Archive | September, 2011

टेªन हादसें में कई दो जाने, पांच ने जहर खाया

Posted on 05 September 2011 by admin

जनपद में दो स्थानों पर टेªेन से गिरकर दो युवकों की मौत हो गई। संडीला रेलवे स्टेशन पर टेªन से उतरते समय एक युवक हादसे का शिकार हो गया। दूसरी घटना संडीला रहिमाबाद स्टेशन के बीच टेªन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घेरलू विवाद में तीन महिलओं और दो युवकों ने जहर खाया। घटना के संबंध में पता चला बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरौली नेवादा जगदीश का पुत्र अंकित रिश्तेदारी में गया था। संडीला स्टेशन पर टेªन से उतरते समय टेªन के नीचे आ जाने से मौत हो गई। उसके पास प्राप्त कागजों केे आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। दूसरी घटना रहिमाबाद संडीला के मध्य प्राप्त कागजों के आधार पर बिहार के भोजपुरा जिला पियरों थाना टडौली निवासी राजकुमार 19 वर्ष के रूप  में हुई जिसके पास मोबाइल मिलने पर उसके परिजनों का सूचना दी गई। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। सुरसा थाना क्षेत्र के नेवादा संजीव की पत्नी रिंकी ने जहर खाया सांडी थाना क्षेत्र पुदेना निवासी श्याम सिंह पत्नी आरती 27 वर्ष पति से नाराज होकर जहर खा लिया। माधौगंज थाना क्षेत्र के तकिया विभूति बाबू लाल की पत्नी फूलमती ने पति के द्वारा मायके न भेजने पर जहर खा लिया। बेनीगंज थाना क्षेत्र गोवर्धनपुर निवासी रिकंू 30 वर्ष आशानगर हरदोई कोतवाली अमित 35 वर्ष ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की इस सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज करवाया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

जिलाधिकारी ने रोक दिया बीमा कंपनी का भुगतान

Posted on 05 September 2011 by admin

जिलाधिकारी एके सिंह राठौर ने ग्रामीण स्वास्थ्य बीमा योजना की सुस्त प्रगति पर कड़ी फटकार लगाते हुए शासन को पत्र द्वारा सूचना देकर उसके भुगतान पर रोक लगाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि बगैर जिला प्रशासन की अनुमति के कंपनी को कोई भुगतान न किया जाए। श्री राठौर शनिवार को स्मार्ट कार्ड योजना की समीक्षा कर रहे थें गरीब परिवारों को लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए गए थें यह घोर लापरवाही का परिचायक है उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारी प्रत्येक बीपीएल परिवार का स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए। बीमा कंपनी का शिकायती पत्र हम सचिव को भेज रहे है जिसमें उनके भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 सरकारी और 11 गैर सरकारी अस्पतालों का साफ्टवेयर लोड किया जाए ताकि मरीजों के इलाज में कोई परेशान न हो। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार द्विवेदी, डीडीओ पीकें सिंह डिप्टी सीएमओं आदि मौजूद रहें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अन्ना टीम की मद्द में खुलकर भाजपा, किसानों से वादों का मरहम- राजनाथ सिंह

