Archive | February, 2012

गांव, गंगा, गरीब और नारी की रक्षा के लिए भाजपा की सरकार बनाएं- उमा

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं भाजपा लाओ-प्रदेश बचाओ की संयोजक उमाश्री भारती ने आज यहां एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 में गाय-गंगा-गरीब और नारी की हालत खराब है। उन्होंने जनता खासकर ग्रामीण महिलाओं को आह्वान किया कि वे अपने सम्मान की रक्षा के लिए दुर्गा का रूप धारण कर भ्रष्टाचारी व अपराधियों की सरकार का सर्वनाश करें। सुश्री भारती खैराबाद के विशुनपुर चैराहा मैदान में भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में सभा को संबोधित कर रही थी।
इसके पूर्व सुश्री भारती नानपारा, मटेरा, महसी और विसवां में सभाओं को संबोधित किया।  उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कुर्सी पर बैठाकर अपने कंधों पर लाटकर हेलीपैड में मंच पर पहुंचाया। सभा में सपा के नेता पंकज लोधी सहित अनेक ग्राम प्रधानों और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुश्री भारती ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहाकि सपा-बसपा-कांगे्रस पर जमकर हमला किया। सभा में भारी संख्या में ग्रामीण महिलाओं को देखकर उत्साहित उमा भारती ने कहा कि उ0्रप्र0 में नारी का सम्मान सुरक्षित नहीं रह गया है। यहों थाने में औरतों के साथ बलात्कार हुए हैं। अपने अपमान का बदला लेने के लिए उ0प्र0 की नारी शक्ति जागृत होकर सत्ता बदलने के लिए संगठित हो गई है।
सुश्री भारती ने कहा कि प्रदेश में फैली गरीबी और बेरोजगारी का कारण भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार से केवल ईमानदार आदमी ही बढ़ सकता है। प्रदेश का मुखिया अगर ईमानदार है तो नीचे तक व्यवस्था स्वच्छ होगी। सरकार के पास पैसा बहुत होता है लेकिन वह गरीबों
तक नहीं पहंुचता। गरीबों के हिस्से का पैसा दिल्ली में चिदम्बरम तथा कलमाड़ी जैसे हाथी खाते हैं। पिछड़ों के कोटे में से मुसलमानों के आरक्षण के सवाल पर उमाभारत ने कहा कि जिस तरह राम मंदिर बनाने के लिए हमने अयोध्या घेर लिया था वैसे ही दलित और पिछड़ी जातियों का हक बचाने के लिए संसद को घेर लेंगे। किसी समिति पर पिछड़े और दलित समय का हक कांगे्रस-सपा-बसपा को छीनने नहीं दुंगीं चाहे सड़क से संसद तक संघर्ष ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि दलितों और पिछड़ों की रहनुमाई का दावा करने वाली माया और मुलायम मुसलमानों के वोट के लालच में कांगे्रस के पिछलगू बन गए हैं।
सुश्री उमा भारती ने सभा में उपस्थित माताओं को दुर्गा बनकर भाजपा की सरकार बनावाएं। बुजुर्गो से जामवंत बनकर भाजपा को रास्ता दिखाने और युवाओं से बजरंग बली की सेना बनकर भ्रष्टाचार की लंका जलाने का आह्वान किया। सभा को भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र व पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी और पंकज लोधी सहित अनेक लोगों ने संबोतिधत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

