Categorized | UP Elections

कांग्रेस - चुनावी जनसभाये

Posted on 08 February 2012 by admin

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव राहुल गांधी जी कल दिनांक 08 फरवरी को जनपद गोरखपुर, कुशीनगर एवं महराजगंज में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। श्री गांधी मध्यान्ह 12बजे से 12.40बजे तक जनपद महराजगंज के कैम्पियरगंज में, अपरान्ह 1.00बजे से 1.00बजे तक जनपद महराजगंज के नौतनवां में, अपरान्ह 2.00बजे से 2.40बजे तक जनपद कुशीनगर के खड्डा में, अपरान्ह 2.55बजे से 3.30बजे तक जनपद महराजगंज के कप्तानगंज में तथा अपरान्ह 3.45बजे से 4.25बजे तक तमकुहीराज में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में संयुक्त चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री बेनी प्रसाद वर्मा जी कल दिनांक 08फरवरी को जनपद महराजगंज में पूर्वान्ह 11.30बजे विधानसभा क्षेत्र सिसवा में, अपरान्ह 1.00बजे विधानसभा क्षेत्र फरेंदा में तथा अपरान्ह 2.30बजे जनपद संतकबीरनगर के विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में उ0प्र0 कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रमोद तिवारी जी कल दिनांक 8फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद गोरखपुर के विधानसभा क्षेत्र बांसगांव में, अपरान्ह 1बजे विधानसभा क्षेत्र चैरी-चैरा में, अपरान्ह 2.30बजे जनपद देवरिया के विधानसभा क्षेत्र देवरिया में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। तदुपरान्त सायं 7बजे लखनऊ पहुंचकर लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एवं रात्रि 8 बजे विधानसभा क्षेत्र लखनऊ पश्चिम में कंाग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी प्रकार सांसद श्री पी0एल0 पुनिया जी एवं अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी की सदस्य सुश्री नगमा जी कल दिनांक 08फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद गाजीपुर के विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में, अपरान्ह 1.15बजे जनपद जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र मडि़याहूं में, अपरान्ह 230 विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर में तथा अपरान्ह 3.45बजे विधानसभा क्षेत्र जौनपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
इसी क्रम में सांसद श्री अजहरूद्दीन जी एवं फिल्म अभिनेता श्री रविकिशन जी कल दिनांक 08फरवरी को पूर्वान्ह 11.30बजे जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र रसड़ा में, अपरान्ह 1बजे जनपद मऊ के विधानसभा क्षेत्र मऊ में, अपरान्ह 2.30बजे विधानसभा क्षेत्र घोसी में तथा अपरान्ह 3.45बजे जनपद आजमगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in