Archive | April 20th, 2019

मोदी सरकार ने हमेशा देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं और उनके दर्द को समझा

Posted on 20 April 2019 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आज उ0प्र0 में कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी ने जालौन में भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप वर्मा के समर्थन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके मन में मतभेव और गांठे है वे गठबंधन कर रहे है। उन्होंने कहा आज पूरे देश में तमाम दल नरेन्द्र मोदी जी को रोकने के लिए एकजुट हुए है लेकिन चुनाव बाद सभी अपना-अपना राग गाने लगेंगे।
श्री सिंह ने भाजपा को किसानों का हमदर्द बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने हमेशा देश के अन्नदाता किसानों की समस्याओं और उनके दर्द को समझा और किसानों के समस्याओं के निराकरण के लिए लगातार प्रयास किये। उन्होंने कहा कि अभी सीमांत किसानों के खाते में 6 हजार रूपये आ रहे है प्रयास है कि हर किसान के खाते में यह सहायता पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने घोषणा पत्र में यह शामिल किया है कि किसान क्रेडिट कार्ड से जो कर्ज लेते है उसमें ब्याज नहीं लगेंगा। एक लाख रूपये पांच साल तक बिना ब्याज पर दिये जायेंगे। जो किसान और छोटे दुकानदारों की उम्र 60 साल से ऊपर हो चुकी है उन्हें तीन हजार रूपये की मासिक पेंशन दी जायेंगी।
श्री सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में ताकतवर देशों में भारत का भी नाम सम्मलित है। उन्होंने कहा कश्मीर में जवानों की शहादत का हमने पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया, आतंकी कैम्पों का सफाया कर तमाम आतंकियों को मार गिराया। उन्होंने सबको साथ लेकर चलने का संदेश देते हुए कहा कि हम इंसान-इंसान में फर्क नहीं कर सकते, सभी भारतवासी एक है। श्री सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा विश्वसनीय पार्टी है और विश्वसनीय नेता नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।
हमीरपुर के भरूआसुमेरपुर में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल के समर्थन में हुए जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2030 तक भारत की गिनती पूरे विश्व में प्रथम तीन देशों में होगी। उन्होंने कहा 2014 में सत्ता संभालने से पूर्व भारत विश्व में नौवे स्थान पर था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद भारत विश्व की छठी ताकत बन गया है। श्री सिंह ने सपा-बसपा व राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन को बेमेल गठबंधन करार देते हुए कहा कि बसपा प्रमुख के मन में गेस्टहाउस काण्ड की ठीस अभी भी है और यह गठबंधन कभी भी टूट सकता है।
रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र की यह बिडम्बना है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विषय में अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, गाली दी जा रही हैं। उन्होंने कहा आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रधानमंत्री जी को चोर कहकर उनका अपमान कर रहे है। श्री सिंह ने कहा ऐसे लोगों को नसीहत देने के लिए सबसे अच्छा माध्यम मतो का है आप नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाये।
श्री सिंह ने कहा कि हमारा चैकीदार चोर नहीं हमारा चैकीदार प्योर है हमारे चैकीदार का दोबारा पीएम बनना श्योर है, वहीं देश की समस्याओं का क्योर है, चारो ओर यही शोर है कि पीएम मोदी वन्स मोर है। उन्होंने कहा हम सबको साथ लेकर देश को बनाना चाहते है, हम वोट हासिल करने के लिए किसी का तुष्टीकरण नहीं करेंगे सभी के साथ न्याय करेंगे। हमारी नीत पूरी तरह से साफ है। उन्होंने भारत को विश्व गुरू बनाने और देश के चैतरफा विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

Comments (0)

