Archive | February, 2012

लवकुश नगर में प्रतिवर्ष फैलने वाली महामारी का स्थाई निवारण किया जाएगा

Posted on 07 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कलराज मिश्र ने आज सायंकाल लवकुशनगर, इस्माइलगंज-1, इन्दिरानगर, विकासनगर मंे व्यापक जनसम्पर्क किया। लवकुशनगर पहुंचकर कलराज मिश्र ने क्षेत्र की जनता से उनकी समस्याएं पूंछी तथा प्रतिवर्ष लवकुशनगर मे फैलने वाले डायरिया से होने वाली जनहानि पर दुःख व्यक्त किया। तथा इसके समूल निवारण का भरोसा दिया। श्री मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर झुग्गी, झोपड़ी वालों को बाल्मीकि-अम्बेडकर आवास योजना का लाभ दिलाया जायेगा। किसी भी झुग्गी-झोपड़ी को उजाड़ने से पहले उसे विस्थापित करने हेतु स्थानान्तरण एवं पुनर्वास नीति के तहत बसाने की व्यवस्था की जाएगी। बाल्मीकि मलिन बस्ती योजना से प्रदेश में दो लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही परिवार को 20000 रूपये तक का दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा। जितेन्द्र बाल्मीकि एवं महेश दीवान के नेतृत्व में उपस्थित बाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने कलराज मिश्र का माला और फूलों से स्वागत किया। तथा हमेशा की भांति भाजपा में ही विश्वास व्यक्त करते हुए कलराज मिश्र को भारी बहुमत से विजयी बनाने का संकल्प लिया। जनसम्पर्क के दौरान कलराज मिश्र के साथ इस्माइलगंज में प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, दिनेश दुबे, पार्षद पी0एन0 सिंह, मनीष शुक्ला, श्रीमती एस0 अग्रवाल, इन्दिरानगर में सर्वेश सिंह, विकासनगर में नरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की महिलाओं ने आज सुबह से ही लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विकासनगर मण्डल के लोहियानगर वार्ड में युद्धस्तर पर जनसम्पर्क किया। जिसमें विमला सिंह, रीति सिंह, रूमाना सिद्दकी, सीमा शर्मा, शशि श्रीवास्तव, नीलम प्रजापति, शशि जोशी सहित दर्जनों महिलाएं सम्मिलित थी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं की एक अन्य टोली ने इन्दिरानगर, गोमतीनगर, मे कलराज मिश्र के समर्थन सघन जनसम्पर्क किया। जिसमें बबिता सिंह, पार्षद सरोज कुमारी, सुनीता दुबे, निशा सिंह, वर्षा सिन्हा सीता नेगी, माला कुशवाहा, अन्जूराम चन्दानी प्रमुखरूप से सम्मिलित थीं।
भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने बाबूजगजीवन राम वार्ड, गायत्रीनगर, पानीगांव, इस्माइलगंज-1 वार्ड के सेक्टर-9,10,12 व 13, मैथिलीशरण गुप्त वार्ड में घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी कलराज मिश्र को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जिसमें पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, भृगुनाथ शुक्ला, अखिलेश गिरि, पंकज सिंह, संजय सिंह राठौर, योगेश चतुर्वेदी सोनू, वीरू जसवानी, सुरेश मिश्रा, मयंक अग्रवाल, संदीप पाठक, मोनू पटेल, सुनील वर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव, गोपाल अग्रवाल आदि प्रमुखरूप से मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मोबाइल सेवा का रजिस्टंªेशन पोल मानिटरिंग सिस्टम के लिये करवायें: जिलाधिकारी

