Archive | February, 2012

पिछले आठ वर्षो में सिमी और हूजी जैसे आतंकवादी संगठनों ने जाल चैतरफा बिछाने में सफलता हासिल की है

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश चुनाव समन्वय के प्रभारी श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पिछले आठ वर्षो में सिमी और हूजी जैसे आतंकवादी संगठनों ने अपना खतरनाक शैतानी जाल चैतरफा बिछाने में सफलता हासिल की है।
श्री नकवी आज भाजपा के पाचों विधानसभा के उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल होने आये थे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुख की बात है कि इन आठ वर्षो में जहां एक ओर कांगे्रस केंद्र में सरकार में रही वही दूसरी ओर सपा व बसपा सरकार में शामिल रही हैं। इस तरह के आतंकवादी संगठन अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबो का ताना बाना बुनते रहे। ये सरकारें या तो ऐसे संगठनों की हरकतों पर खामोश रहीं या मूक समर्थक बनी रहीं। जिनके चलते ऐसे संगठनों के हौसले दिन दौगुने रात चैगुने बढ़ते गये।
श्री नकवी ने कहा कि इन संगठनों की गतिविधियां जहां देश व प्रदेश की सुरक्षा के लिए चुनौती रहीं वही दूसरी ओर बड़ी संख्या में बेगुनाह मुस्लिम नौजवानों को हर घटना के बाद पुलिसिया कार्यवाही का शिकार होना पड़ा। इन पिछले आठ वर्षो में देश में पचास हजार से अधिक लोगों को राष्ट्र विरोधी और आतंकी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया जिसमें कि अधिकांश बेगुनाह मुस्लिम नौजवान शामिल हैं। देश के वास्तविक अपराधी व दुश्मन पुलिस और सुरक्षा एजेन्सियों की पकड़ से आज भी खुली हवा में घूम रहे हैं।
श्री नकवी ने कहा कि भाजपा समाज व देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है और समाज के सभी वर्गो के लिए जिसमें अल्पसंख्यक भी शामिल है के नाजायज उत्पीड़न के खिलाफ है, पर सिमी और हूजी जैसे राजद्रोही संगठनों की गतिविधियों के चलते बड़ी संख्या में बेगुनाह लोगों को भी परेशानी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। दुख की बात है कि कांग्रंेस सपा व बसपा देश व  प्रदेश के सामने इन खतरनाक चुनौती से निपटने के बारे में अपनी चुनावी घोषणा पत्र में एक शब्द भी नही बोला है। इससे यह बात साफ होती है कि यह पार्टियां राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कितनी गैर जिम्मेदार हैं। भाजपा सत्ता में आते ही ऐसे संगठनो के खिलाफ कड़े व पुख्ता कदम उठायेगी और सिमी व हूजी जैसे संगठनों की गतिविधियों के ठिकानों का उत्तर प्रदेश व देश से नेस्तनाबूद कर देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सभी बीजेपी शाषित राज्य आज पूरे देश के लिए मानक है

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूड़ी ने बहुत ही विनम्रता से कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी से पूछा है कि उनका उत्तर प्रदेश को बदलने का मानक क्या है? और उनका मानक राज्य कौन है? क्या वो आन्ध्र प्रदेश है या राजस्थान या फिर हरियाण? उन्होने कहा कि भाजपा का मानक है गुजरात, छत्तीसगढ, हिमांचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और बिहार जैसे सभी बीजेपी शाषित राज्य आज पूरे देश के लिए मानक है।
श्री रूडी ने कहा कि बीजेपी जानना चाहती है कि भ्रष्टाचार समझने के लिए किसके पास जाना चाहिए। राहुल गांधी को ये भी बताना चाहिए। दिल्ली सरकार की आम लोगों की परिभाषा क्या है? उनकी परिभाषा में आम लोग कौन है? क्या रामलीला मैदान में निरअपराध लोगों पर आधी रात को बेदर्दी से पिटाई करना और आशू गैस के गोले छोडने की घटना को किस मुह से राहुल गांधी जायज ठहरायेंगे। अन्ना हजारे जैसे 76 साल के बुर्जग को क्यांे जेल में डाला, राहुल के पास कोई जवाब है?
राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा है कि क्या राहुल का ये पाखंड नहीं है जो अपनी केन्द्र सरकार को बचाने और चलाने के लिए सपा और बसपा का समर्थन ले रहे है और दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा को पानी पी-पी कर कठघरे में खडा कर रहे है। राहुल गांधी एक तरफ लोकपाल को सम्वैधानिक दर्जा देने को वकालत करते है तो दूसरी ओर कैग जैसी संवैधानिक संस्था की रिर्पोट पर करोडों, अरबों के घोटाले को नजरअंदाज करते है। इससे राहुल गांधी के मानक पर सवाल उठते है। वही केन्द्रीय सर्तकता आयुक्त पर सुषमा स्वराज जी की एक वैध टिप्पणी पर चुप्पी साधे रहे और कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही मामले को संज्ञान में लिया।
श्री रूडी ने कांग्रेस के दामाद पर लगे चुनाव आचार संहिता के उलंघन को गंभीर मामला बताया है। और कहा कि अगर चुनाव आयोग के आबजर्वर कानून तोडने से किसी को रोकते है तो क्या गलत करते है? उन पर कार्रवाई क्यो हो रही है? क्योकि कानून तोडने वाला कांग्रेस पार्टी का दामाद है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