दिखावे के लिए अलग-अलग चुनाव लडते हैं सपा बसपा व कांग्रेस - डा0 दिनेश शर्मा

Posted on 20 April 2019 by admin

देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं

देश की राजनीति में सपा बसपा की भूमिका होगी समाप्त

21लखनऊ 20 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने जौनपुर व मछलीशहर की विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस, माकपा सहित सभी विरोधी दलों पर आपस में मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये दल अलग अलग नहीं हैं तथा सभी के लिए मुख्य प्रतिद्वन्दी भाजपा है। सपा बसपा व कांग्रेस सभी दिखावे के लिए अलग अलग चुनाव चिन्ह से चुनाव लडते हैं। तीनो असलियत में यह देख लेते हैं कि किस दल का प्रत्याशी मुख्य लडाई में हैं। बाकी दल फिर अपने प्रत्याशी ऐसे लडाते हैं जो भाजपा का वोट काटे, इस प्रकार एक दूसरे की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के झांसे में नहीं आना है। शत्रुघन सिन्हा का उदाहरण देते हुए कहा कि वे पटना साहिब से कांग्रेस के प्रत्याशी है पर लखनऊ में अखिलेश को अगला प्रधानमंत्री बताते हैं तथा सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हैं। इसी प्रकार सपा बसपा अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। कांग्रेस आजमगढ, मैनपुरी व कन्नौज में सपा की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि ये दल जनता को धोखा दे रहे हैं। ये अलग नहीं है क्योंकि इनमें देश के प्रति समर्पण की भावना नही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि चुनाव जाति व धर्म के लिए नहीं हैं बल्कि राष्ट्र धर्म के लिए है। उन्होंने मुम्बई की आतंकी घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि उस घटना में तमाम लोग मारे गए पर उस समय के प्रधानमंत्री ने उसका बदला नहीं लिया बल्कि पाकिस्तान को प्यार भरा खत भेज दिया। पहले आतंकी आकर वारदात करके वापस चले जाते थे और कांग्रेस के पीएम कबूतर उडाते थे। इसके विपरीत मोदी जी ने कहा कि गले भी लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास किया तो घर में घुसकर मारेंगे। मोदी सरकार के समय हमारे सुरक्षाबलों ने नार्थ ईस्ट में विकास कार्यों में बाधा डालने वाले आतंकियों का सफाया करने का काम किया है। आज देश के प्रधानमंत्री एक ऐसे शख्स है जिन्हे पूरी दुनिया अपना नेता मानती है। जौनपुर व मछली शहर की चुनाव सभाओं में उन्होंने कहा कि आज देश में बदली परिस्थितियों में विरोधी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। एक समय वह भी था जब दाल, प्याज व पेट्रोल के दाम बढने से लेकर मिट्टी का तेल नहीं मिलने पर हार और जीत हो जाती थी। मकान, बिजली, पानी सड़क ही चुनाव के मुद्दे हुआ करते थे। हर प्रत्याशी इन्ही मुद्दों पर वादा करके चुनाव जीतने का प्रयास करता था तथा चुनाव जीत भी जाता था। हर बार लोग आकर गरीबी को हटाने की बात करते थे पर गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होता जाता था। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद कहा कि यह सब नहीं चलेगा। उन्होंने वोट की राजनीति नहीं की। उन्होंने इसके लिए उदाहरण देते हुए कहा कि चुनाव के समय ही नोटबन्दी जैसा कठिन निर्णय जब प्रधानमंत्री ने लिया तो भाजपा के चुनाव हार जाने की चर्चा होने लगी थी। प्रधानमंत्री ने उस समय गरीबों के लिए काम करने की बात करते हुए कहा था कि यह निर्णय आतंकवाद पर कुठाराघात होगा। वे गरीब का पैसा गरीब के पास रहे इस नीति को लेकर चले। उस समय जनता ने उसका समर्थन किया था। डा शर्मा ने कहा कि बसपा नेत्री खीझ में तथा खिसियाहट में प्रधानमंत्री को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं। प्रधानमंत्री को नकली,फर्जी पिछडा बताने वाली नेत्री असल में जातिवाद व धर्म विशेष की राजनीति करती रही हैं। ऐसी ठेकेदारी उन्हें ही मुबारक हो हमारे प्रधानमंत्री देश में किसी वर्ग संप्रदाय या जाति के नहीं बल्कि सभी वर्गों और सभी संप्रदायों के नेता हैं। प्रधानमंत्री ने कभी भी अगडा व पिछडा की बात नहीं की है। प्रधानमंत्री ने भी गरीबी को झेला है पर उन्होंने इसके बारे में कभी बताया नहीं है। उनका परिवार स्वभिमान के साथ जीवनयापन कर रहा है। देश में दूसरा परिवार ऐसा हैं जिसका पूरा परिवार आरोपित है। उन्होंने कहा कि बसपा की नेत्री सपा के लोगों को गुण्डा तक कहती थीं तथा सपा से इसकी प्रतिक्रिया व्यक्त की जाती थी। आज जब मिल गए हैं तो उन्हे प्रधानमंत्री में नकली पिछडा दिख रहा है। इन दलों ने पिछडों के लिए कुछ नहीं किया पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सपा व बसपा के विरोध के बावजूद केन्द्र सरकार के स्तर से पिछडा वर्ग आयोग को सवैधानिक दर्जा देकर अधिकार देने का काम किया है। दलित को मदद मिले व उसका हक न कम हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था करते हुए सवर्ण को आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। 