Archive | February, 2012

’’आप हमें वोट दें हम आपको विकास व सम्मान देंगें ‘‘

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कलराज मिश्र ने आज विश्वासखण्ड-3 गोमतीनगर, सेक्टर-सी महानगर, विकासनगर सेक्टर-ए, गन्ने का पुरवा, इन्दिरानगर ए-ब्लाक में सघन जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान कलराज मिश्र प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत सम्पर्क करने का प्रयास कर रहे थे, तथा उन्हें विश्वास दिला रहें थे कि आप हमें वोट देकर विजयी बनायें बदले में हम आपको क्षेत्र का विकास व सम्मान देंगे। श्री मिश्र ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में घरों से निकलने वाले कचरे व जैव चिकित्सा कचरे के निस्तारण की समुचित व्यवस्था न होने से क्षेत्र में गन्दगी व बीमारी फैलती है। उन्होंने कहा कि कचरे को खपाने हेतु समुचित व कारगर उपाय लागू करने पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। गोमतीनगर क्षेत्र में श्री मिश्र के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विजय गोयल, सत्यदेव सिंह, संतोष सिंह, अतुल दीक्षित, विनोद कुमार श्रीवास्तव, शिवभूषण सिंह, दिनेश दुबे, वैभव सिंह, सुधीर मिश्रा आदि प्रमुखरूप से सम्मिलित थे। गोमतीनगर में ही बाक्सर नसीम ने कलराज मिश्र के जनसम्पर्क में सम्मिलित होकर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने का आवाह्न किया। इन्दिरानगर ए-ब्लाक पहंुचने पर कनौजिया समाज के लोगों ने कलराज मिश्र का फूल मालाओं से स्वागत किया, तथा उनपर और भाजपा पर आस्था व्यक्त करते हुए पूर्ण समर्थन का वादा किया। कलराज मिश्र ने धोबी समाज के लोगांे को भाजपा में उचित प्रतिनिधित्व व अधिक से अधिक सम्मान दिलाने का विश्वास दिलाया। स्वागत करने वालों में रजक समाज के संयोजक उमेश कुमार कनौजिया, संरक्षक रामचन्द्र कनौजिया, सुरेश कुमार कनौजिया, प्रदीप कनौजिया सहित भारी संख्या में कनौजिया समाज के लोग मौजूद थे।
पर्वतीय समाज के युवा संयोजक चेतन सिंह विष्ट के नेतृत्व में युवाओं की टोली ने पंतनगर, खुर्रमनगर क्षेत्र में कलराज मिश्र के समर्थन में सघन जनसम्पर्क किया। जिसमें अर्जुन नेगी, विपिन विष्ट, गोपाल गैलाकोटी, पुष्कर सिंह, मोहन भट्ट आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। चेतन सिंह विष्ट ने पर्वतीय समाज के लोगों को बताया कि भाजपा ने पर्वतीय समाज के लोगों को यथोचित सम्मान देने का हमेशा प्रयास किया है।
भाजपा युवाओं की टोलियों ने विभिन्न क्षेत्रों में कलराज मिश्र के समर्थन में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। जिसमें मुख्यरूप से पार्षद पी0एन0 सिंह, गिरीश सिंह, राजेश सिंह गब्बर, दिलीप श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह राजन, जी0डी0 शुक्ला, परागीलाल, पंकज सिंह, योगेश चतुर्वेदी, राकेश सिंह, वीरू जसवानी, संजय सिंह राठौर, संदीप पाठक, नवीन सिन्हा आदि थे।
कलराज मिश्र की धर्मपत्नी श्रीमती सत्यवती मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं की एक टोली ने रिंग रोड के पास सेक्टर-11, खुर्रमनगर गांव के आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। जिसमें विमला सिंह, सविता सिंह, पुष्पा शर्मा, रीति सिंह, रूमाना सिद्दकी, सीमा शर्मा, शशि श्रीवास्तव, नीलम प्रजापति, शशि जोशी, सुनीता दुबे, निशा सिंह, सहित दर्जनों महिलाएं सम्मिलित थी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सुलतानपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नुक्कड़ सभाएं

