Archive | February, 2012

चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगें

Posted on 10 February 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व साॅसद श्री अखिलेश यादव, समाजवादी क्रान्तिरथ से 10 फरवरी,2012 को कन्नौज,फर्रूखाबाद और मैनपुरी में 5 जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।
श्री अखिलेश यादव 12Û00 बजे कन्नौज 12Û30 बजे गुरूसहायगंज 2Û00 बजे छिबरामऊं 3Û30 बजे भोगांव और  5Û00 बजे मैनपुरी शहर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

देश व उ0प्र0 में अंहकार की राजनीति हो रही है

Posted on 10 February 2012 by admin

img_8426भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने आज कहा कि देश व उ0प्र0 में अंहकार की राजनीति हो रही है। बेशर्मी से भ्रष्टाचार कर बड़े-बड़े घपले घोटाले करने वाले लोग अंह भरी भाषा बोल रहे हैें। उन्होंने कहा कि आज उ0प्र0 अपराध, भ्रष्टाचार व भुखमरी के कठिन दौरे से गुजर रहा है, भारतीय संस्कृति की घोर उपेक्षा की जा रही है। ऐसे में समय में अधिवक्ताओं को आगे  आकर समाज व देश को बचाने का कार्य करना होगा।
श्री रवि शंकर प्रसाद आज पार्टी मुख्यालय पर विधि एवं विधायी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे उ0प्र0 का भविष्य संवारने के लिए आगे आएं। प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। बसपा सरकार के कार्यकाल में उ0प्र0 की छवि खराब हुई है। उन्होंने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा प्रदेश में सत्ता में आने पर प्रदेश को गौरवशाली बनाने की दिशा में काम करेगी। बिना किसी भेदभाव विषमता के सभी को सम्मान देने की कोशिश की जाएगी। श्री प्रसाद ने कहा देश एवं प्रदेश व समाज के सभी वर्गो के हित के लिए अधिवक्ताओं को एकजुट होकर भाजपा के समर्थन में अभियान चलाना चाहिए।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कलराज मिश्र ने कहा कि उ0प्र0 का चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। लोकतंत्र में चुनाव एक अवसर होता है, व्यवस्था के बदलाव का। उन्होंने अधिवक्ताओं का आह्वान किया कि वे देश व प्रदेश की एकता, अखंडता व आर्थिक अराजकता की स्थिति से बचाने के लिए भाजपा को जिताने की दिशा में सकारात्मक पहल करें। विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा-प़त्र में अधिवक्ताओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। जिसमें 10 लाख रू0 तक जीवन बीमा का प्राविधान है एवं पेंशन का प्राविधान मुख्य है। भाजपा की सरकार बनी तो अधिवक्ताओं की भूमिका उल्लेखनीय रहेगी।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार, पूर्व अपर महाधिवक्ता रमेश कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता जी0के0पाठक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बद्रीप्रसाद अवस्थी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, हरि गोविन्द उपाध्याय, राजेश कटियार, प्रशान्त सिंह अटल, अनीता अग्रवाल, विक्रान्त रघुवंशी सहित भारी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मिलित हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भारतीय जनता पार्टी - चुनावी जनसभा

Posted on 10 February 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी कल 10 फरवरी को जनपद इलाहाबाद के कौशाम्बी, मिर्जापुर जनपद के मिर्जापुर वि0स0 में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं नेता प्रतिपक्ष (लोक सभा) सुषमा स्वराज कल 10 फरवरी को वाराणसी जनपद के अजगरा, जौनपुर वि0स0, तथा सुलतानपुर जनपद के सदर वि0स0 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगें।
भारतीय जनता पार्टी के  पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ ंिसह कल 10 फरवरी को चंदौली विधानसभा के मुगलसरांय, वाराणसी जनपद के वाराणसी उत्तर तथा जौनपुर जनपद के शाहगंज विधान सभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करंेगे।
भारतीय जतना पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर कल 10 फरवरी को शाहजहांपुर जनपद के ददरौल तथा कटरा विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबाधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं म0प्र0 की पूर्व मुख्यमंत्री उमाश्री भारती कल 10 फरवरी को ललितपुर जनपद के महरौनी, झांसी जनपद के गरौठा, जालौन जनपद के उरई, कालपी, झांसी जनपद के बबीना तथा विधानसभा झांसी नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान कल 10 फरवरी को सोनभद्र जनपद के दुद्धी, राबर्टगंज तथा मिर्जापुर जनपद के मडि़हान वि0स0 में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गरीबी और पिछड़ेपन के लिए पूववर्ती कांगे्रस-सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया

