Archive | April, 2011

लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन अन्ना के इटावा अनुष्ठान में बोले

Posted on 08 April 2011 by admin

devलोकसवा आयोग के पूर्व चेयरमैन प्रो0 रामसेवक यादव ने कहा है कि सेवा काल में कितना बंधन और दबाव रहता है, इसे न केवल संबंधित अधिकारी ही नहीं जानता, बल्कि जगजाहिर है। उन्होंने एक कथानक के माध्यम से भ्रष्टाचारियों के संवेदनहीन चरित्र को उजागर किया। इटावा कचहरी में वट वृक्ष के नीचे जनलोकपाल विधेयक को लेकर अन्ना हजारे के समर्थन में चल रहे क्रमिक अनशन के तीसरे दिन अनशनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सीने में भ्रष्टाचार से जुड़े तमाम राज छिपे हैं।

आज अनशन पर बैठे सर्वश्री गणेश ज्ञानार्थी स्तम्भकार, डा0 आशीष कुमार प्रवक्ता, दूसरे दिन, बृजानंद शर्मा शिक्षक पेंशनर, कालका प्रसाद सविता फोरमैन, दीपक राज इकदिल ब्लाक मिशन, डा0 कैलाश नारायण शर्मा को वयोवृद्ध लेखक कवि पत्रकार नरेश भदौरिया ने माल्यार्पण किया।
आज यहां भ्रश्टाचार के विरोध में जन लोकपाल विधेयक लागू कराने के लिए वक्ताओं ने आवाज उठाई और कांग्रेस की नीति नीयत पर सवाल खड़े किये। अनशन स्थल पर खादिम अब्बास,  प्रदीप गुप्ता एडवोकेट, इत्श्यिाक कुरैशी, प्रशांत दुबे एड0, अतुल कुमार यादव, सर्व समाज सेवा समिति, भारत स्वाभिमान मंच के संयोजक गौरव पाठक, मनोज कुमार अग्रवाल सावधान संस्था, माघवेंद्र शर्मा नगर अध्यक्ष पातंजलि योग समिति, डा0 आलोक शर्मा, करतार सिंह ने विचार व्यक्त किये। संचालन इंडिया अगेंस्ट करप्शन के इटावा प्रभारी देवेश शास्त्री ने किया।

सभा स्थल पर वैचारिक सहयोग प्रदान कर सभी अनशनकर्ताओं का आत्मबल बढ़ाने वालों में के.के. डिग्री कालेज के अध्यक्ष योग षिक्षक डा0 लक्ष्मीपति वर्मा, डा0 राजीव कुमार, प्राचार्य महेश चन्द्र तिवारी, कवि नेम सिंह रमन का योगदान उल्लेखनीय रहा। राष्ट्रीय अभियान को अनशन स्थल पर आकर समर्थन प्रदान करने वालों में सर्वश्री रामचरित्र जैन जसवंतनगर, डा0 जयचन्द्र भदौरिया, अतुल यादव, बाबूराम प्रधान खुड़ीसर, अशरफ हुसैन, कु0 हिना वारसी, कु0 रजिया, विश्राम सिंह, मेहरबान सिंह, पातीराम, डा0 प्रेमशंकर, जसवीर सिंह यादव, रमेश चन्द्र तिवारी, नरेश चन्द्र, ऋषि कुमार चतुर्वेदी एड0, गजेंद्र सिंह वर्मा एड0, शैलेंद्र सिंह एड0, प्रशांत दुबे एड0, चै0 मुमताज, रामगोविंद चतुर्वेदी, सुरेंद्र बिहारी शुक्ला, प्रहलाद बिहारी लाल मेहरोत्रा, मु0 अनवार, सुंदरलाल गुप्ता, दशरथ चैहान एड0, अजीत प्रताप सेंगर एड0, सुनील तिवारी, रणवीर सिंह चैहान, जितेंद्र सिंह, अभिलाख सिंह, रमेश चन्द्र बाथम, राजेश कश्यप, बेंचेसिंह पाल, दीनानाथ राजपूत, कम्बोद बाबू कोष्टा, श्याम लाल कोष्ठा, अरशद जमाल, रामप्रकाश अवस्थी, सत्यपाल सिंह, सुनील कुमार, शिवचरण लाल कुशवाह, देवेश यादव, मुन्नू चैधरी, सौरभ दुबे, रमेश चन्द्र धनगर, आलोक शर्मा, रघुवीर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह चैहान, देवेंद्र सिंह एड0, रामअवतार चतुर्वेदी, पन्ना लाल प्रजापति, वीरेंद्र सिंह पाल, देवेंद्र कुमार अग्निहोत्री शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

