Archive | April 12th, 2019

’अगड़ा, पिछड़ा या दलित, तीनों की त्रिवेणी मोदी जी के गले का हार - केशव प्रसाद मौर्य’

Posted on 12 April 2019 by admin

’बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों का विकास भाजपा सरकार में ही हुआ है

’देश को एयरस्ट्राइक करने वाला प्रधानमंत्री चाहिए न कि संसद में आंख मारने वाला

’मोदी जी के नेतृत्व में सभी वर्गों के हो रहे काम, किसी भी योजना में कोई भेदभाव नही
13
लखनऊ 12 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के अमरोहा और बुलन्दशहर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर और भोला सिंह के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की। चुनावी जनसभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यदि मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तो हिंदुस्तान को पूरी दुनिया में सबसे आगे खड़े होना है, बाकी के देश हिंदुस्तान के पीछे खड़े होंगे।
श्री मौर्य भाजपा के संकल्प सबका साथ-सबका विकास की बात करतेे हुए कहा कि जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं, चाहे अगड़ा हो, पिछड़ा हो या दलित इन तीनों की त्रिवेणी माननीय मोदी जी के गले का हार बनी हुई है। मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों का विकास किया गया है। मोदी जी ने कुंभ मेले में सफाई कर्मियों के पैर धोकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है।
मोदी जी बड़े से बड़े तथा कड़े से कड़े निर्णय लेने में सक्षम है तथा वही देश को भ्रष्टाचार से, गरीबी से, आतंकवाद से मुक्त करा सकते हैं। मोदी जी यदि देश के प्रधानमंत्री बनते हैं तो जितना कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों की सरकार ने 70 साल में देश को लूटा है वह मोदी जी गरीबों और किसानों की झोली में डाल देंगे। भाजपा सरकार में ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है तथा गरीब सवर्णों को भी 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है वह भी बिना किसी वर्ग के आरक्षण में कटौती किए हुए। गांव के जो गरीब कभी कल्पना भी नहीं कर सकते थे कि उनके घर भी शौचालय बनेगा आज वहां पर शौचालय हैं। सौभाग्य योजना से घर-घर बिजली पहुंच गई है। देश के किसानों को खाद, बीज तथा सिचाई के लिए बिना भेदभाव के 6 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है जिसकी पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपए भिजवाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत यह लक्ष्य स्थापित किया गया है कि 2022 तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं छोड़ा जाएगा, जिसका अपना मकान नहीं होगा। उन्होंने आयुष्मान योजना का भी जिक्र किया जिसमें देश के 50 करोड़ लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।
अमरोहा के बारे में उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए लगभग 2 हजार करोड रुपए से अधिक की योजनाएं लाई गई हैं। उन्होंने अमरोहा की जनता से आग्रह किया कि वह यह मानकर वोट डालें कि वह किसी सांसद को वोट ना देकर सीधे मोदी जी को वोट दे रहे हैं।
बुलंदशहर में जनसभा करते हुए उन्होंने भोला सिंह को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ संसद पहुंचाने के लिए वहां की जनता से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने वाले देश के प्रधानमंत्री मोदी जी को फिर से पीएम की कुर्सी दिलाने के लिए हमें उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता एक बार फिर से भोला सिंह को भारी मतों के साथ जिताकर संसद पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भोला सिंह की जीत ऐसी होनी चाहिए कि गठबंधन और कांग्रेस के प्रत्याशी को अपनी पार्टी की स्थिति का पता चल जाए। कांग्रेस पर वार करते हुए उन्होंने कहा बैसाखी के सहारे सरकार चलाने वाली पार्टी को आप ही लोगों ने जबाव देकर मोदी सरकार को 2014 में मजबूत किया था। वैसे ही इस बार भी हमें भाजपा को मजबूत करना है।
घोषणा पत्र पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार आंतकवादियों के साथ खड़ी हैं, तो वहीं हमारी सरकार आंतकवादियों को खदेड़ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कांग्रेस का हाथ दुश्मनों के साथ आज भी है। कांग्रेस कह रही है कि हम कश्मीर से सेना हटाएंगे वह कभी भी 370 नहीं हटने देंगे। भाजपा अपने वादे पर अटल है। केंद्र की सत्ता में आते ही कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी। बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से भगाया जाएगा।

Comments (0)

यूपी से साफ हो रही कांग्रेस, टूट रही माया की पार्टी - डा. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 12 April 2019 by admin