हम उ0प्र0 में रामराज की स्थापना करेगे

Posted on 07 February 2012 by admin

dsc_0122भारतीय जनता पार्टी के राश्ठªीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी ने जौनपुर जनपद के जफराबाद विधानसभा अन्तर्गत जलालपुर स्थ्ति बयालसी इण्टर कालेज के प्रांगण में निशाद पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक विषाल जन सभा को  सम्बोधित करते हुए कहा कि1947 के बाद जब नेहरू जी देष के प्रथम प्रधानमंत्री बने अपने पहले भाशण में उन्होने गरीबो और पिछड़ो की बात कही । उनके बाद उनकी पुत्री इन्दिरा गाॅधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। उसके बाद राजीव गांधी ने भी गरीबो की बात की। 2012 में राहुल गांधी भी गरीबो पिछड़ो की बात कर रहे है।
सबसे ज्यादा पिछड़ापन षिक्षा के क्षेत्र में है। सभी को षिक्षा के समान अवसर नही मिल रहे । 21वीं सदी का भवीश्य आई0टी0 क्षेत्र से जुड़ा है। हमारे देष के नवजवानो का भविश्य उच्च षिक्षा से ही सवारा जा सकता है। लेकिन आज देष में हजारो की तदाद में किसान आत्महत्या कर रहे है। 50 हजार मेगा वाट की बिजली की कमी देष के अन्दर है, देष के अन्दर चारो तरफ बेरोजगार बढ रहे है। मै अटल जी की राजग सरकार में महाराश्ट्र षासन में लोक निर्माण मंत्री रहा। मेरे द्वारा प्र्रधानमंत्री अटल जी के र्निदेष पर हाइवे का जाल पूरे देष में बिछाया गया । 55 से ज्यादा पूलो का निर्माण किया गया जिसमे सरकारी धन मात्र 5 करोड़ था बाकी स्वयं देष की जनता के सहयोग से 4 लेन हाइवे का जाल बिछाया गया। अमेरिकी पूर्व राश्ट्रपति जान एफ कनेडी का एक व्यक्तव्य मेरे कार्यालय में टगां था जो मेंरा प्रेरणा स्त्रोत था(अमेरिका के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमेरिका धनवान है) अगर देष के किसानो के परिश्रम से तैयार उत्पादन षहर में नही पहुचेगे तो किसान के परिश्रम का उचित मुल्य उसे नही मिल पायेगा। आज देष में 18 हजार करोड़ का अनाज हर साल सड़ जाता है। कोल्ड स्टोर न होने के कारण से सब्जीयां सड़ जाती है । कन्नौज में आलू किसान अपने उत्पादन को सड़को पर फेक रहे है। मायावती ने 10 हजार करोड़ रूपया पार्को व मुर्तियो में बरबाद कर दिया है लकिन गांव व किसान की स्थित बदतर बनी हुई है। एक लाख सत्तर हजार गांव को हमने अटल जी के समय अच्छी सड़के बनवाकर गांव को षहर से जोड़ा। राश्ट्रीय राजमार्ग योजना का पहला अध्यक्ष था। आज देष षिक्षा, खेती व रोजगार के क्षेत्र में बहुत पिछड़ गया है। मै किसान का बेटा हूं , मै किसान के दर्द को समझता हुं , मेरे माता पिता विधायक नही थे । मै सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी के बैनर पोस्टर लगाता था। भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है। इसी कारण मेरे जैसा कार्यकर्ता पार्टी का राश्ट्रीय अध्यक्ष बन सका । सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का एक मात्र सपना अपने पुत्र अखिलेष यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
कांग्रेस मां बेटे की पार्टी है। कांग्रेस अध्यक्ष का पद गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। चिदम्बरम, प्रणब मुख्र्जी मंत्री तो बन सकते है लकिन कांग्रेस अध्यक्ष बनने का सपना भी नही देख सकते।
वहीं बसपा में मायावती मालिक बाकी उनके नौकर है। हमे प्रेरणा पं0 दीनदयाल जी से मिलती है। हम समाज के अन्तिम व्यक्ति का विकास चाहते है । हमने व्यक्तिगत रूप से 10 हजार लोगो को रोजगार दिया है। हमारे यहां जमीन उपजाऊ नही है। श्री गडकरी ने जनता की तरफ इषारा करते हुए कहा कि उ0प्र0 उपजाऊ भूमि और सिंचाई के मामले में भाग्यषाली है। परन्तु यहां का किसान दु.खी है और आत्महत्या कर रहा है। सपा0 बसपा कांग्रेस आपका भला नही कर सकती। क्योकि मुलायम को अखिलेष यादव को रोजगार देना है, सोनिया गांधी को राहूल गांधी कांे रोजगार देना है। आज किसानो को खाद नही मिल रही । खाद की ब्लैक मार्केटिंग चल रही है। श्री गडकरी ने जौनपुर जनपद के नवजवानो को महाराश्ट्र आने का न्योता देते हुए कहा कि विकास देखना है तो हमारे यहां आ कर देखो। हमारे यहा गन्ने के किसान गन्ने की खोवी व भूसी से 150 करोड़ की बिजली महाराश्ट्र में उत्पादन कर रहे है । इसमे भाजपा के कार्यकर्ताओ को बड़ी मात्रा में हमने रोजगार देने का काम किया है। राहुल के भीख मांगने के बयान पर श्री गडकरी ने कहा कि आज उ0प्र0 का नवजवान भीख मांगने के कगार पर पहुच गया है तो इसके पीछे सबसे बड़ी दोशी कांग्रेस पार्टी व उसकी गलत नीतिया है। दिल्ली में लूट मची है, एक लाख 76 हजार का टू जी स्प्रैट्रम घोटाले की राषि से देष में षिक्षा, स्वास्थ्य व बच्चो के लिए स्कूल मुहया कराये जा सकते थे। कांग्रेस के लोग केवल लक्ष्मी के भक्त है । कामन वेल्थ गेमो ंके आयोजन में बाथरूम टाईलस जैसा 120 करोड़ का सामान 920 करोड़  में आस्ट्रेलिया से मगाया गया। हम संसद से सड़क तक कांग्रेस के भ्रश्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं। जब संसद में हम कटमोषन प्रस्ताव लाते है तो सपा बसपा कांग्रेस के सबसे बड़े हितैसी बन जाते है। यही दल उ0प्र0 के चुनाव में एक दूसरे के साथ नूरा कुुस्ती कर रहे है। बसपा प्रमुख मायावती का कहना है कि आप दिल्ली लूटो हम यू0पी0 लूटेगेे। आपने मुलायम के गुण्डो के राज कांे हटाया, आपने सपा सरकार हटाने का अवसर मायावती को दिया। गुण्डयी का विकल्प उगाही नही हो सकता।
लखनऊ से विषेश विमान भेज कर मायावती के लिए जुतियां लायी जाती है। यही मायावती का सर्वहारा समाज का विकास है। मायावती बताये कि उन्होने अपने षासन काल में कितने गरीब दलीतोे को रोजगार प्रदान किया। जबकि भाजपा की सोच विकास के मामले में बहुत स्पश्ट है। हमारे आर्दष पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय के विचार में समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को भगवान का दर्जा देने की बात कही गयी है। हमारी सोच का आधार है, हमे राज नही समाज बदलना है इसी सोच पर हम चल रहे है। यही हमारा चिन्तन है । यह कृश्ण, बुद्ध कवि व महान राजनेताओ की भूमि है। यहां नदी है और उपजाऊ भूमि है। फिर भी यहां का किसान दुखी है। सपा बसपा की जाति की राजनीति ने उ0प्र0 को बरबाद कर के रख दिया है। आप अपनी लड़की की षादी के समय लड़के वालो के परिवार को ठोक बजा कर देखते है इसी तरह आने वाली 15 फरवरी को भी उसी जिम्मेदारी के साथ ठोक बजाकर आप को सरकार का निर्माण करना है।
मायावती की पार्टी किराने की दुकान है। माया के मंत्री असमंजस में जीते है, सोनिया गांधी के पार्टी के 6 मुख्यमंत्री भी सोनिया गांधी से सम्पर्क नही कर सकते । लेकिन भाजपा ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी राश्ट्रीय अध्यक्ष से मिल सकता है। भाजपा का समाजिक आर्थिक चिन्तन हमारा मिषन है, दबे पिछड़े व अति पिछड़ो को ऊपर उठाना हमारा मकसद है। इस देष के सनसाधनो पर पहला अधिकार अति पिछड़ो व गरीबो का है। जैसे बिहार में हमने अति पिछड़ो को ऊपर उठाने का कार्य किया है वैसा ही अवसर मिलने पर उ0प्र0 में करेगे। हम जाति वाद को समाप्त कर के सबको बराबरी का अधिकार देना चाहते है । हम जाति की नही विकास की बात करते है । हम यू0 पी0 को बदल सकते है । यह चुनाव गरीबो पिछड़ो व अति पिछड़ो के भविश्य का फैसला करने वाला है। उ0प्र0 में भाजपा के लिए अन्डर करैन्ट चल रहा है। उ0प्र0 में हमारी सरकार बनने जा रही है। हम उ0प्र0 में रामराज की स्थापना करेगे। परन्तु किन्ही कारणो वष अगर हम सरकार नही बना पाये तो विपक्ष में बैठना पसन्द करेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी - चुनावी जनसभाये

