Archive | April 29th, 2019

बसपा-समाजवादी पार्टी अस्तांचल में जाती हुई पार्टी - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 29 April 2019 by admin

23 मई के बाद गठबंधन में आरंभ होगा खटटूटन

4लखनऊ 29 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में निवाजगंज, पारा, पत्रकारपुरम चैराहा, अवध चैराहा आदि की विशाल जनसभाओं में बसपा व समाजवादी पार्टी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि यह दोनों अस्तांचल में जाती हुई पार्टियां है सपा ने राजनैतिक स्वार्थ के लिए आत्मसम्मान को गिरवी रखकर बसपा से गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन भी अधिक दिन चलने वाला नहीं हैं तथा 23 मई इसका आखिरी दिन होगा। उसके बाद इस गठबंधन में खटबंधन (खटपट) आरंभ होगा। सपा में भाजपा का सामना करने की क्षमता नहीं रही है। राजधानी लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आयोजित सभाओं में उन्होंने सपा बसपा गठबंधन को जमकर निशाने पर लेते हुए कहा कि यह जनकल्याण के लिए नहीं बल्कि स्वार्थ एवं राजनैतिक अस्तित्व को बचाने के लिए किया गया गठबंधन है। इसकी मियाद भी अब जल्द ही पूरी होने जा रही है। पिछले चुनाव में जिस प्रकार से दोनों दलों का सफाया हुआ था उसके कारण ही दोनो साथ आए है।
डा. शर्मा ने कहा कि इस गठबंधन में सपा किस प्रकार से शरणागत हुई है इसकी मिसाल हाल की एक रैली में देखने को मिली थी। इस रैली में एक ओर जहां डिम्पल जी ने बसपा नेत्री का पैर छूकर आर्शीवाद लिया वहीं तेज प्रताप ने भी साष्टांग दंडवत किया, पर वहीं बुआ जी का भतीजा नेताजी को देखकर निकल गया पर अभिवादन करना भी जरूरी नहीं समझा। इससे साफ हैं कि सपा अपने राजनैतिक स्वास्थ्य को दुरूस्त करने के लिए न केवल बसपा से राजनीतिक हेल्थ टॉनिक ले रही है।बल्कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। इसके पहले 2017 में अखिलेश जी ने कांग्रेस का साथ लिया था जो राजनैतिक रूप से खुद एक कमजोर पार्टी थी। इसके परिणामस्वरूप विधानसभा चुनाव में दोनो बुरी तरह से पराजित हुए। अबकी बार जो पालिटिकल हेल्थ टॅानिक लिया वह बसपा से लिया जिसने खुद में लोकसभा चुनाव में जीरो पाया था। मुझे लगता है कि राजनैतिक स्वास्थ्य रक्षा के लिए किए गए अखिलेश जी के प्रयत्न असफल हो रहे हैं। इस साथ के लिए सपा कडवे घूंट भी पी रही है। एक तरह से समाजवादी पार्टी ने बसपा के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है। यह वहीं पार्टी है जिसमे पार्टी के संस्थापक का ही तख्ता पलट कर दिया गया था। सपा के संरक्षक नेताजी का अपमान पार्टी के कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। इसके साथ ही बसपा अध्यक्ष से पडी डांट व बसपा के कार्यकर्ताओं से सीखने की नसीहत से भी पार्टी के कार्यकर्ता खासे खिन्न हैं। इन्ही कारणों के चलते बडी संख्या में सपा के कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं। इसी प्रकार से कांशीराम के मूल सिद्धान्तों को मायावती द्वारा तिलांजलि दिए जाने के कारण बसपा के कार्यकर्ता भी भाजपा की ओर रुख कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज हुआ चैथे चरण का मतदान भाजपा के लिए शुभंकर बना है। उन्होंने कहा कि अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, आजमगढ कहने को तो वीआइपी प्रतिनिधित्व वाले जिले हैं पर विकास कार्यों से कोसो दूर हैं। इनमें वीआईपी क्षेत्र जैसा कोई काम नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों के प्रतिनिधि जीतने के बाद क्षेत्र में झांकते ही नहीं है। वहां के लोगों को ऐसा वीआईपी चुनने का दंश झेलना पडता था। पर योगी सरकार के आने के बाद इन क्षेत्रों में विकास कार्य आरंभ हुए है। इन स्थानों पर सडक, बिजली, पानी के जो कुछ भी विकास दिखता है वह योगी सरकार के आने के बाद हुआ है। इसके विपरीत बनारस और लखनऊ अगर पीएम और गृहमंत्री के क्षेत्र हैं तो इनमें विकास के असीमित कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री स्वयं हर माह बनारस जाकर वहां के विकास कार्यों को देखते थे। इसी प्रकार से राजनाथ जी ने भी लखनऊ के लोगो से सतत संपर्क बनाकर काम किया।
उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य मोदी योगी सरकार में हुआ है इसके बावजूद विरोधी कहते हैं कि अच्छे दिन नहीं आए। यही अच्छे दिन है जिसमें लोगों को उनकी जरूरत की सुविधाए मिली हैं। पहले के तीन चरण की तरह ही इस चरण में भी भाजपा ने स्वीप किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री ने अटल जी की कर्मभूमि में उनके सपनों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की झडी लगा दी है। उन्होंने कहा कि राजधानी के परिवहन को सुधारने के लिए व विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा देने के लिए मेट्रो की शुरुवात की गई है। लखनऊ में अमृत योजना व स्मार्ट सिटी के जरिए आमूलचूल बदलाव की नींव रख दी गई है। विकास का नया इतिहास रचा जा रहा है। राजधानी को मुम्बई दिल्ली जैसे देश के विकसित शहरों की कतार में लाने के लिए कार्य आरंभ करा दिए गए हैं।

