Archive | April 6th, 2019

‘पाकिस्तान आज दुनिया भर में गुहार लगाता फिर रहा है कि मेरी जान बचा लो - योगी आदित्यनाथ

Posted on 06 April 2019 by admin

पहली बार चीन की सेना को डोकलाम से पीछे हटना पड़ा

जब जब जवानों को डोकलाम में धमकाने की कोशिश की, तब-तब मोदी सरकार ने उसे अपनी ताकत दिखाई

कांग्रेस सरकार में असम में रोजी-रोटी की समस्या खड़ी होती थी

असम की बदहाली के लिए बदरुद्दीन अजमल जिम्मेदार, कांग्रेस ने उसके साथ किया गठबंधन

लखनऊ 06 अप्रैल 2019, भिठौली (असम)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होजई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब-जब चीन ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की या फिर हमारे जवानों को डोकलाम में धमकाने कोशिश की, तब-तब मोदी सरकार ने उसे अपनी ताकत दिखाई है। हर बार हमारे जवानों ने सीमा पर चीन को करारा जवाब दिया है। पहली बार चीन की सेना को डोकलाम से पीछे हटना पड़ा है।
योगी आदित्यनाथ के मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जमकर जय श्री राम और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान जनसभा में आए लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। सीएम योगी ने असम में केंद्र सरकार की तमाम बड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी ने बिना किसी भेदभाव के हर तबके के लोगों को तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई है। जिनमें आवास, शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी कई कल्याणाकारी योजनाएं शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर पूर्वी राज्यों में भारत सरकार का कोई मंत्री नहीं आता था। लेकिन मोदी जी की सरकार में उत्तर पूर्व के आठों राज्यों में केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उन राज्यों में जाकर सरकार की योजनाओं को हर महिला, हर युवा, हर किसान तक पहुंचाने का काम किया। कांग्रेस की सरकार के वक्त महीनों-महीनों तक यहां नाकेबंदी होती थी, लोग परेशान होते थे। यहां कही अलगाववाद था, कही उग्रवाद था तो कहीं अराजकता थी। लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी होती थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्य कांग्रेस मुक्त हो चुका है, लेकिन आज भी कांग्रेस के लोग बार-बार उन्हीं गलतियों को दोहरा रहे है। जिनके कारण कांग्रेस की ये दुर्गति हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश से भागकर केरल की एक सीट पर नामांकन किया है। वहां न तो तिरंगा था, न तो पंजा था वहां सिर्फ मुस्लिम लीग का चांद तारों वाला हरा झंडा था।
उन्होंने कहा कि असम की बदहाली के लिए जो बदरुद्दीन जिम्मेदार रहा है और उसके साथ भी कांग्रेस ने गठबंधन करके एक बार फिर सुरक्षा मे सेंध लगाने का काम किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ और आपकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली नीतियों का आपको मुंहतोड़ जवाब देना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के पास असम के पूर्व मुख्यमंत्री और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के समर्थन के बाद भी उन्हें प्रत्याशी नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकारों ने असम के लोगों के हकों पर कुठाराघात करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाता था लेकिन आज मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तो पाकिस्तान आज दुनिया भर में गुहार लगाता फिर रहा है कि मेरी जान बचा लो।
यह मोदी जी का नेतृत्व है कि आज हमारी सेना सर्जिकल स्ट्राइक कर म्यांमार में घुस कर आतंकियों के कैंपों को नष्ट करती है तो वहीं पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तान में बने आतंकी कैपों को भी ध्वस्त करती है। पाकिस्तान आज अपने पापों की सजा पा रहा है। आज कांग्रेस और बदरुद्दीन की भाषा एक ही हो गई है। आज दोनों एक ही स्वर में बोलकर भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी लेकिन आज उन्हें गोली और गोला खिलाया जाता है।
आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार आतंकियों को जवाब दे रही है।
मोदी जी ने भारत का गौरव दुनिया के अंदर बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार के वक्त विश्व में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, लेकिन आज हमारी अर्थव्यवस्था 6वें नंबर पर है जो प्रधानमंत्री मोदी जी के बड़ी उपलब्धि है। मोदी जी का टारगेट भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर पर लाने की है। जिसमे हम इस बार भी सफल होंगे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ये जितने भी विपक्षी दल है वो सब अपने परिवार के लिए जीते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता देश के लिए जीता है।

