सौपा। इस नोटिस के अनुसार निम्र बातें की मांग की गयी है-पंचम वेतन मान में प्रदान की गयी छठवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को स्वीकृत किया जाये,दैनिक वेतन भोगियों को नियमित किया जाये , निगम के सभी कर्मचारियों की सेवा निवृत्त आयु ५८ साल से बडा कर ६० साल की जाये,जनवरी २००२ से देय महंगाई भत्ते का एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाये।
संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हमारी बातों को १५ जुलाई तक नहीं माना गया तो उ.प्र. मत्स्य विकास निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन १७ जुलाई से ३१ जुलाई तक क्रमिक अनशन मु यालय पर करेगा। संगठन १ से ३ अगस्त तक तीन दिवसीस प्रान्तीय धरने का आयोजन करेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

समस्याओं को लकर रेलकर्मी कल करगे प्रदर्शन

Posted on 07 July 2012 by admin

आल इण्डिया रेलवे मेेन्स फेडरेशन के आवाह्नड्ढन पर आगामी 9 अगस्त 12 को एनई रेलवे मजदूर यूनियन की सभी शाखाओं पर धरना प्रर्दशन कर रेल प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया जायेगा। यह बात यूनियन के महामंत्री के.एल.गुप्ता ने दी। संगठन के महामंत्री श्रीगुप्ता ने बताया कि रनिंग से स बन्धित सभी बकाया आदेशों के पालन के लिये तथा ए.आई.आर.एफ.के निर्णय के अनुसार सभी क्षेत्रीय रेलवे के मु यालयों पर 9 अगस्त 12 को महाप्रबंधक के समक्ष प्रर्दशन किया जायेगा और एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन की सभी शाखाओं पर धरना प्रर्दशन कर प्रशासन से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया जायेगा। उन्होंनें बताया कि लखनऊ मंडल प्रशासन बोर्ड के आदेशों का पालन न कर आर्टीजन की पदोन्नति के लिए ट्रेड टेस्ट कराया जा रहा है जबकि वेतन वृद्वि एरियर इत्यादि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। धरने में सहायक महामंत्री वी.पी.अग्रवाल, राजेन्द्र सिंहएस.ए.अब्बास, हरिशचन्द्र, अतीकुर्रहमान, वी.के.प्रसाद, एस.बी.सिंह, महेन्द्र प्रसाद, अमित कुमार, प्रकाश सिंह, ए.ए.खान, अरविन्द कुमार सिंह, एजाज अहमद, भृगुनाथ, रामवरण सिंह, संदीप कुमार शुक्ला, दुर्गेश कुमार यादव आदि भी विरोध व समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

धरना प्रदर्शन किया गया

Posted on 07 July 2012 by admin

परीक्षा न कराने के विरोध में सैकड़ों फार्मासिस्ट छात्रों द्वारा हो योपैथिक बोर्ड कार्यालय पर आज धरना प्रदर्शन किया गया। इस द्वौरान फार्मासिस्ट छात्रों ने वहां चल रहे कार्य को पूरी तरह ठप कर दिया गया। गुस्सायें छात्रों ने रजिस्टार बोर्ड कार्यालय पर छात्रों की फीस में धांधली का भी आरोप लगाया गया।
सोमवार को सैकड़ों फार्मासिस्टों ने सिटी स्टेशन स्थित हो योपैथिक मेडिसिन बोर्ड (उ.प्र.) का कार्य उस समय बाधित कर दिया। जब उन्हें कार्यालय के रजिस्टार से पता चला कि उनकी परीक्षा कराने में अभी निदेशालय और भी समय ले सकता है। गुस्सायें छात्रों ने यह सुनते ही हो योपैथिक परिसर में जमकर हंगामा काटा। फार्मासिस्ट छात्रों ने इस बारे में कुल सचिव डॉ. एम.बी. सिंह से भी बात करनी चाही लेकिन छात्रों को उग्र होता देख वो बलरामपुर अस्पताल निकल गये।
ज्ञात हो कि हो योपैथिक फार्मासिस्ट का पाठ्ड्ढयक्रम 2011 में पहली बार शुरू किया गया था। दो साल के इस पाठ्ड्ढयक्रम में लगभग 200 सीटों पर दाखिले हुए थे। इस बाबत्ड्ढ छात्रों से पूछे जाने पर गंगा प्रसाद त्यागी ने बताया कि 2 साल के पाठ्ड्ढयक्रम में हो योपैथिक कॉलेज द्वारा हमें 16 माह तक डिप्लोमा कोर्स (डिप्लोमा इन हो योपैथिक फॉरमैसिज-डी0एच0पी0) सत्र की पूरी पढ़ाई कराई गयी। जिसकी 1 सत्र की फीस कॉलेज प्रशासन ने 25000 हजार रूपये पहले ही जमा करा ली गयी थी। इसके अतिरिक्त छात्रों से चार हजार परिक्षा शुल्क के साथ 300 रूपये इंरोलमेंन्ट फीस और भी लिया गया। लेकिन इसके बाद भी जो परिक्षा 14 फरवरी 2011 में होनी थी उसकी अभी तक कोई तिथि कॉलेज द्वारा तय नहीं हो पाई है। छात्र परेंशान है कि अगर यूॅ ही चला रहा तो उनका भविष्य व साल दोनों अधर में लटक सकता है। इस बारे में पूछे जाने पर हो योपैथिक कॉलेज के कार्यवाहक डॉ. एम.बी. सिंह ने शासन स्तर से किसी प्रकार का सहयोग न मिल पाने के कारण परिक्षा न कराने की अपनी असमर्थता बतायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर की पांचवी पुण्यतिथि 8 जुलाई को प्रदेश भर में मनाई जाएगी