पुलिस हकीकत से अनजान ने दी जान

Posted on 08 April 2011 by admin

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम जल्लामऊ निवासी सरवन खेती बाड़ी का काम अपना और अपने परिवार का पेट पालने हेतु करता था 28वर्षीय नवयुवक सरवन के पिता जयचन्द ने बताया कि हरीराम की बहू अपने पति के साथ रास्ते पर मिली सरवन ने दोस्त से कुछ कहा पत्नी ने अपने को समझ कर घर पर शिकायत की तो परिजन शाम सात बजे हरीराम शिवराज एवं सर्वेश रामबक्श लाठी डण्डे लेकर सरवन की पिटाई की मौका वारदात मौजूद लोगों ने उसे बचाया फिर बुधवार को पुलिस वालों से शिकायत उसे ले गये वापसी न होने पर रात्रि में जानकारी करने पर घर वापस भेजने की बात पुलिस वालों द्वारा ज्ञात हुई पर कहीं पता नहीं चला अगले दिन गाँव के बाहर चादर से लिपटी उसकी लाश एक पेंड़ से लटकती मिली थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने सरवन के पिता की तहरीर पर हरीराम, सरोज, शिवराज एवं रामसेवक के विरूद्ध आत्महत्या के लिये प्रेरित की रिपोर्ट दर्ज कर ली परन्तु यह हत्या है या आत्महत्या विवेचना का प्रश्न है। काश पुलिस ने थोड़ी समझदारी से काम किया होता सरवन के खुद के परिवार में पत्नी रीता तीन वर्षीय बेटा अतय तथा शीघ्र ही तीसरी सन्तान जो होने को है मुँह देखे बगैर चला गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन

Posted on 08 April 2011 by admin

हरदोई जिलाधिकारी ए0के0सिंह राठौर को ब्लाक टोंडरपुर के ग्राम पंचायत पीलाकुंआ के ग्राम कुसुरूमा में अम्बेडकर ग्राम सड़क निर्माण में लगे मजदूरों द्वारा मजदूरी न मिलने पर सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अरूण कुमार शुक्ला को दिया ज्ञापन में बताया गया कि कार्य जे0ई0अविनाश के कार्यकाल में हुआ था उनके निलम्बन के बाद जे0सी0बी0 द्वारा कार्य पूरा करवा कर सीमेन्ट मौरंग लोहा मैटीरियल का पूरा पेमेण्ट करने के पश्चात मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है अब इस समय नये जे0ई0सुग्रीव राम के आने पर कार्य भुगतान की रिपोर्ट दर्ज हो गयी परन्तु गरीबों की अदायगी अधर में लटकी है ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान युनियन के विशम्भर राजवंशी, कमलेश, लज्जाराम, रामबाबू, राकेश, प्रवीण कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

31 देशों की शिक्षात्मक फिल्मों का मजा उठाने जुटा बच्चों का रेला

Posted on 08 April 2011 by admin

inauguration_4th-day1सी.एम.एस. कानपुर रोड आॅडिटोरियम में चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में 31 देशों की शिक्षात्मक फिल्मों का आनन्द उठाने हजारों की संख्या में पधारे छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों की गहमा-गहमी व चहल-पहल से बाल फिल्मोत्सव का चैथा दिन आज उल्लास व उमंग से सराबोर रहा। सी.एम.एस. कानपुर रोड के सम्पूर्ण परिसर में जहाँ-तहाँ छात्रों के झुण्ड इन्हीं मनोरंजक व शिक्षात्मक फिल्मों की चर्चा करते नजर आये। इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के चैथे दिन आज जहाँ लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों से पधारे छात्रों ने शिक्षात्मक बाल फिल्मों का आनन्द उठाया तो वहीं दूसरी ओर अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों के चरित्र निर्माण की इस अनूठी पहल की भरपूर सराहना की। इससे पहले आज प्रातःकालीन सत्र में अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2011) के चैथे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री मृत्युंजय कुमार नारायन, आई.ए.एस., सचिव, मेडिकल एण्ड हेल्थ, उ.प्र. एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी फिल्म जगत की प्रख्यात हस्ती सुश्री कामिनी कौशल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि श्री मृत्युंजय कुमार नारायन, आई.ए.एस., सचिव, मेडिकल हेल्थ, उ.प्र. ने कहा कि ऐसे आयोजनों की समाज को बहुत आवश्यकता है क्योंकि इससे समाजिक व्यवस्था के उत्तरोत्तर विकास को गति मिलती है। श्री नारायन ने कहा कि नैतिक मूल्यों व चारित्रिक उत्कृष्टता से परिपूर्ण युवा पीढ़ी ही आदर्श सामाजिक व्यवस्था को गढ़ने में सक्षम हो सकती है। अतः जरूरी है कि नैतिक मूल्यों व चारित्रिक गुणों का भरपूर प्रचार-प्रसार किया जाए। अन्तर्राष्ट्रीय बाल महोत्सव में आज शिक्षात्मक फिल्मों की शुरुआत जे. विनोद छगनराव द्वारा निर्देशित बाल फिल्म ‘बोनसाई’ से हुई। इसी के साथ साथ सी.एम.एस. कानपुर रोड के विभिन्न मिनी थियटरों में देश-विदेश की विभिन्न बेहतरीन शैक्षिक फिल्में दिखाई गई जिनमें ‘ए टाॅम एण्ड ए जैक, तिरंगा, गुड्डा-गुड़िया, स्नेक्स आॅन द लैडर, चिन्टू स्कूल, आकर्षण, कन्डीशन्ड अप्लाई, द लिटिल टेरोरिस्ट, स्माइल, खेल खेल में, आओ दोस्ती करें, घर किसका है, इण्डिया शाइनिंग, द गोल्ड चेन, अनमोल रतन, सबक, बेटा, विरासत, मनु, बिहाइन्ड द स्केन्स, मसाला मामा, यू आर फ्री, विद्वा, आई एम कलाम’ आदि प्रमुख थी। इन सभी बाल फिल्मों ने बच्चों को खूब लुभाया। छात्रों के चेहरों पर छाया उल्लास महोत्सव की सफलता की कहानी अपने आप बयां कर रहा था। फिल्म देखने के बाद अधिकांश छात्रों की प्रतिक्रिया थी कि विद्यालय में नैतिक शिक्षा के पीरियड को तो हम हंसी में उड़ा देते हैं लेकिन इस प्रकार मनोरंजन के माध्यम से छात्रों को जीवन मूल्यों का ज्ञान देने का यह तरीका अत्यन्त प्रशंसनीय है। ऐसे शिक्षात्मक मनोरंजन के लिए अभिभावकों को भी कोई एतराज नहीं हो सकता तभी तो उनके मम्मी-पापा भी उनके साथ फिल्म देखने आये हैं। कुछ ऐसे ही विचार अन्य बच्चों के भी रहे जिन्होंने कहा कि यह फिल्म फेस्टिवल अत्यन्त मनोरंजक व शिक्षाप्रद है।

