Archive | July, 2012

सरकार की कथनी और करनी पर सवाल खड़े किये ?

Posted on 20 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की सपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए सरकार की कथनी और करनी पर सवाल खड़े किये ? प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि एकतरफ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने की बात करते है वही दूसरी ओर सिंचाई शुल्क के रूप में करोड़ो रूपये वसुलने का लक्ष्य निर्धारित कराते है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा में ” सरकार के सिचाई के जितने भी साधन हैं, जैसे- नहर और सरकारी नलकूप, इससे किसानो को पानी मुफ्त दिया जायेगा। ” का वादा किया था।  लेकिन सरकार ने इस संदर्भ में आज तक कोई दिशा-निर्देश सिचाई विभाग को नही जारी किये। जिसके कारण सिचाई विभाग ने अपनी समीक्षा बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में करोड़ो रूपये सिचाई वसूली का लक्ष्य सुनिश्चित किया है। विभाग  मई माह मे कई करोड़ रूपये वसूल भी कर चुका है।
प्रदेश प्रवक्ता श्री पाठक ने कहा कि सिचाई विभाग अपनी सिचिंत भूमि का वर्ष में दो बार एक मई को रवी फसलों का और एक दिसम्बर को खरीफ की फसलों के सिचिंत क्षेत्रफल का ब्यौरा एकत्र कर सूची बनाकर राजस्व विभाग को वसूली के लिए भेजता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए सरकार ने सदन से जो बजट पास कराया उसमे किसानो के सिचाई शुल्क माफ किये जाने के लिए वित्तीय प्राविधान नही है।
उन्होंने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार की नियत किसानों के सिचाई शुल्क माफ करने की नही है। सपा घोषणा पत्र में किये गये वादो से लगता है कि वादे वादे की ही तरह रह जायेगे। कही न कही मुख्यमंत्री की कथनी और सरकार की करनी मे अन्तर स्पष्ट दिखाई दे रहा है मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता सहित तमाम लोकप्रिय घोषणाएं लागू किये जाने का दावा करते है पर इतने नियम कानून बन जा रहे है की बेरोजगार ढूंढे नही मिल रहे है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि शीघ्र किसानो से किये वादा निभाये सिचाई शुल्क के रूप मे वसूली पर रोक लगाये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

बात को अधूरे ढंग से प्रस्तुत करके बेवजह का बवाल बनाने की कोशिश

Posted on 20 July 2012 by admin

ram-govind-chaudhari_r2_c2बात को बेबात करके गलत ढंग से प्रस्तुत करने के शगल के चलते एक बार फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया विवादों की तह में आया है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविन्द चैधरी द्वारा अपने समय में विद्याार्थियों को शिक्षा के समय दंड देने की प्रथा के अब बदल जाने की बात करने पर उनकी बात को अधूरे ढंग से प्रस्तुत करके बेवजह का बवाल बनाने की कोशिश का राजधानी के अनेक समाजिक संगठनों तथा पत्रकार संगठनों ने विरोध किया है। बेसिक शिक्षा मंत्री की बेदाग छवि और शिक्षा के क्षेत्र में विकास की नीति के चलते कुछ लोगों को उनकी कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करने के लिये कोशिश की लेकिन अच्छी छवि के श्री चैधरी ने बेवाकी के साथ षडंयत्र की कलई खोल कर रखी दी है। श्री चैधरी बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में लगातार पिछड़ रहे प्रदेश को आगे बड़ाने तथा सरकारी स्कूलों की गिरती छवि को बचाने के प्रयास में लगातार कोशिश कर रहे है। उन्होंने जिलों में रहने वाले अधिकारियों और विधायकों तथा राजनैतिक व्यक्तियों का आवाहान किया है कि सरकारी स्कूल में ही अपने बच्चों को पढ़ाकर समाज को सरकारी स्कूलों के प्रति प्रेरित करे। प्रत्येक विधायक या चुने हुये प्रतिनिधि की जुम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र के सरकारी स्कूल की गुणवत्ता और शिक्षा व्यवस्था अच्छी हो तभी सच्चा समाजवाद आयेगा। समाजवादी विचारों के चलते पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चन्द्रशेखर के साथ कदम-कदम से मिलाने वाले राम गोविन्द चैधरी ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुये कहा कि हमे लोकतंत्र में मंत्री को चैकीदार की भूमिका अदा करनी है। जिस प्रकार चैकीदार घर की सुरक्षा करता है उसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है। अपने कथन को गलत ढंग से पेश करने के मामले में उन्होंने स्पष्ट किया कि मैने शिक्षकों से और अभिभावकों से कहा था कि स्थितिया हमारे जमाने की नही है। आज हमें बदली हुई परिस्थतियों में शिक्षा को नये ढंग से देना है। गौर तलब है कि गंगा प्रसाद मेमोरियल हाल में परिषदीय बेसिक शिक्षकों के प्रतिनिधि सम्मेलन में बेसिक शिक्षा मंत्री ने पूर्व शिक्षण व्यवस्था जिसमें छात्र उपस्थिति शत-प्रतिशत होती थी तथा छात्र अपने पठन-पाठन के प्रति एकाग्र होता था, मात्र उदाहरण दिया। वर्तमान में शिक्षा छात्र केन्द्रित है तथा शिक्षण विधि का आधार छात्र की रूचि व मनोविज्ञानिक है। वास्तव में वर्तमान शिक्षण विधि पर मंत्री  द्वारा कोई प्रश्नचिन्ह नही उठाया गया, बल्कि पूर्व शिक्षण व्यवस्था का उदाहरण ही दिया गया है।