Posted on 05 September 2011 by admin

dscf9140प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रविवार को कई छोटी बड़ी सभाओं में मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संघर्ष कर रही टीम अन्ना को परेशान करने की कोशिश की गई तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी वह संसद से लेकर सड़कों पर उतर कर संघर्ष का बिगुल फंूककर समर्थन करेगी। जनपद की सवायजपुर शाहाबाद में आयोजित पार्टी की विजय संकल्प रैली के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा सूबे की मुख्यिा ने चुनाव पूर्व कहा था मुलायम सिंह और अमर सिंह को हम जेल भेजेगें परंतु इन चार सालों के बाद बसपा मुखिया ने कोई वादा पूरा नहीं किया। भ्रष्टाचार पर अन्ना के रूख की पैरवी करते हुए कहा कि कंाग्रेस सरकार भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए लोकपाल बनाने पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। कटियारी के किसानों की दुख की रगो पर हाथ रखते हुए कहा कि जिस दिन किसान टूटेगा उस दिन देश टूट जाएगा। देश का विकास तभी होगा जब किसान खुशहाल रहेगा। भाजपा की सरकार बनने पर कृष्ण और सुदामा एक साथ पढ़ेगें। मृत किसान के परिवार को 51 हजार रूपए देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा है किसान को धान का समर्थन मूल्य 2020 रूपए मिले कर्नाटक की भातिं उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों को एक प्रतिशत की दर से वार्षिक कर्ज क्यों नहीं दे रही है। बाढ़ पीड़ितों को 8 से 10 हजार प्रति एकड़ की मद्द सुनिश्चित करे। आत्म हत्या करने वाले किसान भाई को उसके परिवार को 15 लाख का मुआवाजा उत्तर प्रदेश सरकार दे। हमारी सरकार यदि संभव होगा तो शून्य के ब्याज पर कर्ज देगी। इस प्रकार राजनाथ सिंह ने जनता को वादों का पिटारा खोल दिया। जनसमुदाय के प्रति उन्होंने चुनावी पिटारा ही संमुख रखा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

नारी सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय कथक संस्थान की प्रस्तुति पर मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Posted on 05 September 2011 by admin

नारी जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुआ ‘आह्वान’’ बैले ने
तबले की थाप, घुंघरुओं की खनक पर झूम उठे कला प्रेमी
नृत्यांगना आकांक्षा श्रीवास्तव के घुंघरुओं ने दिया तबले की हर थाप का जवाब

4spn9एक लंबे अन्तराल के बाद जनपद में एक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसको देखकर कला प्रेमियों का मनमयूर नाच उठा। जिसकी महक कला प्रेमियों के जेहन में काफी समय तक महसूस की जाएगी।
राष्ट्रीय कथक संस्थान की पहल पर लखनऊ घराने की प्रख्यात नृत्यांगना आकांक्षा श्रीवास्तव के शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन यहां स्थित गांधी भवन सभागार में किया गया। बाहर मौसम खुशगवार था तो सभागार में तबला और घुंघरुओं की झंकार तालियां बटोर रही थीं। हल्की बूंदाबांदी के बीच जुटे संगीत प्रेमी सांसें थामें कथक की अदा को देखते, समझते और महसूस करते रहे। लगभग डेढ़ घंटे की शानदार प्रस्तुति से दर्शक पहले कथक पर आधारित बैले नृत्य और बाद में ठेठ कथक से सराबोर होते रहे।
घरों में पति-पत्नी के बीच तकरार सभी ने देखी और सुनी है, लेकिन शनिवार की रात जो तकरार विकास मिश्रा और उनकी पत्नी के बीच हुई वह अनूठी ही थी। विकास के तबले की थाप ने जो प्रश्न छोड़े उसे उनकी पत्नी आकांक्षा ने अपने घुंघरुओं के माध्यम से करारे जवाब दिए। हर सवाल का जवाब था आकांक्षा के घुंघरुओं के पास। शास्त्रीय संगीत की धारा अविरल रूप से बहती रही और दर्शक मंत्रमुग्ध होकर तालियां बजाते रहे। आकांक्षा ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शंकर की स्तुति से की। इसके बाद लखनऊ घराने की प्रख्यात थाप, जुगलबंदी और सावन के गीतों का समावेश लोगों को अंदर तक झकझोरता रहा। संगत में पंडित धर्मनाथ मिश्र ने जहां अपने गले का जादू चलाया वहीं विकास मिश्रा ने तबले पर अमिट छाप छोड़ी, दीपक मिश्र ने वायलन पर कमाल दिखाया।
राष्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ के बैनर तले हुए कार्यक्रम के आरंभ में सरिता श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में नारी सशक्तिकरण पर आधारित बैले प्रस्तुति ने संगीत प्रेमियों को झझोड़कर रख दिया। लगभग डेढ़ दर्जन महिला कलाकारों ने कथक पर आधारित इस प्रस्तुति के माध्यम से नारी के जन्म से लेकर हर पहलू का रोचक चित्रण मंच पर उतारा। कभी तालियों से सभागार गूंजता तो कभी दर्शक इतना भावुक हो जाते कि वह भूल जाते कि कलाकारों का उत्साहवर्धन भी करना है।