Posted on 07 July 2012 by admin

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर की पांचवी पुण्यतिथि 8 जुलाई को प्रदेश भर में मनाई जाएगी और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सभी जनपद इकाईयों को इस अवसर पर विचार गोष्ठियां आयोजित कर श्री चन्द्रशेखर के जीवन एवं कृतित्व पर चर्चा करने के लिए निर्देषित किया है।
स्व0 चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि पर नयी दिल्ली, बलिया और श्री चन्द्रशेखर स्मारक ट्रस्ट रामपुर जहानागंज, आजमगढ़ में भी श्रद्धाजंलि के कार्यक्रम आयोजित होगें।
राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रातः स्व0 चन्द्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। सायंकाल पार्टी मुख्यालय में  “चन्द्रशेखर के बगैर“ पुस्तक का विमोचन होगा। लोक निर्माण, सहकारिता एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव समारोह के मुख्य अतिथि होगें और खाद्य व रसद मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह “राजा भैया“ इसकी अध्यक्षता करेगें। कार्यक्रम के संयोजक विधान परिषद सदस्य श्री यशवंत सिंह है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई निकाय चुनाव जीत रहे सरताज वोटों की गिनती जारी

Posted on 07 July 2012 by admin

हरदोई निकाय चुनाव में नगर पालिका हरदोई के चुनाव आशातीत सफलता के अनुरूप सांसद नरेश अग्रवाल के अनुज पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की पत्नी के सिर पर ताज बंधने की पूरी उम्मीद उनके कार्यकर्ताओं में दिखाई पड़ रही है कमोबेश सत्तारूढ़ दल के समर्थक या उनके प्रत्याशियों के पूरे जनपद में जीत के आसार ज्यादा दिखाई पड़ रहे हैं मतगणना पानी बरसने के बावजूद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8ः30 पर शुरू हो चुकी है। प्रभारी डी0एम0/सी0डी0ओ0, एस0एस0पी0 आर0के0श्रीवास्तव, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी जनपद के अन्य मतगणना स्थलों का बारी-बारी से निरीक्षण करते देखे गये अधिकारिक तौर पर जनपद आये पर्यवेक्षक शाम को 5-6 के बीच जानकारी उपलब्ध करवायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

हरदोई को जरूरत है 17हजार शिक्षकों की

Posted on 07 July 2012 by admin

हरदोई जनपद में सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक 1किमी पर प्राथमिक विद्यालय एवं 3किमी पर उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जरूरत बताई जाती है परन्तु इस मानक के आधार पर क्या शिक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर से पूरी की जा रही है नियमानुसार तीस बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए लेकिन यहाँ पर जो गणित लग रही है उस हिसाब से 85शिक्षकों पर एक शिक्षक की तैनाती है। नये शिक्षा सत्र में हमें 17हजार शिक्षकों की जरूरत जनपद प्रशासन शासन से कर रहा है जिससे शिक्षा की गुणवत्ता स्कूल चलो अभियान को पूरा किया जा सके। धरातल पर यह व्यवस्था करना भी अब जरूरी हो गया है। शिक्षकों की कमी सामुदायिक शिक्षा के तहत अगर करवायी जाय तो पारिवारिक सर्वेक्षण खुलकर सामने आ जाता है मौजूदा व्यवस्था में 10812शिक्षक कार्यरत हैं जिनमें 17हजार 372 शिक्षकों की आवश्यकता है इनमें 2544 प्राथमिक विद्यालय, 999जूनियर हाईस्कूल मौजूदा समय में जनपद में है। इनके लिए कुल 845515 छात्र एवं छात्रायें जिनमें 448276बालक, 397239 बालिकाओं को पढ़ाने के लिए 3787 शिक्षक प्राथमिक विद्यालयों में 2609जू0विद्यालयों में जबकि इन सबके साथ 4416शिक्षा मित्र भी कार्य कर रहे हैं। जनपद बीएसए मसीहुज्जमा सिद्दीकी का यह कथन है शिक्षकों की कमी शासन स्तर से दूर की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शहर में रिमझिम बारिश से शहर की हालत कुछ ऐसे ही रही सड़के, गाली, मोहल्ले सभी जगहो पर भरा रहा बारिश का पानी

Posted on 07 July 2012 by admin

0210410609

Comments (0)