Posted on 08 February 2012 by admin

सांसद एवं पूर्व पेट्रोलियम मंत्री सतीश शर्मा  ने पिण्टू तिवारी के समर्थन में क्षेत्र में कांगे्रस के पक्ष में बनाया माहौल,कांग्रेसियों में उत्साह का संचार

photo-nसुलतानपुर विधानसभा सीट से  कांग्रेस प्रत्याशी संदीप तिवारी  के समर्थन में  प्रचार-प्रसार के लिए अपने निश्चित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री एवं राज्य सभा सांसद कैप्टन सतीश शर्मा  प्रतापगंज भादा, पयागीपुर, ऐनपुर, शंकरगढ़ बाजार , गोड़वा एवं नगर के विवेकनगर मोहल्ले में लोगों से मुलाकात एवं नुक्कड़ सभा की। सभा में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने पर अमेठी के बराबर इस क्षेत्र का भी विकास होगा। श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर- प्रदेश के इस विधान सभा चुनाव में मायावती कहीं नहीं हैं। हमारी लड़ाई तो सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी से है।  उन्होंने कहा कि रायबरेली वालों से कहा था कि अमेठी में एक ईट रखी जायेगी तो रायबरेली में दो ईट रखी जायेगी।  सुल्तानपुर से तो हमारा तीस साल से अटूट सम्बन्ध रहा है। हम 2004 में  सुलतानपुर लोकसभा का चुनाव लड़ने आये थे पर अफसोस है कि यहाॅ के लोगों ने हार का तोहफा दिया और सुलतानपुर का विकास अवरुद्ध हो गया।  उस समय मैं अपने लिए आया था किन्तु आज मैं सुल्तानपुर के लिए आया हैं।  आप सभी हा आवाह्न करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने की अपील करता हूॅ। श्री शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि  अपने- अपने विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जिताने के लिए घर-घर जाॅय क्यों के वन वीक इज लाॅंग टाईम इन प्वालिटिक्स। कैप्टन सतीश शर्मा  के साथ सुलतानपुर प्रत्याशी संदीप तिवारी पिण्टू, पूर्व विधायक देवेन्द्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष मकसूद आलम, मनोज कट्टू, शाहीन अख्तर, इमरान किदवई, सुभाष त्रिपाठी, राम शव्द मिश्रा प्रमोद मिश्रा, राज किशोर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमुख रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांकेर पुलिस एवं प्रषासन के समक्ष 07 हार्डकोर नक्सलियों ने किया समर्पण

Posted on 08 February 2012 by admin

‘‘राज्य शासन की आत्मसमर्पित नक्सली पुर्नवास योजना अंतर्गत कांकेर पुलिस की मिली बड़ी सफलता ‘‘
पूर्वबस्तर डिविजन कमेटी सदस्य, परतापुर जनमीषिया कमाण्डर, सीएनएम एरिया कमाण्डर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र के नक्सली कमाण्डर एवं डिप्टी कमाण्डर सहित एक प्लाटून सदस्या ने किया आत्मसमर्पण ‘‘

