प्रदेश के पिछड़ेपन का कारण सपा-बसपा-कांगे्रस पाटियांे की नीतिया

Posted on 07 February 2012 by admin

r3भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रªªीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अम्बेडकरनगर के आलापुर, आजमगढ़ के अतरौलिया, मऊ जनपद के मधुवन, गाजीपुर जनपद के जखनियां व जमनियां विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश के पिछड़ेपन का कारण सपा-बसपा-कांगे्रस पाटियांे की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
श्री सिंह ने कहा कि बसपा सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ी है। जिस अपराध पर लगाम लगाने के लिए जनता ने बसपा को सत्ता सौंपी थी उसे रोकने में वह पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। क्योंकि हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं सर्वाधिक उत्तर प्रदेश में हुई हैं। नेशनल क्राइम रिकाॅर्ड ब्यूरों ;छब्त्ठद्ध के आकंड़ों के अनुसार वर्ष 2010 में अकेले उत्तर प्रदेश में 4401 हुई है। जबकि अपहरण के 6321 मामले 2010 में दर्ज किए गए। हालात तो इतने बिगड़ चुके हैं कि पुलिस थानों में भी बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसी कई घटनाओं में बसपा से जुड़े नेताओं के नाम सामने आए हैं।
श्री सिंह ने कहा कि जब सरकार का इकबाल सामाप्त हो जाता है तो उसकी की प्रशासन पर से पकड़ भी समाप्त हो जाती है। बसपा शासनकाल में पुलिस के जवानों में असंतोष पनपा है। ईमानदार पुलिस अधिकारियों को प्रताड़ना सहनी पड़ी है और यहां तक कि श्क्प्ळश् जैसे पदों पर बैठे अधिकारियों को सरकार के खिलाफ बयान देने पर मजबूर होना पड़ा है। भ्रष्टाचार के कारण उत्तर प्रदेश और केन्द्र सरकार दोनों के दामन दागदार हुए हैं। बसपा और कांग्रेस दोनों एक दूसरे को अधिक भ्रष्ट बता रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव श्री राहुल गांधी कहते है कि हाथी पैसा खा रहा है लेकिन सवाल यह उठता है कि हाथी का पैसा खाना उन्हें कब से दिखाई देना प्रारम्भ हुआ? कांग्रेस के शासनकाल में देश के गरीब के घर चूल्हें की आग ठण्डी पडी़ है। महंगाई ने गरीबों के लिए ही समस्या नहीं पैदा की है बल्कि आम आदमी की भी क्रय शक्ति घटाई है। इसके बावजूद महंगाई के विषय में श्री राहुल गांधी कुछ नहीं बोलते।
श्री भाजपा की सरकार यदि प्रदेश में बनी तो किसानों का एक लाख रूपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्हें एक प्रतिशत की ब्याज दर से कृषि ऋण दिया जाएगा तथा खाद, पानी और बिजली से लेकर किसानों को जिन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in