Posted on 10 February 2012 by admin

r-optimized1तमकुही राज (कुशीनगर)देवरिया/बलिया/मऊ/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज प्रदेश की बदहाली, गरीबी और पिछड़ेपन के लिए पूववर्ती कांगे्रस-सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी की नीतियां जिम्मेदार हैं। राज्य की बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा भ्रष्टाचार के कारण आम जनता परेशान हैं। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश मे महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने सबसे अधिक समय शासन किया है और उसके कई मंत्री भ्रष्टाचार में फंसे, जबकि भाजपानीत सरकार के छह वर्षों के शासन में उसका एक भी मंत्री, सांसद या विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं पाया गया। सपा और बसपा के नेता जेल जाने के डर से केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि राष्ट्र ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन NRHM घोटाले में प्रदेश की मुख्यमंत्री भी संदेह के दायरे में है। बसपा सरकार में कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री की नजर बचाकर हजारों करोड़ रूपए का घोटाला नहीं कर सकता। भाजपा की सरकार बनने पर एक जांच आयोग गठित कर भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। कांग्रेस, सपा व बसपा घोटालों की जननी है। इन दलों की सरकार में जितने घोटाले हुए है उतने किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए है। इन दलों से पूछना चाहिए कि उनकी सरकार में ही घोटाले क्यों होते है ं?भाजपा मजहब के आधार पर आरक्षण का कड़ा विरोध करती है। आरक्षण का आधार मजहब नहीं, बल्कि गरीबी होना चाहिए। मजहबी आरक्षण संविधान के खिलाफ है और केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की बात कहकर देश को एक और विभाजन की ओर धकेला है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि भारी बहुमत से आप भाजपा को जिताइए।  भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों के एक लाख रूपए तक के कर्ज माफ होंगे और उन्हें एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यहां तक कि पांच वर्ष में एक करोड़ बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा छात्रों को लैपटाप व कम्प्युटर दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदाताओं की परिक्रमा में जुटे प्रत्याशी

Posted on 10 February 2012 by admin

ज्यों ज्यों चुनावी तिथि नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों चुनावी समर में कूंदें प्रत्याशीयों की मतदाता परिक्रमा गति पकडती जा रही है।
जिले के एक मात्र सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र जलेसर से कांग्रेस प्रत्याशी अनार सिंह दिवाकर द्वारा बीते दिवस निधौंली कंला, पिलखतरा, नुहं खेडा, दलसापुर, गादुरी आदि अनेक गाँव का दौरा किया इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के साथ गिरिश चन्द्र शास्त्री, रघुवंश शर्मा, शशी भारद्वाज, गयाप्रसाद पारासर, मनीष शर्मा, धर्मपाल दिवाकर आदि अनेक कांग्रेसी साथ थे।
वही एटा सदर विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी शिशुपाल यादव को ब्राहमण समाज द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया गया श्री यादव ने भरतोली, उम्मेदपुर, आदि गाँव का भ्रमण किया तथा मतदाताओं से वोट मागें इस दौरान कांगे्रस प्रत्याशी के साथ पी0सी0सी0 सदस्य अजय चर्तुवेदी सहित अनेक कांग्रेसी प्रमुख थे।
अलीगंज विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव द्वारा क्षेत्र के करीव एक दर्जन गाँव का दोरा कर मतदाताओं से वोट मांगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

युवाओं की आशाओं और नाराजगी पर ध्यान न देकर वास्तविक मुद्दे से उनका ध्यान भटकाया जा रहा है