dsc_1055-3राज्य शासन व्दारा वर्ष 2008 में तैयार की गई आत्मसमर्पित नक्सली पुर्नवास नीति को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भगत के अथक प्रयासों के फलस्वरूप जिले के पानीडोबिर कोयलीबेड़ा अंतागढ़ रावघाट केषकाल एवं कोरर जैसे पृथक पृथक क्षेत्र में सक्रिय 07 हार्डकोर नक्सलियों ने अपनी अपराधिक माओवादी नक्सली गतिविधियों से मोह त्याग कर पुलिस एवं प्रषासन के समक्ष आत्मसमर्पण करते हुये समाजिक  मुख्य धारा से जुड़ने का निर्णय लिया । दिनांक 30.01.2012 महात्मा गांधी के पुण्य-तिथि दिवस पर सांध्यकाल के समय पूर्व बस्तर डिविजन कमेटी के सक्रिय नक्सली सदस्य सुनील उर्फ राजेष कुमार मतलाम, उसकी पत्नि एवं कोरर एरिया कमेटी की सी0एन0एम0 कमाण्डर जैनी उर्फ जयंती कुरोटी, परतापुर क्षेत्र के जनमीलिषिया कमाण्डर रामदास, एवं उसकी पत्नि व पानीडोबिर (कोयलीबेड़ा) एल0ओ0एस0 की डिप्टीकमाण्डर सुषीला, सीतापुर (कोयलीबेड़ा) एल0ओ0एस0 के कमाण्डर जयलाल एवं उसकी पत्नि तथा सीतापुर एल0ओ0एस0 की सदस्या आसमनी उर्फ सनाय, और रावघाट में सक्रिय प्लाटून नम्बर 25 की सदस्या सामो मण्डाबी ने अपनी माओवादी नक्सली जिंदगी को अलविदा कहते हुये बस्तर जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री टी0जे0लांगकुमेर, पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर क्षेत्र श्री जयंत थोर्राट, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भगत और कांकेर जिले में गठित आत्मसमर्पित नक्सली पुर्नवास समिति के पदाधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण किया । ज्ञातब्य रहे कि राज्य शासन ने नक्सलियों के आत्म समर्पण किये जाने पर उनके पुर्नवास के लिये नीति का निर्धारण किया हैं, जिसके अंतर्गत प्रत्येक नक्सली जिले में आत्म समर्पित करने वाले नक्सली को उसके समाजिक जीवन यापन करने में सहयोग कराने के उद्देष्य से सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देष हैं । राज्य शासन की इस नीति के अंतर्गत आत्म समर्पित नक्सलियों को रहने के लिये सुरक्षित स्थान पर शासकीय मकान, जीविकोपार्जन के लिये सुरक्षित स्थान पर कृषि भूमि अथवा व्यवसाय करने के लिये शासकीय प्लाट अथवा षिक्षा की योग्यता के अनुरूप शासकीय नौकरी, तत्काल राहत राषि, किन्ही परिस्थितियों मे आत्मसमर्पित जीविकोपार्जन में असमर्थ हो तो उनके नाम से फिक्स डिपाजिट, सहित राज्य शासन ने अनेक कल्याण कारी योजनाओं में आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक एवं समाजिक सम्मान प्राप्त करने के अवसर प्रदान किये हैं । राज्य शासन ने इस नीति के अंतर्गत हथियार सहित आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को पच्चीस हजार रू0 से तीन लाख रू0 तक की राषि प्रदान करने एवं उसके केडर के अनुसार घोषित इनाम राषि जो रू0 पचास हजार से बारह लाख तक हो सकती हैं को भी आत्मसमर्पित नक्सली को सीधे दिये जाने का प्रावधान रखा हैं । आत्मसमर्पित नक्सली के अपराधों की समीक्षा कर उसे समाप्त करने के प्रावधान भी इस नीति अंतर्गत दिये गये हैं ।
आत्म समर्पित नक्सली सुनील वर्तमान में पूर्व-बस्तर डिविजन कमेटी का सदस्य रहते हुये कोरर क्षेत्र में सक्रिय रहा हैं । इससे पूर्व वह करीब 3 साल तक केषकाल एरिया कमेटी एवं करीब 4 साल तक रावघाट एरिया कमेटी का सचिव रहा हैं । सुनील विगत् 11 सालो से माओवादी गतिविधियों में लिप्त रहा हैं । इसके विरूद्ध थाना अंतागढ़, रावघाट, कोयलीबेड़ा भानुप्रतापपुर एवं कोरर थानों में लगभग 46 मामले पंजीबद्ध हैं एवं इसके विरूद्ध वारंट न्यायलय व्दारा जारी किये गये हैं । इसी प्रकार उसकी पत्नि जैनी उर्फ जयंती कुरोटी विगत् 03 साल से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हैं । वह पानीडोबिर एलओएस में कार्य करने उपरांत वर्तमान में कोरर एरिया कमेटी में सीएनएम कमाण्डर पर कार्य करते हुये कोरर क्षेत्र के बालक बालिकाओं को नक्सली सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रशिक्षण देकर उन्हे सीएनएम सदस्य बनाने हेतु प्रयासरत् थी । जैनी के विरूद्ध भी थाना भानुप्रतापपुर तथा कोरर थाने  05 प्रकरण दर्ज हैं ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बसपा सुप्रिमों के आने की खबर से विरोधियों में बढ़ी बेचैनी

