Archive | July, 2012

वृद्वावस्था पंेशनर सत्यापन हेतु 22 जुलाई तक उपस्थित हो

Posted on 13 July 2012 by admin

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के नगरीय क्षेत्र में वृद्वावस्था पंेशन/इन्दिरा गाॅधी राष्ट्रीय पंेशन प्राप्त कर रहे लाभिार्थियों को सूचित किया है कि कार्यालय में  दिनांक 21जून 2012 से 30 जून 2012 तक किसी भी कार्य दिवस में समय 10 बजे से 5 बजे तक उपस्थित होकर अपनी बैंक किताब, वोटर आई.डी., राशन कार्ड व वार्ड संख्या इत्यादि मूलरूप में तथा उसकी एक छायाप्रति के साथ उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था। लेकिन उपरोक्त सूचना कार्यालय में उपलब्ध नही कराई है।
अतः पुनः निर्देशित किया गया है कि दिनांक 12 जुलाई से 22 जुलाई 2012 तक उपरोक्त मांगे गए प्रपत्र कार्यलय में प्रातः10ः00 बजे से 5ः00 बजे तक उपस्थित होकर जमा करें। जिससे सत्यापन उपरान्त उनकी पेंशन खातों में भेजी जा सके अन्यथा वर्ष 2012-13 की पेंशन बिना सत्यापन के भेजा जाना सम्भव नही होगा । समय पर पेंशन न मिलने के लिये पेंशनर स्वयं जिम्मेदार होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मा0 काषीराम षहरी गरीब आवास योजना के आवंटन में हुआ लाखों खेल

Posted on 13 July 2012 by admin

ऽ    चार पहिया वाहन के स्वामी को भी आबटंन
ऽ    निष्पक्ष जाॅच हो तो खुल सकती है असलियत

