Archive | February, 2012

मतदान के दिन एसएमएस आधारित पोल डे मानीटरिंग सिस्टम लागू होगा

Posted on 02 February 2012 by admin

सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन सूचना प्रबंध सेल हेतु प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2012 में एसएमएस आधारित मतदान दिवस अनुश्रवण प्रणाली (SMS Based Poll Day Monitoring System) विकसित की है। इस प्रणाली के अन्तर्गत एसएमएस से सभी सूचनाएं सेन्ट्रल सर्वर पर उपलब्ध हो सकेंगी जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी रिटर्निंग आफिसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग के स्तर पर देखा जा सकेगा।
यह जानकारी संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने दी है। ज्ञातव्य है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन में पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंॅच जाती हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदेय स्थल पर पोलिंग पार्टियांें के सुरक्षित पहुॅचने, मतदान प्रारम्भ होने तथा प्रत्येक दो घण्टे पर मतदान के प्रतिशत की सूचना देना जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से सूचनाओं का त्वरित प्रेषण सुनिश्चित हो सकेगा।
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन सूचना प्रबंध सेल हेतु प्रभारी/नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान के दिन समय-समय पर इवेन्ट एवं टाइम बेस्ड रिपोर्ट को निर्धारित वाक्य (सिनटैक्स) के अनुरूप मैसेज बाक्स में टाइप कर दिये गये मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी को जो सूचनाएं भेजनी है उसमें- मतदान पार्टी पोलिंग स्टेशन पर सुरक्षित पहंुच गयी है, माॅक पोल होने तथा पोलिंग एजेण्ट की उपस्थित की रिपोर्ट, मतदान प्रारम्भ हो गया है, 9 बजे मतदान की संख्या (पुरूष, महिला व अन्य) की सूचना, 11 बजे मतदान की संख्या (पुरूष, महिला व अन्य) की सूचना तथा 1 बजे मतदान की संख्या (पुरूष, महिला व अन्य) की सूचना प्रेषित की जायेगी। इसके अतिरिक्त पीठासीन अधिकारी को 3 बजे मतदान की संख्या (पुरूष, महिला व अन्य) की सूचना, 5 बजे मतदान की सूचना (पुरूष, महिला व अन्य) की सूचना, मतदान समय समाप्त होने के समय लाइन में खड़े मतदाताओं की संख्या, मतदान समाप्त होने पर पुरूष, महिला व अन्य की संख्या की सूचना देनी होगी। मतदान समाप्ति के पश्चात् मतदान पार्टी रिसीविंग सेन्टर पर सुरक्षित पहंुच गयी है, की सूचना भी दी जायेगी। पीठासीन अधिकारी  ई0वी0एम0 खराब होने, लाॅ एण्ड आर्डर अथवा अन्य किसी समस्या के कारण मतदान बाधित होता है, की जानकारी देेने के साथ-साथ इन समस्याओं के समाधान होने की भी सूचना एसएमएस से देगें।
श्रीमती मेश्राम ने बताया कि सभी पीठासीन अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने-अपने मोबाइल साइलेन्ट मोड पर रखेंगे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा किसी की भी इनकमिंग काल रिसीव नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि पीठासीन अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की गयी है कि मोबाइल का उपयोग एसएमएस भेजने के लिए ही किया जायेगा।    जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वे इन निर्देशों से सभी रिटर्निंग आफिसरों, सहायक रिटर्निंग आफिसरों, सेक्टर मजिस्टेªेट्स तथा पीठासीन अधिकारियों एवं अन्य संबंधित की जानकारी लाते हुए अनुपालन सुनिश्चित करायें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रकरण में प्रधानमंत्री अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते

Posted on 02 February 2012 by admin

j-3भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने 2-जी स्पेक्टम आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है और इस भ्रष्टाचार को भारत का पहला सबसे बड़ा घोटाला बताया है। जिसकी जिम्मेदार सिर्फ यूपीए सरकार है।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरूण जेटली ने कहा कि 2008 में स्पेक्ट्रम 2001 की कीमत पर चुने हुए लोगोें को आवंटन किया। जो कि बाजार कीमत पर होना था। 2003 में एनडीए सरकार ने ये फैसला किया था कि भविष्य में स्पेक्टम की कीमत संचार और वित मंत्री तय करेंगे। और देश के खजाने की रक्षा करना वित मत्री का दायित्व है। उन्होने कहा कि 2007 में सितम्बर,अक्टूबर,नवम्बर तक वित्त मंत्रालय का रवैया सही था। लेकिन 11जनवरी 2008 को 2001 के दरों पर स्पेक्टम का आवंटन हुआ। जनवरी 2008 को वित्त मंत्रालय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि आगे से ये आवंटन बोली के माध्यम से होना चाहिए। श्री जेटली ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में प्रधानमंत्री अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकते।
श्री जेटली ने कहा कि बीजेपी और सीएजी लगातार यूपीए सरकार को गलत साबित करती रही लेकिन यूपीए सरकार इसकों झुठ बताती रही। आज इस सरकार के निर्णय को  सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्य घोषित कर दिया है। श्री जेटली ने कहा कि ये निर्णय केवल सरकार की नैतिकता पर प्रश्न नहीं उठाती बल्कि अर्थव्यवस्था के संचालन पर भी सवाल उठाती है। इससे घरेलू और विदेशी दोनों निवेश पर फर्क पडा है। इसलिए अब सरकार की राजनैतिक और नैतिक ही नहीं बल्किकानूनी जवाबदेही भी बनती हैं।
श्री अरूण जेटली ने कहा कि 2005 में बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ। जो महज सत्ता परिवर्तन ही न होकर बिहार का पूरा एजेंडा परिवर्तन हुआ जिससे वहा विकास, सुशाषन और सामाजिक विकास ही सरकार की पहली प्राथमिकता हो गई है। लेकिन कांग्रेस मजहबी आरक्षण की आड में अपनी राजनीति आगे बढा रही है। उन्होने कहा कि ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी का तिहाई यानी कि ओबीसी कोटे का 33 फीसदी बनता है। श्री जेटली ने जोर देकर कहा कि बीजेपी की  मजबूती ओबीसी के न्याय के पक्ष में होगी और साथ ही सुशासन और विकास के एजेंडे पर उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अच्छी बढ़त मिलेगी व हमारी सरकार बनेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश में अलगाववाद फैलाने वाले दलों से अब जनता को सावधान हो जाना चाहिए

Posted on 02 February 2012 by admin

rभारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज गहसी विधानसभा क्षेत्र के बेड़नापुर रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांगे्रस-सपा-बसपा की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि देश में अलगाववाद फैलाने वाले दलों से अब जनता को सावधान हो जाना चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि स्पेक्ट्रम घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने ए0 राजा के साथ ही पी0 चिदम्बरम को भी घोटाले में बराकर का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के मंत्रियों की ओर से किए जा रहे घोटालों की ही देन है कि जो आज देश महंगाई की आग में जल रहा है। गरीब किसान भूखों मरने के कगार पर है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर केन्द्र सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
श्री सिंह ने जनसभा के दौरान बसपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार बनने के बाद लूट, चोरी, बलात्कार, और इस घूसखोरी की घटनाएं निरंतर बढ़ती चली गई। सरकार के मंत्री बलात्कार जैसे जघन्य मामलों में जेल की सलाखों के पीछे हैं। भ्रष्टाचार में डूबे मंत्रियों को चुनाव आने पूर्व बसपा से निकाला जा रहा है। यह सब प्रदेश की मुखिया का पाखंड है।  उन्होंने सपा की मुखिया की भी जमकर आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश की खुशहाली का माहौल भाजपा ही वापस ला सकती है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद किसानों को एक फीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने और एक लाख तक किसानों को कर्ज माफ करने की बात भी की। उन्होंने कहा कि गांव और शहर में इंटर पास छात्रों को लैपटाप मुहैया कराया जाएगा।
जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने जनसमूह से वादा करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर ंिसह के विजयी होने के बाद इसी मैदान में आकर क्षेत्र की जनता को निजी तौर पर मैं अभिवादन करूंगा। भाजपा प्रत्याशी ने अपील करते हुए कहा कि उनके पांच साल में कराए गए विकास कार्यो में जो कार्य अधूरे रह गए हैं उसे इस बार पूरा करते हुए क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में क्षेत्र में जो भी उत्पीड़न हुआ उन सभी को पूर्णरूप से सुरक्षा प्रदान कराई जाएगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