4spn6_1जनम लियो है कन्या घरों में खुशियां आईं, मोरा सइयां मोसे बोले न, मेरे मौला करम हो करम, अब जो कियो दाता ऐसो न कीजो, अबकी बरस मोहे बिटिया न कीजो जैसे गीतों पर ठिठक कर रह गए कला प्रेमी। पुरुष प्रधान समाज में नारी की दुर्दशा और पग-पग पर दुख, व्याकुलता, तड़प, तिरस्कार आदि का सामना करने वाली नारी की पीड़ा उजागर करता बैले लोगों के सिर चढ़कर बोला। इसका समापन एक समाज सुधार और नारी के सशक्त बनने के संकल्प के साथ किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी नवदीप रिणवा, पुलिस अधीक्षक रमित शर्मा, एसडीएम इंद्रमणि त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी मौजूद रहे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभांरभ व्यापारी नेता चंद्रवीर गंगू और युवा रंगकर्मी आलोक सक्सेना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन विजेता श्रीवास्तव ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

फिल्म के माध्यम से समाजसेवा को बढ़ावा देना उद्देश्य: दीपक सक्सेना

Posted on 05 September 2011 by admin

अपनी फिल्म ‘उत्थान’ को गोवा महोत्सव में शामिल कराना चहते हैं दीपक

4spn11कला के क्षेत्र में उर्वरा समझी जाने वाली जनपद की माटी से एक और नाम निकलकर सामने आया है। यह नाम है दीपक कुमार सक्सेना का। उन्होंने राम क्रिएटिव आर्ट्स के बैनर तले अपनी ही स्क्रिप्ट पर फिल्म का निर्माण शुरू किया है।
श्री सक्सेना शनिवार को मीडिया से रूबरू हुए और बताया कि वह अपने ही निर्देशन में वर्किंग टाइटिल फिल्म ‘उत्थान’ की 70 प्रतिशत शूटिंग पड़ोसी जनपद पीलीभीत में पूरी कर चुके हैं और शेष 30 फीसदी की शूटिंग वह शाहजहांपुर और मुंबई में करना चाहते हैं।
उन्होनें कहा कि उनका उद्देश्य फिल्म के माध्यम से समाजसेवा को बढ़ावा देना है। फिल्म एक गरीब असहाय युवक के इर्द गर्द घूमती है और इसी बीच कई घटनाचक्रों को जन्म देती है। जिसमें समाज की कई बुराईयों और अच्छाईयों समेंत नौटंकी, ढोला आदि को भी शामिल किया गया है।ं उन्होंने बताया कि नौटंकी और ढोला जैसी विद्या को लोग भूलते जा रहे है और नई पीढ़ी इसे जानती तक नहीं है। जिससे इस विलुप्त होती विधा से लोग परिचित हो सकें। उनका कहना है कि अभिनेता राजपाल यादव सहित कई नामचीन फिल्मी हस्तियों ने उनकी फिल्म को देखा और सराहा है।
श्री दीपक ने कहा कि वह फिल्म का निर्माण अतिशीघ्र पूरा कर गोवा महोत्सव में उसे शामिल कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में फिल्म और टीवी जगत के कई मंझे कलाकार काम रहे हैं। फिल्म के मुख्य किरदारों में विजय शुक्ला, रिचा गुप्ता, ऋतु शर्मा, दिनेश शर्मा आदि शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Posted on 05 September 2011 by admin

पेंशन और छात्रवृत्ति की राशि सीधे खातों में भेजें
मानक के अनुरूप समयसीमा में पूरा करें कार्य:डीएम
जनकल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन जरूरी