Comments (0)

विशाल नामांकन सभा को संबोधित किया

Posted on 06 April 2019 by admin

लखनऊ 06 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के नामांकन सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में रहे इस दौरान उन्होंने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान बढ़पुर फर्रूखाबाद में विशाल नामांकन सभा को संबोधित किया।11
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नामांकन सभा में उपस्थित जनसैलाब का अभिनंदन करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक मतों के साथ भारतीय जनता पार्टी केंद्र में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 73 पार नारे के साथ ऐतिहासिक मतों के साथ जीतेगी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए सारे दलों में गठबंधन हो गया है और यह गठबंधन नहीं यह पूरे देश को ठगने के लिए ठगबंधन है इस ठगबंधन को जनता इस चुनाव में नकार देगी। जाति धर्म की सीमाएं तोड़ कर जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएंगी। राष्ट्रवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए। आज पड़ोसी मुल्क अगर आतंक को पनाह देने का कार्य करता है और अपने देश में आतंक विरोधी ताकतों को बढ़ाने का कार्य करता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आतंक और आतंकवादियों को कुचलने का काम किया है सीमा पर जब हमारे जवान आतंकियों को मौत के घाट उतार रहे होते हैं तो सारे विपक्षी दल एकमत के साथ आतंकियों का समर्थन करते हुए दिखाई देते हैं। कांग्रेस का घोषणा पत्र हिंदुस्तान का घोषणा पत्र नहीं पाकिस्तान का घोषणा पत्र है। भारत तेजी के साथ बढ़ रही अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो चुका है। पिछली सरकारों ने देश में लूट भ्रष्टाचार का शासन चलाया आज सारे भ्रष्टाचारियों को या तो गुफाओं में घुसना पड़ा या फिर उनकी जगह जेल की सलाखें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान को भ्रष्टाचार मुक्त करने का संकल्प ले लिया है। इसीलिए सारे विपक्षी एक मंच पर खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं ऐसे पिछले कई प्रयास हुए जब नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद इन दलों ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों को रोकने का प्रयास किये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के रास्ते पर है, हमने हर वर्ग और समाज के लिए कार्य किया। पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश में बिजली की कोई व्यवस्था नहीं हुआ करती थी। भाजपा सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश के गांव कस्बों और शहरों में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था है। आज किसान को बिजली के लिए सोचना नहीं पड़ता है आज किसान को यूरिया के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती है। गरीब महिलाओं को सिलेंडर के लिए भी चक्कर नहीं काटने पड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अखंड भारत का निर्माण हो रहा है और मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि केंद्र में बनने वाली अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली होगी जो हर गरीब के कल्याण के लिए कार्य करेगी। पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में गुंडाराज और जंगलराज हो गया था, गरीब लोगों की जमीनों पर सपा के गुंडों ने कब्जा किया था हमने अवैध कब्जों को छुड़ाने का कार्य किया, अपराधियों को जेल भेजने का कार्य किया और यही नहीं या तो अपराधी अपना अपराध छोड़ गया या फिर जेल की सलाखों में चला गया इसीलिए मेरे प्यारे भाइयों, माताओं, बहनों भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें। आपका वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगा। आज हिंदुस्तान की जनता सांसद नहीं प्रधानमंत्री चुनने जा रही है और एक ऐसा प्रधानमंत्री जो हर गरीब के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है इसीलिए आज सारे विपक्ष को कष्ट हो रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में हुए नामांकन सभा के कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक, विधायक कैलाश राजपूत, पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व विधायक एवं कन्नौज लोकसभा प्रभारी कुलदीप गंगवार रहें। संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर ने किया इस दौरान जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, प्रदीप कुमार सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला महामंत्री संदीप कुमार शाक्य आदि समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Comments (0)

भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 06 April 2019 by admin

लखनऊ 06 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में भारतीय संस्कृति, सभ्यता व भारतीय समाज की आवश्यकताओं तथा भारतीय सोच के अनुरूप देश की एकमेव पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। राजनीति में शुचिता के साथ साफ-सुथरी राजनीति व सेवा-भाव और समाज के सभी वर्गो को साथ ले चलने की राजनीति का भाजपा ने आयाम स्थापित किया है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में इतने कम समय में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तथा शासन व समाज के विभिन्न स्थानों पर सर्वाधिक स्थान पाने का रिकार्ड सिर्फ भाजपा का है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह जी ने जो 73 प्लस का लक्ष्य भाजपा उत्तर प्रदेश को सौंपा है। पार्टी के स्थापना दिवस पर हमारा संकल्प है कि हम सभी मा. अमित शाह जी के नेतृत्व में यह लक्ष्य प्राप्त करेगें और माननीय मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेगें।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है, इसके मूल में हमारे नेताओं के आचरण उनके आचार-विचार व नेतृत्व की विशेषता है और अधिक गहराई में जो इसकी जड़ है उसमें हमारे कार्यकर्ता व समर्थक है। आज स्थापना दिवस के अवसर पर हम इन सभी का अभिनंदन करते है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे हम प्रदेश की जनता को भरोस दिलाते है कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के दिखाये मार्ग पर बेहिचक चलते हुए भाजपा लोककल्याण, गरीब कल्याण, बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक शुचिता और समाज की सेवा के पथ पर चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय लक्ष्य के साथ जनता के आर्शीवाद से हम आगे बढेगें। हमारा संकल्प एक भारत-श्रेष्ठ भारत है और इसी संकल्प के साथ भाजपा नए कीर्तिमान बनाएगी।

Comments (0)

मंत्रोच्चार व शंखध्वनी के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत

Posted on 06 April 2019 by admin

श्रीराम जय राम जय राम के मंत्रोच्चार से गूंजा गोमती तट

लखनऊ, 06 अप्रैल। गोमती नदी के तट पर शानिवार को भोर में मंत्रोच्चार व शंखध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नव संवत्सर का स्वागत किया गया। लोगों ने चंदन लगाकर एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। v5

श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए सर्वसर्वार्थसिद्धि योग के शुभ मुहूर्त में गोमती के तट पर मृत्युंजय घाट पर सभी कार्यकार्यकर्ताओं ने विजय महामंत्र ‘श्रीराम, जय राम, जय-जय राम’ की तेरह मालाओं का जाप किया गया। गोमती का तट श्रीराम, जय राम, जय-जय राम के मंत्रोच्चार से गूंज उठा। वहीं, शंखध्वनि के बीच उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया।

हिन्दू नववर्ष पर संघ कार्यकर्ताओं ने गोमती तट पर शंखध्वनि के साथ सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर तुषार सहाय और प्रज्ञा विवेक मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत पेश किया गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया।

हिन्दुत्व की ओर झुक रही दुनिया - प्रशान्त भाटिया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह प्रशान्त भाटिया ने इस मौके पर कहा कि पहले लोग अपने को हिन्दू कहने में संकोच करते थे। लेकिन आज पूरी दुनिया हिन्दुत्व की ओर झुक रही और लोग हिन्दू होने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भारत में जाति प्रथा नहीं थी। धर्म और जाति में बटने के कारण हम संकुचित होते चले गये और अपने आप को भूल गये। वह शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर द्वारा वर्ष प्रतिपदा के मौके पर रीवर फ्रन्ट में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संघ व्यक्तिवादी नहीं तत्ववादी संगठन है। यही कारण है कि 1925 में नागपुर में डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ आज भी उसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है। जबकि इसके बाद में बने कई संगठन लुप्तप्राय हो गये हैं। उन्होंने कहा कि संघ कहता है कि व्यक्ति के पीछे न चलें विचार को लेकर चलें और स्वयंसेवक समाज के सामने अपना उदाहरण प्रस्तुत करें। प्रशान्त भाटिया ने कहा कि आज विदेश में 11 हजार शाखाएं लगती हैं। वहीं, देश में हमारा विचार प्रभावी हो रहा है। लेकिन इस समय स्वयंसेवकों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषि टण्डन ने की। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक व विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय प्रमुख जागेश्वर, अवध प्रान्त के सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी, संघ प्रचारक लक्ष्मीकान्त, लखनऊ दक्षिण भाग के सायं प्रचारक प्रेम प्रकाश, विभाग के सम्पर्क प्रमुख पंकज अग्रवाल, संवाद नगर के नगर संघचालक राम औतार अग्रवाल, सह नगर संघचालक गंगा प्रसाद,बृजनन्दन और सेवा भारती के महानगर संयोजक रवीन्द्र सिंह गंगवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in