Archive | April 2nd, 2019

कांग्रेस मैनीफैस्टो पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिक्रिया

Posted on 02 April 2019 by admin

-55 साल के अन्याय को न्याय बताकर फिर जनता के साथ छलावा करने आई है कांग्रेस

-कांग्रेस का 55 पेज का घोषणा पत्र 55 वर्षों के उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन है

-जनता ने कांग्रेस को पहले भी खारिज किया था और जनता इन्हें दुबारा भी खारिज करेगी

-कांग्रेस अध्यक्ष खुद कह रहे हैं, हम जो पहले करते आए हैं, उसे दुबारा करेंगे

लखनऊ 02 अप्रैल 2019, कांग्रेस का 55 पेज का घोषणापत्र 55 वर्षों के उबाऊ और पुराने अपूर्ण वादों का नया संकलन है। घोषणा पत्र में बोल्ड करके बार बार लिखा है, ‘हमने ऐसा पहले भी किया है, और हम इसे दुबारा भी करेंगे।’ दरअसल इसी तरह की चुनावी खोखली घोषणाएं और सत्ता में आने के बाद जिस भी तरह के घोटाले संभव हो सकते हैं, कांग्रेस पार्टी भारत के स्वतंत्रता पाने के के बाद से करती आ रही है और जनता यह जानती है, इसलिए जनता ने पहले भी इन्हें खारिज किया है और जनता इन्हें दुबारा भी खारिज करेगी। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस पार्टी ने 55 वर्षों तक देश की जनता के साथ सिर्फ अन्याय ही किया है। राहुल गांधी ने खुद कहा है कि हम जो करते आए हैं, उसे ‘’हम निभाएंगे।‘’
भाजपा और कांग्रेस में एक मूलभूत अंतर है। भाजपा की कथनी करनी में कोई फर्क नहीं है। जो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की सरकार के 55 महीने के कार्यकाल में साफ दिखा है। जबकि कांग्रेस की कथनी करनी का अंतर पिछले 55 सालों में जनता ने देखा और झेला है। कांग्रेस का घोषणा पत्र छलावों का पुलिंदा है, नए कलेवर में अपने दशकों पुराने झूठ इकठ्ठा कर कांग्रेस ने हर बार की तरह कागज पर अपना घोषणा पत्र बनाया है। जिसको जमीन पर उतारने की न तो उनके अंदर योग्यता है, और न ही क्षमता। राहुल गाँधी जी ने स्वयं इस घोषणा पत्र के कोरे वादों को रट भले ही लिया हो, लेकिन वे इसे जमीन पर नहीं उतार पाएंगे।
जीडीपी में शिक्षा के जिस 6 प्रतिशत का वादा राहुल गांधी जी ने किया है, वे शायद भूल गए हैं कि उनकी यूपीए सरकार में 2014 में यह प्रतिशत 3.8 था और भाजपा सरकार ने इसे बढ़ाकर 4.6 प्रतिशत कर दिया है। जिसे बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का भाजपा का ही लक्ष्य है। इसी बात को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दोहराया है।
इनके घोषणा पत्र पर और इनकी न्याय योजना पर मुझे एक छोटी बात याद आती है। एक बार भेड़िये ने भेड़ों से वादा किया कि आने वाले जाड़ों में सभी भेड़ों को कम्बल बांटे जायेंगे, भेड़ों ने जब सवाल किया कि ‘इसके लिए ऊन कहाँ से आएगा?’ तो भेड़िया सिर्फ मुस्कुरा दिया, गौर से देखें तो वही धूर्त और शातिर मुस्कान आज कांग्रेस के कई नेताओं के चेहरे पर दिखेगी।
न्याय योजना के अंतर्गत किया गया वादा जनता को एक बार फिर बरगलाने और भरमाने का नया तरीका है। पूरे देश के बजट के व्यय का 13 प्रतिशत इसमें शामिल होगा और इस रकम की व्यवस्था कैसे होगी ये नहीं बताया गया है। देश विदेश के बड़े बड़े अर्थशास्त्रियों तक का कहना है कि कांग्रेस की न्याय योजना की लागत जीडीपी के 1 प्रतिशत तक होगी जोकि फिलहाल मौजूदा समय के लिहाज से बजट की गुंजाइश से बाहर की बात है। फिर यह पैसा क्या कांग्रेस अपने नेताओं के स्विस खातों से, जिसमें दशकों से जनता को लूटकर इकठ्ठा किया है वहां से लाएगी ?
गौर करने वाली बात है कि इस योजना का वादा सिर्फ कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस हमेश महामिलावटी गठबंधन वाली सरकार बनाती रही है। 37-38 सीटों पर लड़कर प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देखने वाले क्या कांग्रेस की इन हवा हवाई योजनाओं का समर्थन करेंगे ?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो उपलब्धियां सरकार की हैं, गरीबों के लिए, युवाओं के लिए, महिलाओं के लिए बिना भेदभाव के जो काम किया गया है। उसको ध्यान में रखते हुए मेरी जनता से अपील है कि कांग्रेस के झांसे में न आएं, उनके कोरे वादों में नहीं, बल्कि 5 वर्षों के दौरान विभिन्न तबकों के लिए बिना भेदभाव से की गयी जनकल्याणकारी योजनाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर, आंतरिक और वाह्य सुरक्षा के मोर्चे पर किये गए कार्य, भाजपा की बड़ी उपलब्धियां है। यही योजनाएं भारत को महाशक्ति बना रहे हैं। इन्हीं उपलब्धियों के कारण देश की जनता आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचाएगी।