सेना पर घृणित राजनीति करती है कांग्रेस

गठबंधन से छिटके हैं यादव, अनुसूचित व मुसलमान वोट

लखनऊ 12 अप्रैल 2019, आप देखते जाइये कांग्रेस उत्तर प्रदेश से डिस्कनेक्ट हो गई है। यूपी में कांग्रेस की जो बची खुची दो सीटे हैं वह भी भाजपा की झोली में आ रही हैं। पत्रकारों के सामने शुक्रवार को यह दावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने वाराणसी में किया। डा. पांडेय इस दौरान कांग्रेस के साथ ही सपा व बसपा पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मायावती की पार्टी अब टूट कर बिखर गई है। बसपा के तमाम बड़े नेता माया को छोड़कर भाजपा के साथ आ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में माया पहले ही चरण में हार मान चुकी हैं। इसी लिए वह अभी से ईवीएम का राग अलापने में लगी हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम यूपी की आठों सीटें भाजपा जीत रही हैं। img-20190412-wa0112
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि सपा, बसपा का यह भी भ्रम दूर हो गया है कि यादव, अनुसूचित या मुसलमान वोट उनका है। सभी के साथ ही यादव, दलित व मुसलमान का भी वोट अब बीजेपी को मिल रहा है।
डा. पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार का आम चुनाव जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए लड़ा जा रहा है। साथ ही राष्ट्रवाद का मुद्दा भाजपा के लिए सुपर प्लस हो गया है। देश के युवाओं में राष्ट्रवाद का मुद्दा सिर चढ़कर बोल रहा है।
सेना के अफसरों द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखने की अफवाह फैला कर कांग्रेस ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। सेना के अफसरों और राष्ट्रपति भवन के इनकार से कांग्रेस की देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फजीहत हो रही है। जरा याद करिये 26/11 का मुम्बई कांड जब 12 विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी और सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली थी लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार ने सेना को आतंकियों को जवाब देने की इजाजत नहीं दी थी। हमारी मोदी सरकार सेना को आतंकियों घर में घुस कर मारने की खुली छूट देती है। सेना को खुली छूट मोदी ही दे सकते हैं।
प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा पर असर के सवाल के जवाब में डा. पांडेय ने कहा कि प्रियंका नासमझ नहीं हैं। वह भी जानती है कि नरेंद्र मोदी जी काशी में पांच लाख वोटों से अधिक से जीतने जा रहे हैं। सभी काशीवासी बम-बम हैं। उन्होंने मोदी जी की तुलना रानी अहिल्या बाई से करते हुए कहा कि मोदी ने काशी के वैशिष्ठ को बढ़ाया है। एक आधुनिक भारत के रूप में उभारा है।
बार-बार ईवीएम पर सवाल खड़े करने के मामले में डा. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस, माया व अन्य नेता दोहरा चरित्र अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अगर वह जीते तो ईवीएम ठीक और भाजपा जीते तो ईवीएम को गाली देने लगते हैं।
पूर्वांचल की कई सीटों पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही नाम फाइल हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने प्रत्याशियों के नाम बताने से परहेज किया। हां, इतना जरूर कहा कि पूर्वांचल में जो बाकी लोकसभा क्षेत्र हैं वहां पर कमल निशान ही होगा।
डा. पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो अखिलेश ने विकास कार्यों में खूब रोड़ा लगाया। हालांकि योगी सरकार आने के बाद सड़क, बिजली, पुल, स्वास्थ्य जैसे सभी सामाजिक कार्यों ने गति पकड़ी है।

Comments (0)

