Categorized | UP Elections

कांग्रेस चुनावी जनसभाये

Posted on 07 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी कल दिनांक 07फरवरी को जनपद संतकबीर नगर, मऊ एवं गोरखपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.40बजे तक जनपद संतकबीरनगर के भदोही में, अपरान्ह 1.10बजे से 2.50बजे तक जनपद मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना में, अपरान्ह 2.20बजे से 3.00बजे तक मधुबन में, तथा अपरान्ह 3.40बजे से 4.20बजे तक जनपद गोरखपुर के खजनी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री दिग्विजय सिंह जी एवं सांसद श्री अजहरूद्दीन जी कल दिनांक 07फरवरी को पूर्वान्ह 11.00बजे जनपद गाजीपुर पहुंच रहे हैं, जहां श्री सिंह विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद के मरदह में कंागे्रस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे। तदुपरान्त अपरान्ह 12.30बजे विधानसभा क्षेत्र जमनिया में, अपरान्ह 1.45बजे जमानिया में तथा अपरान्ह 3बजे जनपद आजमगढ़ के विधानसभा क्षेत्र लालगंज में तथा सायं 4.15बजे विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय कोयला मंत्री श्री श्रीप्रकाश जायसवाल जी कल दिनांक 07फरवरी को जनपद देवरिया में पूर्वान्ह 11बजे विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर में, अपरान्ह 12.30बजे विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा में तथा अपरान्ह 2बजे जनपद गाजीपुर के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में तथा अपरान्ह 3.45बजे जनपद चन्दौली के विधानसभा क्षेत्र सकलडीहा मंे तथा सायं 5.20बजे विधानसभा क्षेत्र मुगलसराय में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं फिल्म अभिनेत्री सुश्री नगमा जी कल दिनांक 7फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र बांसडीह में, अपरान्ह 1बजे जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र बैरिया में, अपरान्ह 2.30बजे जनपद बलिया के ही विधानसभा क्षेत्र बलिया नगर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार सांसद श्री राजबब्बर जी कल दिनांक 07फरवरी को पूर्वान्ह 11.45बजे जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र रामपुर कारखाना में, अपरान्ह 1.05बजे विधानसभा क्षेत्र सलेमपुर में, अपरान्ह 2.25बजे विधानसभा क्षेत्र बरहज में तथा अपरान्ह 3.45बजे विधानसभा क्षेत्र देवरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in