उत्तर -प्रदेष की पूर्व मुख्य मंत्री  मायावती की उच्च महत्वाकांक्षी योजना में एक योजना थी मान्यवर काषीराम षहरी गरीब आवास योजना। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का इस योजना को क्रियान्यवन का मुख्य कारण था कि ष्षहरों में जो  व्यक्ति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं और उन्हें रहने के लिए छत मुहैया नहीं हैं उनके लिए भी रहने की व्यवस्था करना। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जनपद में  गरीब लोगों के लिए 1500 आवासों   की व्यवस्था बनाई और एक षासनादेष 24 जुलाई 2008 को षासनादेष संख्या 4328/9-5-08-133 सा 02 जून 2008 के अन्तर्गत  प्रदेष में जारी किया।  सम्बन्धित जिले के डूडा अधिकारियों  को कार्यरूप में परिणित करने के लिए कहा गया। ष्षासनादेष के उपरान्त जिले में आवेदन के जरिये गरीब लोगों को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गयी। ष्षासनादेष के उपरान्त  उन लोगों की गिद्ध दृष्टि गरीब लोगों के आवसों पर पड़ गई, जो पात्र नहीं थे। वे भी  येन-केन प्रकारेण फर्जी दस्तावेजों के जरिये आवास हथियाने में लग गये। उक्त ष्षासनादेष के बाद लोगों ने आवास पाने के लिए आवेदन पत्र भरे और ष्षपथ पत्र भी दिया के उनके पास कोई आवासीय मकान नहीं हैं उक्त आवास के आवटंन में खेल का पोल तब खुला जब एक संस्था ने आर0टी0आई0 के तहत सभी आबंटियों के आवेदन पत्र एवं उसके साथ संलग्न पपत्रों की मांग की। इसके प्ष्चात सच्चाई दर परत खुलनी ष्षुरू हुई।  पहले तो विभागीय अधिकारियों द्वारा बहुत हीला-हवाली की गई। बाद में जब जन सूचना आयुक्त लखनऊ उ0प्र0 द्वारा आदेष हुआ, तो  डूडा अधिकारी को मजबूरीवष सारी सूचना और पपत्र उपलब्ध कराने का सिलसिला षुरू हुआ।  जन सूचना अधिकार के जरिये  मिली जानकारी के अनुसार आवास आबंटन के पहले  तत्कालीन जिलाधिकारी के  निर्देष पर 11 सदस्यीय चयन समिति का गठन हुआ। जो तत्कालीन डूडा अधिकारी तीर्थ राज द्वारा  दिनांक 30 दिसम्बर 2009 को जारी किया गया।
प्राप्त आवेदन के जरिए जो आवास आवंटन किए गये वे बाकायदा चयन समिति के जरिये किया गया तो  कैसे गलत व्यक्तियों को आवास आवांटन किया गया।  क्यों आवेदन प्रपत्रों  का सही सत्यापन नही किया गया। प्रमाण तो यही बताते हैं। आर0टी0आई0  के द्वारा मिली सूचना के आधार पर  कुछ ही चिन्हित आवेदनपत्रों  में लगे प्रपत्रों में जब राषन कार्ड सत्यापन  जिलापूर्ति अधिकारी द्वारा कराया कराया गया तो  फर्जी वाडा़ का खुलाषा होने लगा और जब इसकी सूचना फर्जी दस्तावेजों  के जरिये प्राप्त किए गये आवासों के मलिकों  को हुआ तो उनके े होष उड़ने लगे। यहाॅ तक कि आर0टी0आई0 के तहत सूचना मांगने वाले को प्रलोभन देने लगे। प्रलोभन के आगे न झुकने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई। आवास आवंटन के घोटाले  की जानकारी जब  जिलाधिकारी पिंकी जोवेल को मिली तो उन्होंने मौके पर जाकर  कुछ आवासों का सत्यापन किया जिसमें 34 आवासों को आवंटन गलत पाया जिसको  उन्होंने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराया। परन्तु गौर तलब हो कि एक वर्ष से अधिक बीत जाने के बाद भी  आज तक निरस्त किए गये आवंटियों के मालिकों ने न तो आवास छोड़ा और न ही पात्र व्यक्ति आवास पर कब्जा पा सके। मिली जानकारी के मुताबिक  जो विभागीय सूची उपलब्ध कराई गई है उनमें 25प्रतिषत ऐसे आवासों का आवंटन  हुआ है जो सूची में कुछ और नाम -पता है और आवंटन में कुछ और नाम  है। 20 प्रतिषत ऐसे आवास आवंटन हुए हैं जिन्हें पता ही नही है कि उनके नाम पर आवास आवंटन है, जिन पर अपात्र व्यक्ति कब्जा जमाए हुए हैंे। अभी तक 10 सरकारी कर्मचारियों की जानकारी मिल पायी है जिनके नाम आवास आवंटित हैं। यदि सही सत्यापन कराया जाय तो इनकी संख्या सैकड़ों में हो सकती है।  500 ऐसे व्यक्तियों ने आवास हथिया लिया है जिनका षहर में ही पैतृक/स्वयं का आवास है जिनमें अधिकतर दो व चार पहिया वाहन के मालिक भी हैें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

देर से बारिष होने से सबसे अधिक हानि मवेषियों के चारे का हुआ

Posted on 13 July 2012 by admin

देर से वारिष  होने के कारण धान की फसल का नुकसान तो हुआ ही उसके साथ ही साथ मक्का, बाजरा, अरहर  तथा सब्जी की खेती का भी नुकसान हुआ। पिछले जून में जहाॅ वारिष 120 मि0मि0 हुई थी वहीं इस वर्ष जून में वारिष ष्षून्य रही। पिछले साल की तुलना में अब तक वारिष का अनुपात रहा वह 320 मि0मि0 के फलस्वरूप 60 मि0मि ही वारिष रही।  बारिष के देर से होने से जहाॅ धान की खेती पर असर पड़ा है वहीं अन्य फसलों के पैदावार में भी असर पड़ने की पूरी सम्भावना है। वर्षा न होने के कारण सबसे अधिक हानि तो मवेषियों के चारे का हुआ। सबसे बड़ा संकट तो आने वाले समय में पषुओं के चारे का होगा। सब्जी पर इसका भरपूर असर पड़ा है। वर्षा न होने से सब्जियाॅ भी समय से नहीं उगाई जा सकी है। अगर समय से वर्षा हो जाती तो सब्जियाॅ अब तक बाजार में आ जाती और आज जो इनके दाम आसमान में पहुॅच गये हैं । आने वाले समय में इसका असर भारी देखने को मिलेगा। उक्त बाते जिला कृषि रक्षा अधिकारी डी. आर. भाष्कर ने एक मुलाकात में  समय से वर्षा न होने के कारणों पर  चिंता जताते हुए बतायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उ0प्र0 में पुलिस थानों के बदतर हालात पर चिंता जतायी