डीएम ने विकास कार्यों को मानक के अनुरूप समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन करने के बाद ही लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराने के निर्र्देश दिए हैं। उन्होंने कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम नवदीप रिणवा ने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के निष्पादन एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निश्चित समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को इंदिरा आवास, महामाया योजना आदि से सौ फीसदी कवर करने के निर्देश दिए। सीसी रोड, केसी ड्रेनेज और संपर्क मार्ग के साथ ही बिजली सप्लाई मानक केअनुरूप किए जाने के निर्देश दिए।
श्री रिणवा ने स्वच्छ शौचालय, प्राथमिक सामुदायिक केंद्रों के निर्माण और विभिन्न पेंशन एवं छात्रवृत्ति का सत्यापन करने केबाद ही वितरण करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बीएसए, समाज कल्याण अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि पेंशन एवं छात्रवृत्ति सहित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का सत्यापन करने के बाद ही लाभार्थियों को धनराशि उपलब्ध कराएं। छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि विद्यालय के खातों में न भेजकर सीधे उनके खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंनेफर्जी छात्रवृत्ति को जंाच के बाद भी मास्टर डाटा में फीड किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी उपजिलाधिाकारियों को निर्देश दिए कि पट्टाधारकों का सत्यापन करने के बाद ही पट्टा आवंटन करने और अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएसओ से कहा कि गोदामों से खाद्यान्न का उठान समय से कराने और नामित अधिकारियों से उसका सत्यापन कराया जाए। शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी वितरण व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने सामुदायिक केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में जहां बिजली कनेक् शन नही हैं, वहां एक सप्ताह के भीतर कनेक् शन कराने के निर्देश बिजली विभाग के अधिशासी अभिंयता को दिए। साथ ही गांवों में खड़ंजा लगाने के निर्देश बीडीओ को दिए हैं। बैठक मेंसीडीओ मुरली मनोहर लाल, एडीएम प्रशासन ओपी राय, सीएमओ डा. केके कटियार, डीडीओ एके अग्रवाल के अलावा विभिन्न विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

गोरखपुर में हुई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा0 सूर्य प्रताप शाही की प्रेस वार्ता

Posted on 05 September 2011 by admin

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी तहसील में वकीलो व लेखपालो के खूनी संघर्ष व दो वकीलो की हत्या के पीछे भी भ्रष्टाचार व घूसखोरी का मामला बताया। श्री शाही ने गोरखपुर स्थित सर्किट हाऊस में पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा कि बसपा सरकार में जाति-आय-निवास प्रमाण पत्र, विधवा पेंशन के लिए खुलेआम रिश्वत ली जा रही है। घूस के बिना प्रमाण पत्र नही मिल पाता है। बसपा सरकार ने इस रिश्वत का नाम सुविधा शुल्क रखा दिया है। सुविधा शुल्क का रेट तय कर दिया गया है। इस घटना का मुख्य कारण भी यही है। श्री शाही जी ने कहा कि वकीलो पर हमला व उनकी हत्या इस बात को उजागर करती है कि बसपा शासन में न्यायिक संस्था भी सुरक्षित नही है। यह घटना प्रदेश के चिन्ताजनक हालात व जर्जर कानून व्यवस्था को उजागर करता है। श्री शाही जी ने कहा कि उ0प्र0 की मुख्यमंत्री को अपनी व अपने मंत्रियों की सम्पत्ति की सार्वजनिक घोषणा करनी चाहिए। चुनाव आयोग के निर्देशो के मुताबिक चुनाव के समय सभी प्रत्याशी अपनी सम्पत्ति का विवरण शपथ पत्र पर देते है। उसी शपथ पत्र के आधार पर मंत्रियो की सम्पत्ति की जाॅच होनी चाहिए।
श्री शाही जी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाये बदहाल है। मस्तिष्क ज्वर से लगातार मृत्यु हो रही है। दवाओं की अभी तक उचित व्यवस्था नही है। डेंगू व स्वाइन फ्लू अपना पांव पसार रहा है। स्वास्थ्य विभाग में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। लेकिन सरकार को इसकी चिन्ता नही है। श्री शाही जी ने कि केन्द्र सरकार ने 2010 में उर्वरक नीति लागू किया। उस नीति के बाद भी सरकार खाद पर सब्सिडी लगातार कम करती चली गयी। जिसके कारण आज प्रदेश व देश में खाद किसानो का ब्लैक मंे लेना पड़ रहा है।
श्री शाही ने कहा कि राज्य की जनता प्रदेश में व्याप्त ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार आदि से मुक्ति पाना चाहती है। बसपा सरकार के कुशासन का अन्त जनता चाहती है। जनता भाजपा के साथ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

