Categorized | लखनऊ.

गरीबी और पिछड़ेपन के लिए पूववर्ती कांगे्रस-सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया

Posted on 10 February 2012 by admin

r-optimized1तमकुही राज (कुशीनगर)देवरिया/बलिया/मऊ/ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज प्रदेश की बदहाली, गरीबी और पिछड़ेपन के लिए पूववर्ती कांगे्रस-सपा-बसपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी की नीतियां जिम्मेदार हैं। राज्य की बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और प्रदेश में बढ़ते अपराध तथा भ्रष्टाचार के कारण आम जनता परेशान हैं। केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश मे महंगाई एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस ने सबसे अधिक समय शासन किया है और उसके कई मंत्री भ्रष्टाचार में फंसे, जबकि भाजपानीत सरकार के छह वर्षों के शासन में उसका एक भी मंत्री, सांसद या विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं पाया गया। सपा और बसपा के नेता जेल जाने के डर से केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि राष्ट्र ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन NRHM घोटाले में प्रदेश की मुख्यमंत्री भी संदेह के दायरे में है। बसपा सरकार में कोई भी मंत्री मुख्यमंत्री की नजर बचाकर हजारों करोड़ रूपए का घोटाला नहीं कर सकता। भाजपा की सरकार बनने पर एक जांच आयोग गठित कर भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। कांग्रेस, सपा व बसपा घोटालों की जननी है। इन दलों की सरकार में जितने घोटाले हुए है उतने किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुए है। इन दलों से पूछना चाहिए कि उनकी सरकार में ही घोटाले क्यों होते है ं?भाजपा मजहब के आधार पर आरक्षण का कड़ा विरोध करती है। आरक्षण का आधार मजहब नहीं, बल्कि गरीबी होना चाहिए। मजहबी आरक्षण संविधान के खिलाफ है और केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों को आरक्षण देने की बात कहकर देश को एक और विभाजन की ओर धकेला है।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि भारी बहुमत से आप भाजपा को जिताइए।  भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश के किसानों के एक लाख रूपए तक के कर्ज माफ होंगे और उन्हें एक प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यहां तक कि पांच वर्ष में एक करोड़ बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा छात्रों को लैपटाप व कम्प्युटर दिया जाएगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in