यह चुनाव उ0प्र0 की तस्वीर बदलने वाला है

Posted on 08 February 2012 by admin

पथरदेवा - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रªªीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज देवरिया जनपद के सिसंवा और पथरदेवा विधानसभा की अपने चुनावी दौरे में पथरदेवा विधानसभा में जगतरानायण बहमदेवा तिवारी इंटर कालेज पकड़ी बीर भ्रद की विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम जनता से अपील की कि यह चुनाव उ0प्र0 की तस्वीर बदलने वाला है। वर्तमान चुनाव के माध्यम से उ0प्र0 की भय,भूख,भ्रष्टाचार से पीडि़त जनता के भाग्य का फैसला होगा।
श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 अच्छी उपजाऊ जमीन है। प्रचुर मात्रा मं जल संसाधन उपलब्ध है। फिर भी गरीबी, भूख ओर बेरोजगारी क्यों। यह सवाल मैं आप सबसे से पूछता हॅू। उन्होंने उ0प्र0 की जनता को स्पष्ट शब्दों में यह बात कहीं कि जब तक आप जात-पांत और सम्प्रदाय के नाम पर वोट देते रहेंगे प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में देश की विश्वसनीयता घटी है। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटाले की लूट मची है। प्रधानमंत्री को बेबस होकर जवाब देने के बजाए बद्रीनाथ और केदारनाथ चले जाना चाहिए। उन्होंने उ0प्र0 के किसानों की गरीबी को लेकर सपा-बसपा-कांग्रेस पर करारी चोट करते हुए कहा कि उन्नत किस्म के गन्ना बीज उपलब्ध कराने मात्र से प्रदेश के किसानों की आय में 10 हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी हो सकती है। चीनी मिलों के बायप्रोडक्ट से प्रचुर मात्रा में विद्युत उत्पादन किया जा सकता है और गन्ने के रस से बायो डीजल तैयार कर देश का 3 लाख 70 हजार करोड़ रू0 प्रतिवर्ष बचाया जा सकता है। गन्ना उत्पादन से समृद्ध यह क्षेत्र आज यदि गरीब है तो वह कांगे्रस-सपा-बसपा की लूट और गलत नीतियों का नतीजा है।
श्री गडकरी ने कहा कि सही नेतृत्व और सही नीतियों वाली सरकार ही प्रदेश का समृद्ध विकास कर सकती है। उन्होंने सरकार के नेतृत्व के लिए नेतृत्व क्षमता, विश्वसनीयता, विकास की दृष्टि, समाज के प्रति कटिबद्धता को आवश्यक बताया। उन्होंने कांगे्रस सपा बसपा के नेतृत्व पर व्यंग करते हुए कहा कि कांगे्रस का नेतृत्व गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन आश्चर्य है कि गांव, गरीब, अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ। कांगे्रस के कार्यकर्ता और नेता जरूर माला-माल हो गए। समाजवादी पार्टी बाप बेटे की पार्टी है और बसपा होल सेल कैराना पार्टी है। मुलायम का सपना बेटे का मुख्यमंत्री बनाना है। सोनिया का सपना राहुल को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य से सामान्य व्यक्ति सीएम और पीएम बन सकता है। उन्होंने पुनः कहा कि यह चुनाव प्रदेश की तकदीर बदल देगा। लेकिन उ0प्र0 की बदहाली के लिए सपा-बसपा-कांगे्रस दोषी नहीं है बल्कि इसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। जब तक आप जात, वर्ग और धर्म के नाम पर वोट करते रहेंगे तब तक गरीबी और बदहाली नहीं जाने वाली। उन्होंने यह बात आत्मविश्वास से कहा सकता हॅू कि आने वाले भाजपा की होगी। आप भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताएं। भाजपा जीतेगी तो सूर्य प्रताप शाही सत्ता में होंगे और क्षेत्र का विकास होगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता उमाश्री भारतीय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और युवाओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध लंका को जलाने के लिए आप सब हनुमान का रूप धारण करें। जनसभा में भारी संख्या में आई महिलाओं से उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुर्गा के आशीर्वाद से अर्जुन को महाभारत में विजय मिली थी उसी तरह आप सब दुर्गारूप से सूर्य प्रताप शाही को आशीर्वाद दें और भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में सुशासन लाएं।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने चुनावी सभा में सपा-बसपा-कांगे्रस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इन सरकारों के कारण उ0प्र0 का विकास उड़ीसा से भी नीचे चला गया है। जिन लोगों ने देवरिया व कुशीनगर के 6 चीनी मिलों को कोडि़यों के मोल बेच दिया उनकी जगह जेल में है विधान सभा में नहीं। श्री शाही ने कहा कि सपा की साइकिल व बसपा के हाथी ने प्रदेश को 25 साल पिछे धकेल दिया। उन्होंने भाजपा द्वारा अपने घोषणा-पत्र में किसानों, युवकों, महिलाओं के लिए किए गए वादों को सरकार बनने पर पूरा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार सुशासन और विकास दोनों देगी और बिजली, सड़क, नहरों में पानी सब आपको उपलब्ध होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पूर्वाचल,बुन्देलखण्ड आदि छोटे राज्यों के निमार्ण पर राजनीतिक दल चुप्पी, तोड अपना मन्तव्य स्पष्ट करें