Posted on 07 February 2012 by admin

हरदोई स्थानीय प्रेक्षाग्रह मे एसएमएस आधारित पोल मानिटरिग सिस्टम के प्रशिक्षण मे सभी आरओ/एआरओ सेक्टर मजिस्ट्रेट को सम्बोधित करते हुये जिला निर्वाचन अधिकारी एम0के0एस0 सुन्दरम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के मतदान के दिन भयमुक्त, शान्तिपूर्वक मतदान के लिये हर घण्टे पर एसएमएस पोल मानिटरिग सिस्टम के अन्तर्गत सभी आरओ/एआरओ/सेक्टर मजिस्ट्रेट/पीठासीन अधिकारी एसएमएस नम्बर 9235572688 पर फीड करके जिला निर्वाचन अधिकारी को एसएमएस करेगें। और उन प्रत्येक एसएमएस को आयोग भी देखेगा। उन्होने कहा कि इसलिये सभी अधिकारी भली प्रकार देख लें, सुन लें, और समझ लें। ताकि समय आने पर कोई कठिनाई न हो, उन्होने ये भी कहा कि मतदान के दिन मतदान बूथ पर पीठासीन अधिकारी के पास ये मोबाइल रहेगा वो भी साइलेन्ट की स्थिति मे रखेगें। जरूरत पडने पर ही केवल उसका उपयोग करेगे। इसलिये सभी सम्बन्धित अधिकारी भली प्रकार समझ लें। पूर्ण जानकारी देते हुये सूचना विज्ञान अधिकारी आसिफ आफताब ने बताया कि एसएमएस करते समय उत्तर प्रदेश पोल फिर प्रदेश का कोड नम्बर 524 जनपद का कोड 61 इसके बाद सेक्टर एवं बूथ संख्या लिखकर एसएमएस किया जा सकता है। सभी लोग मोबाइल रजिस्ट्रेशन करवा लें और उसे बदलने की गलती न करें। प्रशिक्षण मे मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार द्विवेदी, अपर जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, पी0डी0 श्रीनिवास तुलसी राम सहित सभी आरओ/एआरओ/सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थिति रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Congress will always work for the development of UP: Rahul Gandhi

Posted on 06 February 2012 by admin

Bhanpur  - Shri Rahul Gandhi said on Sunday that whether the Congress got two seats or 100 seats — the party will not ally with anyone.

“I will stand by you always. I have come to change Uttar Pradesh and whether it takes five years or 20 years, I will not budge till it is done. There are only five countries in the world which are bigger than UP. We will change it together,” he said while addressing meeting in the state.

Mounting a veiled attack on Mulayam Singh Yadav, he said that now that elections are here, he (Mulayam) is saying that he will turn Bundelkhand into Israel.

“Had he gone to Bundelkhand himself , the people there would have told him that they want their Bundelkhand, water, power and development. If this happens, Israel will ask for Bundelkhand. He (Mulayam) also says that he will give free electricity. But for years there has been no new power plant here so where will the electricity come from? Will it come from the skies?” he asked.

He said that elections are here and it is up to the people to decide what they want in UP for the next five years.

Shri Gandhi said that he is in politics since 2004 and he had told the people that if the Congress formed government at the centre, it would be a government for the common man. The government will work for the common man and the poor. Our intentions were clear and we worked from the heart. Dr Manmohan Singh and Mrs Sonia Gandhi worked from the heart.

The opposition did not use it heart and its intentions were not clear either– they made tall promises to win polls and announced that India was shining. It would have been better if they had said that India will shine, instead of India is shining.

He further said that we came to you after forming government and discussed your problems. You told us that you had to migrate to look for jobs so we brought MNREGA which gives you employment at your doorstep. It was your idea and we simply implemented it.

After this, he said, we again spoke to you and learnt about your debt problems and brought the loan wavier package for you.

Shri Gandhi asked the audience if they had seen Mayawati in their midst in the past five years or if Mulayam Singh had held their hands.

“Mayawati now says that this is Congress drama and these schemes will not benefit anyone. Go to Congress ruled states and see the difference these schemes have made to the lives of the people there. Mayawati does not move out of her house and does not know what has changed,’ he said.

He said that when drought struck in Bundelkhand, Mayawati and Mulayam Singh did not go there. “I went and got a financial package worth Rs 8,000 crore but the money was stolen. We sent tractors for farmers but the minister gave it to his children. All the money we send gets stolen,” he said.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बीजेपी नेताओं ने संघन चुनावी अभियान शुरू कर दिया है