Posted on 10 February 2012 by admin

r-optimizedभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लालजी टंडन ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार की हताशा में अपना मानसिक संतुलन खो रही है। जो ये साबित भी करता है कि कांग्रेस का मिशन 2012 ढह गया है। साथ ही कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाते हैं तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा ही हस्र होगा जो आपातकाल के बाद उनका हुआ था।
श्री लालजी टंडन मे कहा कि कांग्रेस का आरक्षण कार्ड, आतंकियों का हमदर्द बनना, अयोध्या पर हमारे उपर आरोप लगाते रहना और खुद बाबरी मस्जिद की समस्या हल करने की बात करना, ये साफ करता है कि कांग्रेस असल मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है, जबकि अदालत के आदेश से खुदाई हुई है। सभी पक्षों के सामने हुई। ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर फैसला लिया गया। अब इसे उल्झाने के लिए नया मोड़ दिया जा रहा है।
श्री लालजी टंडन ने कहा कि युवाओं की आशाओं और नाराजगी पर ध्यान न देकर वास्तविक मुद्दे से उनका ध्यान भटकाया जा रहा है। जिसका नतीजा विपक्षी पाटियों को भुगतना होगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की नम्बर चार पार्टी से भी नीचे जाएगी। जो हर बात में राहुल का जिक्र और उनकी दुहाई देेते हैं।
श्री टंडन ने कहा कि बीजेपी लोकायुक्त के द्वारा की गई सभी शिकायतों पर सत्ता में आने के एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करेगीे। और सभी दोषियों को जेल में डाला जाएगा। उन्होने कहा कि आज किसान, व्यापारी, युवा, शिक्षक, समाज के सबसे कमजोर लोग, वृद्ध और निराश्रित सिर्फ बीजेपी की तरफ देख रहे है। पार्टी प्रदेश में आने पर उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन जैसे मुद्दों को सबसे ज्यादा तरजीह देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डमी उम्मीदवारों के खिलाफ होगी कडी कार्रवाई-जिलाधिकारी

Posted on 10 February 2012 by admin

अब जो भी उम्मीदवार डमी प्रत्याशी के रूप में पकडा जायेगा उसके वाहनों को जब्त करते हुए उसके विरूद्व सुसंगत धाराओं में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।     जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि अधिकारियों को डमी उम्मीदवारों के ऊपर चुनाव प्रचार में कडी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। वीडियों सर्विलांस टीम, फ्लाइंग दस्ता, व्यय लेखा टीमों सहित विभिन्न स्तरों पर सतर्कता पूर्वक नजर रखी जा रही हैं।
श्री चैहान ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार यदि किसी डमी उम्मीदवार के वाहनों का किसी अन्य प्रत्याशी या दल द्वारा अपने प्रचार में प्रयोग किया जाता है या डमी उम्मीदवार के वाहन में अन्य प्रत्याशी-दल से सम्ब्न्धित प्रचार साम्रगी या अन्य सामग्री पाई जाती है तो ऐसी दशा में तत्काल उसकी वीडियोग्राफी कराते हुए वाहन को जब्त कर लिया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि डमी उम्मीदवार पाये जाने पर वे जिस प्रत्याशी के लिए कार्य करने के दोषी पाये जायेगें उस प्रत्याशी को नोटिस देते हुए डमी उम्मीदवार का खर्च उस प्रत्याशी के खर्चे में जोड दिया जायेगा, जिसके लिए डमी उम्मीदवार कार्य करने के लिए दोषी सिद्व होता है।
उन्होंने सभी रिटर्निंग आफिसर्स को भी निर्देश दिये है कि इस बात का विशेष ध्यान रखेगें कि कोई भी उम्मीदवार किसी दूसरे उम्मीदवार के लिए काम न कर पायें। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि कुछ दल प्रत्याशी अपने चुनावी खर्च एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए डमी उम्मीदवारों का नामांकन करा देते हैं। ऐसे प्रत्याशियों की गतिविधियों पर विशेष रूप से नजर रखी जायेगी और भारतीय दण्ड संहिता व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम आदि की सुसंगत धाराओं में कडी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जिलाधिकारी श्री चैहान ने नागरिको से भी अपील की है कि यदि ऐसा प्रकरण संज्ञान में आता है तो तत्काल सूचना सम्बन्धित रिटर्निंग आफीसर या कलेक्ट्रेट के लोकवाणी भवन में स्थापित कन्ट्रोल रूम शिकायत प्रकोष्ठ को भी दे सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

