Archive | July, 2012

कुम्भ मेले के दौरान गंगा नदी को निर्मल, स्वच्छ व इसके प्रवाह को अविरल रखा जायेगा- मो0 आज़म खाॅं

Posted on 20 July 2012 by admin

गंगा महासभा का प्रतिनिधि मण्डल जगद्गुरू रामानन्दाचार्य हंसादेवाचार्य के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री से मिला

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आज़म खाॅ ने गंगा महासभा के एक प्रतिनिधि मण्डल को इस वर्ष इलाहाबाद में होने वाले कुम्भ के अवसर पर गंगा नदी को पूरी तरह से स्वच्छ व निर्मल और इसके प्रवाह को अविरल बनाये रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस कुम्भ को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिये पूरी तैयारी की जा रही है और संबंधित कार्य तेज़ी से किये जा रहे हैं।
गंगा महासभा, वाराणसी का  प्रतिनिधि  मण्डल  जगद्गुरू  रामानन्दाचार्य हंसादेवाचार्य के नेतृत्व में आज यहां विधान भवन में नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहम्मद आज़म खाॅं से उनके कार्यालय कक्ष में मिला और उनसे कुम्भ के दौरान गंगा नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने व इसके प्रवाह को अविरल बनाये रखने का अनुरोध किया। इस प्रतिनिधि मण्डल में गंगा महासभा के महामंत्री आचार्य जितेन्द्र, श्री गोविन्द शर्मा, गाजीपुर सदर के विधायक श्री विजय मिश्र, श्री अशोक मिश्र और श्री अखिलेश शुक्ल शामिल थे।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ने इलाहाबाद कुम्भ के लिये की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

पिछली बसपा सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण का किया था

Posted on 20 July 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि पिछली बसपा सरकार ने सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण का किया था। लाखों हरे  और फलदायी पेड़ निर्ममता से काट डाले गए। अपशिष्ट पदार्थो से भरे नालों से नदियां प्रदूर्षित हो गई। वन  क्षेत्र में कमी आती गई। वृक्षारोपण के नाम पर आए धन का बंदरबांट करने में माफिया, नेता और अफसरो ने रिकार्ड तोड़़ दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं पार्को, स्मारकों में कमीशन के चक्कर में इतने पत्थर जड़ दिए गए कि लखनऊ-नोएडा के तापमान में गर्मी बढ़ गई। धूलकणों से वहां के क्षेत्रवासियों को कई गम्भीर बीमारियां भी हो गई।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने, जिन्होने स्वयं पर्यावरण के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल की है, पर्यावरण सुधार को प्राथमिकता दी और संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पुनर्गठन कर उसको सक्रिय किया। नए कारखानों को अनापत्ति देने की शर्त में शुद्धीकरण संयंत्र लगाए जाने की अनिवार्यता की गई है। जिन पुराने कारखानों को अनापत्ति दी जा चुकी है उनमें भी शुद्धीकरण संयंत्र लगाये जाने की व्यवस्था की गई है। सरकार ने वायु प्रदूषण तथा स्थल मापदंड की दृष्टि से ईट भट्ठों की स्थापना एवं संचालन हेतु उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा नियमावली बनाए जाने का भी निर्णय लिया है।
प्रदेश में ग्रीन बेल्ट के विकास के लिए प्रत्येक जनपद में तीन चार स्थल विकसित किए जाएगें। हरित पट्टी में रोपित किए जाने वाले पौधों की ऊॅचाई आठ फीट से बारह फीट तक होगी। इस कार्य में स्थानीय निवासियों, जन प्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नीम, महुआ, साल, पीपल, बरगद, बड़, बीजा साल एवं आम पर्यावरण की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इन्हें संरक्षण दिए जाने के उद्देश्य से इनकी कटान की समय सीमा को, 31 दिसम्बर,2020 तक बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में इको पर्यटन विकास योजना भी लागू की जा रही है। इसके अंतर्गत लाख बहोसी पक्षी बिहार, कन्नौज तथा नवाबगंज पक्षी बिहार, उन्नाव में विशेष इको पर्यटन विकास का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर आगरा मेगा प्रोजेक्ट फेज-2 के अंतर्गत 18Û26 करोड़ रूपए से, शाहजहाॅपुर पार्क का विकास, 6Û41 करोड़ रूपए से, फतेहपुर सीकरी का विकास एवं 2Û56 करोड़ रूपए से ताज नेचर पार्क के द्वितीय चरण में 340Û98 लाख रूपए से वृक्षारोपरण, पौध रोपण सिंचाई आदि के कार्य कराए जाने की योजना को भी अंतिम रूप दिया गया है। प्रदेश के 3 जनपदों में लोहिया पर्यावरणीय उद्यान स्थापित किए जाने की व्यवस्था की गई है जिसके लिए 4Û50 करोड़ रूपए की धनराशि का पहली बार प्राविधान किया गया है।
श्री अखिलेश यादव ने अपनी सरकार बनने पर कहा था कि वे पार्को, स्मारकों और पत्थरों के बजाए जनहित की योजनाओं पर ध्यान देगें। उनका मानना है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना भावी पीढि़यों के प्रति हमारी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को पूर्ण करने हेतु समाजवादी सरकार द्वारा पूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