Posted on 08 February 2012 by admin

बसपा सुप्रिमों का तूफानी जनसभा का सिलसिला चालू है। जनपद की तथा पड़ोसी जनपद छत्रपति जी साहू महराज नगर  की विधान सभा में जॅान फूॅकने कल महेसरगंज बाजार में संयुक्त आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में  सत्ता  एवं पार्टी विरोधी बयार को खत्म करने की कोशिश करेंगी।  जिसके चलतें विरोधी प्रमुख राजनैतिक दलों की धड़कने बढ़ गई हैं। इसी को मद्दे नजर जनसभा को सफल बनाने में इसौली विधान सभा की प्रत्याशी नरगिस नायाब एवं उनके पति पप्पू रिजवान अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क के साथ ही साथ  जन सभा को सफल बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैे। इसी तरह सुलतानपुर सीट के प्रत्याशी मो0 ताहिर खाॅ, सदर विधान सभा सीट के प्रत्याशी राज बाबू उपाध्याय, कादीपुर सुरक्षित सीट के प्रत्याशी भगेलू राम, लम्भुआ विधान सभा सीट के प्रत्याशी  पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतं़त्र प्रभार) विनोद सिंह तथा छत्रपति साहू महराज नगर के प्रत्याशी दिन रात एक कर बसपा सुप्रिमों के विचारों के सुनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुॅचने की अपील कर रहे हैे। बसपाईयों के अनुसार  यह एक ऐतिहासिक जन सभा में मुख्य मंत्री बहन मायावती के आने से सभी विरोधियों के हौसले पस्त हो जायेेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल ने अब तक लगभग 32.72 लाख रूपये जब्त किये

Posted on 07 February 2012 by admin

  • आबकारी प्रवर्तन दल द्वारा चार जनपदों में डाले गये छापे के दौरान 195 लीटर कच्ची शराब जब्त करते हुए 8 व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया
  • आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में लगभग 1124 मामलों में 21 एफ0आई0आर0 दर्ज
  • लाल-नीली बत्ती एवं झण्डों के दुरूपयोग के 116 मामलों में 7 एफ0आई0आर0
  • अन्य 17 मामलों में 7 एफ0आई0आर0 दर्ज
  • चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले लगभग 36 हजार व्यक्ति चिन्हित
  • 6 हजार से अधिक लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त
  • सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत 22 हजार से अधिक व्यक्ति पाबन्द
  • 6855 संवेदनशील केन्द्र चिन्हित किये गये
  • 368 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी
  • 61 अवैध असलहे, 53 कारतूस तथा 127 कारखाने सीज