Posted on 13 July 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी जी ने जहां एक ओर जनपद लखनऊ के माल थाना परिसर में एक दरोगा द्वारा महिला के साथ दुराचार का प्रयास किये जाने पर महिला द्वारा दिखाई गई दिलेरी की प्रसंशा की है वहीं उ0प्र0 में पुलिस थानों के बदतर हालात पर चिंता जतायी है।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि लगातार पुलिस थानों की शिकायतें आती रहती हैं। अपराध के मामले दर्ज न करने, उचित कार्यवाही न करने तथा आम जनता को न्याय दिलाने के बजाय उनका ही शोषण करने तथा किसी भी मामले में बहुत देर से जागने आदि के मामलों में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। माल थाने में जिस प्रकार घटना हुई है यह पूरी पुलिस फोर्स के लिए शर्मिन्दगी की पराकाष्ठा है।
उन्होने कहा कि माल थाने पर तैनात उपरोक्त दरोगा यदि चार्जशीटेड था तो ऐसे व्यक्ति को थाने पर एस.आई. के पद पर चार्ज क्यों दिया गया।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि इस संदर्भ में राज्य सरकार को प्रयास करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थानों पर तैनात दरोगा व अन्य कर्मचारियों की चरित्र पंजिका का अवलोकन कराने के बाद ही उन्हें थानों पर जार्च दिया जाय तथा प्रदेश के सभी थानों में महिला डेस्क का प्रावधान किया जाय ताकि महिलाओं को समुचित न्याय व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

चिकित्सकों की टीम के साथ डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने गढ़ी कनौरा एवं आरती नगर का किया व्यापक दौरा

Posted on 13 July 2012 by admin

लखनऊ के कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत गढ़ी कनौरा मुहल्ले में फैली डायरिया बीमारी तथा इस गंभीर बीमारी से पीडि़त क्षेत्रवासियों एवं डायरिया से हुई 27वर्षीय मुकेश की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं कैण्ट विधानसभा क्षेत्र से विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने आज प्रातः अम्बेडकर नगर प्रथम वार्ड जलसंस्थान के जी0एम0, अपर नगर आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ गढ़ी कन्नौरा, आरती नगर क्षेत्र का सघन दौरा कर डायरिया से हुई मृतक मुकेश के परिजनों से मुलाकात की एवं शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर डाॅ0 जोशी ने इस मृत्यु के लिए पूरी तरह से शासन- प्रशासन की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया। डाॅ0 जोशी ने मृतक परिवार के परिजनों को 5लाख रूपये मुआवजा अबिलम्ब देने की मांग की है।
डाॅ0 जोशी ने आश्चर्य व्यक्त किया कि शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी शोकाकुल परिवार से अभी तक मिलने नहीं आया।
इस दौरे के दौरान डाॅ0 जोशी ने क्षेत्र के कई घरों के अन्दर जाकर पेयजल की जांच करायी। क्षेत्रवासियों ने डाॅ0 जोशी को अवगत कराया कि विगत दिनों पाइप लाइन के ऊपर भूमिगत नाला बना दिया गया है। सीवर न होने के कारण पेयजल प्रदूषित हो रहा है, जिससे बीमारी फैल रही है और इस स्थिति में क्षेत्र के लोग अपने घरों में प्रदूषित पेयजल पीने को विवश हैं, जिसके कारण क्षेत्र में पिछले 12घण्टों में ही कई क्षेत्रवासी डायरिया की गंभीर बीमारी से पीडि़त हो गयें हैं। गलियों में एवं खाली पड़े जगहों पर जगह-जगह कूड़े के ढेर पूरे क्षेत्र में लगे हुए हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने इसे 48घंटे के अंदर साफ कराने का आश्वासन दिया।
डाॅ0 जोशी ने इसके उपरान्त रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल जाकर गढ़ी कनौरा क्षेत्र के डायरिया रोग से पीडि़त लोेगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके साथ ही इस जानलेवा गंभीर बीमारी की रोकथाम हेतु शहर कांग्रेस कमेटी, लखनऊ ने एक बैठक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से शहरवासियों को डायरिया रोग के प्रति जागरूक करने तथा आपातकालीन शिविर लगाकर डायरिया रोग से पीडि़त लोगों की तत्काल सहायता करने की अपील की है। डाॅ0 जेाशी के श्री बोधलाल शुक्ल सहित श्री अनूप श्रीवास्तव, डा0 जियाराम वर्मा, श्रीमती चन्द्र कली पूर्व पार्षद, श्री ज्ञान प्रकाश राय, श्री हरिओम अवस्थी, मो0 अमीन, श्री राजेश सिंह, श्री ब्रजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