सुर्खिया

Posted on 07 July 2012 by admin

बाबा रामदेव प्रेस वार्ता करते
25

श्यमा प्रसाद मुखर्जी जन्म दिवस पर उनके प्रतिमा पर पुष्प चडाते भारतीय जनता पार्टी के लोग
26
लखनऊ  बारिश के बाद गंदगी फैलने से परेशान नागरिक प्रदर्शन करते
pic-4
लखनऊ विधान सभा के सामने रायबरेली से आया  पीढित परिवार धरना देता

pic-5

Comments (0)

प्रदेश में 8565 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति

Posted on 07 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में आज दिन में पावर कारपोरेशन द्वारा 8565 मेगावाट विद्युत की आपूर्ति की जा रही है।
बुधवार को राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युत गृहों से 1890 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था, जिसमें ओबरा से 446 मेगावाट, अनपरा से 813 मेगावाट, हरदुआगंज से 36 मेगावाट तथा पारीछा से 595 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा था। इसके अलावा 540 मेगावाट जलीय विद्युत का उत्पादन हो रहा था।
पावर कारपोरेशन द्वारा केन्द्रीय क्षेत्र से 5180 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी। इसके अलावा को-जनरेशन से 100 मेगावाट, रोजा से 45 मेगावाट, बजाज इनर्जी से 301 मेगावाट तथा लैन्को से 509 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

लोहिया ग्राम विकास योजना द्वारा होगा गाॅवों का कायाकल्प

Posted on 07 July 2012 by admin

देश की आजादी के 65 वर्षों बाद भी हमारे प्रदेश में गाॅवों का उतना विकास नहीं हो पाया, जिसकी कल्पना की गयी थी। योजनायें तो बहुत बनीं परन्तु धरातल पर उनका क्रियान्वयन संकल्पशक्ति तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ नहीं किया गया। परिणामस्वरूप गाॅवों से शहरों की ओर तेजी से पलायन हुआ। गाॅव में अपने समाज में इज्जत से रहने वाला व्यक्ति गाॅव में कोई सुविधा न होने के कारण शहर की तरफ भागकर दर-दर की ठोकरंे खाने का मजबूर हो गया।
वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आम आदमी के इस दर्द को समझा तथा गाॅवों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा लाभार्थीपरक कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया, जिससे गाॅवों में रहकर आम आदमी अपना तथा अपने परिवार का सम्पूर्ण विकास कर सके तथा आदर व सम्मान का जीवन जी सके।
वर्तमान लोकप्रिय सरकार द्वारा प्रदेश में जनपदों की ग्रामीण जनसंख्या एवं पिछड़ेपन के सूचकांक के आधार पर अगले पाॅच वर्षों में लगभग 10,000 राजस्व ग्रामों में डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना लागू कर ग्रामों का पूर्ण विकास करने का निर्णय लिया गया है। योजना में उन्हीं ग्रामों का चयन किया गया है जो वास्तव में पिछड़े हैं। सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2012-13 में लगभग 1600 राजस्व ग्रामों तथा तदनन्तर क्रमशः प्रत्येक वर्ष 2100 राजस्व ग्रामों को विकसित कराया जायेगा। वर्ष 2012-13 हेतु निर्धारित ग्रामों में कराये जाने वाले भौतिक व वित्तीय कार्यों की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही इन ग्रामों में विकास कार्य शुरू हो जायेंगे।
योजनान्तर्गत चयनित राजस्व ग्रामों में 22 विभागों द्वारा 36 विकास कार्यक्रम संचालित किये जायेंगे। इन ग्रामों में अवस्थापना सुविधाओं की स्थापना के लिये सम्पर्क मार्गों का निर्माण, ग्रामीण विद्युतीकरण, आन्तरिक गलियों एवं नालियों का निर्माण, स्वच्छ शौचालय निर्माण, आवासहीन को आवास उपलब्ध कराना, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, तालाबों का जीर्णोद्धार, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय की स्थापना, निर्माण, स्वास्थ्य उपकेन्द्र की स्थापना, निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थापना, निर्माण, वैकल्पिक विद्युत एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था तथा विशिष्ट परियोजनायें चलाई जायेंगी।
प्रदेश सरकार द्वारा डा0 राम मनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में महात्मा गाॅधी, राष्ट्रीय रोजगार गारण्टी कार्यक्रम, स्वर्ण जयन्ती ग्राम स्वरोजगार योजना, निःशुल्क बोरिंग कार्यक्रम, कृषि भूमि एवं सीलिंग से सरप्लस भूमि का आवंटन, आवास हेतु भूमि का आवंटन, मछली पालन हेतु तालाब का आवंटन, तालाब सुधार कार्यक्रम, कुम्हारी कलां हेतु भूमि का आवंटन, कौशल विकास कार्यक्रम, बेरोजगारी भत्ता वितरण, टैबलेट पी0सी0 एवं लैपटाप वितरण, वृद्धावस्था, किसान पेंशन वितरण, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं को सहायक अनुदान वितरण, विकलांग पेंशन वितरण, राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित पेंशन योजना, अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रवृत्ति वितरण, अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति वितरण, गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण, अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति वितरण, पशुओं का टीकाकरण, पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, बीज प्रतिस्थापन कार्यक्रम, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण तथा मृदा परीक्षण जैसे लाभार्थीपरक कार्यक्रम चलाये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in