Categorized | लखनऊ.

भाजपा अति पिछड़े वर्गों की मांग का पुरजोर समर्थन करती है

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा सामाजिक सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के साथ समाज के सभी वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है। हम उच्च और निम्न जाति के भेदभाव आधारित किसी भी विचार या व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हैं। हमारा मूलमंत्र है: ’’सब जाति समान, सब जाति महान।’’ राष्ट्रवाद के आधार पर पूरे समाज को पुनः जोड़ने वाली ताकत है भाजपा। ऐतिहासिक घटनाओं की शिकार अनुसूचित जनजातियों, पिछड़े, अति दलित और अति पिछड़े वर्गों के लोगों को जो समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं, उनके साथ हो रहे किसी भी प्रकार के भेदभाव, अन्याय और उत्पीड़न के उन्मूलन हेतु सामाजिक न्याय के पक्ष में भाजपा सख्ती से खड़ी है। इसीलिए, हमने पार्टी के घोषणा पत्र में एक महत्वपूर्ण वादा किया है।
पिछड़े वर्ग की कुछ अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने हेतु भाजपा केन्द्र सरकार से प्रबल संस्तुति करेगी। ये जातियाँ हैं - राजभर, निषाद, प्रजापति, मल्लाह, कहार, कश्यप, कुम्हार, बिन्द, बियार, केवट, मछुआ, माझी, गड़ेरिया पाल, चैहान (नोनिया) व गौड़। इन जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश में भाजपा सरकार इन जातियों को अनुसूचित जाति की सभी सुविधाएं देगी। जब तक केन्द्र सरकार इन्हें अनुसूचित जाति के श्रेणी में सम्मिलित नहीं करती। सपा, बसपा और काँग्रेस ने इन जातियों को गुमराह कर केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in