People change Governments, Not political Parties : Rahul

Posted on 02 February 2012 by admin

Congress General Secretary Shri Rahul Gandhi today said it is the common man who brings about a change in Government, not political parties. Shri Gandhi was addressing a joint rally with Shri Ajit Singh at Meerut.   Earlier Addressing meetings in Ambedkar Nagar on Thursday, Shri Gandhi said, “Mulayam Singh has said that he will give 18 per cent reservation to Muslims but that is not possible due to the Supreme Court ceiling. Still, he is making promises because elections are here and you can ask him fro the moon and he will agree.
Shri Gandhi said that during the Mulayam Singh regime, centre had set food grains under the public distribution system but it did not reach the poor and his party leaders looted it all. And now he says he will change Uttar Pradesh.   Shri Gandhi then said that Mayawati was also living under the illusion that in her regime UP is shining.   Recalling the 2004 Lok Sabha elections, he said that other parties made 20-25 promises and forgot about hem after the polls but eh Congress had made only one promise– that the Congress government will be a government of the common man and we have fulfilled out promise.   “I am telling you this story because the leaders here do not reach out to the people and do not talk to them. They deliver long speeches and then forget about it. The Congress launched MNREGA so that people get employment in their villages. For this we did not have to watch television. We simply spoke to you, understood your needs and acted accordingly,” he said.   Shri Gandhi further said that when we spoke to farmers they told us that the banks were shutting doors on them because they could not pay back debts. He said that the Congress decided to open the banks’ doors for you by bringing in the loan waiver scheme.
He said the when they bring schemes and programmes for the poor, the opposition terms it a ‘nautanki’ and says that it will not benefit anyone. “You work hard and bring progress in the country and this is your money which we bring back to you,” he said.

A woman stood up and said that no one was ready to hear her out. Shri Gandhi said, “If no one listens to you, I will listen to you. This is my fault, I should come to you more often. If I have come here 20-25 times, I should have come here 100 times.”   He said that, at least, he came to the people but Mayawati never ventured out of her high-walled house. She believes whatever her people tell her and now thinks that everything in fine here and UP is shining.   Shri Gandhi further said that the Congress had given weavers’ package which included loan up to Rs two lakhs, subsidy on thread and weavers credit card. This was done to solve their problems and simplify their lives.   He said that he was here to change Uttar Pradesh and he could not do it alone He asked the people to vote for congress and bring in a government that belongs to them and works for them.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सक्रिय योगदान किए जाने की अपील की

Posted on 02 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के साथ दिन-प्रतिदिन विभिन्न संगठन और व्यक्ति जुड़ते जा रहे हैं। उनकी इच्छा है कि विधान सभा चुनाव 2012 में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिले और उसकी सरकार बने। लोगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की नीतियों और प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के युवा नेतृत्व पर बहुत भरोसा है।
आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी से मिलकर अल्पसंख्यक समाज उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मो0 नईम खान, राष्ट्रीय महासचिव, डा0 एम0एम0 खान तथा राष्ट्रीय सचिव श्री राकेश कुमार कनौजिया ने भरोसा दिलाया कि उनके संगठन के सभी सदस्य तथा पदाधिकारी समाजवादी पार्टी के पक्ष में प्रचार करेगें। उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक व्यापारियों के हित समाजवादी पार्टी सरकार में ही सुरक्षित रहेगें।
सनातन समाज पार्टी और सनातन ब्राह्मण समाज ने संयुक्त रूप से समाजवादी पाटभर्् को समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन की ओर से समाजवादी पार्टी के पक्ष में बैठकों, सभाओं का क्रम जारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 कृपाशंकर मिश्र ने कहा कि बसपा की जुल्मी सरकार को हटाने की क्षमता भाजपा और कांग्रेस में नहीं है। केवल समाजवादी पार्टी ही शोषण और भ्रष्टाचार से जनता को राहत दिला सकती है। इसलिए उक्त दोनों संगठनों का संयुक्त समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है। भाजपा और बसपा दोनों ने समाज को बांटने का काम किया है।
महर्षि बाल्मीकि सेवा कल्याण सोसायटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अटल बाल्मीकि ने बाल्मीकि समाज से अपने उज्जवल व उत्तम भविष्य हेतु समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने में सक्रिय योगदान किए जाने की अपील की है। श्री अटल ने बाल्मीकि समाज से श्री मुलायम सिंह यादव के साथ खड़े होने को कहा है क्योंकि उन्होने ही अपने मुख्यमंत्रित्व काल में बाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे। विधान सभा 2012 के चुनावो में भी समाजवादी पार्टी ने 21 बाल्मीकि प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कुल 154 प्रत्याशिओं ने जनपद मे नामांकन भरा