वास्तव में नवीन शिक्षा व्यवस्था के अनुसार अभी तक ग्रामीण अंचलों में न तो व्यवस्था की गयी और न ही जन-जागरण किया गया जिसका प्रतिफल है कि ग्रामीण विद्यालयों में छात्र उपस्थिति 40 से 50 प्रतिशत ही है वह भी क्रमशः। वर्तमान बेसिक शिक्षा मंत्री ग्रामीण अंचलों में बेसिक शिक्षा कैसे सुदृढ़ हो, प्रतिदिन चिन्तन करते रहते है। संघ के पदाधिकारियों से जब भी भेंट होती है, बेसिक शिक्षा के सुधार हेतु तथा छात्रों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति व समय से विद्यालय संचालन के लिये नित्य प्रति प्रेरित करते रहते है। जब से वर्तमान बेसिक शिक्षामंत्री  ने बेसिक शिक्षा का दायित्व संभाला है तब से बेसिक शिक्षा में सुधार का प्रदेश में एक माहौल बना है क्योंकि मंत्री निरन्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के गुणवत्तपूर्ण सुधार तथा छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु अभिभावकों, छात्रों एवं शिक्षकों में सामजस्य उपस्थित करने को प्रयासरत है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षा का अधिकार कानून सख्ती से लागू करने की आवश्यकता

Posted on 20 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार कानून के क्रियान्वयन को लेकर  स्वयंसेवी  संगठन  येश्वर्याज सेवा संस्थान   ने राजधानी  स्थित राजाजीपुरम कार्यालय   में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया  । विचार  गोष्ठी  में संस्थान के पदाधिकारियों,सदस्यों के साथ साथ बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस नें प्रतिभाग किया।

गोष्ठी का आरम्भ करते हुए प्रसिद्ध समाजसेविका उषा ने कहा कि केंद्र सरकार के शिक्षा के अधिकार कानून को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराते हुए इस  कानून को  सभी स्कूलों में लागू करते हुए सभी सरकारी और गैर सरकारी निजी स्कूलों को 25 फीसदी सीटें गरीब के बच्चों को देना अनिवार्य कर दिया है ।उत्तर प्रदेश में भी सरकार शिक्षा के अधिकार कानून को सख्ती से लागू करे और ऐसे निजी स्कूल जो गरीब बच्चों को 25 प्रतिशत आरक्षण नहीं दे रहे  हैं  उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और गरीब बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले स्कूलों की मान्यता खत्म की जाये ।

समाजसेवी विष्णु दत्त ने बताया कि शिक्षा का अधिकार कानून वर्ष 2009 में बनाया गया था। इस कानून के तहत 6 से 14 साल के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया गया है। संविधान के 46 वें संशोधन से 6 से 14 साल के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना मौलिक अधिकार बना दिया गया, परंतु अनगिनत बच्चे ऐसे हैं, जिनके लिए यह अधिनियम अभी भी बेमानी है। अधिनियम के तहत बच्चों को घर-घर से खोज कर  स्कूलों में पंजीकृत कराना अनिवार्य
है  परन्तु स्कूल चलो अभियान के बावजूद सभी बच्चे स्कूल  नहीं जा पा रहे हैं।