आगरा जनपद की निवार्चन वेबसाइट आरम्भ

Posted on 10 February 2012 by admin

agra.nic.in  पर क्लिक कर निर्वाचन कार्यालय वेबपेज पर सूचनाएं लें- जिलाधिकारी

लोकतान्त्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए मतदाताओं का जागरूक होना महत्वपूर्ण हैं। जागरूक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाता हैं। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए और निर्वाचन सम्बन्धी समस्त सूचनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर सुलभ कराने हेतु आगरा जनपद की वेबसाइट agra.nic.in  पर पृथक से निर्वाचन कार्यालय का वेबपेज तैयार कराया गया है। निर्वाचन सम्बन्धी सभी सूचनाएं एवं महत्वपूर्ण वेबसाइटों के लिंक भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराये गये हैं जैसे भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट के लिंक भी इस पर उपलब्ध कराये गये हैं।
जिलाधिकारी अजय चैहान ने यह जानकारी जनपद आगरा की वेबसाइट को अद्यतन कर निर्वाचन कार्यालय के वेबपेज का शुभारम्भ करते हुए दी। श्री चैहान ने कहा कि विशेषतः युवावर्ग इस इलैक्ट्रोनिक युग में अपने कम्प्यूटर के माध्यम से सही जानकारी व आन लाइनसूचनांए सहज रूप में प्राप्त कर सकेगें और मतदान में उत्साह पूर्वक भाग ले सकेगें।
उन्होंने कहा कि इससे जनपद के मतदाओं को जानकारियां आसानी से उपलब्ध हो सकेगी साथ ही निर्वाचन कार्य में भी पारदर्शिता परिलक्षित होगी। वेबसाइट के माध्यम से आगरा जनपद की सभी नौ विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को उनकी सूची, मतदान केन्द्र, बी.एल.ओ0, आर.ओ., ए.आर.ओ. , सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि के बारे में जानकारी उलब्ध कराई गई है। निर्वाचन को निष्पक्ष , पारदर्शीय और स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कराये जा रहे कार्यो की जानकारी भी वेबसाइट के माध्यम से सुलभ रहेगी।
उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर अधिकारियों के दूरभाष नम्बर भी उपलब्ध हैं। नागरिक अपनी समस्या के समाधान या किसी जानकारी के लिए इन दूरभाष नम्बर का उपयोग कर सकते हंै। भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी भी सहज सुलभ हो सकेगी।
उन्होंने बताया कि 02 जनवरी 2012 को अन्तिम प्रकाशित निर्वाचन नामावली-आयोग/जनपद  की वेबसाइट agra.nic.in परdistrict election office लिंक के द्वारा  open करके electoral roll, district name-ac name-show  पर अपने से सम्बन्धित नाम का विधान सभा निर्वाचक नामावली में अंकित होने सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। वेबसाइट के संबंध मं अपने सुझाव upagr@.nic.in ई-मेल की जा सकती है अथवा एन.आई.सी. कार्यालय कलेक्ट्रेट पर सम्पर्क किया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया अंबेडकरवाद - आर.के.चैधरी