Posted on 08 February 2012 by admin

परिवर्तन म¨र्चा क¢ संस्थापक अ©र अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा क¢ अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा है कि पूर्वाचल,बुन्देलखण्ड आदि छोटे राज्यों के निमार्ण पर राजनीतिक दल चुप्पी, तोड अपना मन्तव्य स्पष्ट करें। उन्ह¨ंने मतदाताओं से अपील की कि पूर्वांचल राज्य सहित छोटे राज्यो का विरोध करने वाले दलों का खाता न खुले। प्रदेश के चुनाव में बसपा-सपा विरोधी लहर से साफ है कि सत्ता की चाबी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, अपना दल, पीस पार्टी, आईएमसी, परिवर्तन मोर्चा के हाथो में होगी।
उत्तर प्रदेश प्रेस क्लब लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में कुॅवर हरिवंश सिंह ने दावा किया कि मोर्चा 403 सीटों पर लड रहा हैं। उन्ह¨ंने दावा किया कि म¨र्चा 70 से ज्यादा सीट¨ं पर जीत दर्ज करेगा। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार, महंगाई, बलात्कार जैसे दानव सहित दो दर्जन मंत्री लोकायुक्त जाचं मे हटाये गयें कलई खुल चुकी हैं। सपा परिवार वाद व जातीय संक्रीर्णताओं में जकडा राजनैतिक दल से जनता का मोह भंग हो गया। विधानसभा चुनाव मे घोषणाएं व घोषणा पत्र मजाक बन चुके हैं। मतदाताओं की निष्ठा और उसकी आस्था छोटे दलो पर नजर आ रही हैं। पूर्वाचल के वाराणसी,आजमगंढ,इलाहाबाद मण्डलों का तूफानी दौरा कर जनसभाओं से लौटेे श्री सिंह ने कहा की परिणाम चैकाने वाले होगें। सत्ता में आते ही छात्र संद्य चुनाव पर लगा प्रतिबन्ध तुरन्त हटेगा। व हर हाथ को काम और हर खेत को पानी हम किसानों को ट्रेक्टर पर 50 प्रतिशत सब्सिडी देगें,चार लाख का ट्रेक्टर, सब्सिडी मे  दो लाख का किसानों को मिलेगा। महाराष्ट व गुजरात के तर्ज पर सहकारिता के माध्यम से गाॅव-गाॅव उद्योग स्थापित होगा, किसान इसका मालिक होगा। लडकियों कि शिक्षा स्नातक तक व किसानों के बच्चों कि शिक्षा 12वी कक्षा तक मुफ्त होगी। किताब व यूनिफार्म मुफ्त मिलेगी। व बेरोजगार युवाओं को रू0 2500 का भत्ता दिया जायेगा। सरकारी स्कुलों मे कम्प्यूटर व आईटी की शिक्षा दी जायेगी। किसानों को कृषि के लिए व बुनकरो को बुनाई के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध होगी। अल्पसंख्यक भाईयो के विकास के लिए सच्चर कमेटी व रंगनाथ मिश्रा कि सिफारिशो को लागू किया जायेगा। सहकारी समितियों को पूर्नजिवित कर किसानो के घर तक खाद बीज कोटा अनुसार उपलब्ध होगा ब्लैक मार्केटिगं बन्द होगी। कृषि कार्य हेतू पेट्रोल-डीजल का कोटा निर्धारित कर आधी कीमत पर दिया जायेगा। भ्रष्टाचारियों की दौलत जब्त कर विद्यालय और चिकित्सालय बनवाया जायेगा। राज्य का विभाजन कर पूर्वाचल व वून्देलखण्ड को पिछडे राज्य का दर्जा दिलाने व मतदाता पेन्शन सहित ब्लाक स्तर पर अत्याधुनिक चिकित्सालय स्थापित कराने सहित,कई प्रमुख बिन्दुओं पर चर्चा में कुॅवर हरिवंश सिंह ने कहा जो आइना हमारे नेताओं का दिखा, वह सिर्फ चुनाव के वक्त अपने क्षेत्र में केवल एक बार घूमने आते हैं। मतदाता जागरूप हैं। उत्तराखण्ड से अधिक मतदान उत्तर प्रदेश मे होगा भाजपा मन्दिर मस्जिद विवाद में विवादित हो चुकी व काग्रेस घोटालो व घोटाले बाजो से घिरी हुई हैं, इनके पास विकास का कोई मुदृे नही ? हमारा गठबंन्धन 2012 उत्त्र प्र्रदेश तक सीमित नही वरन् 2014 में देश का सबसे मजबूत विकल्प होगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता राघवेन्द्र सिंह (राजू) ने कहा कि 13 जनवरी के बाद कुॅवर हरिवंश सिंह का पश्चिम प्रदेश व बुन्देलखण्ड में दौरा होगा सहयोगी दलो के प्रत्याशियों को जिताने के लिए महासभा कृत संकल्पित है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुखवीर भदौरिया, मुस्लिम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुॅवर अनवर फरीदी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चेतनरायण सिंह एडव¨क¢ट सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (1)

