Categorized | लखनऊ.

’नक्सलवाद और अराजकता की चपेट में छत्तीसगढ़, भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं हो पाता - योगी आदित्यनाथ’

Posted on 12 April 2019 by admin

’आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है’

’गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है’

’कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है’

’हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं’

लखनऊ 12 अप्रैल 2019, अंबिकापुर/जांजगीर चांपा/नवापारा’।’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ ने पहले अंबिकापुर में जनता को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। इसके बाद वह जांजगीर चांपा और नवापारा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अलग-अगल मंचों से कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण चलाये। नक्सलियों द्वारा भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या पर कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार होती तो नक्सलवाद हावी नहीं होता और इस तरह की निर्मम हत्या संभव नहीं हो पाती।
योगी जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ फिर से खनन माफिया, वन माफिया, भू-माफिया और अराजकता की चपेट में आ रहा है। आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र के माध्यम से नक्सलवाद, आतंकवाद और अलगाववाद बढ़ाने के लिए सारे इंतेजाम कर लिये हैं।
योगी जी ने कहा कि मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है और इस सरकार से कर्ज माफ करने की उम्मीद करना भी बेमानी होगी। अगर प्रधानमंत्री मोदी जी “किसान सम्मान निधि” के तहत हर लघु और सीमांत किसानों को छह हजार रुपए सालाना दे सकते हैं तो छत्तीसगढ़ में किसानों के हक को मारने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार क्यों कर रही है।
योगी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत 2 करोड़ 14 लाख किसानों के खाते में चार हजार रुपए पहुंच चुके हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने अब तक इसमें कोई सार्थक पहल नहीं की है। उन्होंने कहा कि हम योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने अफसोस जताते हुए कहा कि वर्तमान में यहां की सरकार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की आयुष्मान भारत योजना को सही से लागू नही किया जा रहा है, लोगों को इस योजना से दूर रखा जा रहा है। पिछले दो-तीन महीनों के दौरान छत्तीसगढ़ के लोगों की भावनाओं को कुचलने का प्रयास हो रहा है साथ ही गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनेक लोक कल्याणकारी योजना यहां से चलाई गई थी, लेकिन पिछले दो महीनों से जन कल्याणकारी योजनाओं से यहां की जनता को वंचित रखने का प्रयत्न हो रहा है। कांग्रेस अपनी माफिया प्रवृत्ति से बाज नहीं आ रही है।
कांग्रेस के कार्यकाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की यूपीए सरकार की कार्य प्रणाली माफिया गिरोह की तरह है। कांग्रेस ने केंद्र में रहते हुए 12 लाख करोड़ से अधिक का घोटाला किया और आज उसी तर्ज पर छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार भी घोटालों की सरकार बनती जा रही है।
राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्व0 राजीव गांधी बोलते थे कि सरकार द्वारा भेजा जाने वाला सौ रुपए जनता तक पहुंचते-पहुंचते केवल 10 रुपए रह जाता है। उन्होंने कहा कि बाकि नब्बे रुपए कांग्रेस के दलाल हजम कर जाते हैं। मोदी जी ने कहा कि हमारी सरकार सौ रुपए भेजेगी और यह पूरे पैसे गरीब के खाते में सीधे पहुंच जाएंगे और प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर गरीब का खाता खोला गया। सैतीस करोड़ खाते खोले गए, ऐसा आजादी के बाद पहली बार हुआ है।
सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति से चलती है और उस दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय भारतीय जनता पार्टी ने दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अराजकता का कारण बन रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही अंतर है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in