Posted on 10 February 2012 by admin

डा0 अम्बेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर 14 अप्रैल 1984 को बहुजन समाज पार्टी की स्थापना के समय मान्यवर कांशीराम ने कहा था कि आगे चलकर भारत में सिर्फ दो राजनीतिक पार्टियां ही रह जाएंगी। एक अम्बेडकरवादी विचारधारा वाली पार्टी यानी बहुजन समाज पार्टी और दूसरी गैर अम्बेडकरवादी पार्टियां, यह बात आर.के.चैधरी ने कही कि उत्तर प्रदेश के दलितो को अब लगने लगा है कि उनके मसीहा कांशीराम का किया धरा सब धराशाही हुआ जा रहा है। सामाजिक परिवर्तन का कारवां भ्रष्टाचार की भेंट चढा जा रहा है। दलित समाज अब एक ऐसे विकल्प को तलाश करने की कोशिश कर रहा है जो भ्रष्टाचार का शिकार न हो जाए। उसकी बेचैनी जायज भी है।        कांशीराम भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध थे। उनका सपना था कि उनकी बनाई पार्टी में साफ सुथरी छवि के नेता तैयार हों। इसकी झलक 1993 में उनकी इस नसीहत से मिलती है जो उन्होने सपा-बसपा गठबन्धन की सरकार में बसपा कोटे से बनाये गए अपने पांचों कैबिनेट मंत्रियों को दी थी। चार दिसम्बर 1993 को शपथ ग्रहण समारोह के बाद लखनऊ के मीरा बाई गेस्ट हाउस में अपने पांचांे मंत्रियों आर. के. चैधरी, राम लखन वर्मा, राज बहादुर, डा.मसूद अहमद और राम यादव को एक साथ बैठाकर उन्होंने कहा था ‘ यह ऐतिहासिक अवसर है कि आप लोग बसपा के सबसे पहले मंत्री बने हो, आप अपने अपने विभागो को अच्छी तरह समझने की कोशिश करना और इन विभागों में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए जुट जाना और यदि भ्रष्टाचार न मिटा पाना तो मेरे ऊपर मेहरबानी करके कम से कम स्वयं भ्रष्टाचार में मत डूब जाना वर्ना मुझे बेहद तकलीफ होगी। ’
यह दुर्भाग्य ही है कि भ्रष्टाचार के प्रति इस तरह के विचार रखने वाले मान्यवर कांशीराम जी ने जिसे अपना उत्तराधिकारी चुना उस पर भ्रष्टाचार के आरोपो की झडी लगी हुई है। बसपा के नेतृत्व पर ही नही पार्टी के लगभग सभी नेताओ के तरह तरह के भ्रष्टाचार के चर्चे देश भर में विख्यात रहे हैं। कुछ नेता तो भ्रष्टाचार के पर्याय के रूप में भी जाने जाते हैं। इनमें से कुछ को निकाल देने से पार्टी की छवि नहीं सुधरने वाली ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

भाजपा शासित राज्यों मे खुशहाली अमन चैन, तो उत्तर प्रदेश मे तंगहाली, गुन्डई और बरबादी: सांसद पी0 अनन्त कुमार

Posted on 10 February 2012 by admin

photo-news-no-01भाजपा के राष्ट्रीय महामन्त्री एवं सांसद पी अनन्त कुमार ने कहा कि देश के अन्दर जहा जहा पर जिन राज्यो मे भाजपा की सरकारे है, या उनके समर्थक उन सरकारो को चला रहे है, उन राज्यो मे खुशहाली, अमन चैन है, परन्तु उत्तर प्रदेश मे गुन्डई भ्रष्टाचार और महिलाओ की इज्जत भी सुरक्षित नही है। पंचनदियो का क्षेत्र यदि पंजाब तरक्की कर सकता है तो सवायजपुर मे भुखमरी पिछडापन क्यो अभी तक मौजूद है। भाजपा सांसद जनपद के दौर पर आये है एवं सवायजपुर मे कृषक महाविघालय मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन शहाबाद मे एक जनसभा मे भागीदारी करने के बाद हरदोई शहर के एक गेस्ट हाउस मे पत्रकारो से रूबरू हुये थे, यहा पर उन्होने कार्यकर्ताओ एवं पत्रकारो को सम्बोधित किया। कार्यकर्ताओ का पांच मन्त्र दिये कि संगठन का निर्माण, बैठको का आयोजन, वोटर लिस्ट का अध्ययन, बूथ प्रबन्धन और पार्टी की रणनीति पर हमारी प्राथमिकता होनी चाहिये। तभी हम प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेगे। उन्होने कहा बसपा पार्टी हाथियो और मूर्ति पार्को मे सजाना उसका एकलौता मिशन है। सपा पार्टी भाई और बेटो की पार्टी बनकर रह गयी है। काग्रेस पार्टी मैदान छोड चुकी है। काग्रेस युवराज अनर्गल बाते कर रहे है। भाजपा मजहबी आरक्षण के खिलाफ है। पिछडे वर्ग के हित के लिये भाजपा के पास योजनाये है। सभी पार्टियो के घोषणा पत्र आये परन्तु मुख्यमन्त्री मायावती ने अपनी पार्टी का कोई भी घोषणा पत्र नही दिया। एक पत्रकार के पूछने पर उन्होने कहा कि कल्याण सिह जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमन्त्री है। जनमा उनको भूल चुकी है, और वो फील्ड के वाहर है, जनता केवल भाजपा की ओर ही आशभरी निगाह से देख रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

February 2012
M T W T F S S
« Jan   Mar »
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829  
-->









 Type in