15प्रधानमंत्री के विकास का मंत्र और विकास की परिकल्पना सबका साथ सबका विकास पर आधारित है। यह नेता जब अपने आप को प्रधानमंत्री का विकास के मामले में कोई मुकाबला करने में समर्थ नहीं पा रहे हैं तो वे निचले स्तर की बयानबाजी पर उतर आए हैं। उन्होंने मायावती को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताए कि सत्ता में रहते समय कितने दलितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। वे बताए कि क्या मोदी सरकार की तरह दलितों को लोन देने को अनिवार्य बनाया गया। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख जिनके दल का वजूद उत्तर देश के बाहर कहीं नहीं है देश को नया प्रधानमंत्री देने की हास्यास्पद बात कर रहे हैं। यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा ही है उन्हें यह सपने देखने का अधिकार तो है पर उनका यह सपना पूरा होने वाला नहीं है। देश में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। इस चुनाव में भी इस देश की जनता का प्यार मोदी जी को ही मिलने वाला है। सशक्त समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए मोदी जी जैसा नेतृत्व भारत की आवश्यकता है। गठबंधन से महापरिवर्तन की बात करने वाले लोगों की असलियत जनता जानती है। यह महापरिवर्तन के लिए नहीं बल्कि महालूट के लिए साथ आए लोग हैं जिनकी असलियत जनता जानती है और वे इस चुनाव में उनकी राजनीतिक दुकान पर ताला लगाने का काम करेगी। गठबंधन जनहित में नहीं बल्कि स्वार्थ में किया गया है। पिछले चुनाव से प्रदेश व देश की राजनीति में हाशिए पर आए दोनों दल अपने अस्तित्व के बचाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। दो चरण के चुनाव के बाद मिले संकेत बताते हैं कि देश की राजनीति में इन दो क्षेत्रीय दलों की भूमिका अब समाप्त होने जा रही है। बसपा पहले ही शून्य पर थी अब सपा भी उसके बराबर आने जा रही है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख ने गत दिवस कहा है कि हमारे खिलाफ जो भी केस हैं व कांग्रेस सरकार के समय में लगाए गए हैं। डा शर्मा ने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस ने एक दूसरे पर केस लगाने के बाद भी आपस में सिर्फ इसलिए मिल रहे हैं जिससे मोदी जी को आने से रोका जा सके। आज चुनाव बिजली, पानी, सडक के मुद्दे नहीं है क्योंकि मोदी जी ने उन सभी कामों को पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब महिलाओं को अपने नित्यकर्म से निवृत होने के लिए अंधेरे का इंतजार करना पडता था। देश में लम्बे समय तक जिस दल की सरकार रही उसने कभी इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। कभी यह नहीं सोंचा गया कि गांव में भी शाौचालय हो। उन सरकारों ने कभी गरीब के घर में छत के बारें में भी नहीं सोंचा। कभी यह नहीं सोंचा कि उन्हें लोन देकर स्वावलंबी बनने में मदद की जाए पर अब 72 हजार देने की बात करते हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने 72 साल में 72 रुपए तक गरीब को नहीं दिए जबकि मोदी सरकार ने सभी लघु किसानों को 6000 रुपए सालाना सम्मान राशि देने की व्यवस्था की और पैसा उनके खाते में भी पहुचा दिया। यह काम पिछली सरकारों ने सत्ता में रहने के दौरान नहीं किए। उन्होंने कहा कि मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। विकास की गतिविधियों को बढाया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है जो जौनपुर बनारस जैसे शहरों में विकास की नई गाथा को लिखेगा। बनारस में विकास की नई कहानी लिखी गई है। शहर में जाने के लिए पहले जहां 1 घंटा लगता था अब वहां शानदार रोड बनने के कारण लोग मात्र 15 मिनट में पहुच रहे हैं। बाबा विश्वनाथ के दरबार में जाने के मार्ग को चैडा कर दिया गया है। लखनऊ को माडल के तौर पर विकसित किया गया है। इसके विपरीत राहुल गांधी का अमेठी, सोनिया का रायबरेली, मुलायम सिंह का आजमगढ, डिम्पल का कन्नौज इन बडे नेताओं के प्रतिनिधित्व के बाद भी विकास के लिए तरसते रहे। उन्होंने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक दूसरे को देखना पंसद न करने वाले दलों के नेताओं को गठबंधन हो गया है। इन लोगों ने यहां पर भ्रष्टाचार की गंगा बहाने वाले अधिकारी को चुनाव मैदान में उतर दिया है जिससे दोनो दलों के कार्यकर्ता नाराज है। दोनो दलों के कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने को तैयार है। उन्होंने लोगों से सतर्क होने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं सिम्ब्ल, कार्यकर्ता और संगठन लडता है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में 1 लाख से अधिक किसान का कर्ज माफ हुआ है। करीब 90 हजार लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभ के दायरे में लाया गया है। इसके लिए सरकार ने 5 लाख रूपए सालान तक के उपचार की व्यवस्था की है। जौनपुर अटल जी व पं दीदयाल उपाध्याय जी की कर्म स्थली है।जौनपुर व मछलीशहर में भाजपा बडे अन्तर से जीत दर्ज करेगी।