एनएसयूआई द्वारा विजन 2020 विषय सेमीनारों का आयेाजन किया जाएगा

Posted on 08 February 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के चुनावों में एनएसयूआई द्वारा प्रदेश के निम्न जिलों में विजन 2020 विषय सेमीनारों का आयेाजन किया जाएगा। इन सेमीनारों में कई प्रोफेसर, इंजीनियर, डाक्टर, वकील आदि तमाम विषयों के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा। यह बातें आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहित चैधरी ने संवाददाताओं से बतायीं।
इन सेमीनारांे में राष्ट्रीय नेतृत्व से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, कैबिनेट मंत्रियों तथा सांसदों को भी आमंत्रित किया जायेगा। सेमीनार हेतु जिन सम्मानित महानुभावों को आमंत्रित किया जायेगा उनमें मुख्यमंत्री राजस्थान श्री अशोक गहलौत(मुख्यमंत्री राजस्थान), श्री कपिल सिब्बल(मानव संसाधन एवं दूरसंचार मंत्री), श्री शशि थरूर जी, मंत्रीगण श्री सचिन पायलट जी, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी, श्री मणिशंकर अय्यर जी, श्री दीपेन्द्र हुड्डा जी एवं श्रीमती गिरिजा व्यास आदि को आमंत्रित किया जा रहा है।
आयोजित किये जानेवाले तिथिवार सेमिनारों का विवरण निम्न प्रकार हैः-
क्रम सं.         दिनांक                स्थान
1.         09 फरवरी,2012                वाराणसी
2.         10फरवरी 2012                इलाहाबाद
3.        12फरवरी,2012                 कानपुर
4.         13फरवरी,2012                 लखनऊ
5.         19फरवरी,2012                 झांसी
6.        21फरवरी,2012                 आगरा
7.        22फरवरी2012                 अलीगढ़
8.        23फरवरी,2012                 मेरठ
9.        25फरवरी,2012                 बरेली
इन सेमिनारों के सबंध में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित चैधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की 22 वर्षों से सरकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में युवाओं ने वर्तमान प्रदेश सरकार जैसी भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार देखी ही न नहीं होगी। इसलिए प्रदेश के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कृषि, उद्योग आदि के सम्बन्ध में भावी योजनाओं और प्रदेश के बेहतर निर्माण में कैसे युवाओं को भागीदार बनाया जाये, इस सम्बन्ध में एक सोच का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश एनएसयूआई द्वारा छात्रसंघ, छात्रावास और छात्रवृत्ति एवं रोजगार नीति की भावी योजनाओं, कार्यों तथा संघर्ष के परिणाम से अवगत कराना हमारा मकसद होगा।
प्रेसवार्ता के दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित चैधरी के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भरत कुमार, उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री मोहित शर्मा, एआईसीसी एनएसयूआई इंचार्ज लखनऊ श्री कुमार राजा, लखनऊ एनएसयूआई अध्यक्ष श्री सतीश मिश्रा, प्रदेश महासचिव श्री आदित्य श्रीवास्तव, श्री विक्रम पाण्डेय, श्री अली मेंहदी आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है