Posted on 07 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कल 7 फरवरी को महराजगंज जनपद के सिसंवा, देवरिया जनपद के पथरदेवा, रामपुर कारखाना, मऊ जनपद के मऊ वि0सभा, जनपद गाजीपुर के मोहम्दाबाद विधान सभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल 7 फरवरी को आजमगढ़ विधानसभा, गोपालपुर, सगड़ी, बरहज, खड्डा विधानसभाओं में चुनावाी जनसभाओं को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी कल 7 फरवरी को जौनपुर जनपद के शाहगंज, वाराणसी जनपद के रोहनियां, मिर्जापुर जनपद के चुनार तथा वाराणसी कैण्ट एवं वाराणसी दक्षिणी में जनसभाओं को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) श्रीमती सुषमा स्वराज कल 7 फरवरी को आजमगढ़ जनपद के लालगंज, गोरखपुर जनपद के बांसगांव तथा महराजगंज के पनियारा बाजार में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्यसभा) अरूण जेटली कल 7 फरवरी को लखनऊ में रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वैकया नायडू एवं भाजपा सांसद हेमामालिनी कल 7 फरवरी को बलिया जनपद के बैरिया, भाटपार रानी, रूद्रपुर तथा कुशीनगर जनपद के पडरौना वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 उमाश्री भारती कल 7 फरवरी को महराजगंज जनपद के सिसंवा में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी जी के साथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सुश्री उमा भारती देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना, मऊ विधानसभा तथा गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद वि0स0 को संबोधित करंेगी।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ कल 7  फरवरी को खडडा, रामकोला, हाटा, सिकन्दरपुर, चैरी-चैरा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगेे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश के पिछड़ेपन का कारण सपा-बसपा-कांगे्रस पाटियांे की नीतिया