Posted on 06 February 2012 by admin

img_8325भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रªªीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी नेताओं ने संघन चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। इससे भाजपा को बृहत समर्थन मिल रहा है। साथ ही भाजपा अब बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। उन्हांेने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा और बसपा तीनों सरकारों का तुलनात्मक अध्ययन करने पर बिना किसी संशय और शंका के हम कह सकते हैैं कि बीजेपी ही सुशासन दे सकती है। 2007 से पहले समाजवादी सरकार में गुंडाराज कायम हुआ, खाद्यान घोटाला हुआ, प्रदेश में अराजकता बड़ी और कानून का शासन खत्म हो गया था।  उसके विकल्प के रूप में जनता ने बीएसपी को लाया पर लोगों को निराशा हाथ लगी। बीएसपी ने भ्रष्टाचार पर नया रिकाॅर्ड कायम किया। केंद्र की कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार ने दुनिया में नाम कमाया। केंद्रीय मंत्री जेल जा रहे है। आंखिर भ्रष्टाचार के ये आरोप बीजेपी पर क्यांे नहीं लगे ? बीजेपी के एक मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप जरूर लगा पर बीजेपी ने बिना देर किए इस्तीफा ले लिया। लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा बनी शुंगलू कमेटी की रिर्पोट में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर सीडब्ल्यूजी में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए लेेकिन कांग्रेस ने इस्तीफा लेने से साफ मना कर दिया है। बीजेपी, जागरूक जनता, सतर्क न्यायपालिका और सामाजिक संगठनों ने भ्रष्टाचार को मुख्य एजेंडे मेें ला दिया है।
पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी से सीधा पूछा है कि राहुल को कब पता चला कि हाथी पैसा खाता है ? और उसे रोकने के लिए उन्होने क्या कार्रवाई की हैं? उन्होने बहुत जिम्मेदारी से कांग्रेस से पूछा है कि आंखिर वो सपा, बसपा पर कार्रवाई क्यांे नहीं कर रहे हैं। क्यों कांग्रेस आम लोगों के बीच ढ़ोग करती है और अपना सबसे बडा राजनीतिक विरोधी सपा, बसपा को बताती है। अगर कांग्रेस में थोडी भी इमानदारी हो तो वो प्रधानमंत्री से कहे कि वो राष्ट्रपति के पास जाकर सपा और बसपा के समर्थन पत्र को वापस कर दे। क्या सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती ?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक आरक्षण पर भी कांग्रेस, सपा और बसपा एक साथ है। लेकिन मै पूछना चाहता हूॅं कि ये आरक्षण कहा से आएगा ? कोई 9 फीसदी तो कोई 18 फीसदी आरक्षण की बात कर रहा है। क्या ये पिछडों के हक में से कटौती करके दिया जाएगा ? बीजेपी धर्म आधारित आरक्षण नहीं बल्कि सर्वाधिक पिछडे की श्रेणी में सर्वाधिक पिछडे मुस्लिम और हिन्दुओं को भी शामिल किये जाने का समर्थन करती रही है। जिसका समर्थन अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रधानमंत्री को पत्र के माध्यम से बीजेपी के इस रूख की सराहना की थी।
श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीएसपी के शासन में अराजकता की स्थिति है। प्रदेश के सिपाहियों में असंतोष है। जुलाई 2007 में ददुआ को मारा गया। प्रदेश के आईपीएस अफसरों को सम्मान स्वरूप पुराने रिवाल्वर नए डिब्बे में दिए गए । फिर इसे वापस ले लिया गया। जिसे फिर नहीं दिया गया। इस विषय पर आर्म एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्रकारों के सवाल के जवाब में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2जी पर कांग्रेस सरकार पर कानूनी ही नही नैतिक और राजनैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने गृहमंत्री पी चिदम्बरम का इस्तीफा लें। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गांवों में जाना बीजेपी के लिए पिकनिक नहीं हो सकता। हम वही से निकलकर आए है। ये हमारी जीवनशैली है।पीस पार्टी क¢ अध्यक्ष डा. म¨. अयूब क¢ इंजीनियर पुत्र म¨हम्मद इरफान अंसारी क¨ जिताने क¢ लिए परिवर्तन म¨र्चा अ©र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क¢ अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह सड़क¨ं पर उतर आये हैं। आजमगढ़ जिले क¢ मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे म¨. इरफान क¢ पक्ष में क्षेत्र क¢ कई गांव¨ं में जनसम्पर्क क¢ बाद उन्ह¨ंने मुबारकपुर में आय¨जित एक जनसभा क¨ सम्ब¨धित किया। इसमें कुंवर हरिवंश सिंह ने ल¨ग¨ं का आह्वान किया कि उन्हें स्वच्छ, पारदर्शी अ©र जवाबदेह प्रशासन चाहिए त¨ म¨. इरफान जैसे पढ़े-लिखे अ©र कर्मठ युवाअ¨ं क¨ जितायें।
परिवर्तन म¨र्चा, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, पीस पार्टी, अपना दल अ©र अन्य सहय¨गी पार्टिय¨ं क¢ गठबंधन की 70 से अधिक सीट¨ं पर जीत का दावा करते हुए उन्ह¨ंने कहा कि मायावती-मुलायम की प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी बंद ह¨गी। सत्ता में हिस्सेदारी मिली त¨ कृषि नीति बनायी जायेगी। हर जिले में कृषि अधिकारी तैनात किये जायेंगे। किसान¨ं क¨ खाद-बीज, बिजली की कमी नहीं ह¨ने दी जायेगी। कृषि निवेश पर ड्यूटी माफ ह¨गी, कालाबाजारी र¨की जायेगी। उन्ह¨ंने कहा कि प्रशासन क¨ चुस्त किया जायेगा। सहकारिता आन्द¨लन क¢ जरिये युवाअ¨ं क¨ र¨जगार दिया जायेगा। पूर्वांचल में उद्य¨ग-धन्धे लगाये जायेंगे, जिले ल¨ग¨ं क¨ र¨जगार क¢ लिए घर-परिवार छ¨ड़कर बाहर न जाना पड़े।
कुंवर हरिवंश ने अलग पूर्वांचल क¢ मसले पर सभी राजनीतिक दल¨ं क¨ ललकारते हुए स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्ह¨ंने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य क¢ मसले पर ज¨ भी दल चुप्पी साधे हुए हैं, उनका खाता न ख¨लने दें, क्य¨ंकि इस क्षेत्र अ©र यहां क¢ ल¨ग¨ं की बदहाली क¢ लिए यही दल जिम्मेदार हैं। उन्ह¨ंने म¨र्चा की अगुवाई वाले गठबन्धन क¢ उम्मीदवार¨ं क¨ जिताने की अपील की। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क¢ महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने व्यवस्था परिवर्तन क¢ लिए म¨र्चा अ©र सहय¨गी दल¨ं क¢ उम्मीदवार¨ं क¨ जिताने की अपील की। उन्ह¨ंने दावा किया कि समाज हमारे साथ है, मैदान हमारे हाथ है।
अपना दल क¢ राष्ट्रीय सचिव आर.पी. सचान ने जातीय संकीर्णताअ¨ं से ऊपर उठकर सर्वसमाज क¢ हित में काम करने वाली सरकार चाहिए त¨ इंजीनियर इरफान समेत पीस पार्टी, अपना दल अ©र क्षत्रिय महासभा क¢ उम्मीदवार¨ं क¨ जिताने की अपील की। उन्ह¨ंने कहा कि यह गठबंधन मिशन 2012 क¢ साथ ही मिशन 2014 क¨ भी कामयाब करेगा। जनसभा क¨ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क¢ प्रदेश अध्यक्ष ठा. उदय शंकर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सुखवीर भद©रिया, पीस पार्टी क¢ प्रदेश महामंत्री राणा प्रताप पटेल, अश¨क चंदेल अ©र पवन सिंह समेत कई ल¨ग¨ं ने सम्ब¨धित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सत्ता मे आये तो किसानो का एक लाख तक का कर्ज होगा माफ: राजनाथ