Posted on 08 February 2012 by admin

उ0प्र0 की मुख्यमंत्री सुश्री मायावती ने गोरखपुर की रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है और उन्हें आवश्यकतानुसार उ0प्र0 के विकास के लिए धन मुहैया नहीं कराया है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 हिलाल नकवी ने कहा कि पिछले 7 वर्षों में कांग्रेस की नेतृत्व वाली केन्द्र की यूपीए सरकार ने 2लाख 65हजार 154करोड़ रूपये उ0प्र0 को भेजा था और पिछले 5 वर्षाें में जबसे मायावती सरकार सत्ता में है 2लाख 16हजार 946करोड़ रूपये भ्ेाजा गया है जो कि उ0प्र0 को अब तक प्राप्त सर्वाधिक धन है। यह धन उ0प्र0 को एनडीए सरकार से तीन गुना अधिक है। जब श्री अटल बिहारी बाजपेई जी देश के प्रधानमंत्री थे।
सुश्री मायावती जी को यह ज्ञात होना चाहिए कि राज्य की आर्थिक नीति बनाने का कार्य राज्य सरकार का होता है। परन्तु उन्होने कभी भी विकास और आर्थिक नीति की ओर ध्यान ही नहीं दिया। शायद यही कारण है कि उ0प्र0 समस्त राज्यों में सबसे पिछड़ा हुआ है तथा प्रत्येक आर्थिक सूचकांक पर यह 15 मुख्य राज्यों में सबसे निचले पायदान पर आसीन है।
केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत भेजे गये धन का दुरूपयोग ही किया गया है जैसा कि एनआरएचएम में हुआ है। उ0प्र0 जहां पर शिशु मृत्यु दर एवं मातृत्व मृत्यु दर सर्वाधिक है वहां 900 से अधिक एम्बुलेंस को खरीदकर टाटा मोटर्स के गैराज में ही निष्क्रिय खड़ा कर दिया गया है। अतः सुश्री मायावती जी किस आधार पर केन्द्र सरकार को दोषी ठहरा रही हैं कि केन्द्र ने राज्य सरकार को धन उपलब्ध नहीं कराया।
पिछले 20 वर्षों में उ0प्र0 मंे गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों की संख्या देश में सर्वाधिक हो गयी है। उसके बावजूद भी मनरेगा में भजी गयी कुल धनराशि का 65प्रतिशत ही प्रदेश में उपयोग में लाया जा सका है। सुश्री मायावती पूर्वांचल के लिए पैकेज की मांग कर रही हैं परन्तु बुन्देलखण्ड के लिए भेजे गये पैकेज का केवल 20प्रतिशत ही उपयोग में ला सकी हैं। उ0प्र0 की जनता सुश्री मायावती जी के राजनैतिक बयानों को अच्छी तरह से समझती है, अब वह जनता को और अधिक भ्रमित नहीं कर सकती हैं। मायावती सरकार हर क्षेत्र में पूर्णतया विफल हो चुकी हैं और घबराहट में इस तरह के आधारहीन बयान दे रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