Posted on 02 February 2012 by admin

बुधवार को अन्तिम दिन दोपहर बाद 3 बजे तक 154 प्रत्याशिआंे ने जनपद मे नामांकन पर्चा भरा। सबसे अधिक नामांकन पर्चे को दाखिल करने वाला विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम मल्लावाॅ का रहा। हालाॅकि सदर हरदोई तथा शाहाबाद का  क्षेत्र बराबर का रहा। इस प्रकार जिले की आठों विधानसभा क्षेत्रो मे 154 प्रत्याशिओं ने अपने पर्चे दाखिल कियें जिसमे बसपा, सपा, भाजपा, काग्रंेस प्रमुख पार्टिआंे के अलावा कई छोटी पार्टिया और निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहें। सबसे अधिक मल्लावाॅ बिलग्राम सीट पर 25 प्रत्याशिआंे ने नामांकन सेट दाखिल किये। सवायजपुर तथा सन्डीला दूसरे नम्बर पर रही। सवायजपुर और सन्डीला कुल संख्या 22-22 की रही। इसी प्रकार सान्डी विधानसभा क्षेत्र मे 20 ने नामांकन कराया, गोपामऊ 18, बालामऊ मे 17, सदर सीट हरदाई तथा शाहाबाद क्षेत्र मे सबसे कम 15-15 नामांकन सेट दाखिल किये। सदर सीट से नामांकन दाखिल करने वालो मे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे गरिमा अग्रवाल निवर्तमान विधायक नितिन अग्रवाल की पत्नी, पीस पार्टी के प्रत्याशी डा0 अरूण कुमार मौर्या लोकमन्च प्रत्याशी अरविन्द प्रमुख रूप से सामिल रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

राष्ट्र गौरव के लिए भाजपा ही सूबे में रामराज्य लाएगी

Posted on 02 February 2012 by admin

uभारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता उमाश्री भारती ने आज रामनगर में कहा किह राष्ट्र गौरव के लिए भाजपा ही सूबे में रामराज्य लाएगी।  राष्ट्र गौरव के लिए भाजपा ही आवश्यक है क्योंकि भाजपा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के आदर्शो को लेकर चुनाव लड़ रही है। जिस प्रकार श्रीराम ने रावण से युद्ध के दौरान मर्यादाओं का पालन किया था उसे प्रकार भाजपा भी मर्यादाओं का पालन करते हुए सूबे में पूर्व बहुमत की सरकार बनाएगी।
सुश्री उमा भारती रामनगर में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेणी राम एंव रफीगंज में (जलालपुर) भाजपा प्रत्याशी विधायक अरूण कांत के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। साध्वी उमाश्री भारती ने मुलायम ंिसह, मायावती, सोनिया गांधी, राहुल गांधी पर सभाओं में जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि बसपा-सपा-कांगे्रस तीनों ही दल भ्रष्टाचार के पोषक हैं। इन दलों ने प्रदेश केा खोखला कर दिया हैे। मुझे तो यू0पी0 के हालत पर तरस आता है बसपा-सपा-कागें्रस के ही आज सूबे में समस्या है। अराजकता, नक्सलवाद की विषम समस्याओं से प्रदेशवासी जूझ रहे हैैं। भ्रष्टाचार, घपलों एवं महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सुश्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मस्थली है, राम हमारे आस्था के प्रतीक हैं लिहाजा अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण होकर रहेगा। भाजपा मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर माया एवं मुलायम राज के घपलों, घोटालांे की जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ताज महोत्सव-2012 की थीम ‘‘अतिथि देवो भवः‘‘ निर्धारि