फैसले पर आंदोलन की चेतावनी

Posted on 20 July 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती ने मुसलिम बालिकाओं को आर्थिक मदद देने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने इस फैसले को तुष्टीकरण एवं समाज को बांटने वाला बताया है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह मुसलिम बालिकाओं को आर्थिक मदद देने के खिलाफ नहीं है, लेकिन सरकार को मुसलिम बालिकाओं के साथ-साथ समाज की सभी बालिकाओं की चिंता कर उनके लिए भी आर्थिक मदद करने का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले में केवल मुसलिम वर्ग का ध्यान रखा गया है जिसमें तुष्टीकरण की साजिश नजर आती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सबके लिए विचार नहीं किया तो समाज की बाकी बालिकाओं के साथ वह सरकार का घेराव करेंगी।
राज्य सरकार के इस फैसले को घातक बताते हुए साध्वी भारती ने कहा कि यह राज्य को बांटने वाला है। एक राज्य में दो सिद्धांत नहीं चल सकते। सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए बनी है, न कि किसी का तुष्टीकरण करने के लिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आम नागरिकों को स्टेट पोर्टल एवं ई-फाम्र्स के माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी

Posted on 20 July 2012 by admin

नेशनल ई-गवर्नेन्स योजनान्तर्गत जनसामान्य को स्थानीय स्तर पर विभिन्न शासकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रदेश में स्टेट पोर्टल, एस.एस.डी.जी. एवं ई-फाम्र्स योजना आगामी पहली अगस्त से लागू कर दी जायेगी, जिसके अन्तर्गत आम नागरिकों को स्टेट पोर्टल एवं ई-फाम्र्स के माध्यम से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। प्रथम चरण में 08 विभागों- पंचायती राज, राजस्व, श्रम, नगर विकास, विकलांग कल्याण, महिला कल्याण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद विभागों की कुल 26 शासकीय सेवाएं इलेक्ट्रानिक डिलीवरी सिस्टम द्वारा राज्य में स्थापित जनसेवा केन्द्रों /लोकवाणी केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेंगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी आज योजना भवन के सभाकक्ष में स्टेट पोर्टल, एस.एस.डी.जी. एवं ई-फाम्र्स योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं के लिए अब आम नागरिकों को विभाग के पास जाना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को यह सुविधा उपलब्ध कराना एक क्रान्तिकारी कदम है, जिसकी सफलता के लिए अधिकारियों को स्वयं प्रशिक्षित होने के साथ-साथ अपने अधीनस्थ कर्मियों को भी प्रशिक्षित करना होगा।
श्री उस्मानी ने सम्बन्धित विभागों के प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए कि अपने अधीनस्थ विभागों में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यों का अनुश्रवण करने हेतु योजना बना लें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी स्टेट पोर्टल द्वारा आम जनता को दी जाने वाली  सुविधाओं की रेण्डम चेकिंग कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में निर्धारित समय के अन्दर वांछित सूचना एवं सेवा उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकतानुसार अधिकारियों के डिजीटल हस्ताक्षर बना लिए जायें ताकि जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।
औद्योगिक विकास आयुक्त, डा0 अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि मेघालय एवं मणिपुर  के बाद देश का पहला प्रदेश उत्तर प्रदेश है, जहां यह व्यवस्था क्रियान्वित कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना की सफलता के लिए आवश्यक है कि सम्बन्धित कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन तन्मयता से सम्पादित कर आने वाली समस्याओं का निराकरण तत्काल कराना सुनिश्चित करें ताकि जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रमुख सचिव आई0टी0 श्री जीवेश नन्दन ने कहा कि देश में ई-पोर्टल के माध्यम से दिए जाने वाले 44-45 लाख प्रमाण पत्रों में से 39 लाख उत्तर प्रदेश से ही दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणोपरान्त कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कर आम जन को बेहतर सुविधा उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी शासकीय सेवा के लिए जनसेवा केन्द्रों/लोकवाणी केन्द्रों में जाकर आवेदन करने की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आवेदन की इन्ट्री इलेक्ट्रानिक फाम्र्स पर केन्द्र आॅपरेटर द्वारा की जायेगी तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु इलेक्ट्रानिक विधि से सम्बन्धित विभागीय अधिकारी को प्रेषित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेवा के लिए अधिकृत एवं सक्षम अधिकारी के डिजीटल हस्ताक्षर से सेवा प्रदान की जानी है। ऐसे अधिकारियों के डिजीटल सिगनेचर सर्टिफिकेट बनवाकर उनको स्टेट पोर्टल/ई-फाम्र्स के माध्यम से उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है।
श्री जीवेश नन्दन ने बताया कि खाद्य एवं रसद विभाग के अन्तर्गत नये राशन कार्ड हेतु आवेदन, नवीनीकरण, संशोधन एवं समर्पण हेतु आवेदन, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अन्तर्गत रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु आवेदन एवं पंजीकरण के नवीनीकरण हेतु आवेदन, नगर विकास विभाग के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र के जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र हेतु आवेदन, विकलांग कल्याण विभाग के अन्तर्गत विकलांग व्यक्ति को ऋण हेतु आवेदन, विकलांग व्यक्ति के विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार हेतु आवेदन, विकलांग व्यक्ति को संयंत्रों आदि के क्रय हेतु सहायता हेतु आवेदन, समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना हेतु आवेदन, सामान्य, अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों को छात्रवृत्ति हेतु आवेदन, बीमारी एवं विवाह हेतु अनुदान के लिए आवेदन, उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत संबंधी आवेदन, पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत कुटुम्ब रजिस्टर की कापी के लिए आवेदन, ग्रामीण क्षेत्र के जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन, राजस्व विभाग के अन्तर्गत निवास, जाति, आय एवं खतौनी हेतु आवेदन तथा महिला एवं बाल विकास विवाह के अन्तर्गत पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन योजना हेतु आवेदन, दहेज योजना के अन्तर्गत महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन, दहेज उत्पीड़न में महिलाओं को कानूनी सहायता प्रदान करने हेतु आवेदन, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला (विधवा) की पुत्री के विवाह हेतु अनुदान हेतु आवेदन एवं दम्पत्ति पुरस्कार योजना के अन्तर्गत 35 वर्ष से कम आयु की विधवा महिला के विवाह हेतु आवेदन आदि शासकीय सेवायें आम नागरिक को उपलब्ध होंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