गोष्ठी में अन्य वक्ताओं नें विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के अधिकार कानून के क्रियान्वयन में  ग्राम पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं और नगर निगमों की भी भूमिका का निर्धारण हो ।ग्राम पंचायतें और नगरीय निकाय अपने  क्षेत्र में सर्वेक्षण कराकर बच्चों के जन्म  से लेकर उनके 14 वर्ष की तक की आयु प्राप्त होने तक का रिकॉर्ड रखें जिसे हर साल अपडेट किया जाए।यह ब्योरा उत्तर प्रदेश नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली, 2011 के अनुसार एक निर्धारित प्रपत्र पर हो, जिसमें बच्चे का नाम, लिंग, जन्मतिथि , जन्म स्थान , अभिभावक का नाम, पता और व्यवसाय उस पूर्व प्राथमिक विद्यालय या आंगनबाड़ी केंद्र का उल्लेख जहां बच्चा छह वर्ष तक की आयु प्राप्त होने तक रहा उस प्रारंभिक विद्यालय का नाम जिसमें बच्चे ने प्रवेश लिया,बच्चे का वर्तमान पता ,कक्षा जिसमें वह पढ़ रहा है, बच्चा यदि कमजोर और साधनहीन वर्ग से ताल्लुक रखता है, तो उसका उल्लेख ,यदि किसी वजह से छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे की पढ़ाई छूट गई हो, तो वह  कारण, विकलांगता के कारण विशेष सहूलियतों और आवासीय सुविधाओं की अपेक्षा रखने वाले बच्चों का  विवरण होना चाहिए  । नियमावली के अनुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी छह से 14 वर्ष तक के हर बच्चे का स्कूल में नामांकन और उपस्थिति सुनिश्चित करें। वह यह भी सुनिश्चित करें कि बच्चा स्कूल में दिये जा रहे ज्ञान को प्राप्त  कर रहा है और उसने प्रारंभिक शिक्षा पूरी कर ली है। इन बातों पर नजर रखने के लिए हर बच्चे को एक अनन्य पहचान संख्या आवंटित की जाए।बेसिक शिक्षा विभाग  स्कूल खुलते ही सबसे पहले बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया जाना सुनिश्चित करे।स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए बीएसए पर उत्तरदायित्व का निर्धारण किया जाये । उत्तर प्रदेश के  परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद  जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बच्चों को पुस्तक वितरण किया जाये ।परिषदीय स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन के लिए नामांकन महोत्सव मनाये जायें ।

गोष्ठी का समापन करते हुए संस्थान की सचिव उर्वशी शर्मा नें शिक्षा के अधिकार कानून को लागू करने के लिए जिम्मेवार सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समुचित प्रशिक्षण दिए जाने की आवश्यकता पर वल दिया ताकि वे इस कानून को इसकी मूल  मंशा के अनुरूप  लागू करा सकें ।उर्वशी ने गोष्ठी में उपस्थित जनमानस से अपने आसपास के गरीब बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित करने एवं अपने पास के स्कूल में शिक्षा के अधिकार कानून के क्रियान्वयन के लिए आगे आकर संस्थान को सहयोग प्रदान करने की अपील भी की ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

मुख्यमंत्री ने श्री राजेश खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 18 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने फिल्म अभिनेता श्री राजेश खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राजेश खन्ना के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि श्री खन्ना के निधन से सिने-जगत ने एक महान कलाकार खो दिया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे

Posted on 18 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी कल प्रातः 10ः45 बजे पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री साध्वी उमाश्री भारती कल प्रातः लखनऊ पहुचेंगी और  11 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगी।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र कल प्रातः 10ः30 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे।
पार्टी विधानमण्डल दल के नेता हुकुम सिंह कल प्रातः 10 बजे राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालेंगे।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजनाथ सिंह , लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन, पार्टी उपाध्यक्ष विनय कटियार सहित सभी सांसद कल नई दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालेगंे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर में निर्माणधीन ओवरब्रिज का कार्य रूक जाने से नागरिकों में रोष

Posted on 17 July 2012 by admin

ऽ    बरसात में कीचड़ से पटे रास्तों पर अक्सर हो रही है दुर्घनाएं
ऽ    निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बने खड़ण्जें की ईंटों के उखड़ जाने से राहगीर हो रह हैं चोटहलि