Posted on 02 February 2012 by admin

महोत्सव हेतु नेट टिकिटिंग की सुविधा होगी
सूफी गायन की परम्परा पर फतेहपुर सीकरी में होगें कार्यक्रम

commissioner-agra-alongwith-dm-dig-and-ceo-of-cantt-board-holding-meeting-of-night-bazar-and-taj-mahotsav-2012ताज महोत्सव 2012 के आयोजन के लिए ‘‘अतिथि देवो भव‘‘ की थीम सर्व सम्मति से तय हो गयी है। महोत्सव के अवसर पर स्टेडियम,सूरसदन, फतेहपुर सीकरी आदि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कराये जायेगें। इस वर्ष भी प्रवेश टिकिट की दर गत वर्ष की भांति बीस रूपया ही रहेगी। परन्तु इस बार टिकट के लिए ई-टिकटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने पर विचार किया गया है। मेगा कार्यक्रमों में भीड प्रबन्धन व सुरक्षा आदि को ध्यान में रखे हुए टिकिट लगाने पर सहमति प्रकट की गई है। मेगा कार्यक्रमों में 12 वर्ष तक के बच्चों तथा स्टुडेन्ट के लिए 25 रूपये तथा अन्य के लिए 50 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित करने के सुझाव पर सर्वसम्मति प्रकट की गई।
मण्डलायुक्त/अध्यक्ष ताज महोत्सव समिति अमृत अभिजात की अध्यक्षता में शिल्प ग्राम में आयोजित बैठक ताज महोत्सव-2012 के आयोजन हेतु विस्तार से चर्चा की गई। बैठक से पूर्व उन्होंने शिल्पग्राम परिसर तथा मुक्ताकाशीय मंच का निरीक्षण किया।
मण्डलायुक्त ने महोत्सव स्थल का ले-आउट प्लान अविलम्ब तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि आगरा विकास प्राधिकरण के अभियंता, पुलिस क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अग्निशयन अधिकारी तथा उप निदेशक पर्यटन स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर ले आउट प्लान तीन दिन में प्रस्तुत करें। उन्होंने मंच शिफ्ट किये जाने हेतु टैक्नीकल फिजीविलिटी रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने महोत्सव परिसर में मरम्मत कार्य की तत्परता से कराने के निर्देश दिये। बैठक में अवगत कराया गया कि शिल्प ग्राम के तीनों आर0ओ0 प्लांट तथा 6 हाईड्रेन्ट सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं। विद्युत सुरक्षा को देखते हुए अन्डर ग्राउन्ड वायरिंग के निर्देश दिये  । टोरन्ट पावर द्वारा अनवरत विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न व्यवस्थाओं के अन्तर्गत 120 के.वी0 के जेनेरेटर की व्यवस्था रहेगी ।
शिल्प ग्राम परिसर में नव निर्मित डारमेटरी को राजकीय निर्माण निगम द्वारा तीन दिन में संचालन हेतु पर्यटन विभाग को हस्तान्तरित करने के निर्देश दिये। शिल्प ग्राम में स्थापित सेमी हाईमास्ट लाइटों को चालू करने के निर्देश दिये।
महोत्सव के दौरान सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था हेतु ट्रैफिक प्लान बनाने तथा अतिरिक्त पार्किंग स्थलों  के चिन्हाकंन का दायित्व पुलिस अधीक्षक यातायात को दिया गया है।
मण्डलायुक्त ने बताया कि इस वर्ष भारतीय पुरातत्व विभाग अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार कर रहा है। महोत्सव के दौरान खेल गति विधियों को प्रोत्साहन हेतु स्थानीय एकलब्य स्टेडियम में कार्यक्रम, फोटोग्राफी प्रतियोगिता हेतु इण्टरनेट पर आन लाइन एन्ट्री, पर्यटन विकास पर होटलों में सेमीनार आयोजन, फतेहपुर सीकरी में उच्च स्तरीय सूफी गायन कार्यक्रमों आदि पर विचार किया जा रहा है।
बैठक में ताज महोत्सव के दौरान सदर बाजार में नाइट बाजार के अन्तर्गत कार्यक्रमों के नियमित आयोजन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन उप निदेशक पर्यटन अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय चैहान, डीआईजी असीम अरूण आरटीओ विजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी तथा सुधीर नारायन, राकेश चैहान, ए.के.तिवारी आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अयोध्या मुद्दा - कांग्रेस पार्टी ने हिन्दू भावनाओं को चोट पहुंचाई, जानबूझकर उच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना की; भाजपा इसके लिए माफी मांगने की मांग करती है