नगर पालिका अध्यक्ष व सभासदों ने किया ष्षपथ ग्रहण

Posted on 20 July 2012 by admin

ऽ    सुलतानपुर। पं0 राम नरेष त्रिपाठी सभागार  में उपजिलाधिकारी सदर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को दिलवायी षपथ
ऽ    पूर्व मंत्री  ओमप्रकाष सिंह व भाजपा प्रदेष महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे उपस्थित

नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल तथा 25 सभासदों ने नगर के पं0 राम नरेष त्रिपाठी सभागार में पद व गोपनियता की ष्षपथ ली।  अपजिलधिकारी सदर डा0 एस0एन0 सिंह ने उन्हें पद व गोपनियता की ष्षपथ दिलवायी। ष्षपथ ग्रहण समारोह में भाजपा सरकार में मंत्री रहे ओम प्रकाष सिंह तथा भाजपा संगठन के प्रदेष महामंत्री मीेप्द्र पाण्डेय भी मौजूद रहे। भाजपा जिला प्रभारी ऋष्किेष ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीष नारायण सिंह उर्फ बब्बन सिंह, पूर्व मंत्री व जिलाध्यक्ष रहे ओम प्रकाया पाण्डेय, डा0 एम0पी0 सिंह, राम चन्दर मिश्रा,द्वारिका प्रसाद दुबे सहित जिले के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ष्षपथ ग्रहण करने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दूसरी पारी की षुरुआत की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

विजली कटौती से गुस्सायी भीड़ ने ट्रांसफार्मर फूॅका

Posted on 20 July 2012 by admin

बीते तीन दिनों से विजली कटौती से आक्रोषित नगर के विवके नगर निवासियों ने टान्सफारमर फूॅक दिया। फायर ब्रिगेड ने पहुॅच कर आग पर काबू पाया। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आक्रेाषित भीड़ ने बस स्टेषन पहुॅचकर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने समझा बुझा कर लोगों का गुस्सा ष्षान्त किया और जाम खुलवाया, जिससे आवागमन पुनः बहाल हो सका। नगर में विजली का रोस्टर बदल जाने से नगर वासियों को काफी परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। अघाषित विजली कटौती का असर व्यवसाय व नागरिकों के दैनिक कार्याे पर पड़ रहा है। जिससे नागरिकों में भारी आक्रेाष व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