Posted on 06 February 2012 by admin

ऽ    कांग्रेस व बसपा तथा सपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमन्त्री।
ऽ    श्रावस्ती  मे भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय को जिताने की किया अपील।

p1 प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री व भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने आज गिलौला  में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो किसानों को 06 माह के भीतर एक फीसदी ब्याज पर ऋण मिलेगा, और एक लाख रूपये तक का ऋण माफ होगा। अधिकारी व कर्मचारी की जनता का काम समय से न करने पर जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी और बर्खास्तगी तक की कार्यवाई होगी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री राजनाथ सिंह ने गिलौला स्थित इण्टर कालेज  के परिसर में भाजपा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा के कथनी और करनी में कोई फर्क नही है। भाजपा ही प्रदेश में बसपा के कुशासन से मुक्ति दिला सकती है। प्रदेश की बसपा सरकार को भ्रष्टाचारी बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कि बसपा के शासन में बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है प्रदेश राजधानी लखनऊ में सीएमओ की हत्यायें की गयीं माफियाओं का बोल बाला रहा वहीं प्रदेश की मुख्यमन्त्री चन्दा वसूली करा खजाना भरने में मशगूल रहीं श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र से रिलीज किये गये आठ हजार करोंड़ रूपये में से पांच हजार करोंउ़ रूपये का कोई हिसाब नही है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने तेजी से बढ़ रही मंहगाई के लिये केन्द्र की कांग्रेस सरकार को जिममेदार ठहराया और कहाकि कांग्रेस सरकार ने एक लाख अठहत्तर हजार करोंड़ रूपये का घोटाला किया है कांग्रेस मजहब के आधार पर आरक्षण कराकर देश का विभाजन करना चाहती हैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी परभी जमकर प्रहार किये। इस मौके पर सपा के शासन का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमन्त्री ने कहा कि सपाके सरकार में भी गुण्डे व माफियाओं का राज शुरू हो जाता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0महेन्द्र सिंह  तथा भाजापा प्रत्याशी राम फेरन पाण्डेय  ने जन सभा को सम्बोधित कियां। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का भिनगा में पहुंचने पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा0महेन्द्र सिंह,भाजपा के जिला प्रभारी शेष नारायण मिश्र भाजपा के ेजिलाध्यक्ष जगदम्बिका प्रसादवर्मा इस जन सभा में वि0स0 प्रभारी बुद्विसागर यादव, रामइलाके यादव, ओमप्रकाश द्विवेदी, प्रहलाद शुक्ल, अजीत त्रिपाठी, मनोज तिवारी, पंकज गुप्ता, विक्रम भार्गव, बृजेश मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, बच्छराज राजभर, राधेश्याम कसौधन, धर्मपाल सोनी, दाताराम यादव, रामपियारे वर्मा, दिलीप कुमार, समर जीत सिंह पवार, सच्चिदानन्द, चन्द्रभान केदार मिश्र,परमेश पाण्डेय, बशीधर पाण्डेय, डा0प्रेम सिंह, आशुतोष पाण्डेय, अवधेश पाण्डेय, शैलेश सिंह शैलू प्रदेश युवा मोर्चा सदस्य, विद्याधर पाठक मजदूर संघ राष्ट्रीय महामंत्री, बुधेश्वर,वेदप्रकाश आदि भारी सख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी - चुनावी जनसभा