kamini-kaushal-1महोत्सव के चैथे दिन अपरान्हः सत्र में आज सी.एम.एस. कानपुर रोड पर आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेन्स में प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री एवं निर्देशिका सुश्री कामिनी कौशल ने पत्रकारों से मुलाकात की और खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुश्री कामिनी कौशल ने उम्मीद जताई कि सी.एम.एस. आगे भी ऐसी बेहतरीन फिल्में बच्चों को दिखाता रहेगा जो बालकों के कोमल मस्तिष्क पर सकारात्मक व गहरा प्रभाव डालेंगी और उनमें महान बनने के विचार पैदा करेंगी। उन्होंने सारे सी.एम.एस. परिवार को हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह समारोह पूरे विश्व में एकता व शान्ति का परचम लहरायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के चेयरमैन डा. जगदीश गाँधी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से डा. गाँधी ने सामाजिक जागरूकता की अमिट छाप छोड़ी है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रख्यात शिक्षाविद् व सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु महोत्सव में पधारने हेतु सुश्री कामिनी कौशल का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सुश्री कौशल के व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान करते हुए डा. गाँधी ने कहा कि आप हिन्दी फिल्म तथा टेलीविजन की चर्चित कलाकार है। आपको ‘‘नीचा नगर (1946)’’ में यादगार भूमिका निभाने के लिए केन्स फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन पालम अवार्ड तथा ‘‘बिराज बहू (1955)’’ के लिए फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर्स अवाॅर्ड 1955 से नवाॅजा गया। आपने बच्चों के लिए प्रेरणादायी कहानियां भी लिखी हैं जो कि बच्चों की पराग मैगजीन में प्रकाशित हुई हैं। इसके अलावा टेलीविजन सीरियल ‘‘चांद सितारे’’ में आपने भूमिका निभायी है तथापि आपने एक ऐनिमेशन फिल्म ‘‘मेरी पारी’’ बनायी। वर्तमान में आप स्टार प्लस में प्रसारित होने वाले लोकप्रिय सीरियल ‘‘सन्नो की शादी’’ में भूमिका निभा रही है। इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव की अभूतपूर्व सफलता से गद्गद् डा. गाँधी ने आगे कहा कि इस महोत्सव के लिए बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों में जो जागरूकता देखने को मिल रही है, वह आने वाले सुखद भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विश्व एकता व विश्व शान्ति को समर्पित है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने कहा कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल के फिल्म्स डिवीजन के तत्वावधान में यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव लखनऊ की सरजमीं पर लगातार तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों एवं युवा पीढ़ी का चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास है। श्री शर्मा ने बताया कि पूरे विश्व में अपनी तरह के इस अनूठे एवं एतिहासिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाने के लिए कल 9 अप्रैल को  प्रख्यात फिल्म निर्माता एवं एवं पद्म भूषण, पद्मश्री व दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्री श्याम बेनेगल लखनऊ में होंगे तथापि अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के पाँचवे दिन का उद्घाटन कल 9 अप्रैल को प्रदेश के पंचायती राज मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि इस बाल फिल्मोत्सव में पुणे फिल्म इन्स्टीट्यूट, मुंबई के प्रोडक्शन डायरेक्टर श्री शिव कुमार, प्रोडक्शन डायरेक्टर, बंगलुरू, श्री एम. गिरीश कसरोधी, पोलिश फिल्म इन्स्टीट्यूट, पोलैंड की डा. (सुश्री) अन्ना नदरहौस एवं इजरायली फिल्म निर्माता श्री डेविड लिबकाइंड आदि भी शिरकत कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