Posted on 02 February 2012 by admin

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, श्री अनंत कुमार द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य

कांग्रेस पार्टी ने कल उŸार प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र जारी किया। इस घोषणापत्र के अनेक ऐसे पहलू हैं, जिनसे यह पता चलता है कि पार्टी के पास न तो कोई विज़न है और न ही कोई ध्येय। इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि उŸार प्रदेश में सुशासन और उसके विकास की गम्भीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

तथापि, अल्पसंख्यक वोट बैंक को आकर्षित करने के अपने बौखलाहटपूर्ण प्रयास में कांग्रेस ‘अल्पसंख्यक तुष्टीकरण’ के निंदनीय स्तर पर उतर आई है। मैं कांग्रेस के घोषणापत्र की एक विशिष्ट बात की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा, जोकि अत्यंत आपŸिाजनक है। पृष्ठ 18 पर - ‘अल्पसंख्यक’ वर्ग के तहत - घोषणापत्र में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी “बाबरी मस्जिद विवाद का न्यायसंगत समाधान की पैरवी करेगी।“ इसमें आगे कहा गया है कि: “सभी पार्टियों को न्यायालय का निर्णय मानना चाहिए।“
भाजपा उपर्युक्त मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा को अत्यंत आपŸिाजनक और वास्तव में विकृत मानती है। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में राम जन्मभूमि का जानबूझकर उल्लेख नहीं करना उचित समझा। ऐसा करके कांग्रेस पार्टी ने यह संकेत दिया है कि अयोध्या में विवाद केवल ‘बाबरी मस्जिद’ के बारे में है। कांग्रेस का यह भी मानना है कि राम जन्मभूमि नाम की कोई चीज न तो पहले थी और न अब है।
अपने घोषणापत्र में केवल ‘बाबरी मस्जिद’ का उल्लेख करके कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया है कि अयोध्या विवाद का समाधान ध्वस्त ‘बाबरी मस्जिद’ ढांचे का पुनर्निर्माण करने में ही निहित है। इस बात को इस तथ्य से और भी बल मिलता है कि अपने घोषणापत्र में अल्पसंख्यक वर्ग के तहत इस मुद्दे का उल्लेख किया गया है।
रामजन्मभूमि के बारे में कोई उल्लेख न करके कांग्रेस ने स्पष्टतः से न केवल उŸार प्रदेश अपितु पूरे भारत के हिन्दू समुदाय की भावनाओं और ‘सांस्कृतिक भारत’ को चोट पहुंचाई है। इसका मानना है कि बहुसंख्यक हिन्दू समुदाय का अयोध्या में विवादित स्थल पर कोई दावा नहीं है। इसी वजह से इसने अपने घोषणापत्र में अयोध्या मुद्दे को ‘अल्पसंख्यक’ वर्ग के तहत रखा है।
कांग्रेस पार्टी का रवैया न केवल पूर्णतया हिन्दू-विरोधी है, अपितु न्यायपालिका-विरोधी भी है। श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सितम्बर, 2010 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के स्पष्ट और ऐतिहासिक निर्णय को आसानी से भुला दिया है। माननीय उच्च न्यायालय ने स्पष्टरूप से तथा सर्वसम्मति से हिन्दुओं के दावे को स्वीकार किया है कि अयोध्या में विवादित स्थल, जहां पर राम लला की मूर्ति विद्यमान है, वास्तव में ‘राम जन्मभूमि’ है - अर्थात् भगवान राम की जन्मभूमि है। उच्च न्यायालय बहुसंख्यक समुदाय द्वारा प्रस्तुत किए गये हजारों पृष्ठों के ऐतिहासिक दस्तावेजों और पुरातत्व-सम्बन्धी साक्ष्यों की जांच करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा था।
इस समय अयोध्या मुद्दा उच्चतम न्यायालय के समक्ष है। समूचा राष्ट्र उच्च न्यायालय के सर्वसम्मत निर्णय पर उच्चतम न्यायालय द्वारा शीघ्र एवं अंतिम मोहर लगाये जाने की प्रतीक्षा कर रहा है।
मेरे प्रश्न निम्न प्रकार हैं:
1.    क्या कांग्रेस नेतृत्व माननीय उच्च न्यायालय के सर्वसम्मत निर्णय को स्वीकार करता है या अस्वीकार ?
2.    यूपीए नई दिल्ली में गत 7 वर्षों से सŸाा में है। यदि कांग्रेस ईमानदारी से अयोध्या मुद्दे का न्यायसंगत और शांतिपूर्ण समाधान चाहती है, तो इसके नेताओं को यह स्पष्ट बताना चाहिए कि यूपीए सरकार ने इस दिशा में अब तक क्या कदम उठाए हैं ?

