Categorized | लखनऊ.

युवाओं की आशाओं और नाराजगी पर ध्यान न देकर वास्तविक मुद्दे से उनका ध्यान भटकाया जा रहा है

Posted on 10 February 2012 by admin

r-optimizedभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य लालजी टंडन ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार की हताशा में अपना मानसिक संतुलन खो रही है। जो ये साबित भी करता है कि कांग्रेस का मिशन 2012 ढह गया है। साथ ही कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो लोकतांत्रिक ढांचे को नुकसान पहुंचाते हैं तो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा ही हस्र होगा जो आपातकाल के बाद उनका हुआ था।
श्री लालजी टंडन मे कहा कि कांग्रेस का आरक्षण कार्ड, आतंकियों का हमदर्द बनना, अयोध्या पर हमारे उपर आरोप लगाते रहना और खुद बाबरी मस्जिद की समस्या हल करने की बात करना, ये साफ करता है कि कांग्रेस असल मुद्दों से ध्यान हटाना चाहती है, जबकि अदालत के आदेश से खुदाई हुई है। सभी पक्षों के सामने हुई। ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर फैसला लिया गया। अब इसे उल्झाने के लिए नया मोड़ दिया जा रहा है।
श्री लालजी टंडन ने कहा कि युवाओं की आशाओं और नाराजगी पर ध्यान न देकर वास्तविक मुद्दे से उनका ध्यान भटकाया जा रहा है। जिसका नतीजा विपक्षी पाटियों को भुगतना होगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की नम्बर चार पार्टी से भी नीचे जाएगी। जो हर बात में राहुल का जिक्र और उनकी दुहाई देेते हैं।
श्री टंडन ने कहा कि बीजेपी लोकायुक्त के द्वारा की गई सभी शिकायतों पर सत्ता में आने के एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करेगीे। और सभी दोषियों को जेल में डाला जाएगा। उन्होने कहा कि आज किसान, व्यापारी, युवा, शिक्षक, समाज के सबसे कमजोर लोग, वृद्ध और निराश्रित सिर्फ बीजेपी की तरफ देख रहे है। पार्टी प्रदेश में आने पर उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन जैसे मुद्दों को सबसे ज्यादा तरजीह देगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in