लखीमपुर खीरी प्रकरण की मैजिस्टीरियल जांच प्रारम्भ

Posted on 05 September 2011 by admin

उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार मोहम्मदी तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित
35 लेखपाल न्यायिक हिरासत में रिमाण्ड पर लिये गये
मण्डलायुक्त लखनऊ ने मौके का मुआयना कर घटना की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिये

लखीमपुर खीरी जनपद के मोहम्मदी तहसील परिसर में लेखपालों और वकीलों के बीच कल हुई घटना की मैजिस्टीरियल जांच प्रारम्भ करा दी गयी है और उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार मोहम्मदी को तात्कालिक प्रभाव से स्थानान्तरित कर दिया गया है। साथ ही, इस घटना में संलिप्त 35 लेखपालों को न्यायिक हिरासत में रिमाण्ड पर ले लिया गया है।
यह जानकारी लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री प्रशान्त त्रिवेदी ने आज यहां देते हुए बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में उन्होंने एवं आई0जी0जोन श्री सुबेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि घटना में घायल वकील उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज हो गए हैं और मृत वकीलों के पोस्टमार्टम के उपरान्त उनका अंतिम संस्कार भी हो गया है। जनपद मंे स्थिति अब सामान्य है और वकीलों की एफ0आई0आर0 दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
ज्ञातव्य है कि कल जनपद लखीमपुर की मोहम्मदी तहसील में लेखपाल संघ द्वारा सभा की जा रही थी। उसी दौरान कुछ लेखपालों और वकीलों में कहा-सुनी होने पर लेखपालों द्वारा फायरिंग की गयी, जिसके फलस्वरूप दो वकीलों की मृत्यु हो गयी थी और छः अन्य लोग घायल हो गये थे।
राज्य सरकार के निर्देशों के क्रम में लखनऊ के मण्डलायुक्त श्री प्रशान्त त्रिवेदी एवं आई0जी0जोन श्री सुबेश कुमार सिंह ने तत्काल पहंुचकर घटना स्थल का मुआयना किया और संबंधित अधिकारियों को घटना की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