रेलवे विभाग की नगर स्थित करौंदिया, नरायनपुर रेलवे क्रासिंग का कार्य एकाएक रूक जाने से नागरिकों में जबरजस्त रोष व्याप्त है। ओवरब्रिज के नीचे स्थित पक्की सड़क के विकल्प के रूप में बिछाए गये खड़ण्जे र्की इंटे गिरकर तितर-बितर हो गई हैं। जिससे अक्सर राहगीर गिरकर चोटहिल हो रह हैं। निर्माण कार्य जारी रहने  से लोगों को आषा थी कि कुछ ही दिन कष्ट सहने के बाद ओवरब्रिज बन जायेगा और आवागमन सुगम हो जायेगा। किन्तु पिछले सप्ताह रेलवे क्रासिंग करौंदिया और रेलवे क्रासिंग नरीायनपुर पर बन रहे ओवरब्रिज का कार्य एकाएक ठप कर दिया गया। निर्माण कार्य में लगी मषीने तो वापस चली ही गयी साथ ही साथ कार्य कर रहे मजदूरों के चले जाने से नागरिकों के सब्र का बाॅध टूटने के कगार पर हैं। यदि नागरिकों के धैर्य का बाॅध टूट गया तो किसी अनहोनी घटना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। नागरिकों ने सेतु निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य पुनः प्रारम्भ करवाकर  ष्षीर्घ कार्य पूर्ण करवाये जाने की मांग की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कठिन परिश्रम, लगन व निष्ठा का कोई विकल्प नहीं-मुख्यमंत्री

Posted on 16 July 2012 by admin

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में उद्बोधन

up-cm-address-2मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नही है (No alternate to hard work) । जीवन में लक्ष्य होना चाहिए और कठिन परिश्रम, लगन व निष्ठा से कार्य करने पर मंजिल स्वयं मिल जायेगी।
मुख्य मंत्री राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के स्वर्ण जंयती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। श्री यादव इस विद्यालय के छात्र रहे हैं। अपने उद्बोधन में भावपूर्ण शब्दों में अपने छात्र जीवन के इस स्कूल के संस्मरण सुनायें। उन्होंने छात्रों को प्रेरणा देते हुए कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि इस गौरवशाली संस्थान में शिक्षा ले रहे हैं। यहां उपलब्ध संसाधनो का सदुपयोग कर अपना भविष्य उज्जवल बनायें। उन्होंने कहा कि उन्हंे इस विद्यालय का छात्र होने पर गर्व है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय ने 1962 में अपनी स्थापना के पचास वर्षो में गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित किये हंै और शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक कार्य, आदि व्यक्तित्व विकास की अनेक विधाओं द्वारा छात्रों को अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री श्री यादव ने छात्रों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी (संाइस फेयर) का अवलोकन किया और छात्रों के साथ ग्रुप फोटो खिचवाये। उन्होंने स्कूल परिसर में मेजर गोपी सिंह उद्यान में वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। धौलपुर आगमन पर मुख्य मंत्री का गार्ड आफ आनर आदि द्वारा परम्परागत रूप से भव्य स्वागत किया गया।
श्री यादव ने विद्यालय के विवेकानन्द हाल में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमांे का रूचिपूर्वक अवलोकन किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रतिभावान छात्रों एवं सेवा निवृत गुरूओं को उपहार प्रदान किये। स्कूल की ओर से भी श्री यादव को स्मृति चिन्ह, ट्राफी, पेन्टिंग आदि भेंट की गई।
u-p-cm-akhilesh-yadav-had-group-photograph-with-students-and-faculty-of-military-school-dhaulpurइस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ले0 जनरल ज्ञान भूषण ने अपने सम्बोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्र देश का भविष्य हंै। अच्छे नागरिक बनकर विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा कर स्कूल का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में ले0 जनरल सुमेर सिंह, मेजर जनरल पी0 चक्रवर्ती अतिरिक्त महानिदेशक सेना शिक्षा कोर मेजर जनरल के0एस0 थिन्ड तथा विद्यालय के पूर्व प्राचार्य सेवा निवृत शिक्षक जाजियन स्थानीय गणमान्य अतिथि तथा धौलपुर जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
भारत के पांच राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल-चायल, अजमेर, बेलगाव, बेंगलूरू एवं धौलपुर में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित है। इनमें राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर की स्थापना जुलाई 1962 में हुई थी विगत 50 वर्षो में इस विद्यालय से अनेक सैन्य अधिकारी, डाक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी, राजनीतिज्ञ तथा अन्य विभागों में अधिकारी देश की सेवा कर रहे हंै। स्वर्ण जंयती पर स्कूल द्वारा साईकिल साहसिक अभियान, पर्वतारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामीण जनचेतना कार्यक्रम सैन्य व असैनिक विभूतियों द्वारा व्याख्यान माला, जाॅर्जियन (पूर्वछात्र) मिलन आदि कार्यक्रमों के आयोजन किये गये हंै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु एक कार्य योजना बनायी जाये