उत्तर प्रदेश विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के उद्देश्य से आबकारी/आयकर विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज 4 जनपदों- ललितपुर, गोरखपुर, वाराणसी एवं बरेली में डाले गये छापे के दौरान 5673 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 8 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा-60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
यह जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने दी। उन्हांेने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 1124 मामलों में 21 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में आज लाल-नीली बत्ती एवं झण्डों के दुरूपयोग के 116 मामलों में कार्यवाई करते हुए 7 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी। इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण के 19 मामलों में6 तथा अन्य 17 मामलों में 7 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज 61 अवैध असलहे एवं 53 कारतूस जब्त करते हुये 22390 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द करते हुए हथियार बनाने वाले 127 अवैध कारखानों को सीज किया गया। उन्हांेने बताया कि लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 6130 लाइसेंसी हथियार जमा/ निरस्त/निष्प्रभावी किये गये तथा 35320 व्यक्तियों को चुनाव में समस्या उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के रूप में चिन्हित किया गया। उन्हांेने बताया कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 6855 संवेदनशील केन्द्रों की पहचान की गयी तथा 368 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये।
श्री नारायण ने बताया कि प्रदेश में लाइसेंसी हथियारों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के तहत अब तक लगभग 15.18 लाख व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 की धारा-107 एवं 116 के तहत पाबन्द किया गया है। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराये जाने के मद्देनजर कानून एवं व्यवस्था के तहत प्रदेश में अब तक 4199 अवैध असलहे एवं 6495 कारतूस जब्त किये जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 19831 लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारन्ट तामील कराये गये तथा हथियार बनाने वाले 10570 अवैध कारखानों को सीज किया गया है।
श्री नारायण ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के तहत प्रदेश में अब तक वालराइटिंग, बैनर्स, पोस्टर, झण्डे, लाल-नीली बत्ती, लाउडस्पीकर के दुरूपयोग एवं मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकद धनराशि एवं उपहार वितरण आदि के लगभग 6.44 लाख मामलों में कार्यवाई करते हुए 2967 एफ0आई0आर0 दर्ज कराई गयी तथा लाल-नीली बत्ती तथा गाडि़यों पर लगे झण्डों के दुरूपयोग के 5640 मामलों में 1973 एफ0आई0आर0 दर्ज करायी गयी इसी तरह बिना अनुमति सभा/भाषण, लाउडस्पीकर का प्रयोग करने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु नकदी एवं उपहार के वितरण के 887 मामलों में 266 तथा अन्य 3111 प्रकरणों में 728 एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जा चुकी है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान अब तक लगभग 4.26 लाख लाइसेंसी हथियार जमा/निरस्त/निष्प्रभावी किये गये। आबकारी विभाग द्वारा प्रदेश में अब तक लगभग 2.34 लाख लीटर अवैध शराब जब्त की गयी जिसमें 1.93 लाख लीटर देशी शराब, 29240 लीटर विदेशी एवं लगभग 10 लीटर बीयर जब्त की गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में फ्लाइंग स्क्वायड/निगरानी दल द्वारा लगभग 32.72 करोड़ रूपये जब्त करते हुए 231 व्यक्तियों के विरूद्ध वारण्ट जारी किये गये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Sri Akhilesh Yadav (State President,Samajwadi Party,U.P) addressing an election campaign meeting at Mahmoodabad (Sitapur)

Posted on 07 February 2012 by admin

6-02-e

Comments (0)

10 जिलों के 55 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों द्वारा प्रचार सायं 5.00 बजे से बन्द

Posted on 07 February 2012 by admin

1.70 करोड़ से अधिक मतदाता 862 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे
प्रथम चरण में पर्याप्त पुलिस बल की होगी तैनाती