Posted on 06 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कल 6 फरवरी को लखनऊ में स्व0 अश्विनी कुमार के दाह संस्कार में शामिल होंगे। उक्त जानकारी प्रदेश सहमीडिया प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने दी। पार्टी के पूर्व सांसद एवं राज्य सभा के पूर्व उपसभापति रहे अश्विनी कुमार का कल निधन हुआ था।
श्री दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कल 6 फरवरी को बलिया जनपद के बलिया विधानसभा, बांसडीह विधानसभा, गाजीपुर जनपद के गाजीपुर विधानसभा तथा संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी कल 6 फरवरी को सोनभद्र जनपद के राबर्टसगंज वि0सभा तथा मिर्जापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी के     पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल 6 फरवरी को अम्बेडकरनगर जनपद के आलापुर वि0स0, आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया वि0स0, मऊ जनपद के मधुवन वि0स0 तथा गाजीपुर जनपद के जखनियां, जमनियां वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगें।
पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 सुश्री उमा भारती कल 6 फरवरी को गोण्डा जनपद के रामलीला ग्राउण्ड, सिद्धार्थनगर जनपद के कपिलवस्तु विधानसभा, फैजाबाद जनपद के गोसाईगंज विधानसभा, आजमगढ़ जनपद के सगड़ी विधानसभा, गोरखपुर जनपद के चैरीचोरा तथा संतकबीरनगर जनपद के खलीलाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगीे।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कल 6 फरवरी को महराजगंज के नौतनवा वि0स0, कुशीनगर जनपद के रामकोला वि0स0 गोरखपुर जनपद के खजनी वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री किरीट सोमैया कल 6 फरवरी को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर 12 बजे पे्रस वार्ता करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद योगी आदित्य नाथ कल 6 फरवरी को बलरामपुर जनपद के बलरापुर,, गैसड़ी वि0स0, सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज, कपिलवस्तु वि0स0 तथा गोरखपुर जनपद के गोरखपुर वि0स0 ग्रामीण में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचारी है बसपा व कांग्रेस की सरकारः उमा भारती

Posted on 06 February 2012 by admin

ऽ    बीरगंज में भाजपा की जन सभा आयोजित।

oश्रावस्ती जिले के भिनगा विधान सभा क्षेत्र अन्र्तगत  लाल बहादुर शास्त्री इण्टर कालेज बीरगंज  में विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुए मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री उमा भारती ने कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार बनी तो एक बार फिर राम राज्य लौटेगां। जनसभा में जुटी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए उमा भारती ने बसपा के कुशासन से मुक्ति पाने के लिये आम मतदाता को हनुमान जैसा बलिशाली और महिलाओं को दुर्गा का रूप धारण करने को प्रेरित किया  और कहा कि उ0प्र0 की जनता को बसपा के कुशासन से भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है।मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमन्त्री ने भिनगा विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दददन मिश्रा को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि लंका पर विजय प्राप्त करने के लिये आपको आगे आना होगा। उन्होने पूर्व विधायक राजा चन्द्र मणिकान्त सिंह को जामवन्त व प्रत्याशी दददन मिश्रा को हनुमान की भूमिका निभाने के लिये कहां इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी दददन मिश्रा  जिलाध्यक्ष जगदम्बिका प्रसाद वर्मा, पूर्व विधायक राजाचन्द्र मणिकान्त सिंह,महेश मिश्रा ओम सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित कियां।  इस अवसर पर दिनेश सिंह,भाजपा नेता रनणवीर सिंह राम सेवक गुप्ता राकेश कुमारगुप्ता हीरो हाण्डा,उदय त्रिपाठी मुन्नासिंह यादव,सहित काफी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व समर्थक तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मजहब के आधार पर देश को एक बार फिर आरक्षण के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास हो रहा है