आयुक्त फैजाबाद व पुलिस उप महानिरीक्षक ने की समीक्षा बैठक

Posted on 20 July 2012 by admin

आयुक्त महोदय फैजाबाद मधुसूदन रायजादा व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीक्षा बैठक जनपद के जिला स्तर अधिकारियों के साथ की। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में  जिले के विकास कार्यों एवं षान्ति व्यवस्था का समीक्षा की गई। राजस्व वसूली की समीक्षा करते समय आयुक्त महोदय ने  सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देषित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष ष्षत प्रतिषत वसूली करें ।  उन्होंने  तहसील दिवस में प्राप्त षिकायतों को निस्तारित करने के निर्देष दिए।  किसानों को समय से खाद- बीज उपलब्ध कराने हेतु कृ़िष अधिकारी को निर्देषित किया।  षासन की योजना में सोलह कार्यक्रमों , राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मनरेगा, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, पेय जल, सर्व षिक्षा अभियान , मघ्यान भोजन आदि कार्यक्रमों पर कार्य योजना के अनुसार कार्य करने के निर्देष दिए। माध्यमिक षिक्षा के अन्तरगत माॅडल स्कूल कस्तूरबा गाॅधी आवासीय विद्यालय, स्वास्थ्य विभाग के भवन के निर्माण कार्य का  अनुश्रवण गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देष दिए। सभी अधिकारियों को निर्देषित किया कि ष्षासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत कार्य योजना बना कर कार्य करना सुनिष्चित करें। उन्होंने अधिषाष्षी अभियन्ता विद्युत  को निर्देषित किया कि बकाया वसूली पर विषेष ध्यान दें। उन्होंने गेरोजगारी भत्ता के सम्बन्ध में जिला सेवायोजन अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

ई-गवर्नेन्स योजना क्रियान्वयन हेतु 20 जुलाई को प्रशिक्षण

Posted on 20 July 2012 by admin

ई-गवर्नेन्स प्लान के अन्तर्गत स्टेट पोर्टल, एस0एस0डी0जी0 तथा ई-फाम्र्स योजना के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी अजय चैहान की अध्यक्षता में 20 जुलाई को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। योजना के सम्बन्ध में चर्चा के उपरान्त एन.आई.सी. में चार सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिये है कि जिला स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण में सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी प्रत्येक दशा में प्रतिभाग करें।
अपर जिलाधिकारी(नगर) /नोडल अधिकारी अरूण प्रकाश ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया है कि जिलाधिकारी के सम्बोधन के पश्चात, प्रातः11 बजे से 12ः30 बजे तक सभी उप जिलाधिकारी, उप नगर आयुक्त, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सहायक निदेशक सेवा योजन, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी भाग लेगें। तत्पश्चात अपरान्ह 12ः30 बजे से 2 बजे तक सत्र में सभी तहसीलदार, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत प्रतिभाग करेंगें
उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे से 3ः30 बजे तक के सत्र में समस्त खण्ड विकास अधिकारी भाग लेंगें और अपरान्ह 3ः30 बजे से 5 बजे तक के सत्र में समस्त सहायक विकास (पंचायत) एन.आई. सी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

भूजल हम सब की बहुमूल्य धरोहर है-जिलाधिकारी

Posted on 20 July 2012 by admin

जल की एक एक बूंद बचाने का संकल्प लें

जिलाधिकारी अजय चोैहान ने अपील की है कि जल स्रोतो को प्रदूषित होने से बचाने के प्रयत्नों के साथ साथ पानी का संयमित उपयोग पर भी ध्यान दें। भूजल हम सब की बहुमूल्य धरोहर है इसका अपव्यय न करें। वर्षा जल संचयन कर भूजल संरक्षित करे और जल की एक एक बंूद बचाने का संकल्प ले।
उन्होनें कहा है कि जल प्रकृति का अनुपम उपहार है जिसके बिना जीवन की कल्पना ही नही की जा सकती है। हम अपनी जीवन प्रणाली को उचित दिशा मे विकसित करें और जल स्रोतों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निवर्हन करंे। विभिन्न क्षेत्रो में जल के उपयोग कम करने एवं संरक्षण  करने की ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी गतिविधियां सुझाई गई है। रोजाना के कार्यो मे- ब्रुश करते समय शेब करते समय, नहाते/कपडे धोते समय, सफाई तथा वाहन को धोने समय बाल्टी/मग का प्रयोग करें और बेवजह नल खुला न छोडे।
उन्होनें कहा है कि भूजल  संरक्षण, इसके विवेक युक्त दोहन व उपभोग, सतही तथा भूजल के सहयुक्त विकास एवं उपयोग के प्रति जन जागरूकता हेतु सरकारी संस्थानों के साथ ही सामाजिक संगठनो का भी सक्रिय सहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने बताया है कि जनपद स्थित सभी कार्यालयाध्यक्षों को शासन के निर्देशानुसार 16 से 22 जुलाई के मध्य भूजल सप्ताह को सफल बनाने के निर्देश दिये गये है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्रपति का चुनाव सम्पन्न - 401 विधायकों ने चुनाव में मतदान किया