बी0एस0यू0पी0 के मकानों में गुणवत्तापरक कार्य पूर्ण कराये

Posted on 05 September 2011 by admin

केबिनेट मंत्री ने 40 विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया।

photo-1प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री लोकनिर्माण, आबकारी, कापरेटिव, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, मद्यनिषेध, आवास एवं शहरी योजना, गन्ना विकास मंत्री ने ताज नगरी फेस-2 में शहरी गरीब आवास योजना (बी0एस0यू0पी0) के अन्तर्गत निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया, और पलास्टर फर्निसिंग मानक के अनुसार न होने पर नाराजगी व्यक्त की और कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ काई समझौता नहीं किया जायेंगा। निरीक्षण के पश्चात मा0 मंत्री जी ने बी0एस0यू0पी0 परिसर में वृ़क्षारोपण भी किया। निरीक्षण के समय मा0 मंत्री के साथ उद्यान मंत्री नरायन सिंह, जिलाधिकारी अजय चैहान, आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामस्वरूप, सचिव उदयीराम, ए0डी0एम0 (वि0/रा0) राम आसरे, ए0डी0एम0 (प्रशा0) जगदीश प्रसाद, तथा ए0डी0एम0 (सिटी) अरूण प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे। प्रदेश केबिनेट मंत्री मा0 नसीमुद्दीन सिद्दिकी ने सर्किट हाउस परिसर में लोक निर्माण विभाग के 16 तथा आगरा विकास प्राधिकरण के 24 कार्यों सहित कुल 40 विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग के लोकार्पण किये गये प्रसतावित कार्यों में रा0स0नि0 के अन्तर्गत बिजलीघर चैराहे से लालकिले तक सुदृढीकरण कार्य लागत रू0 192 लाख, रा0स0नि0 लाल किला चैराहे से माल रोड तक मार्ग का सुदृढीकरण-377 लाख रू0, जिला योजना के अन्तर्गत मंगौली कला से न0 घेरू होते हुए मंगोली खुर्द तक-62.00 लाख रू0, फतेहपुर सीकरी कागारौल मार्ग 8 कि0मी0 तक नवीनीकरण कार्य-82.41 ला,ा रू0 आगरा बाह कचैरा घाट मार्ग के कि0मी0-59 से 62 का सुधार कार्य- 48.73 लाख रू0, ए0बी0के0 मार्ग से कृपालपुरा मार्ग की विशेष मरममत कार्य- 36.97 लाख रू0, तथा जिला योजना के अन्तर्गत अकोला बिजलीघर से न0सूर0, न0 श्यामा तक मार्ग-45.35 लाख रू0 (लोकार्पण के 07 कार्यों की लागत मूल्य - 844.46 लाख रू0)  किये गये।
लोक निर्माण विभाग के व्दारा शिलान्यास किये गये प्रस्तावित कार्यों में- रा0स0नि0 के अन्तर्गत फतेहपुर सीकरी में एन0एच0-प्प् से फतेहपुर सीकरी स्मारक के हाथी दरवाजा के र्मा का सुधार कार्य-311.19 लाख, अनुरक्षण मद के अन्तर्गत कोरई से साथा मार्ग की मरम्मत कार्य-39.87 लाख, अनुरक्षण मद में फतेहपुर सीकरी कागारौल से सुनहरा मार्ग की मरम्मत- 37.34 अनुरक्षण मद में परवारी अटूस मार्ग से शहरी मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य- 47.37 लाख अनुरक्षण मद में ए0बी0के0 मार्ग से पुराना बसई मार्ग की मरम्मत एवं सुधार कार्य-37.16 लाख, जनपद आगरा में राजकीय सर्किट हाउस में 06 सूट एवं एक कान्फे्रन्स हाल के निर्माण कार्य- 438.58 लाख, रा0स0नि0 के अन्तर्गत सैमरी से ऊॅचा मार्ग की विशेष मरम्मत कार्य- 76.29 लाख, अनुरक्षण मद के अन्तर्गत पैंतीखेरा वाजिदपुर मार्ग से दरजी का पुरा मार्ग की मरम्मत कार्य-37.03 लाख, अकोला बेरी मार्ग पर खारी नदी एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य-524.48 लाख (शिलान्यास के 09 कार्यों की लागत मूल्य - 1549.31 लाख रू0) किये गये।