Posted on 06 February 2012 by admin

sभारतीय जनता पार्टी के पथरदेवा में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता सुषमा स्वराज आज उ0प्र0 में देवरिया के पथरदेवा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मजहब के आधार पर देश को एक बार फिर आरक्षण के नाम पर बांटने का कुत्सित प्रयास हो रहा है जबकि संविधान में साफ कहा गया है कि धर्म आधारित आरक्षण संभव नहीं है। लेकिन कांग्रेस पार्टी मुसलमानों के वोट बैंक को भुनाने के लिए मजहबी आधार पर आरक्षण देकर देश को एक बार फिर बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों की विरोधी नहीं है और हम मुसलमानों के त्योहार में भी शरीक होते हैं लेकिन पाकिस्तान परस्त मुसलमानों को भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
श्रीमती स्वराज ने कहा कि आज देश में केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण मंहगाई अपने चरम पर है। शहर में रहने वाला 32 रू0 और गांव में रहने वाला व्यक्ति 26 रू0 खर्च करता है तो वह अमीर कहलाता है। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो देश की दशा और दिशा सुधार सकती है। खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना समाप्त नहीं हुई है कुछ दिन के लिए टली है। कांग्रेस यू0पी0 चुनाव को देख रही है। यदि उसे यहां सफलता मिलती है तो छोटे व्यवसायियों के थाली का निवाला भी इस योजना के माध्यम से छीन लेगी।
उन्होंने प्रदेश की बसपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पूरा उ0प्र0 भ्रष्टाचार व अपराधियों के चंगुल में है। माया सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। सपा के गुण्डाराज से मुक्ति पाने के लिए जनता ने बसपा को चुना किन्तु बसपा ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करते हुए प्रदेश को कंगाली के रास्ते पर ला दिया है। श्रीमती सुषमा स्वराज नेता पतिपक्ष ने लोगों से अपील की कि प्रदेश की खुशहाली के लिए भाजपा को भारी बहुमत से जिताएं। भाजपा ही प्रदेश को विकास और सुशासन दे सकती है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए आमजन से समर्थन देने की बात कही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted on 06 February 2012 by admin