Posted on 07 February 2012 by admin

r3भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रªªीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अम्बेडकरनगर के आलापुर, आजमगढ़ के अतरौलिया, मऊ जनपद के मधुवन, गाजीपुर जनपद के जखनियां व जमनियां विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ेपन का कारण सपा-बसपा-कांगे्रस पाटियांे की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
श्री सिंह ने कहा कि बसपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है। जिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए जनता ने बसपा को सत्ता सौंपी थी उसे रोकने में वह पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। क्योंकि हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में हुई हैं। नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरों ;छब्त्ठद्ध के आकंड़ों के अनुसार वर्ष 2010 में अकेले उत्तर प्रदेश में 4401 हुई है। जबकि अपहरण के 6321 मामले 2010 में दर्ज किए गए। हालात तो इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिस थानों में भी बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी कई घटनाओं में बसपा से जुड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं।
श्री सिंह ने कहा कि जब सरकार का इकबाल सामाप्त हो जाता है तो उसकी की प्रशासन पर से पकड़ भी समाप्त हो जाती है। बसपा शासनकाल में पुलिस के जवानों में असंतोष पनपा है। ईमानदार पुलिस अधिकारियों को प्रताड़ना सहनी पड़ी है और यहां तक कि श्क्प्ळश् जैसे पदों पर बैठे अधिकारियों को सरकार के खिलाफ बयान देने पर मजबूर होना पड़ा है। भ्रष्टाचार के कारण उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार दोनों के दामन दागदार हुए हैं। बसपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे को अधिक भ्रष्ट बता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्री राहुल गांधी कहते है कि हाथी पैसा खा रहा है लेकिन सवाल यह उठता है कि हाथी का पैसा खाना उन्हें कब से दिखाई देना प्रारम्भ हुआ? कांग्रेस के शासनकाल में देश के गरीब के घर चूल्हें की आग ठण्डी पडी़ है। महंगाई ने गरीबों के लिए ही समस्या नहीं पैदा की है बल्कि आम आदमी की भी क्रय शक्ति घटाई है। इसके बावजूद महंगाई के विषय में श्री राहुल गांधी कुछ नहीं बोलते।
श्री भाजपा की सरकार यदि प्रदेश में बनी तो किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्हें एक प्रतिशत की ब्याज दर से कृषि ऋण दिया जाएगा तथा खाद, पानी और बिजली से लेकर किसानों को जिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा अति पिछड़े वर्गों की मांग का पुरजोर समर्थन करती है