आरोपों से घिरे नेता ईमानदार प्रधानमंत्री पर लगा रहे हैं आरोप- डा. दिनेश शर्मा

Posted on 12 April 2019 by admin

पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हाथी ने अंडा देने का किया था करिश्मा, एक सीट भी नहीं जीत पायी थी बसपा ।
लखनऊ 12 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस सपा व बसपा पर करारे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा कि सपा बसपा व कांग्रेस की अकेले चुनाव लड़ने की हैसियत नहीं है वह मोदी जी का अकेले मुकाबला नही कर सकते। सपा बसपा को अवसरवादी गंठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि सपा मुखिया ने तो अपनी पार्टी के संस्थापक का ही तख्ता पलट दिया। राफेल को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए डा शर्मा ने कहा कि जिनका पूरा परिवार जमानत पर है वे देश के ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत का नारा लगवाते हुए कहा कि हाथ के पंजे ने देश को लूटा है व बर्बाद किया तथा देश मेें भ्रष्टाचार किया है। विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों को जन्मं दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मोदी जी का प्रधानमंत्री बनना तय है। सपा-बसपा व कांग्रेस केवल मोदी जी को रोकने के लिए ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर मोदी जी है जिनका परिवार कोई लाभ नहीं ले रहा है दूसरी और ऐसे वंशवादी दल है जिनके सदस्य लाभ व पद के लिए ही है। विरोधियों पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अब तो बहन जी ने भी भतीजे को बुला लिया है जबकि भाजपा में किसी को नहीं पता है कि अगला अध्यक्ष कौन होगा। photo-1
डा. शर्मा ने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का भाग्य लिखने वाला चुनाव है। इस चुनाव में दो तरह की ताकतें काम कर रही है। एक तरफ वो लोग हैं जो धारा 370 के समाप्त होने पर कश्मीर के देश से अलग होने की बात करते हैं। कांग्रेस के एक मित्र तो कश्मीर में अलग वजीरे आजम की भी बात करते हैं। उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेस सहित विरोधी दलों को चेताते हुए कहा कि यह देश राष्ट्रभक्तों का है। देश विरोधी बात करने वाले लोगों की तमाम पीढियां भी आ जाएं तो भी कश्मीर को देश से अलग नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी आते थे और देश में घटना को अंजाम देकर भाग जाते थे। देश में मुम्बई से लेकर अयोध्या और काशी में आतंकी वारदाते हुई पर उस समय के प्रधानमंत्री सफेद कबूतर उडाते थे तथा पाकिस्तान को प्रेम का संदेश दिया जाता था, जिसके बदले में पाकिस्तान गोली चलाता था। आंवला, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी में आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए डा शर्मा ने कहा कि अब वह समय नहीं हैं अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि गले लगाएंगे पर अगर गला काटने का प्रयास भी किया तो घर में घुसकर मारेंगे।
उन्होंने कहा कि एक समय था जब नार्थ ईस्ट में आतंकी सडक व पुल आदि के निर्माण को रोक देते थे तथा देश में नहीं रहने के नारे लगवाते थे। सत्ता में आते ही केन्द्र की मोदी सरकार ने इन आतंकियों के बारे में जानकारी जुटाने के बाद सेना को म्यांमार भेजकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की व उनका सफाया किया। यह हमारा नया हिन्दुस्तान है। उन्होंने विरोधियों पर सम्प्रदाय, क्षेत्र व जाति की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आया तो इन्होंने महागठबंधन बना लिया। इसके बाद जब सारे दल भाग गए तो यह गठबंधन रह गया। जब गठबंधन की गांठ खुलने लगी तो यह मजबूरी का बंधन रह गया। उन्होंने कहा कि हार का डर तो कुछ इस प्रकार पहले से ही विपक्षियों के ऊपर छाया है कि बसपा की नेत्री सम्प्रदाय विशेष से केवल गठबंधन को ही वोट करने की अपील करती है। ये ऐसे लोग हंै जो जाति और सम्प्रदाय की राजनीति करते हैं जबकि मोदी जी सबका साथ-सबका विकास की बात करते हैं। प्रधानमंत्री सभी के विकास के लिए काम करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में यह सभी दल अलग अलग लडे थे। 2014 के चुनाव में सपा में ससुर जी, बहूजी, देवर जी जैसे केवल चार लोगों को सीट मिली जबकि कांग्रेस में मां और बेटा को मिलाकर दो सीट ही मिली थी। हिन्दुस्तान के चुनाव में 2014 में पहली बार एक करिश्मा हुआ कि उत्तर प्रदेश में हाथी ने अंडा दे दिया था। उन्होंने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों से घबराए हुए विरोधी सिर्फ इस बात के लिए एक हो रहे हैं कि मोदी जी को दोबारा आने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में चुनाव बिजली, पानी, सडक, आवास जैसे मुद्दों को लेकर होते थे पर अब यह मुद्दे गायब हैं क्योंकि केन्द्र की सरकार ने इनका पुख्ता इंतजाम किया है।
डा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री कहते थे कि 100 रूपए जो केन्द्र सरकार भेजती है उसमें से मात्र 15 रुपए ही जनता तक पहुचते है 85 प्रतिशत पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ जाता है। पर मोदी सरकार में इस भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं हैं और पूरा का पूरा 100 रुपए जनता के खाते में पहंुच रहा है। विपक्षी दलों को काम के आधार पर आरोप लगाने की खुली चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों के पास आज कहने के लिए कोई विषय ही नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि विरोधी जब सम्प्रदाय की बात करेंगे तो किया की प्रतिक्रिया भी हो सकती है। उन्होंने लोगों से जातिवाद से ऊपर उठने की अपील करते हुए कहा कि दुनिया आपकी ओर देख रही है। एक तरफ मोदी जी है तो दूसरी ओर यह सारी कौरवों की सेना है! उन्होंने कहा कि आवंला पाण्डवों की धरती है इसलिए यहां के लोगों को न्याय का साथ देते हुए कौरवी सेना को पराजित करना है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक यज्ञ है और इसमें एक उंगली से कमल के फूल वाले बटन को दबाकर आहुति देनी है। उन्होंने आंवला में पिछली सपा सरकार पर केन्द्र सरकार की योजनाओं को जनता तक न पहुचने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि सपा सरकार नाम की चाह में ऐसा करती थी। वह योजनाओं के नाम के आगे समाजवादी शब्द का प्रयोग करना चाहती थी। भगवान पाश्र्वनाथ की तपोस्थली आंवला में उन्होंने कहा कि अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देने वाले इस क्षेत्र के साथ सपा सरकार में अन्याय हुआ था। वह एक ऐसी सरकार थी जो केन्द्र सरकार की लोककल्याण की योजनाओं को जनता तक पहुचने में अडंगा डालती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने लोकसभा में सपा सरकार की इन काली करतूतों को खुलासा किया था। पिछली सपा सरकार केन्द्र सरकार की योजनाओं के पैसे को कही और लगा देती थी।