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2012 के पहले चरण में 10 जिलों के 55 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में 8 फरवरी को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान समाप्त होने के 48 घण्टे पूर्व उम्मीदवारों द्वारा प्रचार रोक दिये जाने के अनुपालन में आज सायं 5.00 बजे तक प्रचार बन्द हो गया है। आयोग ने यह निर्देश दिये हैं कि प्रचार अवधि समाप्त होने के पश्चात् जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि राजनैतिक महानुभाव, पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रचारक जो विधान सभा क्षेत्र के बाहर के हैं और जो निर्वाचन क्षेत्र के वोटर नहीं हैं वह निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाएं। इसके लिए कम्युनिटी हाल/अतिथि गृहों/लाॅंज आदि में रहने वालों की जाॅंच की जाय। इसी प्रकार निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं पर बने चेकपोस्टों पर क्षेत्र के बाहर से आने वाले वाहनों की जांॅच की जाय।    उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज यहाॅं यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में कुल 862 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस चरण में कुल 1.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकंेगे। इनमें 93 लाख से अधिक पुरूष मतदाता तथा लगभग 78 लाख महिला मतदाता हैं। उम्मीदवारों की सहूलियत को देखते हुए 532 अतिरिक्त नये पोलिंग स्टेशन के साथ कुल 18 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन पहले चरण में बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 18 हजार से अधिक ईवीएम प्रयोग की जाएंगी। प्रथम चरण में 10 विधान सभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या 16 से अधिक है अतएव इन क्षेत्रों में 2 बैलेटिंग यूनिट का प्रयोग किया जायेगा।
श्री नारायण ने बताया कि पहले चरण के मतदान कराने हेतु लगभग सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस चरण के लिए 18108 पोलिंग पार्टियां कल से पोलिंग स्टेशनों हेतु प्रस्थान करेंगी। उन्होंने बताया कि पुलिस बल एवं अर्द्ध सैनिक बल जिलों में पहुंच चुके हैं। इस चरण में पर्याप्त पुुलिस बल तैनात की गई हैं जिनमें सेन्ट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स तथा पी.ए.सी. बल शामिल हैं।
श्री नारायण ने बताया कि मतदाता को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस हेतु आयोग द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं। बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची मतदाताओं को उपलब्ध करा दी गई हैं, यदि किसी कारण किसी मतदाता को मतदाता पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वह एसएमएस द्वारा ऐपिक नम्बर से मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसी प्रकार मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in  पर भी अपना नाम टाइप करके अपने मतदेय स्थल की सूचना प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा दिये गये पहचान हेतु मतदान फोटो पहचान पत्र के साथ-साथ 14 विकल्पों से कोई एक वैकल्पिक अभिलेख दिखाकर अपना मतदान कर सकता है, लेकिन शर्त यह है कि मतदाता फोटो नामावली में उसका नाम दर्ज हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

National Rural Health Mission (NRHM) Scam has spread from Uttar Pradesh to Rajasthan and Maharashtra. -Dr. Kirit Somaiya

Posted on 07 February 2012 by admin

NRHM Scam has crossed Uttar Pradesh border and spread to Rajasthan and Maharashtra. The Congress Government had met with similar type of NHRM Scams in Rajasthan and Maharashtra also.  Presently under the Court directives CBI is investigating NRHM Scam of Uttar Pradesh. The NRHM formed to provide health services to downtrodden has met with corruption charges in Uttar Pradesh.  Dr. Kirit Somaiya has asked question to Congress – why this has happened in Rajsthan also.

108 ambulances purchased under NRHM by the Rajasthan Government are also facing charges of corruption.

•    Non-transparent contract to ZIQITZA Health Corporation Limited.

•    Supplying ambulances and also supportive medical services.

•    The Company is registered in Mumbai.

•    Directors of the Company belong to Congress Union Minister’s/leader’s family.

•    Terms and conditions were amended to accommodate those Congress leaders’ families.

•    The contract through competitive bidding designed to favour ZIQITZA Health Corporation Limited.

Dr. Kirit Somaiya asked Congress to response.

•    Disclose name of the Directors, son of a Union Minister involved.

•    Full details about the company, beneficiaries, etc.

•    Reasons for designing the terms and conditions to accommodate ZIQITZA.

•    Explanation – why relaxation was made specifically for ZIQITZA.

•    Status of inquire and investigation.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Mayawati’s Brother Anand Kumar Group’s Air/Aviation Company

Posted on 07 February 2012 by admin

3Now Mayawati’s friends and family have formed a civil aviation company to carry on Airline and Air Transport business in any part of the world. Indiana Air Private Limited is the company formed by Mayawati’s Brother’s Group Company in 2011 with the Ministry of Corporate Affairs, Government of India. Dr. Kirit Somaiya, BJP National Secretary and Chairman, Scam Expose Committee has released the documents, Memorandum of Association, Articles of Association, the Registration Certification, etc. of Indiana Air Private Limited at Lucknow.  He also disclosed the documentary evidences of connection of Indiana Air Private Limited with Anand Kumar’s (Mayawati’s brother) Company.

It may be noted that BJP has exposed 300 bogus companies of Mayawati’s family and friends Group. Today Dr. Somaiya has released a list of few more companies of this Group registered in 2011.