Comments (0)

कांग्रेस का काल्पनिक घोषणा पत्र है - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 02 April 2019 by admin

लखनऊ 02 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस का काल्पनिक घोषणा पत्र है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़, गरीबो और वंचितों के साथ मजाक बताया। डा0 पाण्डेय ने कहा कि सेना की वीरता पर कांग्रेस पहले से ही सवाल उठाती रही है। अब घोषणा पत्र के जरिये कांग्रेस ने अपने राष्ट्रविरोधी चेहरे को और साफ कर दिया है। घोषणा पत्र में सेना के अधिकारों में कटौती सैनिकों पर घृणित आरोप और अलगाववादियों से बातचीत के वादे से साफ है कि कांग्रेस की भाषा, रणनीति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के भाषण एक दूसरे के पूरक है। 60 सालों से गरीबी हटाओं के नारो के बल पर कांग्रेस सत्ता में रही। लेकिन उसके राज में गरीब और गरीब होते चले गये और गांधी परिवार, उनके दामाद और उनके सिपहसलारों की माली हैसियत सैकड़ों गुना बढ़ गयी। कांग्रेस का इतिहास ही झूठे वादे करने का रहा है। आज तक कांग्रेस ने एक भी वादा अपने कार्यकाल में पूरा करके नहीं दिखाया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह अफस्पा हटाएगी और सेना के अधिकार को कम करेगी। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस ने कश्मीर में अलगाववादियों एवं आतंकवादियों से बैक एंड समझौता कर लिया है। अफस्पा हटाने का मतलब यह है कि सेना के पास से आतंकवादियों पर प्रहार करने का हथियार छीन लिए जायेंगे। इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी ने वादा किया है कि वह अलगाववादियों से बात करेगी। किसको खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐसा कर रही है? क्या कारण है कि आतंकवादियों, अलगावादियों, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और कांग्रेस का घोषणापत्र एक ही भाषा का प्रयोग करती है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने 2004 के घोषणापत्र में बिजली पहुंचाने का वादा किया था। 2009 और 2014 में भी यह कांग्रेस के घोषणापत्र का हिसा रहा लेकिन इसे पूरा मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में किया। कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि वह किसानों को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए फीजिबिलिटी को एक्जामिन करेगी। वाह रे कांग्रेस पार्टी, 2004, 2009, 2014 और अब 2019 में भी कांग्रेस यही कह रही है जबकि मोदी सरकार ने देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को 6000 रुपये देने की शुरूआत भी कर दी है।
उन्होंने कहा कि 2004 में कांग्रेस ने वादा किया था कि वह जनता के प्रति जवाबदेह है, इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को पूरे किए गये वादों का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी। कांग्रेस ने यह भी वादा किया था कि सरकार बनने के 100 दिनों में वह एक्शन प्लान पेश करेगी। आज तक कांग्रेस की सरकार में यह हुआ ही नहीं। जबकि मोदी जी हर साल अपने कामकाज का लेखा-जोखा देश की जनता को देते हैं।

Comments (0)