उप्र संगीत नाटक अकादमी सम्मान से अलंकृत भारतेन्दु नाटृय अकादमी के पूर्व निदेशक वरिष्ठ रंगकर्मी पुनीत अस्थाना को उप्र गौरव सम्मान से 12 जुलाई को मां फाउण्डेशन द्वारा विश्वेश्रैया प्रेक्षागृह में अलंकृत किया गया।

Posted on 13 July 2012 by admin

punit-asthana

Comments (0)

समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के लिए जानी जाती है

Posted on 11 July 2012 by admin

11-07-aसमाजवादी पार्टी के बदायूॅ से साॅसद श्री धर्मेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज बदायूॅ और बरेली के धर्मगुरूओं के साथ श्री शैलेश पाठक के नेतृत्व में हजारों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और श्री मुलायम सिंह यादव को आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प जताया। श्री धर्मेन्द्र यादव ने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने सभी आगुंतको का स्वागत किया।
बदायूॅ से आए हजारों कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी धर्मनिरपेक्षता के लिए जानी जाती है। श्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा हिन्दू-मुस्लिम एकता पर बल दिया है। इसी विचारधारा के लिए पार्टी ने संघर्ष किया है। उन्होने कहा बसपा सरकार में मुस्लिमों के साथ जो अन्याय हुआ उसका निराकरण होगा। मुस्लिमों की हकतलफी दूर की जाएगी। उनकी हर स्तर पर भागीदारी तय होगी।  श्री चैधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में जो वायदे किए थे उन्हें श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी सरकार अमल में ला रही है। जनता ने जिस भरोसे से सरकार बनाई है उसे टूटने नहीं दिया जाएगा।
11-07-cबदायूॅ के उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शैलेश पाठक ने कहा कि वे श्री मुलायम सिंह यादव के विचारों से प्रभावित होकर बिना शर्त समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। वे पार्टी की मजबूती के लिए काम करेगें। बरेली के मुस्लिम धर्मगुरू मौ0 नवाब अयूब हसन ने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव अल्पसंख्यकों के मसीहा हैं। उनके दिल में हमारे लिए दर्द है। बरेली मण्डल के समाजवादी पार्टी नेता मौ0 अंजुम रजा खाॅ ने कहा कि दिल्ली के लालकिले पर श्री मुलायम सिंह यादव ही आगे परचम लहराएगें।
नायब सज्जादानसीन आला हजरत बरेली ने श्री मुलायम सिंह यादव के नाम अपने खत में कहा कि मुस्लिमों के हित की योजनाओं में प्रदेश सरकार तेजी लाएगी तो श्री मुलायम सिंह यादव को हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बिठाया जा सकेगा। हम अपनी जमात के जरिए इस मुहिम को कामयाब बनाएगें।
आज समाजवादी पार्टी में शामिल होनेवालों में प्रमुख है सर्वश्री अवधेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जिला श्रम प्रकोष्ठ, कांग्रेस पार्टी, नवाब हसन खाॅ पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत (उसेहत) सैयद हसन अली पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत (उसेहत) हाजी मजहर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत (दातागंज), संगीता पाठक सदस्य जिला पंचायत (बदायूॅ), जसवीर यादव, सदस्य क्षेत्र ंपचायत, राहुल त्रिवेदी, प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस, गुड्डू सोलंकी, सदस्य क्षेत्र पंचायत, राजन गुप्ता, अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल, मो0 फाकिर, अध्यक्ष नगर कांग्रेस आदि।
समाजवादी पार्टी में आज विश्ेाष रूप से मुस्लिम इमाम, उलेमा, आलिम और पीस पार्टी के पदाधिकारी भी शमिल  हुए। इनमें प्रमुख हैं जनाब इम्तियाज अहमद साहब, खुद्दाम खानकाह तहसीनी बरेली शरीफ (दरगाहे आला हजरत) जनाब शेर मुहम्मद खाॅ, सदर मदरसा गौसिया रिजविया (बरेली) नाजिमे आला कारी मुहम्मद अलताफ, मदरसा अहले सुन्नत तालीमुल कुरान (बरेली), मुफ्ती जमील अहमद,मदारिस मंजरे इस्लाम, मौलाना अब्दुल कय्यूम निजामी, इमाम जामा मस्जिद (बरेली) डा0 मसूद, पूर्व प्रदेश सचिव पीस पार्टी, डा0 इक्तेदार उद्दीन जेनरल सेक्रेटरी पीस पार्टी, असद खां, पूर्व महानगर अध्यक्ष पीस पार्टी आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विकास की गति त्वरित एवं निर्बाध हो तथा सभी वर्गो की भागीदारी हो