क¨र्ट का आदेश पान मशाला के नशे में गुम

Posted on 08 April 2011 by admin

शहर के हर गली व च¨राहे पर प्रतिबन्धित पान मशाला से भरी हुई दुकानें देखी जा सकती हैं। सुप्रीम क¨र्ट का आदेश इन पानमशाला बेचने वाल¨ं पर नाकाफी साबित ह¨ रहा है। आलम यह है कि दर्जन¨ं ग¨दाम¨ं में लाख¨ं का पानमसाला भरा हुआ है। इसका प्रमुख कारण प्रशासन की हीलाहवाली है। क¨र्ट का काम है आदेश देना लेकिन इस आदेश क¨ प्रशासन सख्ती से पालन नहीं करेगा त¨ कानून का प्रभाव बेनतीजा ह¨ता है।

उच्चतम न्यायालय द्वारा प्लास्टिक पाउच मंे गुटका, पाल मशला अ©र खैनी की बिक्री पर प्रतिबन्ध किया गया है। लेकिन इसके बाद भी इस कार¨बार में ल¨ग व्यापक कालाबाजारी करना जारी रखे हुए हैं। गुटका अ©र पान मशाला के दाम¨ं में दिनरात बढ़¨त्तरी की जा  रही है। दरअसल जब से क¨र्ट ने इन उत्पाद¨ं पर प्रतिबन्ध लगाया है तबसे दुकानदार¨ं की चांदी ह¨ गयी है। ये ल¨ग मनमाने ढ़ग से दाम बढ़ाकर बेच रहे हैं। पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से विगत एक मार्च सेप्लास्टिक पाउच में गुटका व पान मसाला पर र¨क लगाने के बाद भी थ¨क व पु टकर दुकानदार¨ं के पास स्टाक में पहले से माल आज उनके लिए म¨टी कमाई का साधन बना हुआ है। दूसरी अ¨र ज¨ इसके आदी है उन्हे यह किसी भी कीमत पर चाहिए। पहले त¨ द¨ सप्ताह पुराना माल ऊंचे दाम पर बेचा जाता रहा। इसके बाद कागज की नयी पैकिग में  विभिन्न कम्पनिय¨ं ने इस जहर क¨ बाजार क¨ उतार दिया है। प्रतिबन्ध क¨ लगाये सवा महीने बीत चुका है। इसलिये पुराना स्टाक त¨ समाप्त ह¨ चुका है। इस व्यवसाय में धांधली अ©र कालाबाजारी बढ़ती जा रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

ल¨कपाल विधेयक के लिए वकील¨ं का हस्ताक्षर अभियान

Posted on 08 April 2011 by admin

photo_no_3जन ल¨कपाल विधेयक के समर्थन में सभी वर्गो का व्यापक समर्थन मिल रहा है। अब तक जहां जिले में आधे दर्जन संगठन¨ं ने इसमें भागीदारी जतायी है वहीं इसी मुद्दे क¨ लेकर आमरण अनशन पर बैठे अन्ना हजारे के समर्थन में शुक्रवार क¨ दीवानी  अधिवक्ता संघ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया अ©र राष्ट्रपति क¨ सम्ब¨धित ज्ञापन नगर मस्ट्रिेट क¨ स©पा गया।

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने आज न्यायालय परिसर से जुलूस निकाला। ज¨ भ्रष्टाचार के विरुद्ध नारेबाजी करता हुआ अम्बेडकर तिराहा कचहरी र¨ड से ह¨ता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा तथा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बड़े बैनर पर सैकड़¨ं ल¨ग¨ं ने उसपर हस्ताक्षर किया अ©र राष्ट्रपति क¨ सम्ब¨धित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट क¨ स©पा। इस अवसर पर बृजनाथ पाठक,सतीश चन्द्र पाठक, रविन्द्र कुमार सिंह,कप्तान सिंह,सुभाष चन्द यादव, छ¨टे लाल, श्रीकान्त श्रीवास्तव,राजेश उपाध्याय सैकड़¨ं अधिवक्ता म©जूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

सड़क हादसे में पिता-पुत्र की म©त

Posted on 08 April 2011 by admin

जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के बयहारी म¨ड़ पर इण्डिका के धक्के से पिता पुत्र की म©त ह¨ गयी जबकि पुत्री बुरी तरह से घायल ह¨ गयी।
जानकारी के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेष के भनइ्र्रपुर गांव निवासी गावं निवासी 52 वर्षीय फूल चन्द्र उनका 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार तथा 13 वर्षीया पुत्री एक ही म¨टर साहइकिल से शुक्रवार क¨ ज©नपुर आ रहे थे जब वे बयहारी म¨ड़ पर पहुंचे त¨ पीछे से तेज गति से आ रही इण्डिका कार ने बाइक क¨ धक्का मार दिया जिससे तीन¨ं बुरी तरह से चा¨टिल ह¨ गये जिला अस्पताल ले आये जाने पर फूलचन्द व राकेश क¨ चिकित्सक ने मृत घ¨षित कर दिया तथा गुड़िया क¨ इलाज के लिए भर्ती कर लिया। इस बात का पता लगता ही परिन¨ं में क¨हराम मच गया। पुलिस ने द¨न¨ं शव¨ं क¨ कब्जे में लेकर प¨स्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

A historic Peace Party led 5 party alliance took place in Azamgarh

Posted on 08 April 2011 by admin

Sh. Afzal Ansari announced joining of the coalition by his party, Quomi Ekta Dal and decalred that this coalition will succeed in making Dr. M Ayub as next Chief Minister of UP.

img00011-20110408-0210Both of them extended invitation to Rashtrya Ulema Council to join the coalition.