Comments (0)

यादवों का हित न करके परिवारवाद को बढ़ावा दे रही सपा - डा0 महेंद्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 April 2019 by admin

सपा ने प्रदेश में 8 यादवों को दिया टिकट, जिसमें से 7 परिवार और रिश्तेदार

भदोही में कहा इधर-उधर बातें जाइए भूल, याद रखिए कमल का फूल

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने शनिवार को दो प्रत्याशियों के नामांकन में भाग लिया। सुबह उन्होंने आजमगढ़ से लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के समर्थन में डीएवी कॉलेज में वोट मांगें। वहीं उसके बाद वह भदोही प्रत्याशी रमेश बिंद का नामांकन कराने के लिए पहुंचें। जुरई ज्ञानपुर में आयोजित सभा में उन्होंने रमेश बिंद को जीताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील जनता से कीं। इस दौरान उन्होंने भदोही की जनता से कहा कि एक बार फिर से आप लोग अपने यहां से भाजपा को जिताकर भेजिए। उन्होंने बुनकरों के मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार ने बुनकरों के लिए बहुत काम किया है और भविष्य में भी अच्छा होगा। उन्होने भदोही से कांग्रेस उम्मीदवार रमाकांत यादव पर आरोप लगाया कि जिसको हम लोगों ने छोड़ दिया, उससे कांग्रेस ने अपना लिया है। रमेश बिंद के बारे में उन्होंने हमेशा ही पिछड़ों के लिए ये लड़ते रहे हैं। जनता से उन्होंने कहा कि आप लोग इधर-उधर की बातें जाइए भूल, याद रखिए कमल का फूल। उन्होंने कहा कि आज देश के अंदर बड़े उद्देश्य की लड़ाई चल रही है। एक तरफ देश के गौरव की बात चल रही है तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर लोग अपनी सत्ता लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा ने सिर्फ अपना लूटा हुआ रुपया खोया है और सपा ने अपने परिवार को मजबूत किया है।
आजमगढ़ में जनता से डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि यहां की जनता सही तरीके से जानती है यहां का विकास कौन करेगा। सपा पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए महेंद्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि सपा ने पूरे प्रदेश में 8 यादवों को टिकट दिया है। जिसमें से सिर्फ 5 अपने परिवार को और 2 अपने रिश्तेदारों को टिकट दिया है। एक टिकट सिर्फ कार्यकर्ता को मिला है। उन्होंने कहा जनता पूरी तरह से समझ चुकी है कि यादवों का कौन हितैषी है। उन्होंने कहा कि सपा परिवार सिर्फ बृज क्षेत्र में नहीं वह पूर्वांचल में भी लड़ने चला आया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी कार्यकर्ताओं का हनन कर रही है। उन्होंने कहा सपा परिवार आजमगढ़ की जनता के बरगलाने का काम कर रही है। बीजेपी उम्मीदवार के बारे में उन्होंने कहा कि दिनेश लाल यादव निरहुआ जमीन से जुडे़ हुए हैं। आज वह जिन बुलंदियों पर पहुंचें, उसको देखते हुए आजमगढ़ से भाजपा ने उन्हें टिकट दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मकसद प्रदेश का विकास करना है न कि सिर्फ अपना और परिवार का विकास करना है। अखिलेश यादव के दूध वाले बयान पर उन्होंने कहा कि दूध से ही हम लोग चाय बनाते हैं और वह परिवार वाले दूध से ही चाय बना रहे हैं और बाकि शेष दूध वाले हमारी तरफ आ गए है।
डा0 महेंद्रनाथ पाण्डेय ने आजमगढ़ की जनता से कहा कि अपका वोट सिर्फ दिनेशलाल यादव को नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि आप अपने प्रत्याशी को प्रत्याशी नहीं समझिये बल्कि यह समझिये आपका हर वोट नरेन्द्र मोदी को जा रहा है। उन्हें फिर से मजबूत करके हमें भारत का प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि आपका वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाएगा। श्री पाण्डेय ने कहा कि फैसला आपको करना है कि आप गद्दारों के साथ हैं या देश भक्तों के साथ। आजमगढ़ की जनता को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि आप सबको बाटला कांड तो याद ही होगा ना। यह कांड कांग्रेस सरकार में हुआ था। जब से योगी सरकार बनी है तब से कोई ऐसा कांड नहीं हुआ जिससे आजमगढ बदनाम हो।