कांग्रेस - चुनावी जनसभाये

Posted on 08 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी जी कल दिनांक 08 फरवरी को जनपद गोरखपुर, कुशीनगर एवं महराजगंज में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.40बजे तक जनपद महराजगंज के कैम्पियरगंज में, अपरान्ह 1.00बजे से 1.00बजे तक जनपद महराजगंज के नौतनवां में, अपरान्ह 2.00बजे से 2.40बजे तक जनपद कुशीनगर के खड्डा में, अपरान्ह 2.55बजे से 3.30बजे तक जनपद महराजगंज के कप्तानगंज में तथा अपरान्ह 3.45बजे से 4.25बजे तक तमकुहीराज में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी कल दिनांक 08फरवरी को जनपद महराजगंज में पूर्वान्ह 11.30बजे विधानसभा क्षेत्र सिसवा में, अपरान्ह 1.00बजे विधानसभा क्षेत्र फरेंदा में तथा अपरान्ह 2.30बजे जनपद संतकबीरनगर के विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में उ0प्र0 कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी कल दिनांक 8फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र बांसगांव में, अपरान्ह 1बजे विधानसभा क्षेत्र चैरी-चैरा में, अपरान्ह 2.30बजे जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र देवरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। तदुपरान्त सायं 7बजे लखनऊ पहुंचकर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एवं रात्रि 8 बजे विधानसभा क्षेत्र लखनऊ पश्चिम में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार सांसद श्री पी0एल0 पुनिया जी एवं अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी की सदस्य सुश्री नगमा जी कल दिनांक 08फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद गाजीपुर के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में, अपरान्ह 1.15बजे जनपद जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र मडि़याहूं में, अपरान्ह 230 विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर में तथा अपरान्ह 3.45बजे विधानसभा क्षेत्र जौनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री अजहरूद्दीन जी एवं फिल्म अभिनेता श्री रविकिशन जी कल दिनांक 08फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र रसड़ा में, अपरान्ह 1बजे जनपद मऊ के विधानसभा क्षेत्र मऊ में, अपरान्ह 2.30बजे विधानसभा क्षेत्र घोसी में तथा अपरान्ह 3.45बजे जनपद आजमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

प्रदेश की जनता और लोकतंत्र में चुनाव की गरिमा का अपमान

Posted on 08 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने एक वक्तव्य में कहा है कि आज कल कांग्रेस के एक महासचिव के बयान उनकी बदहवाशी जताते हंै। जनता की अनुकूल प्रतिक्रिया न पाकर हताशा और कुंठा में वे अब कांगे्रस को खड़ा करने में ही अपनी ताकत लगाने की सोच रहे है। इसे दर्शाने के लिए उन्हें मीडिया के सामने खुद उठा बैठक भी करना पड़ी लेकिन जो पार्टी कई दशकों से गिरी हुई है, लकवाग्रस्त है और अपनी सांसे गिन रही है उसे कितना भी आक्सीजन दिया जाए उठनेवाली नहीं है। कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग का विश्वास खो दिया है। दूसरे कांग्रेस महासचिव राष्ट्रपति षासन लगने के आशंका जता कर प्रदेश की जनता और लोकतंत्र में चुनाव की गरिमा का अपमान कर रहे हैं। चुनाव से पहले इस तरह की बातों से जाहिर हैं कि कांग्रेस पहले ही मैदान से बाहर हो गयी है। जनता से तो उसे जनादेश मिलने वाला नहीं है।
समाजवादी पार्टी और इसके नेता श्री मुलायम सिंह यादव के बारे में कुछ कहने से पहले कांग्रेस के युवा नेता को उनकी पृष्ठभूमि भी जान लेनी चहिए थी। श्री यादव राजनीतिक कद में इस समय देश के सबसे बड़े नेता हैं जो किसानों और शोषितों की आवाज बन गए हंै। राजनीति में 55 वर्षो से सक्रिय रहकर उन्होने गांधी जी, चैधरी चरण सिंह और डा0 लोहिया की नीतियों को लागू करने के लिए सतत संघर्ष किया है। श्री राहुल गांधी व्यर्थ ही नेताजी की बात करते हंै जबकि वे तो अब श्री अखिलेश यादव के सामने भी कहीं टिक नहीं रहे हैं। श्री गांधी की सभाएं जहां सैकड़ों में सिमट गई वहीं अखिलेश जी की सभाओं में हजारों की भीड़ होती है और उनके स्वागत में जोशीला जनसैलाव उमड़ पडता है।7-02-b-mugrabadsahpur-jaunpur

Sri Akhilesh Yadav (State President,Samajwadi Party,U.P) addressing Election Campaign meetings at Machlishahar and Mugrabadshahpur (Jaunpur).