Posted on 16 July 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा कि विकलांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं छात्रवृत्तियों का आवेदन एवं वितरण का समस्त कार्य डाटाबेस कम्प्यूटराइजेशन कराकर पात्र व्यक्तियों कोे आॅनलाइन आवेदन की सुविधा, आवंटित धनराशि पात्र व्यक्तियों के खाते में सीधे इलेक्ट्रानिक ट्रांसफर कराने, विभागीय वेबसाइट पर वांछित जानकारी उपलब्ध कराने आदि कार्यों में पारदर्शिता लाने हेतु एक कार्य योजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति योजना से पात्र छात्रों को लाभान्वित कराने हेतु डाटाबेस कम्प्यूटराइजेशन कराने हेतु प्रमुख सचिव समाज कल्याण की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दिया गया है, जो 15 दिन के अन्दर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों को और अधिक सुचारू रूप से संचालित कराने और बेहतर बनाने हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रांे के कार्यों का जनपद स्तर पर रैन्डम चेकिंग के साथ-साथ थर्ड पार्टी से वेरिफिकेशन भी कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी एवं सहायकों के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाकर आगामी 03 माह में पूर्ण करा ली जाये। उन्होंने कहा कि असंचालित 1055 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन तत्काल प्रारम्भ कराया जाये तथा समुदायिक/किराये/अन्य स्थानों में 39969 संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों को तत्काल विभागीय अथवा शासकीय भवनों में स्थानांतरित करने हेतु मिशन के रूप में कार्यवाही प्रारम्भ की जाये। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिला समितियों की भागीदारी सुनिश्चित कराकर और अधिक जनोपयोगी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि पंजीरी वितरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देकर वितरण सुनिश्चित कराया जाये। मुख्य सचिव आज यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में विकास एजेण्डा-05 के अन्तर्गत अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, विकलांग कल्याण तथा श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पात्र वृद्ध जनों को पेंशन से लाभान्वित कराने हेतु 1673 करोड़ रूपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसके तहत 41 लाख 80 हजार वृद्ध जनों को लाभान्वित कराया जा सकता है। जबकि वर्तमान में लगभग 37 लाख वृद्ध जनों को ही लाभान्वित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवंटित बजट का शत-प्रतिशत सदुपयोग कराने के लिये लगभग 05 लाख नये पात्र वृद्ध जनों को चिन्हित करने हेतु जनपदवार एक विशेष अभियान चलाकर वृद्ध जनों को पेंशन से लाभान्वित कराया जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य हेतु एक सप्ताह के अन्दर कार्ययोजना बनाकर अवगत कराया जाये। उन्होंने श्रम निर्माण कर 01 प्रतिशत की वसूली पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अधिष्ठानों एवं श्रमिकों का पंजीयन करने हेतु जनपदवार लक्ष्य निर्धारित कर एक विशेष अभियान चलाया जाये। अभियान से लगभग प्रतिवर्ष 200 से 300 करोड़ रुपये की धनराशि की वसूली की जा सकती है। उन्होंने कहा कि श्रम निर्माण कर से प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग श्रमिकों के उत्थान हेतु विभिन्न योजनान्तर्गत योजना के अनुसार एक वृहद कार्य योजना बनायी जाये। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय कर्मकारों की सूचना आगामी 31 अक्टूबर तक पासपोर्ट कार्यालयों से एकत्र कर ली जाये। श्री उस्मानी ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 87 लाख लोगों को पेंशन दी जा रही है, जिसका डाटाबेस कम्प्यूटराइजेशन कराकर आॅनलाइन धनराशि स्थानान्तरित कराने हेतु 15 दिन के अन्दर कार्ययोजना बनाते हुए आगामी 03 माह में क्रियान्वित करा दी जाये। उन्होंने बताया कि मल्टीसेक्टोरल डेवलपमेन्ट प्लान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत 9174 आंगनबाड़ी भवनों में से 6927 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 5284 निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन का हस्तानान्तरण कराते हुए केन्द्रों का संचालन कराया जाये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन 1643 आंगनबाड़ी केन्द्रों का कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ-साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि पोषाहार कार्यक्रम को और बेहतर बनाने हेतु एक सप्ताह में पोषाहार योजना बनाकर समयबद्ध