Archive | April 21st, 2019

भाजपा की चुनावी जनसभाएं, बैठकें अन्य कार्यक्रम

Posted on 21 April 2019 by admin

लखनऊ 21 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कटरिया, याकूबपुर मैदान, अम्बेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री मा. जगत प्रकाश नड्डा 22 अप्रैल को फर्रूखाबाद में सुबह 10.30 बजे तथा कन्नौज में दोपहर 12.30 एवं इटावा में दोपहर 3 बजे संगठनात्मक बैठकों एवं कार्यक्रमों में मार्गदर्शन करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, केन्द्रीय मंत्री माननीया उमाश्री भारती 22 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे गहरा, कहिंजरी, रसूलाबाद, कानपुर देहात में कन्नौज लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। तथा सायं 7 बजे घण्टाघर चैराहा, आर्यनगर, कानपुर में भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचैरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री मा. केशव प्रसाद मौर्य 22 अप्रैल को सुबह 10 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। जहां फूलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती केशरी पटेल व इलाहाबाद से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मा. विनय कटियार 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे बड़ा मैदान, बलरामपुर में श्रावस्ती लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा की नामाकंन सभा को संबोधित करेंगे। तथा दोपहर 01 बजे सालपुर बाजार, गोण्डा में भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, कैबिनेट मंत्री मा. ब्रजेश पाठक 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे आईटीआई ग्राउण्ड, प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 02 बजे ठेगहा, करनाईपुर रोड़, इण्टर कालेज के पास संग्रामपुर, व सायं 05 बजे उमाशंकर शुक्ल का हाता, शाहगढ़, अमेठी में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
—————————————————
लखनऊ 21 अप्रैल 2019, कैबिनेट मंत्री मा. दारा सिंह चौहान, 22 अप्रैल को दोपहर 12 बजे राजकीय इण्टर कालेज, बस्ती में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी की नामांकन सभा को संबोधित करेंगे।

Comments (0)

मोदी जी ने देश के गरीबों तथा किसानों के खाते खुलवाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है

Posted on 21 April 2019 by admin

लखनऊ 21 अप्रैल 2019, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संतकबीर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा एवम् रोजगार पर बल दिया तथा मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश के गरीबों तथा किसानों के खाते खुलवाकर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है, जिससे योजनाओं का पैसा अब सीधे लोगों के खाते में जाता है। siddarath-nath-singh-up-minister
श्री सिंह ने कहा कि मोदी जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा फिर से बुलंद किया है। मोदी जी किसानों की समस्याओं को समझते हुए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लाएं हैं तथा मृदा परीक्षण योजना मोदी जी की ही सोच का परिणाम है। आयुष्मान योजना के अन्तर्गत कोई भी गरीब 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में करा सकता है जिसके अन्तर्गत 35 करोड़ से अधिक लोगों को लाभांवित हुए है, आगे और लोग भी आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभांवित होंगे। उन्होंने जनता को सचेत किया कि उनका एक गलत वोट आतंकवादियों को उनके घर में गोली चलाने के लिए दुस्साहस प्रदान कर सकता है और वहीं वोट यदि सही जगह पड़ता है तो आतंकवादियों को सरहद पर मार गिराने के लिए सेना को साहस प्रदान करेगा।
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कहा कि आपका हर एक वोट मोदी जी को मजबूती प्रदान करेगा।

Comments (0)

राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का वास्तविक नाम देश की जनता के सामने आना ही चाहिए - योगी आदित्यनाथ

Posted on 21 April 2019 by admin

ब्रिटेन और इटली जाएंगे और खुद को राहुल विंची कहेंगे, फिर भारत आने पर राहुल गांधी बन जाएंगे’

सपा का झंडा, बैठा हुआ कोई बड़ा गुंडा’

कांग्रेस का दोहरा चरित्र उसको देशद्रोहियों के साथ जोड़ता’

सपा आतंकवाद को अपनी गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है’

जया प्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर आजम खान ने आधी आबादी का अपमान किया है’

जया प्रदा के अपमान पर मायावती चुप क्यों हैं’