कांग्रेस के युवा नेता को समाजवादी पार्टी पर बोलने से पहले कुछ बुनियादी तथ्य भी जान लेना चाहिए। पहली बात तो यह है कि केन्द्र में जो कांग्रेस नीत यूपीए सरकार बनी है उसका श्रेय श्री मुलायम सिंह यादव को ही जाता है। यदि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के कमल को खिलने से रोका नहीं होता तो केन्द्र में सांप्रदायिक ताकतों का दबदबा होता। यूपीए सरकार को धर्मनिरपेक्षता के प्रति अपनी  प्रतिबद्धता के चलते ही समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दे रखा है।
कांग्रेस को याद रखना चाहिए कि राजनीति के अपराधीकरण और गुण्डातत्वों की भर्ती की शुरूआत तथा लोकतंत्र का अपहरण कर आपातकाल लगाने का काम उसी ने किया था। टूजी स्पेक्ट्रम, कामनवेल्थ गेम्स जैसे महाघोटालों की गठरी भी कांग्रेस के हिस्से में है।
श्री गांधी को यह भी मालूम होना चाहिए कि पूरे पांच साल तक बसपा ने उत्तर प्रदेष में जो लूट मचाई है और अत्याचार, बलात्कार को बढ़ावा दिया है उसके मुकाबले सिर्फ समाजवादी पार्टी ही संघर्श के लिए सड़क पर उतरी है। बसपा सरकार ने पत्थरों पर जनता की गाढ़ी कमाई फंूकी, इसका सक्रिय विरोध सिर्फ समाजवादी पार्टी ने किया। इसके बदले बसपा सरकार ने एक लाख से ज्यादा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें लगाए हैं। सार्वजनिक रूप से उत्पीड़न और अपमान किया है।। प्रदेश की जनता यह कैसे भूल सकती है कि बसपा के हाथी को इस सबकी छूट कहां से मिली है? कांग्रेस ने बसपा के भ्रष्ट कारनामों को मूक समर्थन दिया और इस तरह उनके साथ हिस्सेदारी निभाई है।
सच तो यह है कि कांग्रेस के महासचिव उत्तर प्रदेश में अपनी इन बातों से धर्मनिरपेक्ष ताकतों को ही कमजोर कर रहे हैं। वे जनता में भ्रम फैला रहे हैं। जितना नुकसान भाजपा ने सांप्रदायिक एकता और सौहार्द को पहुॅचाया है उतना ही कांग्रेस भी जिम्मेदार है। कांग्रेस समाजवादी पार्टी को नहीं अपने अस्तित्व के साथ धर्मनिरपेक्षता को भी क्षति पहुॅचा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