  • वोटर रजिस्ट्रेशन मेला की तर्ज पर विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए इलेक्शन डे पोल पार्टी के गठन के निर्देश
  • मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाये गये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की सफलता में मतदाता पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत में गुणात्मक वृद्धि के लिए नियुक्त किये गये मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षकों का यह दायित्व होगा कि वे मतदाताओं को वोट डालने तथा उन्हें पोलिंग बूथ तक पहंुचने हेतु प्रेरित करें।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता पर्यवेक्षक आवंटित किये गये चुनाव वाले जिलों में मतदाता मित्र की भूमिका निभाते हुए प्रत्येक व्यक्ति को उसके मताधिकार के प्रयोग उसकी शक्ति तथा तथा चुनावों में मतदाता की भूमिका से अवगत कराते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने का गुरूतर दायित्व निभायें। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता इस बात का प्रमाण है कि एनएसएस के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, तकनीकी व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों ने सौंपे गये दायित्वों को बखूबी निभाया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
श्री सिन्हा आज यहां अपने जनपथ चतुर्थ तल स्थित कार्यालय सभागार में मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षकों की उच्च स्तरीय बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिये कि वे जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामित अधिकारी के साथ तालमेल रखते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी वोटरों को चुनाव प्राधिकारियों से वोटर स्लिप प्राप्त हो गयी है साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त करेंगे कि मतदाता को अपने मतदान केन्द्र का पता है अथवा नहीं। पर्यवेक्षकों यह दायित्व भी होगा कि वे मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से जारी निर्देशों के अनुसार सौंपे गये जनपदों के ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशन का औचक चयन कर वहां के मतदाताओं से मतदाता जागरूकता संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त करें तथा यदि उन्हें ऐसा लगता है कि उस पोलिंग सेन्टर/क्षेत्र के मतदाताआंे को चुनाव से जुड़ी मूलभूत जानकारियां नहीं है तो उपलब्ध करायी गयी किट से उन्हें जानकारियाॅं देंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षक मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत मतदाताओं को मतदान की तिथि एवं समय से अवगत करायेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाताओं को भारी संख्या में पोलिंग सेन्टर पहुंचने में सहायता करने के लिए आवश्यक सहयोगकर्ता उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के मतदाता को विभिन्न चरणों में होने वाले मतदान की तिथियों की जानकारी प्रचार माध्यमों से उपलब्ध हो सके। इस प्रयोजन हेतु वे जिले के चुनाव से जुड़े अधिकारियों से तालमेल बनाये रखेंगे। इसके अलावा सौंपे गये जिले के रैण्डम चेकिंग में यदि मतदाताओं को ईवीएम के प्रयोग तथा उसके बारे में अन्य विस्तृत जानकारियां न होने की जानकारी संज्ञान में आती है तो वे मतदाताओं को इस बारे में भी बतायेंगे।
श्री सिन्हा ने बताया कि मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षक मतदाताओं को ईवीएम प्रयोग के बारे में प्रशिक्षित करेंगे तथा उसे वे इससे जुड़ी सभी छोटी से छोटी जानकारियां उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता पर्यवेक्षक मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उम्मीदवारों द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर भी नजर रखेंगे और यदि ऐसी कोई जानकारी प्रकाश में आती है तो संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्यवाही करायेंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने पर्यवेक्षकों को बताया कि विश्वविद्यालयों/ कालेजों तथा स्कूलों के छात्रों द्वारा जागरूकता अभियान में किये गये प्रयास की भूमिका चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में निर्णायक सिद्ध हो सकती है। अतः पर्यवेक्षक इन छात्रों को इस बात के लिए प्रेरित करें कि वे स्वयं तो मतदान करें ही साथ ही अपने माता-पिता को वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु पर्यवेक्षकों को अभी से जुटना होगा।
श्री सिन्हा ने कहा कि वोटर रजिस्ट्रेशन मेला की भांति विभिन्न मतदान केन्द्रों के लिए इलेक्शन डे पोल पार्टी का गठन किया जाय। इस कार्य में कारपोरेट घरानों बिजनेस गु्रप्स आदि का सहयोग लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षक शत-प्रतिशत मतदान कराने का संकल्प लेकर अपने-अपने जिलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभी से और अधिक सक्रियता से कार्य करना शुरू कर दें।
इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनीता सी0 मेश्राम ने भी मतदाता जागरूकता पर्यवेक्षकों को सम्बोधित किया। एनएसएस के को-आॅर्डिनेटर उ0प्र0, डाॅ0 एस0बी0 सिंह ने भी बैठक में अपने विचार व्यक्त किये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के अन्दर एअर ट्रैफिक कन्ट्रोल को निजी विमानों/ हेलीकाॅप्टरों का फ्लाइट प्लान 24 घण्टे पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी को देना होगा