Posted on 20 July 2012 by admin

आज उत्तर प्रदेश विधान सभा के 401 विधायकों ने राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान स्थल तिलक हाॅल लखनऊ में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रदेश के 02 विधायक श्री महेश शर्मा एवं स्वदेश शर्मा ने निवार्चन आयोग की अनुमति से दिल्ली में मतदान किया। प्रदेश के सभी सांसदों ने दिल्ली में मतदान किया। लखनऊ में किसी
सांसद ने मतदान नहीं किया। आज राष्ट्रपति का चुनाव पूर्वाह्न 10 बजे से प्रारम्भ हो गया था। विधान सभी सदस्यों एवं मंत्रीगणों ने पंतिबद्ध होकर अपने मतदान का प्रयोग किया। सबसे पहले उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा सबसे अन्त में विधायक श्री श्याम प्रसाद ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि प्रतिपक्ष के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी विधान सभा के अध्यक्ष के बाद मतदान किये। इसके बाद प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री अम्बिका चैधरी, श्री बलराम यादव, श्री रघुराज प्रताप सिंह, श्री ओम प्रकाश सिंह, श्री राम गोविन्द चैधरी सहित प्रदेश सरकार के सभी कैबिनेट एवं राज्य मंत्रियों ने दो-तीन मंत्री समूहों एवं विधायकों के साथ मतदान किया। प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री मो0 आजम खाँ ने 03ः10 बजे मतदान किया तथा अपने पार्टी के समर्थित उम्मीदवार को सुनिश्चित विजयी उम्मीदवार बताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुश्री उमा भारती, श्री हुकुम सिंह, श्री कलराज मिश्र, श्री लक्ष्मी कान्त बाजपेई सहित अनेक भाजपा के नेताओं ने मतदान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री प्रमोद तिवारी, श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री प्रदीप माथुर सहित सभी विधायकों ने मतदान किया, राष्ट्रीय लोकदल के श्री तेजपाल सिंह, श्री दलवीर सिंह सहित अन्य विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार सदन के निर्दलीय सदस्य एवं अपना दल की सुश्री अनुप्रिया पटेल, पीस पार्टी के डाॅ0 अयूब, श्री अखिलेश प्रताप सिंह सहित अन्य विधायकों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के समय तिलक हाॅल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा चुनाव प्रेक्षक श्री आदि थेला जैवारा प्रसाद तथा विधान सभा के प्रमुख सचिव एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार दुबे, सचिव सूचना श्री अमृत अभिजात, जिला अधिकारी श्री अनुराग यादव, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल कुमार सहित विधान सभा के संयुक्त सचिव, उपसचिव एवं अन्य चुनाव में तैनात अधिकारी उपस्थित थे।

चुनाव में राष्ट्रपति के उम्मीदवार श्री पी0ए0 संगमा के चुनाव एजेण्ट डाॅ0 राधा मोहन दास अग्रवाल तथा दूसरे उम्मीदवार श्री प्रणव मुखर्जी के चुनाव एजेण्ट श्री अनुग्रह नारायण सिंह विधायक एवं विधान परिषद सदस्य श्री विवेक बंसल भी उपस्थित रहे।

चुनाव समाप्ति 05 बजे के बाद मत पेटियाँ चुनाव प्रेक्षक उम्मीदवारों के एजेण्ट तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी की उपस्थित में सील की गयी तथा मत पेटियाँ दिनाँक 20 जुलाई को 10ः30 बजे नई दिल्ली के लिए हवाई जहाज से सहायक चुनाव अधिकारी द्वारा ले जायी जायेगी। आज का चुनाव शान्तिपूर्वक एवं कुशलता से सम्पन्न हुआ। सूचना निदेशक तथा विधान सभा सचिवालय से मीडियाकर्मी के कवरेज में पूरा सहयोग दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2012
M T W T F S S
« Jun   Aug »
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in