पत्रावली प्रस्तुत की जाये। उन्होंने कहा कि पोषाहार योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु एक समिति का गठन कर आवश्यकतानुसार अन्य प्रदेशों में चल रही पोषाहार योजना का भी अध्ययन करा लिया जाये। समाज कल्याण आयुक्त श्री सदाकान्त ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 के लिये पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 74343.84 लाख रूपये के बजट का प्राविधान निर्धारित कर लगभग 19643707 पात्र छात्र-छात्राओं का भौतिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए लाभान्वित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश में 33216.85 लाख रूपये के बजट का प्राविधान निर्धारित कर लगभग 1651854 पात्र छात्र-छात्राओं का भौतिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए लाभान्वित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति के लिये लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना में प्रदेश में 41317.48 लाख रूपये के बजट का प्राविधान निर्धारित कर लगभग 1651854 पात्र छात्र-छात्राओं का भौतिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए लाभान्वित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री सदाकान्त ने बताया कि 2.05 करोड़ टेक होम राशन कार्ड मुद्रित कराये जा रहे हैं। प्रिन्टिग का कार्य शीघ्र पूरा कराके 06 माह में समस्त केन्द्रों पर वितरित करा दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विकेन्द्रीकृत व्यवस्था के अन्तर्गत हाॅट कुक्ड फूड योजना के लाभार्थियों के दैनिक अनुश्रवण हेतु मोबाइल फोन आधारित इलेक्ट्रानिक सर्विलांस व्यवस्था प्रारम्भ कर दी गयी है, जिसके अन्तर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मोबाइल फोन पर आई0वी0आर0एस0 काल भेजकर बच्चों की उपस्थित ज्ञात की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुल 727622 विकलांग पेंशनर हैं, जिनके सत्यापन का कार्य युद्धस्तर पर चलाकर विगत माह जून तक 476772 पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन कराया जा चुका है, जिसमें 4881 लाभार्थी मृतक/अपात्र पाये गये हैं। उन्होंने बताया कि विकलांग पेंशन हेतु 3366.67 लाख रूपये की स्वीकृति जनपदांे को निर्गत कर दी गयी है, जिसके सापेक्ष विगत माह जून तक 395.046 लाख रूपये का वितरण कराकर 28876 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जा चुका है। प्रमुख सचिव श्रम  शैलेष कृष्ण ने बताया कि बेरोजगारी भत्ते का भुगतान त्रैमासिक किस्तों में कराया जायेगा, जिसके लिये 1100 करोड़ रूपये की व्यवस्था आय-व्ययक में की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त सेवायोजन कार्यालयों में विगत माह जून तक कुल 35,964 आवेदन पत्र प्राप्त हुये हैं। उन्होंने बताया कि विगत माह जून तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 18,522 अधिष्ठानों का पंजीयन तथा 189755 निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह जून तक लगभग 437.51 करोड़ रूपये सेस के रूप में जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित कराये जाने हेतु विभिन्न हितकारी योजनाओं के अन्तर्गत 13,802 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये हैं, जिसमें निहित श्रमिकों की संख्या 4758 है। इन निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 1.83 करोड़ रूपये की धनराशि वितरित करायी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों की रोजगारपरकता में वृद्धि हेतु लगभग 52 शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र कार्यरत हैं, जिनको अद्यावधिक करने हेतु शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्रों के भवन निर्माण की योजना बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 07 शिक्षण एवं मार्गदर्शन केन्द्र यथा-पीलीभीत, बहराइच, अलीगढ़, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी तथा फतेहपुर बनकर तैयार हो चुके हैं, जिसमें विद्युत संयोजन की कार्यवाही प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित भवनों के अधिग्रहण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं। शीघ्र ही उक्त नवनिर्मित भवनों को अधिग्रहीत कर जनोपयोगी बनाया जा सकेगा।
बैठक में प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री गुरदीप सिंह, सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन श्री भुवनेश कुमार, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण श्री लीना जौहरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