देशभक्तों के एक एक वोट से होगा आतंकवाद और दुश्मन मुल्कों का सफाया - शलभ मणि त्रिपाठी

Posted on 02 April 2019 by admin

लखनऊ 02 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है देश में होने जा रहा इस बार का चुनाव बेहद अहम है जो देश का भविष्य तय करेगा। एक तरफ ऐसी ताकतें हैं जो हमेशा से देश के खिलाफ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। पाकिस्तान व चीन जैसे देशों ने भारत के आगे घुटने टेके हैं। दुनियाभर की नजर भारत में हो रहे आम चुनावों पर है। देश की जनता के आशीर्वाद से ही प्रधानमंत्री जी ने पाकिस्तान में वायु सेना और थल सेना से स्ट्राइक कराकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। आगे भी पाकिस्तान जैसे आतंकपरस्त देश को उसकी औकात बताने के लिए देश को प्रधामनमत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जरूरत है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत के दुश्मन मुल्क किसी भी तरह श्री नरेंद्र मोदी जी को हटाना चाहते हैं। वे इस चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अफसोस है कि देश के कुछ सियासी चेहरों से भी दुश्मन मुल्कों को भरपूर मदद मिल रही है और ऐसे में देश की जनता की जिम्मेदारी बढ जाती है। देश की जनता को लोकतंत्र के महापर्व पर घरों से बाहर निकलना चाहिए और श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए इतना जनसमर्थन देना चाहिए कि दुश्मनों को उनकी हैसियत पता चल जाए। देश को प्यार करने वाले राष्ट्रभक्तों का एक-एक वोट पाकिस्तान जैसे दुश्मन मुल्कों और आतंकियों के सफाए में मददगार बनेगा।
प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से देश को कमजोर करने की सियासत की। किसे याद नहीं कि जब बाटला हाउस कांड में साहसी इंस्पेक्टर महेश शर्मा आतंकियों और गद्दारों से लड़ते हुए शहीद हुए थे, तब कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी नेता आतंकियों की मौत को शहादत बताते हुए उनके लिए आंसू बहा रहीं थीं। दिग्विजय सिंह जैसे नेता आतंकियों के पक्ष में खुलकर खड़े थे। बाटला के गुनाहगारों के खिलाफ कार्रवाई में रोड़ा अटका रहे थे। कांग्रेस पार्टी की सरकार में चरम पर रहे इस्लामिक आतंकवाद को छुपाने के लिए जबरिया हिंदू आतंकबाद की कहानी गढी गई। यही नहीं कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवाद के फर्जी मामलों में फंसाकर उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। तुष्टीकरण की हद तक जाकर कांग्रेस ने यह ऐलान किया था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है।
शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को समझ चुकी है। अब दुबारा उसे मौका नहीं मिलने वाला। 26/11 की कायराना घटना के बाद देश की जनता इंतजार करती रही कि मनमोहन सिंह जी की सरकार पाकिस्तान के खिलाफ साहस दिखाएगी, पर कांग्रेस की सरकार इस आतंकी घटना के बाद भी पाकिस्तान से दोस्ताना रिश्ते निभाती रही। यह बदला अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने लिया है और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देशों की नींद इसी खबर से उड़ी हुई है कि श्री नरेंद्र मोदी जी प्रचंड बहुमत से दुबारा भारत के प्रधामनमंत्री बनने जा रहे हैं।

Comments (0)

देश को मजबूर नहीं मजबूत सरकार की जरूरत - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 02 April 2019 by admin

बसपा ने जनता की गाढ़ी कमाई को मूर्तियां बनाने में लुटाया

देश को एयर स्ट्राइक करने वाले प्रधानमंत्री चाहिए ना कि आंख मारने वाला

सपा बसपा और आर एल डी का ये गठबंधन नहीं ठगबंधन है

कांग्रेस के 60 साल और मोदी के 5 साल कांग्रेस पर भारी मोदी सरकार में गरीब, किसान, युवा और बेटियों का बढ़ा सम्मान