आगरा विकास प्राधिकरण के लोकार्पण किये गये 09 निर्माण/विकास कार्यों की लागत धनराशि 1610.27 लाख रू0 तथा शिलान्यास (15) किये गये निर्माण/विकास कार्यों की लागत धनराशि 1031.72 लाख की लागत से विकास कार्य कराये जायेंगे। इस प्रकार से आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यों की लागत धनराशि रू0 2641.99 लाख व्यय किये जायेंगे।लोकार्पण/शिलान्यास के अवसर पर मा0 सांसद, मा0 विधायकगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
केबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय से सुनिश्चित करायें, ताकि जन सामान्य को सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई उत्पन्न न हो। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्सालयों में डाक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होगी तो पशुपालकों को प्राइवेट डाक्टरों के पास नहीं जाना पडेगा। उन्होंने कहा कि पशुओं के इलाज में रूचि नही लेने वाले डाक्टरों के विरूद्ध कडी कार्यवाही के साथ ही स्थानान्तरण भी किया जायेगा। दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा करते हुये निरन्तर प्रगति कम होने पर चिन्ता व्यक्त की और स्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिये।
मा0 मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि समस्त पी0एच0सी0 तथा सी0एच0सी0 पर डाक्टरों की उपस्थिति समय से तथा अनिवार्य रूप से सुनिश्चित होनी चाहिए। जननी सुरक्षा योजना सहित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए जिससे कि जन सामान्य को इलाज में कोई परेशानी न हो।
मा0 मंत्री जी ने आवास विकास परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवासों पर अवैध कब्जे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुये जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि मूल्य से अधिक दर से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये।
जनपद में खाद बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुये मा0 मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी तथा ए0आर0 काॅपरेटिव को निर्देश दिये कि किसानों को समय से उचित दर पर खाद बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मांग के अनुरूप आवंटन किया जा रहा हैं।
समीक्षा बैठक के समय मा0 सांसद फतेहपुरी सीकरी श्रीमतल सीमा उपाध्याय, एम0एल0सी0 श्री वीरू सुमन, मुख्य विकास अधिकारी आर0के0 श्रीवास्तव, सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मुसलमानों का फूटा गुस्सा,आजम, मुलायम मांगे माफी-अबरारूल हक

Posted on 05 September 2011 by admin

समानता का अधिकार दिलाने के लिये सरकार हर जातियों को इकट्ठा करने मंे पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं मुस्लिम समुदाय के सफेद पोश नेता द्वारा अपने ही समुदाय को अपशब्दों से नवाजा है, जिसका पुरजोर विरोध करते हुए इस्लाम दर्शन के बैनर तले सलीम इण्टर कालेज खैराबाद नगर के मुस्लिम दानिस्करों,मुस्लिम आलम और कलमा एकराम की एक अगामी मीटिंग हुई।
मौलाना अबरारूल हक ने अपनी तकरीर में कहा कि सपा नेता आजम खां अपने अन्दर झांक कर देखें कि वह कितने अच्छे दर्जे के मुसलमान ह,ै फिर राय दें कि रोजा रखने वाले मुसलमान नकली है,या उनकी दाढिया नकली है। लखनऊ समाजबादी पार्टी कार्यालय पर हो रहे रोजा अफ्तार मे पिछले दिनो आजम खां द्वारा कहा गया कि नकली दाढी, नकली टोपी यह हिजरो की फौज है और यह भुख्खड मुसलमान हंै। सपा की सरकार आने वाली है । ये साथी नही नरेगा के मजदूर और दलाल है। जिस पर बौखलाये उन्मा इकरामो नंे आजम खां के बयान के जरिये किये सुलूक से मुस्लिम आवाम को जहेनी और मजहबी दिल अजारी हुई है। इस पर सभी सुरका ने अपने गुस्से का इजहार किया। मौलाना मो0 उस्मान ने अपने खेताब मंे कहा कि किसने आजम खां को एख्तियार दिया कि वह मुस्लिम आवाम पर अपने फतवे सादिर करें कि कौन नकली मुसलमान है और किसकी दाढ़ी नकली है तथा कौन गैर रोजेदार है। यह सारी बातें इस्लामी तालीम के खिलाफ है। इससे मुसलमानो का कुछ नही विगाड सकते आजम खा बल्कि मुलायमसिंह व पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा सकते है। इस पर मौलाना ने कहा कि सपा के मुखिया से अपने गम और गुस्से का कड़ा ऐतराज किया है और कहा कि पार्टी सरबराह खुद और आजम खां मुस्लिम उल्मा ऐकराम व मुस्लिम आवाम से माफी मांगे। इस अवसर पर मौलाना उस्मान कासमी, मौलाना मकबूल खां,मौलाना अबरारूल हक,फहमी मौलान अनवार,रेहान मौलाना,मुजस्सम अली और इश्लाम दर्शन के खैराबाद में काफी तादात मे सिरकत कर अपने गुस्से का इजहार किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2011
M T W T F S S
« Aug   Oct »
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
-->









 Type in