Comments (0)

’नक्सलवाद और अराजकता की चपेट में छत्तीसगढ़, भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं हो पाता - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 12 April 2019 by admin

’आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है’

’गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है’

’कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है’

’हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं’

लखनऊ 12 अप्रैल 2019, अंबिकापुर/जांजगीर चांपा/नवापारा’।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने पहले अंबिकापुर में जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके बाद वह जांजगीर चांपा और नवापारा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अगल मंचों से कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाये। नक्सलियों द्वारा भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं होता और इस तरह की निर्मम हत्या संभव नहीं हो पाती।
योगी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिर से खनन माफिया, वन माफिया, भू-माफिया और अराजकता की चपेट में आ रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के माध्यम से नक्सलवाद, आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने के लिए सारे इंतेजाम कर लिये हैं।
योगी जी ने कहा कि मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और इस सरकार से कर्ज माफ करने की उम्मीद करना भी बेमानी होगी। अगर प्रधानमंत्री मोदी जी “किसान सम्मान निधि” के तहत हर लघु और सीमांत किसानों को छह हजार रुपए सालाना दे सकते हैं तो छत्तीसगढ़ में किसानों के हक को मारने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार क्यों कर रही है।
योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत 2 करोड़ 14 लाख किसानों के खाते में चार हजार रुपए पहुंच चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक इसमें कोई सार्थक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि वर्तमान में यहां की सरकार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को सही से लागू नही किया जा रहा है, लोगों को इस योजना से दूर रखा जा रहा है। पिछले दो-तीन महीनों के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं को कुचलने का प्रयास हो रहा है साथ ही गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजना यहां से चलाई गई थी, लेकिन पिछले दो महीनों से जन कल्याणकारी योजनाओं से यहां की जनता को वंचित रखने का प्रयत्न हो रहा है। कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है।
कांग्रेस के कार्यकाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार की कार्य प्रणाली माफिया गिरोह की तरह है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए 12 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला किया और आज उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार भी घोटालों की सरकार बनती जा रही है।
राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी बोलते थे कि सरकार द्वारा भेजा जाने वाला सौ रुपए जनता तक पहुंचते-पहुंचते केवल 10 रुपए रह जाता है। उन्होंने कहा कि बाकि नब्बे रुपए कांग्रेस के दलाल हजम कर जाते हैं। मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार सौ रुपए भेजेगी और यह पूरे पैसे गरीब के खाते में सीधे पहुंच जाएंगे और प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर गरीब का खाता खोला गया। सैतीस करोड़ खाते खोले गए, ऐसा आजादी के बाद पहली बार हुआ है।
सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से चलती है और उस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अराजकता का कारण बन रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही अंतर है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in