A huge rally of over 60,000 was addressed by Dr. Udit Raj, President, Indian Justice Party, Sh. Rajendra Tripathi, President, Lok Hit Party, Sh. Om Prakash Rajbhar, Sh. Amarnath Pal, President, Atee Pichdaa Sangh, President, Bhartiya Samaj Party and Dr. Sanjay Singh Chauhan, President, Janwadi Party.

img00008-20110408-0035Speaking on the occaision, Dr. Ayub said that our party stands for clean administration and Governance free from corruption, crime and caste, communalism. He said our collective thinking stand for clean and responsible Governance and hate loot and plundering, which the current political powers symoblise.

He announced a series of 9 rallies by Peace Party during April, 2011 in Central, western and Bundelkhand region of UP.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मायावती सरकार द्वारा 2,54,000 करोड़ का घोटाला - डां0 किरीट सोमैया

Posted on 08 April 2011 by admin

’मायावती के साथ घोटाले’ पर बीजेेपी का एफआइआर’

100-ghotale-in-lucknow-036बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि गत दो वर्षो से मायावती सरकार द्वारा लूट के कारण देश को 2,54,000 करोड़ रूप का नुकसान हुआ है। सोमैया द्वारा गुरुवार को यूपी के बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही को लखनऊ में भाजपा राज्य मुख्यालय पर सौंपी गई प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआरआर) में यह आरोप किया है।

इस रिपोर्ट में मायावती सरकार के 100 घोटालों का विवरण दिया गया है। एफआईआर प्रस्तुतिकरण के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय मंत्री संतोष गंगवार, भाजपा विधानमंडल दल के नेता ओमप्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवप्रताप शुक्ला, डा0 महेन्द्र ंिसह, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र पाण्डेय, विन्ध्यवासिनी कुमार, प्रदेश मंत्री आशुतोष टंडन ’गोपाल’ प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयोजक संजीव सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

  • गत चार वर्ष के मायावती राज में भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बना दिया गया है।
  • पहले भ्रष्टाचार प्रतिशत में हुआ करता था, गत दो साल में उसे ’लूट’ का स्वरूप दे दिया गया है।
  • भ्रष्टाचार और लूट के मामले में केन्द्र की कांगे्रस एवं उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार में होड़ लगी हुई है।
  • यूपी सरकार की व्यवस्था में एक नयी टर्म गढ़ी गयी है, जिसवे ’माया टैक्स’ कहा जा रहा है।
  • सरकार की हर छोटी-बड़ी योजना में, उदाहरणार्थ गरीब रोजगार योजना, बाल पृष्ट आहार, विधवा एवं वृद्ध हों पेंशन जैसी निचले तबकेे की और जमीन आबंटन एवं गु्रप हाउसिंग जैसी उच्च स्तर की योजनओं में सरकारी हिस्सा निर्धारित कर लिया गया है।
  • मायावती द्वारा सरकारी व्यवस्था का उपयोग एटीएम मशीन जैसे किया जा रहा है। मासूम जनता इसमें टेेलीफोन बूथ की तरह पैसा डाल रही है। इस बूथ से अब तक आवाज नही आती जब तक कि आप पैसा न डाले। शासन एवं शासित के साथ इससे क्रुर मजाक क्या हो सकता है ?
  • इस पुस्तक में मायावती के 100 घोटालों का संकलित विवरण है। यह तो यूपी में व्याप्त अंधे कानून की एक झलक मात्र है।
  • बीजेपी ने इस घोटालों का भंडाफोड करके, यूपी की जनता के लिए संघर्ष करने का संकल्प किया है।
  • यह रिपोर्ट महज शुरूआत है- वह प्राथमिकी प्रथम सूचना रिपोर्ट है।
  • बीजेपी द्वारा इन घोटालों का व्यापक आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। वह 12 जन 2011 को भारत की राष्ट्रपति के सुपूर्द किया जाएगा।
  • 12 जून 2011 का भारत के इतिहास में विशेष महत्व है। सन 1975 में इसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी पर भ्रष्टाचार के आरापों की पुष्टि की थी और उन्हें पद से हटाने का निर्देश दिया था।
  • बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने मायावती के सौ घोटालों का संकल्न करके एफआईआर तैयार करने का दायित्व राष्ट्रीय सचिव डां0 किरीट सोमैया को सौपा था।
  • इस मिशन में राष्ट्रीय सचिव श्री संतोष गंगवार, यूपी के महासचिव श्री महेन्द्र नाथ पांडे, इन्वेस्टर सेल के राष्ट्रीय संयोजक अरूण सिंह एवं सोमेश ने सोमैया को सहयोग दिया।
  • इन नेताओं ने यूपी के सभी विभागीय केन्द्रो 22 शहरों, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, कानपुर, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़ समेत अनेक जिला केन्द्रो का दौरा किया।
  • व्यापक दौरे एवं विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिलने के बाद इस टीम ने मायावती राज में चल रहे घोटाले का विवरण तैयार किया भानुमति के पिटारे की तरह रोज-रोज कई घोटाले बाहर आ रहे हैं।
  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में जवाहरलाल नेहरू और अटलबिहारी बाजपेई जैसे करिश्माई दृष्टिा नेता हुए, मायावती की दिन दहाड़े लूट के कारण वही राज्य दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गया है।

