Categorized | लखनऊ.

कुम्भ मेले के दौरान गंगा नदी को निर्मल, स्वच्छ व इसके प्रवाह को अविरल रखा जायेगा- मो0 आज़म खाॅं

Posted on 20 July 2012 by admin

गंगा महासभा का प्रतिनिधि मण्डल जगद्गुरू रामानन्दाचार्य हंसादेवाचार्य के नेतृत्व में नगर विकास मंत्री से मिला

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री श्री मोहम्मद आज़म खाॅ ने गंगा महासभा के एक प्रतिनिधि मण्डल को इस वर्ष इलाहाबाद में होने वाले कुम्भ के अवसर पर गंगा नदी को पूरी तरह से स्वच्छ व निर्मल और इसके प्रवाह को अविरल बनाये रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस कुम्भ को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिये पूरी तैयारी की जा रही है और संबंधित कार्य तेज़ी से किये जा रहे हैं।
गंगा महासभा, वाराणसी का  प्रतिनिधि  मण्डल  जगद्गुरू  रामानन्दाचार्य हंसादेवाचार्य के नेतृत्व में आज यहां विधान भवन में नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहम्मद आज़म खाॅं से उनके कार्यालय कक्ष में मिला और उनसे कुम्भ के दौरान गंगा नदी को स्वच्छ व निर्मल बनाने व इसके प्रवाह को अविरल बनाये रखने का अनुरोध किया। इस प्रतिनिधि मण्डल में गंगा महासभा के महामंत्री आचार्य जितेन्द्र, श्री गोविन्द शर्मा, गाजीपुर सदर के विधायक श्री विजय मिश्र, श्री अशोक मिश्र और श्री अखिलेश शुक्ल शामिल थे।
इस अवसर पर नगर विकास मंत्री ने इलाहाबाद कुम्भ के लिये की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in