Categorized | लखनऊ.

व्यापार आयेाग का गठन करेगें

Posted on 08 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने आज यहां घोषणा की कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण तथा उनके हित में नीति निर्धारण के लिए वे सरकार बनते ही व्यापार आयेाग का गठन करेगें। उन्होने कहा समाजवादी पार्टी व्यापारियों को पूरा सम्मान देती है और इंस्पेक्टर राज तथा चुंगी समाप्त कर उन्होने उनको राहत देने की कोशिश की थी।
इस मौके पर सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री अजय अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओंमप्रकाश खण्डेलवाल भी मौजूद थे। श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में एकत्र व्यापारी समाज को सम्बोधित कर रहे थे। व्यापारी नेताओं ने संकल्प लिया कि वे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाकर रहेगें। उन्होने शाल, मुकुट और राधाकृष्ण की प्रतिमा देकर श्री मुलायम सिंह यादव का सम्मान किया। पं0 सच्चिदानन्द ने तिलक लगाकर और शंख ध्वनि कर समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत में आने की शुभकामना की।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि राज्य की जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। नौजवान बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। व्यापारी भी अपनी पूरी ताकत झोंक दें तो स्पष्ट बहुमत मिलेगा और किसी का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्होने कहा कि हम व्यापारियों को निराश नहीं करेगें।  श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार में सिर्फ पत्थर लगे हैं। एक लाख समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को मुकदमें लगाकर जेल भेजा गया है। मुख्यमंत्री सिर्फ रूपए गिनती रही है। इसके लिए मशीनें लगी हैं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार में फार्म 38 और 26 समाप्त होगा। हमने केन्द्र के दबाव के बावजूद वैट नहीं लगने दिया। धारा 3/7 को स्थगित रखा। समाजवादी पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा फुटकर व्यापार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लाने का भी विरोध कर रही है। समाजवादी पार्टी सरकार में व्यापारकर की दरें पड़ोसी राज्यों के समकक्ष की जाएगी। मण्डी में गेट पास व्यवस्था समाप्त की जाएगी।
व्यापारी नेता सर्वश्री अजय त्रिपाठी, रवीन्द्र त्रिपाठी, श्री प्रकाश वर्मा, मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों के उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस, बसपा तथा भाजपा से सम्बन्धित व्यापारी नेताओं ने बड़ी संख्या में आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और श्री मुलायम सिंह यादव को विश्वास दिलाया कि वे विधान सभा चुनाव में व्यापारियों को समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिये प्रेरित करेगें। बसपा को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगें।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के संयोजक श्री मूलचन्द्र प्रजापति के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित और भाजपा के पिछड़ा वर्ग विरोधी होने से क्षुब्ध विभिन्न प्रकोष्ठों के वरिष्ठ पदाधिकारी आज तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनमें प्रमुख है जगदेव प्रजापति एवं हरिराम प्रजापति सदस्य प्रजापति राश्ट्रीय कार्यकारिणी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, हैदर हसन सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री चन्द्र प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ,श्रीमती प्रियंका प्रजापति उपाध्यक्ष आईटी प्रकोष्ठ सहकारिता प्रकोष्ठ रिन्कू त्यागी प्रदेश मंत्री व्यापार प्रकोष्ठ तथा किसान, युवा विधि, सूचना एवं रोजगार प्रकोष्ठ, शिक्षक, चिकित्सक, चुनाव आयोग खेलकूद, चुनाव प्रबंधक, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्रीगण।
इससे पूर्व भाजपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर अमेठी के कई प्रधान, बीडीसी तथा वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनमें प्रमुख हैं सर्वश्री यज्ञ नारायण उपाध्याय, पूर्व प्रभारी लोकसभा बसपा अमेठी सुधांशु गुप्ता पूर्व प्रभारी एनएसयूआई (कांग्रेस) वेदप्रकाश त्रिपाठी पूर्व जिला मंत्री भाजपा, श्रीमती रीनू यादव प्रधान एवं गीता यादव बीडीसी, गैरिकपुर तथा उमाकांत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ। इसके अलावा उनके साथी सहयोगी भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in