Categorized | लखनऊ.

यह चुनाव उ0प्र0 की तस्वीर बदलने वाला है

Posted on 08 February 2012 by admin

पथरदेवा - भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रªªीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज देवरिया जनपद के सिसंवा और पथरदेवा विधानसभा की अपने चुनावी दौरे में पथरदेवा विधानसभा में जगतरानायण बहमदेवा तिवारी इंटर कालेज पकड़ी बीर भ्रद की विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम जनता से अपील की कि यह चुनाव उ0प्र0 की तस्वीर बदलने वाला है। वर्तमान चुनाव के माध्यम से उ0प्र0 की भय,भूख,भ्रष्टाचार से पीडि़त जनता के भाग्य का फैसला होगा।
श्री गडकरी ने कहा कि उ0प्र0 अच्छी उपजाऊ जमीन है। प्रचुर मात्रा मं जल संसाधन उपलब्ध है। फिर भी गरीबी, भूख ओर बेरोजगारी क्यों। यह सवाल मैं आप सबसे से पूछता हॅू। उन्होंने उ0प्र0 की जनता को स्पष्ट शब्दों में यह बात कहीं कि जब तक आप जात-पांत और सम्प्रदाय के नाम पर वोट देते रहेंगे प्रदेश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में देश की विश्वसनीयता घटी है। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटाले की लूट मची है। प्रधानमंत्री को बेबस होकर जवाब देने के बजाए बद्रीनाथ और केदारनाथ चले जाना चाहिए। उन्होंने उ0प्र0 के किसानों की गरीबी को लेकर सपा-बसपा-कांग्रेस पर करारी चोट करते हुए कहा कि उन्नत किस्म के गन्ना बीज उपलब्ध कराने मात्र से प्रदेश के किसानों की आय में 10 हजार करोड़ की बढ़ोत्तरी हो सकती है। चीनी मिलों के बायप्रोडक्ट से प्रचुर मात्रा में विद्युत उत्पादन किया जा सकता है और गन्ने के रस से बायो डीजल तैयार कर देश का 3 लाख 70 हजार करोड़ रू0 प्रतिवर्ष बचाया जा सकता है। गन्ना उत्पादन से समृद्ध यह क्षेत्र आज यदि गरीब है तो वह कांगे्रस-सपा-बसपा की लूट और गलत नीतियों का नतीजा है।
श्री गडकरी ने कहा कि सही नेतृत्व और सही नीतियों वाली सरकार ही प्रदेश का समृद्ध विकास कर सकती है। उन्होंने सरकार के नेतृत्व के लिए नेतृत्व क्षमता, विश्वसनीयता, विकास की दृष्टि, समाज के प्रति कटिबद्धता को आवश्यक बताया। उन्होंने कांगे्रस सपा बसपा के नेतृत्व पर व्यंग करते हुए कहा कि कांगे्रस का नेतृत्व गांधी परिवार के लिए आरक्षित है। नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन आश्चर्य है कि गांव, गरीब, अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं हुआ। कांगे्रस के कार्यकर्ता और नेता जरूर माला-माल हो गए। समाजवादी पार्टी बाप बेटे की पार्टी है और बसपा होल सेल कैराना पार्टी है। मुलायम का सपना बेटे का मुख्यमंत्री बनाना है। सोनिया का सपना राहुल को प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सामान्य से सामान्य व्यक्ति सीएम और पीएम बन सकता है। उन्होंने पुनः कहा कि यह चुनाव प्रदेश की तकदीर बदल देगा। लेकिन उ0प्र0 की बदहाली के लिए सपा-बसपा-कांगे्रस दोषी नहीं है बल्कि इसके लिए आप खुद जिम्मेदार हैं। जब तक आप जात, वर्ग और धर्म के नाम पर वोट करते रहेंगे तब तक गरीबी और बदहाली नहीं जाने वाली। उन्होंने यह बात आत्मविश्वास से कहा सकता हॅू कि आने वाले भाजपा की होगी। आप भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताएं। भाजपा जीतेगी तो सूर्य प्रताप शाही सत्ता में होंगे और क्षेत्र का विकास होगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता उमाश्री भारतीय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और युवाओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और अपराध लंका को जलाने के लिए आप सब हनुमान का रूप धारण करें। जनसभा में भारी संख्या में आई महिलाओं से उन्होंने कहा कि जिस तरह से दुर्गा के आशीर्वाद से अर्जुन को महाभारत में विजय मिली थी उसी तरह आप सब दुर्गारूप से सूर्य प्रताप शाही को आशीर्वाद दें और भारी बहुमत से जिताकर प्रदेश में सुशासन लाएं।
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने चुनावी सभा में सपा-बसपा-कांगे्रस पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इन सरकारों के कारण उ0प्र0 का विकास उड़ीसा से भी नीचे चला गया है। जिन लोगों ने देवरिया व कुशीनगर के 6 चीनी मिलों को कोडि़यों के मोल बेच दिया उनकी जगह जेल में है विधान सभा में नहीं। श्री शाही ने कहा कि सपा की साइकिल व बसपा के हाथी ने प्रदेश को 25 साल पिछे धकेल दिया। उन्होंने भाजपा द्वारा अपने घोषणा-पत्र में किसानों, युवकों, महिलाओं के लिए किए गए वादों को सरकार बनने पर पूरा करने का संकल्प लेते हुए कहा कि उ0प्र0 में भाजपा की सरकार सुशासन और विकास दोनों देगी और बिजली, सड़क, नहरों में पानी सब आपको उपलब्ध होगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in