Posted on 11 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का संकल्प एक ऐेसा शक्तिशाली प्रदेश बनाना है जिसमें विकास की गति त्वरित एवं निर्बाध हो तथा जिसमें सभी वर्गो की भागीदारी हो। समाजवादी पार्टी सरकार का लक्ष्य गरीब और असहाय लोगों तथा किसानों के चेहरे पर मुस्कराहट लाना है। मुख्यमंत्री जी ऐसी व्यवस्था लाना चाहते है, जिससे प्रशासनिक मनोबल वापस आए और उसकी क्षमता में वृद्धि हो तथा प्रदेश की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ-साथ उत्तरोत्तर प्रगति हो। मुख्यमंत्री जी ने विकास के नए खाते खोलते हुए प्रदेश में स्व0 जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। योजना के अन्तर्गत 250 या उससे अधिक आबादी वाले एक हजार गांवो में अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएगी। गांवो में सीसी रोड, नाली, विद्युतीकरण, पेयजल एवं सौर ऊर्जा प्रकाश की व्यवस्था होगी। प्रत्येक जनपद में कम से कम 05 गांवो को इस वर्ष लिया जाएगा। मण्डी परिषद इस योजना को अमली जामा पहनाएगी।
बुन्देलखण्ड क्षेत्र में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक विशिष्ट मण्डी बनेगी। इसके साथ ही 112 ग्रामीण अवस्थापना केन्द्र निर्मित करने हेतु लगभग 235 करोड़ रूपए स्वीकृत किए गए है। किसानों को मार्केटिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु 08 नए एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब के निर्माण की व्यवस्था की गई है। इसके लिए लगभग 500 करोड़ रूपए की राशि रखी गई है।
किसानों को आन लाइन तथा मोबाइल के सहयोग से मंडियो में कृषि उत्पादो के विक्रय मूल्य की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। इससे बाजार या मण्डी में किसान लुटने से बचेगा। आढ़तियें किसानों की फसल औने-पौने खरीदकर उनका शोषण करते है। राज्य सरकार किसानों को इसीलिए बाजार भाव जानने की सुविधा दे रही है। प्रदेश के जनपदो में लोहिया पर्यावरणीय उद्यान तथा पार्को की स्थापना भी होगी। इस हेतु 4Û50 करोड़ रूपए की बजट में व्यवस्था की गई है।
विधान सभा चुनावों के पूर्व समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की जनता से समाज के विभिन्न वर्गो की भलाई के लिए और प्रदेश के समग्र विकास हेतु कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को चलाए जाने का वायदा किया था। अब विकास की इन प्रतिबद्धताओं को मूर्तरूप देने के लिए और किए गए वायदों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्र हित में अपनी अन्तरआत्मा की आवाज पर वोट करें विधायक डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी