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ समाज के सभी वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है। हम उच्च और निम्न जाति के भेदभाव आधारित किसी भी विचार या व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हैं। हमारा मूलमंत्र है: ’’सब जाति समान, सब जाति महान।’’ राष्ट्रवाद के आधार पर पूरे समाज को पुनः जोड़ने वाली ताकत है भाजपा। ऐतिहासिक घटनाओं की शिकार अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े, अति दलित और अति पिछड़े वर्गों के लोगों को जो समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं, उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के भेदभाव, अन्याय और उत्पीड़न के उन्मूलन हेतु सामाजिक न्याय के पक्ष में भाजपा सख्ती से खड़ी है। इसीलिए, हमने पार्टी के घोषणा पत्र में एक महत्वपूर्ण वादा किया है।
पिछड़े वर्ग की कुछ अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने हेतु भाजपा केन्द्र सरकार से प्रबल संस्तुति करेगी। ये जातियाँ हैं - राजभर, निषाद, प्रजापति, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, बिन्द, बियार, केवट, मछुआ, माझी, गड़ेरिया पाल, चैहान (नोनिया) व गौड़। इन जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार इन जातियों को अनुसूचित जाति की सभी सुविधाएं देगी। जब तक केन्द्र सरकार इन्हें अनुसूचित जाति के श्रेणी में सम्मिलित नहीं करती। सपा, बसपा और काँग्रेस ने इन जातियों को गुमराह कर केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस चुनावी जनसभाये

Posted on 07 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 07फरवरी को जनपद संतकबीर नगर, मऊ एवं गोरखपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.40बजे तक जनपद संतकबीरनगर के भदोही में, अपरान्ह 1.10बजे से 2.50बजे तक जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में, अपरान्ह 2.20बजे से 3.00बजे तक मधुबन में, तथा अपरान्ह 3.40बजे से 4.20बजे तक जनपद गोरखपुर के खजनी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह जी एवं सांसद श्री अजहरूद्दीन जी कल दिनांक 07फरवरी को पूर्वान्ह 11.00बजे जनपद गाजीपुर पहुंच रहे हैं, जहां श्री सिंह विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद के मरदह में कंागे्रस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह 12.30बजे विधानसभा क्षेत्र जमनिया में, अपरान्ह 1.45बजे जमानिया में तथा अपरान्ह 3बजे जनपद आजमगढ़ के विधानसभा क्षेत्र लालगंज में तथा सायं 4.15बजे विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी कल दिनांक 07फरवरी को जनपद देवरिया में पूर्वान्ह 11बजे विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर में, अपरान्ह 12.30बजे विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में तथा अपरान्ह 2बजे जनपद गाजीपुर के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में तथा अपरान्ह 3.45बजे जनपद चन्दौली के विधानसभा क्षेत्र सकलडीहा मंे तथा सायं 5.20बजे विधानसभा क्षेत्र मुगलसराय में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं फिल्म अभिनेत्री सुश्री नगमा जी कल दिनांक 7फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में, अपरान्ह 1बजे जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र बैरिया में, अपरान्ह 2.30बजे जनपद बलिया के ही विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 07फरवरी को पूर्वान्ह 11.45बजे जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना में, अपरान्ह 1.05बजे विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर में, अपरान्ह 2.25बजे विधानसभा क्षेत्र बरहज में तथा अपरान्ह 3.45बजे विधानसभा क्षेत्र देवरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

