Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 में पुलिस थानों के बदतर हालात पर चिंता जतायी

Posted on 13 July 2012 by admin

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी जी ने जहां एक ओर जनपद लखनऊ के माल थाना परिसर में एक दरोगा द्वारा महिला के साथ दुराचार का प्रयास किये जाने पर महिला द्वारा दिखाई गई दिलेरी की प्रसंशा की है वहीं उ0प्र0 में पुलिस थानों के बदतर हालात पर चिंता जतायी है।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि लगातार पुलिस थानों की शिकायतें आती रहती हैं। अपराध के मामले दर्ज न करने, उचित कार्यवाही न करने तथा आम जनता को न्याय दिलाने के बजाय उनका ही शोषण करने तथा किसी भी मामले में बहुत देर से जागने आदि के मामलों में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है। माल थाने में जिस प्रकार घटना हुई है यह पूरी पुलिस फोर्स के लिए शर्मिन्दगी की पराकाष्ठा है।
उन्होने कहा कि माल थाने पर तैनात उपरोक्त दरोगा यदि चार्जशीटेड था तो ऐसे व्यक्ति को थाने पर एस.आई. के पद पर चार्ज क्यों दिया गया।
डाॅ0 जोशी ने कहा कि इस संदर्भ में राज्य सरकार को प्रयास करना चाहिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। थानों पर तैनात दरोगा व अन्य कर्मचारियों की चरित्र पंजिका का अवलोकन कराने के बाद ही उन्हें थानों पर जार्च दिया जाय तथा प्रदेश के सभी थानों में महिला डेस्क का प्रावधान किया जाय ताकि महिलाओं को समुचित न्याय व उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in