माया की माया

  • ’माया गैंग’:चुनिंदा काॅंरपोरेट हस्तियों की माया गैंग के लिए बल प्रयोग द्वारा जमीन का अधिग्रहण करना। (रू0 40,000 करोड़)
  • ’माया का उपहार’: चुनिंदा कारपोरेट हस्तियों को नोयडा में कीमती जमीन का माया उपहार (रू0 1,00,000 करोड़)
  • ’माया की चीनी’: चीनी कारखानों की हजारों करोड़ की जमीन औने-पौने दाम में पाॅंन्टी चड़ढा तथा अन्य को दी गई (रू0 25,000 करोड़)
  • माया की सत्ताः संदिग्ध तरीके से ऊर्जा प्रोजेक्ट दिए गए जिसके कारण सरकार  और आम उपभोक्ता को करोड़ों रू0 का नुकसान वहन करना पड़ा   (रू0 20,000 करोड़)
  • ’माया  का टोरेंट पावर’ आगरा के आम उपभोक्ताओं के हितों को ताक पर रखकर टोरेंट पावर उसकी हजारों करोड़ पावर डिस्ट्रीव्यूशन फ्रेंचाइजी को दे दी गई (रू0 25,000 करोड़)
  • ’माया धन की खान’ः चूना, रेत और पत्थरों की खाने, अपारदर्शी तरीके से लीज पर सत्तारूढ दल के नेताओं के जरिए इन टेंडरों की हेराफेरी की गई  (रू0 15,000 करोड़)
  • ’माया टैक्स’ अवैध कर, हप्ता वसूली यूपी में इसे माया टैक्स कहा जा रहा है। शराब बेचने वाली हर दुकान में प्रति बोतल या प्रति पैग पर 5 से 10 रू0 का टैक्स वसूला जाता है (रू0 10,000 करोड़)
  • ’माया ठेकेदारी’ शराब लाइसेन्स से लेकर सड़क निर्माण तक सभी सरकारी कांन्ट्रेक्ट माया की ठेकेदारी को बांटे जाते हैं। इस कवायद में सरकार को करोड़ों का घाटा हो रहा है।(रू0 10,000 करोड़)
  • ’माया द्वारा स्मारक’ अनु0जाति, जनजाति की गरीबी दूर करने और सामाजिक कल्याण के नाम पर करोड़ों रू0 बहाये जाते हैं। स्मारकों के लिए पत्थर खरीदने के लिए करोड़ों का घोटाला, बीसपी शासन में स्मारक निर्माण के जरिये लूट हो रही है ( रू0 5,000 करोड़)
  • ’वृद्ध एवं विधवा पेंशन में माया का हिस्सा’: वृद्ध विधवाओं की मामूली पेंशन में भी सत्ता के दलाल, सत्तारूढ लीडर, सरकारी बाबू हाथ मारते है  (रू0 2,000 करोड़)
  • ’माया का कल्याण’: सरकारी समाज कल्याण योजनओं में भी माया को कल्याण का ख्याल करना पड़ता है, मसलन कांशीराम योजना, बाल पुष्टहार योजना, सर्व शिक्षा अभियान, शौचालय योजना, काम के बदले अनाज, सफाई कामकार भारतीय योजना के लाभार्थियों से जबरन वसूली की जाती हैै (रू0 2,000 करोड)

दर्जन भर घोटालों में दो लाख 54 हजार करोड़ रू0 के घोटाले  कुल- रू0 2,54,000 करोड़
————————————————————————————————

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

डा0 बी0पी0 सिंह के प्रकरण में परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने पर श्री बाबू सिंह कुशवाहा एवं श्री अनन्त कुमार मिश्र ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वेच्छा से मंत्री पद से त्याग-पत्र दिया

Posted on 08 April 2011 by admin

  • माननीया मुख्यमंत्री जी कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने वालों, किसी भी विभाग में गड़बड़ी करने वालों तथा अक्षम अधिकारियों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों को नहीं बख्शतीं
  • माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव, परिवार कल्याण को पद से हटाया
  • लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ए0के0 शुक्ला भी हटाये गये
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के लिपिक श्री संजय आनन्द गिरफ्तार, निलम्बित करने के आदेश
  • राज्य सरकार ने मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की सभी योजनाओं का नोडल अधिकारी नामित किया

लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परिवार कल्याण डा0 बी0पी0 सिंह के प्रकरण में  परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों/ कर्मचारियों की संलिप्तता पाए जाने के कारण श्री बाबू सिंह कुशवाहा एवं श्री अनन्त कुमार मिश्र ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वेच्छा से मंत्री पद से त्याग-पत्र दे दिया हैं, जिसे माननीया मुख्य मंत्री सुश्री मायावती जी द्वारा स्वीकृति हेतु महामहिम राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी को भेज दिया गया है। इस प्रकरण की गम्भीरता के परिप्रेक्ष्य में माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रमुख सचिव, परिवार कल्याण को उनके पद से हटा दिया है।

मंत्रिमण्डलीय सचिव श्री शशांक शेखर सिंह ने आज यहां लाल बहादुर शास्त्री भवन स्थित मीडिया सेन्टर में पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में माननीया मुख्य मंत्री सुश्री मायावती जी के नेतृत्व में सरकार बनी, तब से यह देखा गया है कि माननीया मुख्य मंत्री जी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले और सरकार के किसी भी विभाग में गड़बड़ी करने वालों तथा अपने विभाग को चलाने में अक्षम अधिकारियों के साथ-साथ मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों को भी नहीं बक्शा है। ऐसा पूर्व में बहुत कम देखने को मिला है।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के शासन काल वर्ष 2000 मे माॅर्निंग वाॅक के दौरान  महानिदेशक परिवार कल्याण डा0 बच्ची लाल की जघन्य हत्या हुई थी। इसके अलावा संयुक्त निदेशक डा0 आर0एस0 शर्मा की भी भाजपा शासन काल में हत्या हुई थी।    मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी का यह भी मानना है कि पूर्व सरकारों के दौरान हत्या में लिप्त अपराधियों, माफियाओं, गुण्डों तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए थी। कार्यवाही न होने के कारण बाबू भी अकूत सम्पत्ति के मालिक  बन  गए  थे, लेकिन पूर्ववर्ती  सभी सरकारों ने इनके खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाए। यदि इन सरकारों ने भ्रष्टाचार तथा बाबुओं के काले कारनामों पर अंकुश लगाया होता तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होती।

श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2008 में जनपद इटावा में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 ओम प्रकाश छिम्पा की हत्या की गयी थी।    श्री सिंह ने कहा कि अपराध चाहे बड़ा हो या छोटा, प्रदेश सरकार उसे अपराध मान कर चलती है और इसकी तह में जाकर अपराधियों को दण्डित करवाने में विलम्ब नहीं करती। इसलिए राज्य सरकार द्वारा डा0 छिम्पा की हत्या में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ तेजी से कार्यवाही की गयी। उन्होंने कहा कि डा0 छिम्पा की हत्या में उनके कार्यालय के स्वीपर/चैकीदार गोपी शंकर, विनोद भदौरिया उर्फ बबलू, फिरोजाबाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात रेफ्रिजेरेटर मैकेनिक अजय सक्सेना एवं उनकी पत्नी अनीता सक्सेना का नाम आया था तथा इनसे 32 बोर का रिवाल्वर भी बरामद हुआ था।

श्री सिंह ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी परिवार कल्याण डा0 विनोद कुमार आर्या की भी 27 अक्टूबर 2010 को प्रातः टहलने के समय हत्या हो गयी थी। इस प्रकरण में 12 दिसम्बर 2010 को विजय दुबे को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने डा0 आर्या की हत्या किये जाने की बात को स्वीकार किया था जो इस समय जेल में है। इसके अलावा एक अन्य अभियुक्त सुधाकर पाण्डेय, इस समय फरार चल रहा है और इस पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।  इसको भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य अभियुक्त गण अजय कुमार मिश्रा तथा अमित कुमार दीक्षित, सुमित उर्फ अंशू तथा अभय सिंह इस समय जेल में हैं।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि प्रदेश के किसी विभाग में अधिकारियों की अनियमितताएं  अथवा कोई दोष पाया गया है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्यवाही करने में राज्य सरकार हिचकी नहीं है। विदित होगा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का कार्य सुचारू ढंग से संचालित करने तथा प्रदेश की आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें  उपलब्ध कराने के लिए परिवार कल्याण विभाग को अलग करके एक स्वतंत्र व्यवस्था स्थापित की गयी थी। उन्होंने कहा कि डा0 विनोद कुमार आर्या की हत्या के उपरान्त डा0 बी0पी0 सिंह को मुख्य चिकित्साधिकारी, परिवार कल्याण के पद पर कुछ माह पूर्व ही तैनात किया गया था। डा0 बी0पी0 सिंह विभाग को सुधारने में पूरी ईमानदारी से लगे हुए थे जिसके लिए उन्होंने कई कठोर कदम उठाए थे, सरकारी धन की बंदरबांट करने वालों को उनकी यह कार्य-शैली रास नहीं आ रही थी।