उत्तर प्रदेश में चुनाव बाद किसी भी पार्टी से समझौता नहीं करेगी

Posted on 07 February 2012 by admin

उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव के प्रथम चरण के अन्तर्गत 10 जनपदों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के लिए आज प्रचार समाप्त होने जा रहा है। इस चरण में होने वाले मतदान क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के वर्तमान में 6 सांसद एवं 2 विधायक हैं। विगत लोकसभा चुनाव में जिस प्रकार इस क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी तथा उसके नेता श्रीमती सोनिया गांधी एवं श्री राहुल गांधी जी की बातों पर विश्वास करते हुए सर्वाधिक 6सीटों पर विजय दिलायी। हो रहे विधानसभा चुनाव में जिस तरह से राहुल जी ने आवाहन किया है और विकास की प्रतिबद्धता दोहराई है और आम जनता का उसे जनसमर्थन मिला है इससे साफ होता है कि आगामी 08फरवरी को होने वाले प्रथम चरण के मतदान में कांग्रेस पार्टी को कम से कम 32 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित नियमित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चुनाव के बीच में ही समाजवादी पार्टी इस बात की साजिश कर रही हैं कि चुनाव बाद कांग्रेस पार्टी और हम मिलकर सरकार बनायेंगे, जबकि यह पूरी तरह से भ्रामक और असत्य है। कांग्रेस पार्टी इस बात को स्पष्ट करना चाहती है कि कंाग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव बाद किसी भी पार्टी से समझौता नहीं करेगी और जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करेगी। कांग्रेस पार्टी पुनः दृढ़तापूर्वक इस बात को नकारती है कि चुनाव बाद किसी भ्रष्ट और आपराधिक चरित्र वाली पार्टी के साथ सरकार बनायेगी।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अगर हमने चुनाव बाद भ्रष्ट और माफिया संरक्षित पार्टियों के साथ सरकार बनायी तो हममें और उन पार्टिंयों में फर्क क्या होगा, जिन्होने अपराध और भ्रष्टाचार को संस्थानिक रूप दिया।
एक तरफ जहां कंाग्रेस पार्टी का मुख्य मुद्दा ही भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ना तथा विकास है ऐसे में यदि उ0प्र0 में कांग्रेस पार्टी सरकार बनायेगी तो पूरे संकल्प के साथ केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये पैसे चाहे वह बुन्देलखण्ड पैकेज हो, मनरेगा हो, एनआरएचएम सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के धन का एक-एक पाई का हिसाब लेगी तथा उन तत्वों का पर्दाफाश करेगी जिन्होने जनता की गाढ़ी कमाई को अपनी बपौती मान अधिकारियेां और ठेकेदारों से सांठगांठ कर लूटने का कार्य किया है।
विगत दो दशकों के दौरान सत्ता पर काबिज दलों के कार्यकाल में हुए अनाज घोटाला, तिरपाल घोटाला, ताज एक्सप्रेस वे सहित तमाम घोटाले एवं आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित किये जाने के मामले में चल सी.बी.आई. जांच एवं मा0 उच्चतम न्यायालय में लम्बित मामले सहित सभी घोटालों, भ्रष्टाचार, माफियावाद, अपराधीकरण और किस-किस तरह प्रदेश की आम जनता को छला गया है, प्रदेश की जनता इसे बखूबी जान चुकी है। यही कारण है कि वह सिर्फ और सिर्फ इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की 20 करोड़ जनता आने वाले दिनों में कांग्रेस, सपा और बसपा इन तीनों दलों की तिकडी को अपने वोट के अधिकार से सबक सिखायेगी

Posted on 07 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने कांग्रेस के महासचिव और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होने सुश्री उमा भारती का नाॅमिनेशन रद्द करने की एक नाकाम साजिश रची  थी। उन्होने इसे कांग्रेस की बौखलाहट बताते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी समर के प्रारम्भ में ही अपनी हार मान चुकी है। इसलिए कांग्रेस प्रत्यक्ष लड़ाई की बजाय अब भाजपा को नुकसान पहुंचाने के अप्रत्यक्ष षड़यत्रंकारी तरीके अपना रही है।
श्री रूड़ी ने कहा कि जिस प्रकार से एक निर्दलीय प्रत्याशी रामपाल के माध्यम से सुश्री उमा भारती का पर्चा खारिज कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के यहां शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसे आज चरखारी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया और सुश्री उमा भारती के नामांकन को पूरी तरह से वैध करार दिया।
श्री राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि कांग्रेस को ये अच्छी तरह आभास हो गया है कि बिहार चुनाव की तरह ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होने वाला है। इसलिए कांग्रेस के सभी नेता बौखलाए हुए हैं। सुश्री उमा भारती को इससे पहले भी कांग्रेस के नेता बाहरी और पूतना जैसे असभ्य शब्दों का इस्तेमाल कर टारगेट बनाते रहे हंै। यह कांग्रेस का अंहकार है पहले बाबा रामदेव पर हमला, अन्ना हजारे को जेल और अब सुश्री उमा भारती के खिलाफ षड़यंत्र। इससे राहुल और उनके गुरू दिग्विजय सिंह का असली चेहरा सामने आया है।  प्रदेश की 20 करोड़ जनता आने वाले दिनों में कांग्रेस, सपा और बसपा इन तीनों दलों की तिकडी को अपने वोट के अधिकार से सबक सिखायेगी और प्रदेश को महंगाई, गुंडई और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने वाली भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यूपीए सरकार का सेमी फाइनल