सदस्यता अभियान की लांचिंग

Posted on 16 July 2012 by admin

युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान की लांचिंग आज उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय के मीडिया सभागार में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान, भारतीय युवा कंाग्रेस के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता श्री रमेश श्रीवास्तव, भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव श्री हर्षवर्धन श्याम, विधायक श्री मुकेश श्रीवास्तव, उ0प्र0 युवा कांग्रेस के चेयरमैन श्री योगेश दीक्षित, इलेक्शन प्रभारी श्री सूरज हेगड़े, पी.आर.ओ. श्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष डा0 उमाशंकर पाण्डेय, महासचिव श्री अजय श्रीवास्तव‘अज्जू’, श्री राजेशराज जीवन, श्री अनूप गुप्ता, श्री मुकेश सिंह चैहान मीडिया कोआर्डिनेटर, लोकसभा अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव‘त्यागी’ सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस सदस्यता अभियान की लांचिंग करते हुए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि मा0 राहुल गांधी जी के दिशा-निर्देशन में युवा कांग्रेस की श्ुारू हो रहा सदस्यता अभियान निश्चित तौर पर आगामी लोकसभा चुनाव 2014 के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सदस्यता अभियान में जिस प्रकार युवा कांग्रेस के लोग उत्साहित हैं उससे साबित होता है कि युवाओं में राहुल जी और कंाग्रेस पार्टी के प्रति भारी लगाव है।
भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री वीरेन्द्र सिंह राठौर एवं पी.आर.ओ. श्री मनोज यादव ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि सदस्यता अभियान आज से शुरू होकर 13अगस्त को समाप्त होगी। उन्होने कहा कि इस बार सदस्यता अभियान में एक नई व्यवस्था दी गयी है उसके अनुसार पिछले सदस्यता अभियान में हिस्सा लेते हुए जो सदस्य चुनाव में भाग लिये थे वही इस बार सीधे प्रदेश कमेटी का चुनाव लड़ सकेंगे। उन्होने कहा कि मध्य उ0प्र0 के 26लोकसभा एवं 131 विधानसभाओं के साथ ही 41679बूथ स्तर पर चुनाव सम्पन्न होगा। बूथ डेलीगेट विधानसभा से लेकर स्टेट कमेटी तक का इलेक्शन लड़ सकेंगे। बूथ कमेटी 5 लोगों की होगी जिसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष अनारक्षित एवं तीन सदस्य आरक्षित होंगे। जिसमें एक महासचिव ओबीसी/अल्पसख्ंयक, दूसरा महासचिव एससी/एसटी एवं तीसरा महासचिव महिला होगी। प्रदेश कमेटी, लोकसभा कमेटी एवं विधानसभा कमेटी में 10-10 सदस्य होंगे। ?
मीडिया कोआर्डिनेटर मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि नियुक्त किये गये लोकसभा क्षेत्रों के एलआरओ अपने अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए आज ही रवाना हो चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पार्टी से सभी वर्ग, जाति के लोग जुड़ रहें हैं

Posted on 16 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने अपने निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ के पूर्व विधानसभा के राम भवन गोमती नगर, में सदस्यता अभियान के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी से सभी वर्ग, जाति के लोग जुड़ रहें हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जो जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। जनता भाजपा के साथ है। सभी वर्ग के लोग पार्टी से जुड़ रहे है। वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालजी टंडन ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता जनता से सीधा सम्वाद करें। उन्हें पार्टी का सदस्य बनाये। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 15 अगस्त 2012 तक चलेगा।
लखनऊ के महापौर डाॅ0 दिनेश शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाये। उन्होंने सन् 2014 को लक्ष्य मानकर सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को जुटने का अह्वाहन किया। श्री कलराज मिश्र ने इन्दिरा नगर के नीलकंठ पार्क (सेक्टर-19), पी0एस0सी0 गेट महानगर, कल्याण मण्डप विकास नगर में आयोजित कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया।
सदस्यता अभियान के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदीप भार्गव, महानगर संयोजक मनोहर सिंह, जयपाल सिंह, सुरेश तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, मानसिंह, अभिजात मिश्र, अरूण तिवारी, भृगुनाथ शुक्ला, माधुरी शुक्ला, गिरीश सिंह, संजय सिंह राठौर, पंकज सिंह, वीरू जसवानी, रामचन्द्र चैरसिया, सोनू चतुर्वेदी, मयंक अग्रवाल आदि भी रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in