व्यापार आयेाग का गठन करेगें

Posted on 08 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां घोषणा की कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण तथा उनके हित में नीति निर्धारण के लिए वे सरकार बनते ही व्यापार आयेाग का गठन करेगें। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी व्यापारियों को पूरा सम्मान देती है और इंस्पेक्टर राज तथा चुंगी समाप्त कर उन्होने उनको राहत देने की कोशिश की थी।
इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अजय अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओंमप्रकाश खण्डेलवाल भी मौजूद थे। श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र व्यापारी समाज को सम्बोधित कर रहे थे। व्यापारी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाकर रहेगें। उन्होने शाल, मुकुट और राधाकृष्ण की प्रतिमा देकर श्री मुलायम सिंह यादव का सम्मान किया। पं0 सच्चिदानन्द ने तिलक लगाकर और शंख ध्वनि कर समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत में आने की शुभकामना की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राज्य की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। नौजवान बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। व्यापारी भी अपनी पूरी ताकत झोंक दें तो स्पष्ट बहुमत मिलेगा और किसी का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्होने कहा कि हम व्यापारियों को निराश नहीं करेगें।  श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार में सिर्फ पत्थर लगे हैं। एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को मुकदमें लगाकर जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री सिर्फ रूपए गिनती रही है। इसके लिए मशीनें लगी हैं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में फार्म 38 और 26 समाप्त होगा। हमने केन्द्र के दबाव के बावजूद वैट नहीं लगने दिया। धारा 3/7 को स्थगित रखा। समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा फुटकर व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाने का भी विरोध कर रही है। समाजवादी पार्टी सरकार में व्यापारकर की दरें पड़ोसी राज्यों के समकक्ष की जाएगी। मण्डी में गेट पास व्यवस्था समाप्त की जाएगी।
व्यापारी नेता सर्वश्री अजय त्रिपाठी, रवीन्द्र त्रिपाठी, श्री प्रकाश वर्मा, मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों के उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस, बसपा तथा भाजपा से सम्बन्धित व्यापारी नेताओं ने बड़ी संख्या में आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और श्री मुलायम सिंह यादव को विश्वास दिलाया कि वे विधान सभा चुनाव में व्यापारियों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिये प्रेरित करेगें। बसपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगें।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मूलचन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित और भाजपा के पिछड़ा वर्ग विरोधी होने से क्षुब्ध विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारी आज तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनमें प्रमुख है जगदेव प्रजापति एवं हरिराम प्रजापति सदस्य प्रजापति राश्ट्रीय कार्यकारिणी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, हैदर हसन सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री चन्द्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ,श्रीमती प्रियंका प्रजापति उपाध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ सहकारिता प्रकोष्ठ रिन्कू त्यागी प्रदेश मंत्री व्यापार प्रकोष्ठ तथा किसान, युवा विधि, सूचना एवं रोजगार प्रकोष्ठ, शिक्षक, चिकित्सक, चुनाव आयोग खेलकूद, चुनाव प्रबंधक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्रीगण।
इससे पूर्व भाजपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर अमेठी के कई प्रधान, बीडीसी तथा वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें प्रमुख हैं सर्वश्री यज्ञ नारायण उपाध्याय, पूर्व प्रभारी लोकसभा बसपा अमेठी सुधांशु गुप्ता पूर्व प्रभारी एनएसयूआई (कांग्रेस) वेदप्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती रीनू यादव प्रधान एवं गीता यादव बीडीसी, गैरिकपुर तथा उमाकांत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ। इसके अलावा उनके साथी सहयोगी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी - चुनावी जनसभाये

Posted on 08 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी कल 8 फरवरी को गाजीपुर जनपद के जहूराबाद, गोरखपुर जनपद के चिल्लूपार, एवं गोरखपुर विधानसभा ग्रामीण, गांेरखपुर शहर विधानसभा, में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कल 8 फरवरी को चंदौली जनपद के कमालपुर, सोनभद्र के ओबरा, मिर्जापुर के ओराई, भदोही तथा वाराणसी सीटी में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (राज्य सभा) अरूण जेटली कल 8 फरवरी को वाराणसी जनपद के पिन्ड्रा, रोहनियां में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक लेखा समिति के अध्यक्ष डा0 मुरली मनोहर जोशी कल 8 फरवरी को इलाहाबाद जनपद के कोरांव, मेजा, करछना तथा इलाहाबाद उत्तरी में जनसभाओं को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह कल 8 फरवरी को बलिया विधानसभा, बेलथरा वि0स0, आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर, मेहनगर तथा जौेेनपुर जनपद के मछलीशहर के विधानसभाओं में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कलराज मिश्र कल 8 फरवरी को गाजीपुर जनपद के जहूराबाद, जमानियां, जंगीपुर, गाजीपुर सदर तथा सैदपुर वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री म0प्र0 उमाश्री भारती कल 8 फरवरी को चित्रकूट जनपद के भंवरी, चित्रकूट, बांदा जिले के नरैनी, बबेेेेेेरू, तिन्दवारी तथा हमीरपुर  जनपद के राठ विधानसभा में  पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करंेगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसह चैहान कल 8 फरवरी को देवरिया जनपद के पथरदेवा, बलिया जनपद के फेफना, रसड़ा तथा मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कल 8 फरवरी को देवरिया जनपद के भाटपार रानी, कुशीनगर जनपद के पडरौना, गोरखपुर जनपद के सहजनवां में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सांसद शत्रुहन सिन्हा कल 8 फरवरी को बलिया जनपद के बांसडीह, संतकबीर नगर के घनघटा, गोरखपुर जनपद के पिपराइच में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद हेमामालिनी कल 8 फरवरी को महराजगंज जिले के सिसवां, देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना, देविरया वि0स0, सलेमपुर, तथा गोरखपुर जनपद के खजनी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in