Posted on 07 February 2012 by admin

यूपी विधानसभा का चुनाव केंद्र में यूपीए सरकार का सेमी फाइनल कहा जा रहा है,  इस चुनाव के नतीजों पर ही राहुल गाँधी का करियर टिका है । भारतीय जनता पार्टी ने भी इस चुनाव में दिल्ली की गद्दी बाया लखनऊ प्राप्त करने के लिये मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के द्वारा रण जीतने की रणनीति तय की है। कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण और ओबीसी के कुर्मी, निषाद जैसी कम फायदा का लाभ पाने के कारण समाजवादी पार्टी से नाराज है उन्हें गोलबन्द करके जाटव के साथ समन्यव्य करने का खेल, खेल रही है। तो पीस पार्टी के डा0 आयूब पिछड़े तथा दलित मुस्लिमों के माध्यम से अपनी धाक जमाने और सीटें हाशिल करने की कोशिश में है। इस गोलबन्दी के कारण समाजवादी पार्टी का यादव मुस्लिम समिकरण बिगड़ रहा है। कांग्रेस और बसपा को तत्कालीक लाभ भाजपा को दीर्घकालिक लाभ मिलता दिख रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जनपद की लघु एवे दीघगामी पर्यावरणीय योजनाओं को समयबद्व रूप से पूरा करें -मण्डलायुक्त

Posted on 07 February 2012 by admin

commissioner-holding-meeting-on-empताज ट्रैपेजियम क्षेत्र के पर्यावरणीय सुधार हेतु प्रस्तावित पर्यावरण प्रबन्धन योजना (ई.एम.पी) तैयार किये जाने हेतु नीरी की संस्तुतियों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत पुनरीक्षित परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त अमृत अभिजात ने निर्देश दिये कि विभाग परियोजना लागत के बारे में वर्तमान दरों को प्रमाण पत्र भी अविलम्ब प्रस्तुत कर दे। उन्होंने लघु एवं दीर्घगामी कार्य योजनाआों की संरचना और कार्य योजनाओं के समयबद्व लागू किये जाने पर विशेष बल दिया।
मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी लघु सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिये कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए आगरा शहर की प्रमुख सडकों के चैडीकरण-सुदृढीकरण के साथ ही महात्मागांधी मार्ग तथा यमुना किनारा मार्ग पर एलिवेटेड रोड की सम्भावना पर फिजीविलिटी रिपोर्ट अविलम्ब प्रस्तुत करें। उन्होंने सब वे , फ्लाई ओवर्स, तथा अन्डरपास, के अलावा आवश्यकतानुसार फुट ओवर ब्रिज भी विभिन्न स्थानों पर बनाये जाने हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।
उन्होंने सेतु निगम के कार्यो में सुधार लाने हेतु सचेत करते हुए अभियन्ताओं को निर्देश दिये कि निर्माणाधीन आर.ओ.बी. को तत्परता से पूर्ण कराये तथा स्ट्रेची पुल के समीप नव निर्मित पुल पंहुच मार्ग तथा प्रकाश व्यवस्था आदि का कार्य अविलम्ब ठीक करायें।
उन्होंने निर्देश दिये कि नगर निगम के अधिकारी सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर पार्किंग स्थलों के विकास हेतु स्थानों का चयन कर लें।
श्री अभिजात ने निर्देश दिये कि हरितिमा वृद्वि के लिए वृहद वृक्षारोपण के साथ वर्षा जल संचय, नये जल स्रोता (वाटर बाडिज का विकास), भूमि सुधार, आदि की योजनाएं भी सम्मिलित करें। उन्होंने इस सम्बन्ध में लेक आथरिटी आॅफ इण्डिया तथा नेशनल रिवर कन्जरवेशन परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर रिवर फ्रंट डवलपमेल्ट योजना प्रस्तुत करने के लिए संशोधित परियोजा प्रस्तुत करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि ड्रेनेज प्लान लागू होने से भी पर्यावरण में सुधार आयेगा।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लगभग 7130 करोड रूपये की पुनरीक्षित योजनाओं पर विचार किया गया। यह परियोजनाएं पर्यावरण प्रबन्धन योजना के अन्तर्गत 12 वी पंचवर्षीय योजना में प्रस्तावित किये जाने हेतु प्रस्तुत की जानी है।
बैठक में आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम, आर.टी.ओ. वी0के0 सोनकिया, उ0प्र0 प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड तथा केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, डी.एफ.ओ. एन के जानू, सहित लोक निर्माण विभाग, जल निगम,  सेतु निगम, नगर निगम, आदि के अधिकारी, नीरी के बरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक जे.के. भटृाचार्य और प्रधान वैज्ञानिक एस0 के0 गोयल तथा समाज सेवी श्री रमन आदि उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in