Comments (0)

बाटला हाउस एनकाउंटर में जब आतंकवादी मारे जा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आंसू बहा रहा था - योगी आदित्यनाथ

Posted on 29 April 2019 by admin

जिनसे अमेठी और रायबरेली का विकास नहीं हुआ, वह देश की बागडोर संभालने का सपना देख रहे हैं

39 सीटों पर सम्पन्न हुए चुनाव के आ रहे रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को 36 सीटें मिल रही हैं

आतंकवादियों को सही जवाब देने की दृढ़ इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी में ही है

लखनऊ 29 अप्रैल 2019, कौशांबी, रायबरेली, गोंडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यूपी के तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभा सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही योगी ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में वोट देने की अपील भी की। कौशांबी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुंडा कस्बे के एसपी इंटर कॉलेज में कांग्रेस पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि जिनसे अमेठी और रायबरेली का विकास नहीं हुआ, वह देश की बागडोर संभालने का सपना देख रहे हैं।
योगी जी ने कहा कि अब तक संपन्न हुए 39 सीटों के चुनाव के रुझान जो मिले हैं उसमें 36 सीटें भारतीय जनता पार्टी को मिल रही है। 23 मई को जब 80 सीटों के चुनाव परिणाम आएंगे तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 74 पार के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर चुकी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में पाकिस्तान के साथ ही आतंकवाद की जड़ को सेना ने हिला दिया है, इस पर पूरा देश मोदी जी को समर्थन दे रहा है। सपा और बसपा पर वार करते हुए योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत में सुधार हुआ है। अब अपराधियों की जगह या तो जेल है या उनका राम नाम सत्य हो रहा है, अपराधियों के लिए तीसरी कोई जगह नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह के समर्थन में रायबरेली के लालगंज कस्बे के निकट कुम्हडौर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब बाटला हाउस एनकाउंटर में देश के दुर्दांत आतंकवादियों को हमारे सुरक्षा बल मार गिरा रहे थे, तब कांग्रेस का एक शाही परिवार आतंकियों के लिए रात भर आंसू बहा रहा था। उन्होंने कहा कि इसी शाही परिवार की वजह से यहां की जनता को विकास से और बुनियाद सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है। कांग्रेस के इस शाही परिवार की आंखों में देश के अंदर नौजवानों को रोजगार मिले, उन्हें आर्थिक स्वावलम्बन और सम्मानजनक जीवन यापन करने की सुविधाएं मिल सके इसके लिए कभी आंसू नहीं निकले। योगी जी ने कहा कि राजीव गांधी जी यहां आते थे, तब कहते थे कि मैं 100 रुपया भेजता हूं तो गरीबों तक 10 रुपये पहुंचते हैं। बाकि 90 रुपये इस शाही परिवार के दरबारी, चाटुकार खा जाते थे। उन्होंने कहा कि अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती, तो किसान सम्मान निधि के भेजे गए चार हजार रुपये में से किसानों को सिर्फ 400 मिलते बाकी 3600 रुपये शाही परिवार चाटुकार खा जाते।
गोंडा डुमरियाहीड कस्बे में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह और गोंडा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा पर हमला करते हुए कहा कि याद करिए आज से दो-तीन वर्ष पहले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती और आस-पास के सड़कों की कितनी बुरी दशा थी। लोगों को कहीं आने-जाने में तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मुझे भी कभी-कभी मां मातेश्वरी के दर्शन करने आना पड़ता था और मैं देखता था कि गोंडा से तुलसीपुर जाने में तीन-तीन घंटे लग जाते थे। व्यापक अव्यवस्था थी, आराजकता की स्थिति थी, विकास के कार्य ठप पड़े हुए थे। किसानों की कोई सुनवाई नहीं थी। कांग्रेस पर वार करते हुए योगी ने कहा कि आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखना और जवानों की शहादत पर प्रश्न खड़ा करना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना नहीं तो और क्या है? उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब आतंकवादियों को सही जवाब देने के लिए जिस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारत के राजनीतिक नेतृत्व में दिखना चाहिए था, प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करके दिखाया है।

Comments (0)

भ्रष्टाचार रोक कर गरीबों को मोदी सरकार ने दी सुविधाएं - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 29 April 2019 by admin