माननीय उच्चतम न्यायालय ने कल अपने महत्वपूर्ण निर्णय में किसी लोकसेवक पर भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा चलाने के लिए किसी भी आम नागरिक द्वारा अनुमति मांगने के अधिकार को स्वीकार किया है। इसने इस प्रकार के मामले पर फैसला लेने हेतु सरकार के लिए 4 महीने की समयसीमा भी तय की है।
शीर्ष न्यायालय ने 2जी घोटाले में भ्रष्ट मंत्रियों पर मुकदमा चलाये जाने की अनुमति दिये जाने के डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी के तर्क को स्वीकार किया है। इसने स्वामी द्वारा प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह को भेजे गये आवेदन पर कोई कार्यवाही न करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को दोषी ठहराया है और कहा है कि यदि प्रधानमंत्री को सही ढंग से सलाह दी जाती, तो वे “एक वर्ष तक मामले को लटके रहने न दिया होता।“

इस सन्दर्भ में भाजपा प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह से निम्न प्रश्न पूछना चाहेगी:

1.    क्या प्रधानमंत्री के बिना प्रधानमंत्री कार्यालय हो सकता है ?
2.    क्या प्रधानमंत्री ने जानबूझकर अपने प्रधानमंत्री कार्यालय को डाॅ. स्वामी के आवेदन की एक वर्ष से अधिक की अवधि तक अनदेखी करने के लिए उन्हें गुमराह करने के लिए कहा था ?
3.    क्या प्रधानमंत्री ने अपने स्वयं के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा गुमराह होना उचित समझा क्योंकि 2जी घोटाले में न केवल तत्कालीन विŸामंत्री श्री पी. चिदम्बरम, बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री भी लिप्त हैं ?
4.    कांग्रेस-नीत यूपीए सरकार ने उस समय तक प्रतीक्षा क्यों की जब तक उच्चतम न्यायालय ने उसे भ्रष्ट मंत्रियों और अन्य लोकसेवकों पर मुकद्दमा चलाये जाने की अनुमति मांगने के आम आदमी के अधिकार के बारे में याद दिलाई ?

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी सास्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

Posted on 02 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी सास्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश ने लोक कला नाटक, नौटंकी आदि मुसाईयरा, लोकगीत, लोकनृत्य आदि के माध्यम से भाजपा के विचारों एवं नीतियों से जन-जन तक अपना बात रखता है। उक्त बात सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक उदय नारायण मिश्र ने कहा कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है उसे देखते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक की देखरेख में प्रदेश की सभी जिला इकाइयों को दायित्व दे दिया गया है।
प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी अराजकता को केन्द्र बिन्दु में रखते हुए नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ कवि सम्मेलन की तैयारी पूरी हो चुकी है। विडियो बेन द्वारा पूरे प्रदेश में मा0 अटल जी, मा0 आडवाणी जी, मा0 गडकरी जी, मा0 राजनाथ सिंह, मा0 मुख्तार अब्बास नकवी जी, मा0 नरेन्द्र मोदी, माननीया उमाश्री भारती के उद्बोधन को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसी प्ररिपे्रक्ष्य में चार विडियो एवं तीन वाहन नुक्कड़ नाटक हेतु लखनऊ से गोरखपुर, गोरखपुर से वाराणसी, वाराणसी से कानपुर, इलाहाबाद, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा एवं मथुरा गाजियाबाद, लखनऊ से उन्नाव, रायबरेली एवं लखनऊ से सहारनपुर तक प्रत्येक विधानसभा में नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ कवि सम्मेलन एवं उपरोक्त स्टार प्रचारकों के उद्बोधन को जन-जन तक ले जाएंगे। ताकि केन्द्र व प्रदेश सरकार तथा पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार के क्रियाकलापों को जन-जन तक दिखाया व सुनाया जा सके।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा इस कार्यक्रम को विधानसभा चुनाव की अन्तिम तिथि तक चलाया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in