लखनऊ 02 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज रामवती इंटर कालेज, दातागंज, बदायूं में आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और जनता से उन्हें वोट देने की अपील की। श्री केशव प्रसाद ने अपने भाषण के दौरान उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की उपलब्धियां आम जनता के जीवन मे खुशहाली लाने के लिए है। श्री केशव प्रसाद ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सहित महागठबंधन के सारे दलों का लक्ष्य है कि मोदी हटाओ जबकि सारे देश की जनता का लक्ष्य है मोदी जिताओ।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि 5 साल में भाजपा सरकार ने इतना कार्य किया है जितना किसी और ने 60 वर्षो में भी नहीं किया। श्री केशव प्रसाद ने किसान सम्मान निधि योजना का जिक्र करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत साल में 6000 रुपए किसानों को दिए जा रहे हैं ये राशि किसानों को हमेशा उनके अकाऊंट में मिलती रहेगी। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि पूर्व की सपा और बसपा सरकारों ने प्रदेश को गर्त में डाल दिया था, जनता के पैसों को मूर्तियों में लगाया जा रहा था और उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार एवं घोटालों का प्रदेश बन कर रह गया था। भाजपा शासन के दौरान आवास, बिजली, संपर्क मार्ग सभी क्षेत्रों में बेहतरी आई है, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए भाजपा सरकार द्वारा 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन और शौच मुक्ति में नंबर वन बन गया है, और गन्ना किसानों के भुगतान के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं, अब गन्ना किसानों को चीनी मिलों के चक्कर नही लगाने पड़ते है, किसान के अकाउंट में डायरेक्ट 10 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान चीनी मीले कर रही है।
श्री केशव प्रसाद ने गरीब महिलाओं के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही उज्जवला योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब गांव की माताओं बहनों को चूल्हे के धुएँ में खाना नही बनाना पड़ रहा है, अब तक पूरे देश में 13 करोण परिवारों को मुफ्त में गैस कनेक्श बीजेपी सरकार द्वारा दिया जा चुका है। सुलभ आवास योजना के अंतर्गत अब तक ड़ेढ़ करोण गरीब परिवारों को मुफ्त में आवास दिया जा चुका है, मोदी जी का लक्ष्य है हर परिवार को छत मिले इसी दिशा में मोदी जी काम कर रहे है। केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना का जिक्र करते हुए श्री केशव प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे देश मे 9.5 करोड़ परिवारों के लिए मुफ्त बिना किसी बिचैलिए के शौचालय दिए जा चुके है।

Comments (0)

मजबूत बूथ समितियां ही भाजपा की ताकत - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 02 April 2019 by admin

अपने लिए सुरक्षित सीट तलाशने वाले राहुल गांधी अपनी पार्टी और देश को क्या सुरक्षा देंगे ?

चंदौली/लखनऊ 02 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय ने सकलडीहा विधानसभा में गुलशन महाविद्यालय सराय बलुआ में बूथ समिति सम्मेलन में कहा कि आज पार्टी के तरफ से बूथ समितियों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और भाजपा के मजबूत बूथों ने पार्टी को मजबूत किया है। भाजपा के मजबूत बूथों से ही पार्टी चुनाव जीतने का काम करती हैं और मजबूत बूथ ही भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाते है। बूथ के एक-एक कार्यकर्ता की मजबूत अभेद्य बूथ की संरचना ही प्रदेश में अबकी बार उत्तर प्रदेश 74 पार, फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार करेगी। चन्दौली लोकसभा क्षेत्र को देश के पांच बिकसित क्षेत्रों में शामिल करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है। उन्होनंे कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने केवल जनता को गुमराह करने का काम किया। विकास के नाम पर झूठा आश्वासन दिया। इस बात को अब जनता जान चुकी है और इस चुनाव में सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस का भी पत्ता साफ हो जाएगा और माननीय मोदी जी के नेतृत्व में 2019 में ऐतिहासिक सरकार बनेगी।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि राहुल गांधी अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे है, वह देश व अपनी पार्टी को क्या सुरक्षा देंगे। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी जी की सक्रियता से राहुल गांधी का कांफिडेंस लूज हो गया है, अपनी हार को देखकर राहुल गांधी बचने का रास्ता तलाश रहे है। डा0 पाण्डेय ने कहा कि मायावती जी को दलित और गरीब प्रिय नहीं है बल्कि उन्हें दौलत प्रिय है और मोदी जी को गरीब प्रिय है जिनके पैर धुलकर वह उनकी सेवा कर रहे है।
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अनिल सिंह, प्रभारी ओमकार केशरी, राज्य मंत्री अनिल राजभर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in