Posted on 11 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी विधायकों से राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशी को राष्ट्रपति के चुनाव में अपनी अन्तरआत्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की। श्री बाजपेयी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस, सपा और बसपा में मौल भाव शुरू हो गया है जो स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह का कल लखनऊ में दिया गया बयान जिसमें श्री यादव ने लोकसभा के मध्यावती चुनाव की बात कहीं है। वह यह साबित करती है कि वे केन्द्र सरकार से और अधिक राजनैतिक बारगैनींग कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा प्रमुख ने 2013 में लोकसभा चुनाव होने की जो बात कहीं है वह केन्द्र सरकार ने जो 50 हजार करोड़ का पैकेज राज्य सरकार को दिया है उसको बढ़वाना चाहते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मुलायम सिंह जी पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी का साथ देते हैं। कांग्रेस द्वारा घोषित दोनों नामों को खारिज करते हैं और अपने तीन नाम जो कांग्रेस के दोनों नामों से भिन्न थे वह बताते हैं। अगले ही दिन श्री यादव पलटी मार जाते हैं और कांगेेस के प्रत्याशी प्रणव मुखर्जी का खुला समर्थन करते नजर आते हैं। डाॅ0 बाजपेयी के अनुसार सपा सरकार को जो 50 हजार करोड़ का केन्द्र सरकार से पैकेज मिला है वह राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन देने के कारण मिला है। यह वहीं केन्द्र सरकार है जो पूर्ववर्ती बसपा सरकार को पूरे 5 साल तक पैकेज के नाम पर भरमाती रही। उत्तर प्रदेश की यूपीए-2 सरकार में घोर उपेक्षा की। जैसे ही राष्ट्रपति का चुनाव आया केन्द्र सरकार ने मौलभाव के अनुसार सपा, बसपा को साधा है। सपा ने पैकेज लिया और बसपा प्रमुख ने आय से अधिक की सम्पत्ति की जाॅच की आॅच ठण्डी कराई। डाॅ0 बाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस, सपा, बसपा की तिकडी की मिलीभगत को खूब समझ रही हैै। यही कारण कि निकाय चुनाव में कांग्रेस साफ हो गयी सपा, बसपा को मुॅह की खानी पड़ी और भारतीय जनता पार्टी का प्रचम लहराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

एसएसजी फार्मा ने लखनऊ में चाय के कई प्रोडक्ट लांच किए

Posted on 11 July 2012 by admin

एसएसजी फार्मा प्रा. लि. जिनका फ्लैगशिप ब्रांड सतमोला के नाम से जाना जाता है जो कि अपाचन या अजीर्ण के लिए जाना माना उपचार है, ने आज चाय के उत्पाद लांच करने की घोषणा की। एक खास तरह से बनाया गया उत्पाद जो अनूठा स्वाद भी देगा। इस प्रोडक्ट लाइन का युएसपी है।
यह उत्पाद दो सब ब्रांड के अन्तर्गत उपलब्ध होगा, सतमोला गोल्ड और सतमोला क्लाॅसिक और 250 ग्रा., 500 ग्रा. और 1 किग्रा. के पैकिंग में उपलब्ध होगा। ये उत्पाद पाॅलीपैक में मिलेगा जबकि 1 किग्रा. का पैकेट एक खास तरह के डिजाइन करे हुए मल्टीपरपज टिन की पैकिंग में मिलेगा।
एसएसजी फार्मा प्रा. लि. के सीईओ श्री उज्ज्वल बनर्जी ने कहा, ’’सतमोला चाय - क्लाॅसिक और गोल्ड दोनो ही उत्तर प्रदेश में हमारे पहले से मिल रहे क्वालिटी, सेहतमंद उत्पादों में एक और कडी है। हमारी कम्पनी ने भारत में बहुत उन्नति की है और इसलिए अपना पोर्टफोलिओ आगे बढाकर अन्तर्राष्ट्रीय दर्जे के प्रोडक्ट लाकर अपने प्रत्येक उपभोक्ताओं को सेहतमंद और लाईफस्टाइल चुनने का अधिकार देते हैं।’’
ये नया उत्पाद लखनऊ में और उसके आस पास 4000 रिटेल आउटलेट से खरीदा जा सकता है इसके अलावां 40 डिस्ट्रीब्यूटर भी नियुक्त किये गये हैं। कम्पनी जल्द ही इस प्रोडक्ट को भारत भर में उपलब्ध कराने की योजना बना रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in