लखनऊ 21 अप्रैल 2019, रामपुर/निघासन/सवायजपुर बगिया/घाटमपुर/कानपुर। “आज तो मुझे जानकर आश्चर्य हुआ कि कांग्रेस के जिस नामदार को आप राहुल गांधी के नाम से जानते हैं, उसका वास्तविक नाम तो ‘राउल विंची’ है। कांग्रेस देश की नजरों में धूल झोंकने का कितना बड़ा पाप कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का जो वास्तविक नाम है, देश की जनता के सामने आना ही चाहिए। जिन लोगों को भारत की परंपरा पर गौरव की अनुभूति ना होती हो, वह ब्रिटेन और इटली जाएंगे और खुद को राहुल विंची कहेंगे। फिर भारत आने पर राहुल गांधी बन जाएंगे”।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी चिरपरिचित शैली में जनसभा को संबोधित कर राहुल गांधी और विपक्ष पर खुलकर हमला बोलते हुए यह बात कही। उन्होंने पहले रामपुर की चुनावी जनसभा को संबोधित किया, इसके बाद निघासन, सवायजपुर बगिया, घाटमपुर और कानपुर में भी अपने ही अंदाज में जनता के बीच जाकर वोट मांगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तो झंडे से ही कहीं चली जाएगी, पूरा देश भी मानता है कि सपा का झंडा, बैठा हुआ कोई बड़ा गुंडा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने से पहले बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी, व्यापक आराजकता थी। रोज दंगे होते थे, गोकशी की बड़ी-बड़ी घटनाएं होती थी। आराजकता का आलम यह था कि गुंडे गरीब की जमीन और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर कब्जा करके सत्ता का संरक्षण प्राप्त करते थे।
योगी जी ने कांग्रेस पर तीखे शब्दों से प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रदेश में आते हैं, तो जनेऊ धारण कर मंदिर-मंदिर जाते दिखाई देते हैं। हिन्दू बनने का ढोंग करते हैं, लेकिन जब उत्तर प्रदेश के बाहर केरल में जातें हैं तो वहां पर चांद सितारों वाला हरा झंडा लिए अपनी नैया पार लगाने की गुहार लगाते हुए नजर आते हैं। उन्होंने कहां कि यही दोहरा चरित्र कांग्रेस को देशद्रोहियों के साथ जोड़ता है।
योगी जी ने सपा-बसपा के शासन को कुशासन करार देते हुए कहा कि जब प्रदेश में हमारी सरकार आई थी, उस समय प्रदेश में सपा-बसपा के कुशासन से आम किसान त्रस्त था। किसानों के कर्ज माफी की बात चल रही थी, लेकिन यह सरकारें ऐसा करने मे पूरी तरह से विफल रही थीं। हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही यहां के किसानों के कर्ज माफी करने के लिए बड़ी कार्यकारी योजना को लागू किया।
मुख्यमंत्री योगी जी ने सपा-बसपा पर भी तीखे प्रहार किये। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में रामजन्म भूमि पर हमला हुआ था, तब हमलावर सपा का झंडा लेकर गये थे। उसके बाद जब 2012 में अखिलेश यादव की सरकार आती है, तब इन्होंने सबसे पहले आतंकवादियों के खिलाफ दायर हुए मुकदमों को वापस लेने का शर्मनाक कारनामा किया था। ये लोग आतंकवाद को अपनी गंदी राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं।
योगी जी ने सीधे-सीधे कहा कि आजम खान जैसे लोगों के लिए ही एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। जयाप्रदा पर आजम खान के विवादित बयान को योगी ने महिलाओं का अपमान करार दिया। उनका कहना था कि जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी कर आजम खान ने आधी आबादी का अपमान किया है।
योगी जी ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आजम खान के बयानों पर चुप्पी साधने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल किया कि जयाप्रदा के अपमान पर मायावती ने क्यों कुछ नहीं कहा और क्यों वे आजम खान के लिए वोट मांग रही हैं?
योगी जी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को राम-कृष्ण के अस्तित्व पर संदेह था, अब बजरंगबली की ताकत को देख कर आज उनके भक्त हो गए हैं। उन्होंने जनता से भी सवाल किया। कहा कि क्या देश में हिंदुओं को आतंकवादी ठहराने वाली सरकार होनी चाहिए? बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने वाली सरकार होनी चाहिए? उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा यही कार्य करने में संलग्न हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी ने 5 वर्ष के दौरान भारत की गरिमा और गौरव को बढ़ाने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि इस देश में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए हाइवे, रेलवे लाइनें, मैट्रो, मेडिकल कॉलेज और एम्स बन रहे हैं। आम जन के जीवन में व्यापक परिवर्तन और रोजगार के लिए निवेश की भारी संभावना को आगे बढ़ाने का कार्य भी तेजी से हो रहा है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in