बिना दूल्हे के बारात लेकर चल रहे हैं महागठबंधन में कई हैं पीएम के दावेदार

मोदी सरकार आते ही कांग्रेस, सपा और बसपा के ऑफिस में लग जाएंगे ताले

प्रवासियों ने भी माना, मोदी जी की वजह से ही विश्व में बढ़ी है भारत की प्रतिष्ठा

18लखनऊ 29 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जौनपुर के लोकसभा प्रत्याशी कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ केपी सिंह और भदोही के प्रत्याशी डॉ. रमेश चंद्र बिन्द के पक्ष में विजय संकल्प रैली की। जनसभा में आए हुए लोगों ने उन्होंने कहा कि जिस तरह से आप लोगों ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जीताकर संसद भेजा था, वैसे ही इस बार सांसदों को जीताकर मोदी जी को मजबूत करने का काम करना। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश को तरक्की के रास्ते पर आगे के पांच साल तक ले जाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सुविधाएं देने के लिए अभी सिर्फ भ्रष्टाचार को रोका है, तो देश में खुशहाली आने लगी है। जब देश में भ्रष्टाचारियों से रिकवरी होगी तो विकास के रास्ते और खुल जाएंगे। उन्होंने कहा मोदी जी की सरकार में सबको पूरा का पूरा एक रुपय मिल रहा है। अगर इन भ्रष्टाचारियों (सपा, बसपा और कांग्रेस) की सरकार होती तो महज 15 पैसा ही आपके खाते में आता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहा करते थे कि हम एक रुपया भेजते हैं तो महज 15 पैसे ही पात्रों के पास पहुंच पाता है बाकि 85 पैसा रास्ते में ही खत्म हो जाता है।
श्री केशव मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ऐसी नीति अपनाई है कि अब चाहे एक रुपये या फिर एक लाख रुपये पूरा पैसा अब गरीबों के खाते में पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि जितना काम कांग्रेस की 55 साल सरकार में नहीं हुआ, उतना काम महज 5 साल में मोदी सरकार ने किया है। यही नहीं यूपी में भी जितना काम पिछले 15 सालों में नहीं हुआ, तो उतना काम महज 2 साल में हुआ है। उन्होंने कहा कि अब राष्ट्रवाद का अभियान चल रहा है। अब देश से आंतकवाद का खत्मा करने का अभियान चल रहा है। अब पूरे देश में जातीय समीकरण नहीं बल्कि मोदी समीकरण हावी हो गया है। इस बार देश और प्रदेश की जनता इतने वोटों से जीताने जा रही है कि अबकि बार मोदी सरकार आते ही कांग्रेस, सपा और बसपा के ऑफिस में ताले लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता सिर्फ विकास चाहती है, भ्रष्टाचारियों की सरकार पंसद नहीं है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने पाक और चीन को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ‘भूत पिशाच निकट नहीं आवे, जब महावीर नाम सुनावे।’ उन्होंने कहा कि अब चीन-पाक निकट नहीं आवे, जब मोदी जी का नाम सुनावे। चीन और पाकिस्तान मोदी जी के नाम से डरे हुए है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले पाकिस्तान को सबक सिखाया गया है। इससे कुछ समय पहले मोदी सरकार ने चीन को भी सबक सिखाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता सब समझ रही है।