Comments (0)

जो भारतीय संविधान का सम्मान नहीं कर सकते, वो वोट पाने के हकदार नहीं हैं - योगी आदित्यनाथ

Posted on 20 April 2019 by admin

बाबा साहब का अपमान किया, मायावती उसके लिए वोट मांग रही हैं

अपार जनसमूह ने जयश्रीराम और भारत माता के जयकारों के साथ योगी का स्वागत किया

देश में हर किसी की जुबान पर नरेंद्र मोदी का नाम है, भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलना तय है

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, बिजनौर/फर्रुखाबाद/कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसपा की मायावती आज उनके लिए वोट मांग रही हैं जिन्होंने डा भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। उन्होंने कहा कि राजनीति का स्तर कितना गिर गया है यह इसका उदाहरण है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने वादा किया था कि गन्ना किसानों को मूल्य भुगतान देंगे और हमने मूल्य भुगतान दिलाया। हमसे पहले की सरकार के समय में ऐसे कार्य क्यों नहीं किए गए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मतदान के पहले दो चरणों की सभी 16 सीटें भाजपा जीत रही है। भाजपा तीसरे चरण की भी सभी 10 सीटें जीतने में कामयाब होगी।
योगी आदित्यनाथ जैसे ही मंच पर पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उनका स्वागत किया। अपार जनसमूह में जयश्री राम और जय बजरंगबली के साथ साथ भारत माती की जय के जयकारे लग रहे थे। योगी ने भी जय श्रीराम और भारत माता की जय के जयकारे लगाए। योगी आदित्यनाथ शनिवार को बिजनौर, फर्रुखाबाद और कन्नौज में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा-बसपा को महामिलावटी गठबंधन बताया। योगी ने कहा कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में देश विरोधी ताकतों का समर्थन दिया है, जो देश के लिए बड़ा घातक है। वक्त आ गया है कि लूट और खसोट करने वाली सपा-बसपा और कांग्रेस को करारा जवाब दिया जाए।
योगी जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बिजनौर और मुरादाबाद में गुंडागर्दी होती थी। हमारी सरकार ने प्रदेश से गुंडों का सफाया किया। उस समय भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर थी। अब पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है। यह सब हमारी सरकार में संभव हो पाया है। देश में हर किसी की जुबान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है और भाजपा को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलना तय है। उन्होंने कहा हम जाति और मजहब देखकर कार्य नहीं करते, हमारी प्राथमिकता विकास है और इसमें किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया।
योगी जी ने कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति पर अपनी बात दोहराई कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का बताया था इन लोगों ने कभी गरीब किसानों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की बात नहीं की।

मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि पिछली सरकार ने 6 साल का गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद हमने दो साल में ही किसानों को 64 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। उन्होंने कहा कि किसानों को इस सत्र का भुगतान हो जाएगा, नहीं तो भुगतान न करने वाले मिल मालिकों को जेल जाना पड़ेगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भारत में संविधान का सम्मान नहीं कर सकते है वो वोट पाने के हकदार नहीं हैं। मैं आपसे वोट डालने की अपील करने आया हूं। हम आपको सुरक्षा देंगे। देश में इस वक्त जो चुनाव हो रहे हैं वो केवल सांसद का चुनाव नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री पद का चुनाव है। पीएम के रूप में कौन खुशहाली दे सकते है। इसे आप बेहतर जानते हैं।
योगी जी ने कहा कि 2004 से देश में कांग्रेस की सरकार थी तब आतंकवादी घटनाएं होती थी, कैसे हमारे जवान शहीद होते थे। नक्सलवाद के सामने कांग्रेस सरकार घुटने टेकती थी। उस समय चीन और पाकिस्तान भी आंखें दिखाता था। लेकिन मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने आतंकवाद, नक्सलवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया। वह चाहे पूर्वोत्तर में सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर कश्मीर में। एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों की हमारी सरकार ने कमर तोड़ दी।

Comments (0)

जनता ने महामिलावटी गठबंधन को खारिज कर दिया - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 April 2019 by admin

लखनऊ 20 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि पूरे देश में मा. श्री नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है। दूसरी तरफ विपक्षी दलों के महामिलावटी गठजोड़ का परिणाम है कि कांग्रेस का जो प्रत्याशी बिहार में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है वही उ0प्र0 में आकर मुलायम और अखिलेश की शान में कसीदे पढ़ता है और उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बात करता है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि पहले दो चरणों के चुनाव के बाद ही यह तय हो गया है कि जनता ने महामिलावटी गठबंधन को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह मोदी लहर का ही परिणाम है कि सपा-बसपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा उ0प्र0 में सपा और कांग्रेस अपनी पुरानी सीटों पर भी हारेगी और बसपा के हिस्से में फिर से जीरो होगा।04
पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद डा0 घनश्याम अनुरागी (जालौन), श्रीमती रीना चैधरी, पूर्व सांसद (लखनऊ), समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सदस्य विधान परिषद भरत त्रिपाठी (सीतापुर), पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मछलीशहर शिव प्रकाश मिश्रा (प्रतापगढ़), लोकदल के प्रदेश महासचिव आरपीएस चैहान (सीतापुर) व नगर पंचायत अध्यक्ष कप्तानगंज श्रीमती आभा गुप्ता (कुशीनगर) ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दु संगठन प्रयाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र दुबे सत्या ने अपने संगठन की तरफ से लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन व सहयोग करने का पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय को सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी (अवध क्षेत्र) व क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

कानपुर में पलटी पूर्वा एक्सप्रेस

Posted on 20 April 2019 by admin

हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) शुक्रवार देर रात करीब एक बजे कानपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर रूमा कस्बे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पता चला है कि ट्रेन दो हिस्सों में बंटने के बाद बेपटरी हो गई। नौ डिब्बे पलटने की सूचना मिली है। इनमें 8 एसी कोच और पैंट्रीकार हैै। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।kanpur-purva-train-accident

रात 2.30 बजे जिलाधिकारी, एसएसपी, 30 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस पहुंच चुकी थीं और राहत-बचाव कार्य शुरू हो गया था। घायलों को काशीराम ट्रामा सेंटर और हैलट अस्पताल भेजा जा रहा है।पूर्वा एक्सप्रेस हावड़ा से दिल्ली जाती है।

रात करीब एक बजे अप ट्रेन पूरी रफ्तार से हावड़ा की ओर से आ रही थी और कानपुर की ओर बढ़ रही थी। कानपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले रूमा इंडस्ट्रियल इस्टेट के सामने ट्रेन अचानक दो हिस्सों में बंटने के बाद जोरदार आवाज के साथ पलट गई। घुप अंधेरे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
05122323015

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in