Posted on 06 February 2012 by admin

नाॅन-आॅपरेशनल हवाई अड्डे के संचालन हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी से ली जायेगी।
10 लाख से अधिक नगदी या 1 किग्रा0 या उससे अधिक सोना या चाॅंदी मिलने के घटनाक्रम की खोज से जब्ती तक की कार्यवाई सी0सी0टी0वी0 कैमरे में रिकार्ड करने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2012 में राजनैतिक दलों या उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार अभियान में विमान/हेलीकाॅप्टर का प्रयोग किया जाता है तो संबंधित दल/उम्मीदवार इसकी पूर्व सूचना राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। सूचना में किराये पर लिये जाने वाले वायुयानों/ हेलीकाॅप्टरों की संख्या उस कम्पनी का नाम जहां से वायुयान/हेलीकाॅप्टर किराये पर लिये गये हैं स्पष्ट रूप से अंकित किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त भविष्य में आगे किसी भी वायुयान/हेलीकाॅप्टर को चुनाव प्रचार अभियान के अन्तर्गत प्रयोग में लाया जाना है तो 3 दिनों के अन्दर चुनावी अभियान के अन्तर्गत कवर किये जाने वाले क्षेत्रों की पूरी जानकारी, उड़ानों की संख्या तथा किराये पर वायुयान/हेलीकाॅप्टर देने वाली कम्पनी को भुगतान की गयी/की जाने वाली किराये की धनराशि के साथ-साथ यात्रियों की सूची भी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को देनी होगी।
यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री उमेश सिन्हा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि मतदान वाले राज्यों के हवाई अड्डों पर सामान/यात्रियों अथवा मतदान वाले राज्यों से गुजरने वाले विमानों पर सफर कर रहे यात्रियों पर भी कड़ी नजर रखी जायेगी तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान यात्रियों व सामान की तलाशी तथा जांच के संबंध में बनाये गये नियमों एवं पद्धतियों का बिना किसी अपवाद के कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चार्टर्ड विमानों/यात्रियों के सामान की जांच केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अथवा राज्य/केन्द्र शासित राज्यों की पुलिस द्वारा की जाती है। यदि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अथवा राज्य/केन्द्र शासित राज्यों के पुलिस अधिकारियों द्वारा धनराशि/बहुमूल्य जांच के दौरान पायी जाती है तो वे हवाई अड्डे के आयकर विभाग के अधिकारियों को तत्काल सूचित करेंगे। आयकर विभाग के अधिकारी सूचना प्राप्त होते ही आयकर नियमों के अनुसार आवश्यक सत्यापन करेंगे और संतोषजनक स्पष्टीकरण न पाये जाने की स्थिति में नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाई की जायेगी। इसी तरह जांच के दौरान मिली किसी भी नकदी एवं बहुमूल्य धातु को मुक्त किये जाने से पूर्व भारत निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी/संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी को सूचित करने के निर्देश आयकर विभाग के अधिकारियों को पहले ही दिये जा चुके हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि आॅपरेशनल हवाई अड्डे पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को दस लाख रूपये नगद या एक किग्रा0 या उससे अधिक सोना-चाॅंदी राज्य के हवाई अड्डे की ओर ले जाये जाने का पता लगता है तो संबंधित अधिकारी इसकी सूचना हवाई अड्डे पर तैनात आयकर विभाग के अधिकारियों को देंगे जो सूचना पाते ही आयकर अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाई करेंगे। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राज्य पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये हैं कि वह खोज से लेकर जब्ती अथवा मुक्त किये जाने के पूरे घटनाक्रम को सी0सी0टी0वी0 कैमरे में कैद करेंगे जिससे घटनाक्रम की रिकाॅर्डिंग आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन आयोग/मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आॅपरेशनल हवाई अड्डे पर व्यापारिक या चार्टर्ड किसी भी विमान/हेलीकाॅप्टर पर बोर्डिंग से पूर्व छूट प्राप्त श्रेणी के यात्रियों के अलावा सभी यात्रियों तथा उनके सामानों की जांच व फ्रिस्किंग से संबंधित नियमों/प्रक्रियाओं का कड़ाई से अनुपालन किया जायेगा। राज्य और संघ राज्यों के पुलिस अधिकारी दूरवर्ती और अनियंत्रित हवाई अड्डों पर सामान की स्क्रीनिंग और प्रत्यक्ष जांच करेंगे।
श्री सिन्हा ने बताया कि प्रदेश के अन्दर एअर ट्रैफिक कन्ट्रोल द्वारा निजी विमानों/हेलीकाॅप्टरों का फ्लाइट प्लान 24 घण्टे पूर्व प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को देना होगा। इसमें यात्रियों के विवरण राज्य में उतरने वाले सभी निजी हेलीकाॅप्टर/विमानों की उड़ान योजना की सूचना दी जायेगी जो संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी तथा व्यय पर्यवेक्षक को भी उपलब्ध करानी होगी। उन्होंने बताया कि मतदान से संबंधित राज्य में नान आपरेशनल हवाई अड्डे/हवाई पट्टी के संचालन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त करना जरूरी होगा जो यह सुनिश्चित करेंगे कि स्थानीय पुलिस सभी सामानों एवं यात्रियों की जांच व फ्रिस्किंग कर ली जाय।
श्री सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन/जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में हेलीकाॅप्टर/हवाई जहाज से संबंधित लाॅगबुक का रख-रखाव सुनिश्चित करायें जिसमें संबंधित जनपद में हेलीकाॅप्टर/हवाई जहाज के उतरने/उड़ान भरने, उसका प्रयोजन संबंधित वायुयान/हेलीकाॅप्टर में सवार यात्रियों का विस्तृत विवरण, हेलीकाॅप्टर/हवाई जहाज के उतरने/उड़ान भरने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से अनुमति ली गयी है अथवा नहीं का विवरण दर्ज किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने जिले से वायुयान/हेलीकाॅप्टर के प्रस्थान की सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी/ निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारियों को आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने तथा राजनैतिक दलों को हवाई यात्रा योजना की नियमित सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को दिये जाने का अनुरोध किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in