श्री मौर्य ने कहा कि मोदी जी की वजह से ही आज पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। मोदी जी की वजह से ही आज दुनिया में भारत ने अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कि मोदी जी को जीतने के लिए हजारों प्रवासी अपना काम-धंधा छोड़ करके विदेशों से वोट डालने के लिए भारत आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रवासियों से मोदी के इस जादू के बारे में हमने उनसे पूछा, तो उन्होंने बताया कि पहले विदेश में भारत की कोई प्रतिष्ठा नहीं थी। उन्होने बताया कि अब हम किसी भी विदेशी से बताते हैं कि हम भारत के रहने वाले हैं, तो लोग कहते हैं अच्छा आप मोदी जी के देश के हैं। अब हमारे सम्मान में रेस्टोरेंट में भी कुर्सियां खाली कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह सब मोदी जी की लोकप्रियता की वजह से ही विश्वभर में हमारे प्रवासी भारतियों को सम्मान मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी और योगी जी की वजह से अब प्रदेश में शहरों में 24 घंटे, तहसीलों पर 20 घंटे और गांवों को 18 घंटे बिजली मिल रही है। पहले के शहरों में ही महज 4 घंटे ही बिजली मिलती थी। अब वीआईपी और वीवीआईपी का कल्चर चला गया है। भ्रष्टाचार पर उन्होंने कहा कि पहले भी सड़कों को बनने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते थे, लेकिन इसके बाद भी सड़कें गढ्ढे में तब्दील रहती थी, लेकिन अब हमारी सरकार में प्रदेश की पहचान गढ्ढों से मुक्त सड़कों के रुप में हो रही है। अब पूरे प्रदेश में हर जगह पर आपको चमचमाती हुई सड़के नजर आ रही है। उन्होने कहा कि पहले भी सरकारें रुपया खर्च करती थी, लेकिन वह पैसा ठेकेदारों के खाते में जाता था।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पहले की सरकारों की पहचान गुण्डागर्दी से होती है। अब हमारी सरकार में गुण्डों की खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि अब गुंडों द्वारा कब्जा की गई जमीन को खाली कराने का अभियान चल रहा है। यही नहीं अब जमीनों पर कोई कब्जा नहीं हो रहा है। यह सब भाजपा सरकार की वजह से यह सब संभव हुआ है। अब प्रदेश में गुंडों को उल्टा करके सीधा करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबकी खुशहाली ही हमारी पार्टी का ध्येय है तभी तो प्रदेश की जनता हमें लगातार प्यार दे रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने ही हमें 73 सांसद और प्रदेश में 325 विधायक दिए है। सबकी वजह से ही हम लोग लगातार आगे बढ़ रहे हैं और देश को खुशहाली के पथ पर आगे ले जा रहे हैं।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in