One of these companies is Indiana Air Private Limited -

•    Registered with Registrar of Companies, Delhi, Government of India.
•    Address – Parmesh Corporate Tower, Karkardoma, Delhi

The main objects are

1.    To carry on business, in any part of the world as an airline and air transport and to provide air transport services and carry out all other forms of aerial work, whether on charter terms or otherwise, and to carry on any other trade or business or do anything which is calculated to facilitate or is auxiliary to or associated with such business.

2.    To buy, sell, manufacture, recondition, repair, alter, improve, manipulate, prepare for market, let and take on hire, and generally deal in all kinds of aircraft and other apparatus of every description capable of being flown or navigated in the air whether powered or not.

3.    Repairs and servicing of aircraft

The Corporate Affairs Ministry after due diligence, processing with all the documents, capacity/capabilities of the company sanction/grants registration to a company. In case of Indiana Air Private Limited with major 5 objects the Corporate Affairs Ministry has granted sanction.

Dr. Somaiya has charged that to carry on airlines and air transport business to buy, sale, manufacture aircraft, etc. to have airlines in any part of the world, a group/company must have capacity of hundreds crores of rupees.

The Indiana Air Private Limited is linked to Anand Kumar through web of companies.

•    Mayawati’s brother Anand Kumar and Sister-in-law Vichitralata own Ashish Constructions Pvt. Ltd. and Adept Realcon Pvt. Ltd.  These two companies are controlled by DKB Infrastructure Pvt. Ltd., a subsidiary of Anand Kumar’s Group.

•    Anand Kumar became owner of DKB Infrastructure through Agroha Savings Limited.

•    Agroha Savings is a group company of Anand Kumar and Mayawati’s friends and family.

•    Indiana Air Private Limited formed by the same Group.

•    Anand Kumar Group’s have around one dozens Promoters/Directors who have formed 300 companies, one of which is Indiana Air Private Limited.

Dr. Somaiya has demanded details and disclosure of the finance, financers and beneficiaries of Indiana Air Private Limited.

The details on what basis Government of India gave permission to this company for civil aviation/air transport business.

Special investigation of this benami company, investors/ beneficiaries.

Few more companies registered by Anand Kumar in 2011.

1. SDS FARMLANDS PRIVATE LIMITED
2. SDS HOUSING PRIVATE LIMITED
3. FRONT AGE INVESTMENTS PRIVATE LIMITED
4. S2R INFRADEVELOPERS PRIVATE LIMITED

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश व केन्द्र की सरकार की फर्जी घोषणाओं पर कटाक्ष

Posted on 07 February 2012 by admin

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं सांसद शत्रुहन सिन्हा ने टाण्डा विधानसभा प्रत्याशी शिवपूजन वर्मा के समथ्रन में विशाल जनसभा को भाजपा संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपको अच्छा लगता है कि भाजपा ने अच्छा किया है तो भाजपा के प्रत्याशी शिवपूजन वर्मा को कम के फूल के सामने लगे बटन को दबाए। हमारी बातों में सत्यता है तो आप जरूरी हमारे प्रत्याशी को वोट करें, नहीं तो सत्यालगता है हमारी बात तो हमें नकार दें। प्रदेश व केन्द्र की सरकार की फर्जी घोषणाओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि गांव में नदी नाला नहीं है तो भी कहेंगे कि आपके खेत में पुलिया बनवा देंगे।
श्री सिन्हा ने नवजवानों को आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी आगे बढ़ सकते हैं। आप सभी को अपने क्षेत्र में मेहनत, ईमानदारी और लगन से कार्य करना चाहिए। हमारी तरह आप लोग भी आगे बढ़ सकते हैं। सिने जगत से राजनीति में जयप्रकाश नारायण की पे्ररणा से आया और भाजपा से जुड़ा। काफी अरसे से सिने जगत से राजनीति में रहने के कारण लिम्का वर्ड बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज है। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान करते  हुए भाजपा प्रत्याशी को सफल बनाने की अपील की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in