श्री सिंह ने कहा कि इन हत्याओं की जांच के दौरान अभी तक यह तथ्य प्रकाश में आये हैं कि मुख्य चिकित्साधिकारी, परिवार कल्याण द्वारा विभिन्न अस्पतालों में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के लिए  वाहनों को किराये पर लेकर तथा उनके भुगतान के मामले में गम्भीर वित्तीय अनियमितताएंे की गयी हैं। जांच में यह भी पाया गया कि वाहन किराये पर लिये ही नहीें गये और फर्जी बिल तैयार कराकर शासकीय धन का आहरण किया गया। इसी प्रकार दवाओं के खरीद में भी अनियमितताएं पायी गयी हैं। टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से अर्बन आर0सी0एच0 प्रोजेक्ट 2010-11 लखनऊ के लिए स्वीकृत मैन पावर के लिए किये गये भुगतान कार्य आदेश में दर्शायी गयी संख्या से अधिक मैन पावर दिखाकर भुगतान किया गया है। जो स्पष्ट रूप से वित्तीय अनियमितता तथा शासकीय धन का गबन है।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि इस प्रकार तमाम प्रकरणों में वित्तीय अनियमिततायें स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही हैंैै। इसके अतिरिक्त कार्यालय अभिलेखों के अवलोकन से स्पष्ट है कि भुगतान जानबूझकर सुनियोजित ढंग से किये गये हैं। जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आये कि इस  प्रकार के भुगतान डिप्टी सी0 एम0 ओ0 परिवार कल्याण लखनऊ डा0 वाई0एस0 सचान, जिला प्रशासनिक अधिकारी सी0जे0 यादव एवं वरिष्ठ लिपिक श्री पी0सी0 वर्मा आदि द्वारा किये गये हैं।

श्री सिंह ने कहा कि इसमें सम्बन्धित फर्मों, सम्बन्धित लिपिकों एवं प्रकियाओं से जुडे़ हुए अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों की भी संलिप्तता हैै। इस आशय की एफ0आई0आर0 वजीरगंज थाने में दर्ज करायी गयी है। इसके आधार पर डिप्टी सी0एम0ओ0 डा0 वाई0एस0 सचान, जिला प्रशासनिक अधिकारी सी0जे0 यादव एवं वरिष्ठ लिपिक श्री पी0सी0 वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।  साथ ही इनके निलम्बन के आदेश भी जारी कर दिए गये हैं।

श्री सिंह ने कहा कि लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में भी घोर अनियमितताएं पाई गयी हैं। आज इस मामलें में जाॅंच के दौरान लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 ए0के0 शुक्ला जो मुख्य चिकित्साधिकारी ;परिवार कल्याणद्ध के पद सृजन से पहले लखनऊ में एन0आर0एच0एम0 का कार्य देख रहे थे, से सम्बन्धित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आये हैं जिनकी गहराई से छान-बीन चल रही है।  इन्हें अपने पद से हटा दिया गया है ताकि ये जांच प्रभावित न कर सकें।  इसके साथ ही इनके अधीन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कतिपय कर्मचारियों की अनियमितताओं में संलिप्तता पाई गयी है, जिनमें से श्री संजय आनन्द, लिपिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।  इनको निलम्बित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह अनियमिततायें डा0 बी0पी0 सिंह की हत्या की पृष्ठभूमि की ओर इंगित करती हंै।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि इस हत्याकाण्ड की तेजी से छानबीन की जा रही है और इसमें जो भी लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच तेजी से चल रही है तथा शीघ्र ही हत्यारों को तथा जिनके माध्यम से अथवा जिनके कारण यह हत्या कराई गई है उनको राज्य सरकार द्वारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

श्री सिंह ने कहा कि माननीया मुख्यमंत्री जी के प्रदेश के सभी जनपदों में भ्रमण के दौरान उन्हें यह सुझाव दिए गये थे कि जिले स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारी को ही चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का नोड्ल अधिकारी बनाया जाए ताकि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।  इसके अतिरिक्त लोक सेवा आयोग को 5000 से अधिक एलोपैथिक चिकित्साधिकारियों के चयन का जो अधियाचन भेजा गया था उस पर आयोग द्वारा शीघ्र चयन एवं नियुक्तियां किये जाने में असमर्थता व्यक्त की गयी है।

मंत्रिमण्डलीय सचिव ने कहा कि इन समस्त परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सम्यक् विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि 5 मई, 2010 के पूर्व जो व्यवस्था लागू थी उसी के अनुसार मुख्य चिकित्साधिकारी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की सभी योजनाओं का नोडल अधिकारी नामित करते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था को खराब करने तथा सरकार की छवि बिगाड़ने वाले दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेगीं ।

श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2007 में सत्ता में आते ही माननीया मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में अन्याय मुक्त, अपराध मुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त तथा विकासयुक्त वातावरण सृजित करने का संकल्प लिया था। माननीया मुख्यमंत्री जी ने साफ तौर पर बता दिया था कि उनकी सरकार के रहते उत्तर प्रदेश में कानून का ही राज चलेगा और गुण्डों, माफियों, अपराधियों आदि की सही जगह जेल होगी। माननीया मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा था कि कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने कानून व्यवस्था में लगातार सुधार लाने के लिए पुलिस तंत्र को बिना दबाव के कार्य करने की छूट दी थी तथा यह भी कहा था कि कानून को अपने हाथ में लेने वालो को सलाखों के पीछे  भेजा जाए चाहे वह कितना प्रभावशाली व शक्तिशाली क्यों न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2011
M T W T F S S
« Mar   May »
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
252627282930  
-->









 Type in