Categorized | लखनऊ.

यूपी से साफ हो रही कांग्रेस, टूट रही माया की पार्टी - डा. महेंद्र नाथ पांडेय

Posted on 12 April 2019 by admin

सेना पर घृणित राजनीति करती है कांग्रेस

गठबंधन से छिटके हैं यादव, अनुसूचित व मुसलमान वोट

लखनऊ 12 अप्रैल 2019, आप देखते जाइये कांग्रेस उत्तर प्रदेश से डिस्कनेक्ट हो गई है। यूपी में कांग्रेस की जो बची खुची दो सीटे हैं वह भी भाजपा की झोली में आ रही हैं। पत्रकारों के सामने शुक्रवार को यह दावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने वाराणसी में किया। डा. पांडेय इस दौरान कांग्रेस के साथ ही सपा व बसपा पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मायावती की पार्टी अब टूट कर बिखर गई है। बसपा के तमाम बड़े नेता माया को छोड़कर भाजपा के साथ आ रहे हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश में माया पहले ही चरण में हार मान चुकी हैं। इसी लिए वह अभी से ईवीएम का राग अलापने में लगी हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम यूपी की आठों सीटें भाजपा जीत रही हैं। img-20190412-wa0112
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि सपा, बसपा का यह भी भ्रम दूर हो गया है कि यादव, अनुसूचित या मुसलमान वोट उनका है। सभी के साथ ही यादव, दलित व मुसलमान का भी वोट अब बीजेपी को मिल रहा है।
डा. पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बार का आम चुनाव जाति-धर्म से ऊपर उठकर देश के लिए लड़ा जा रहा है। साथ ही राष्ट्रवाद का मुद्दा भाजपा के लिए सुपर प्लस हो गया है। देश के युवाओं में राष्ट्रवाद का मुद्दा सिर चढ़कर बोल रहा है।
सेना के अफसरों द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखने की अफवाह फैला कर कांग्रेस ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। सेना के अफसरों और राष्ट्रपति भवन के इनकार से कांग्रेस की देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में फजीहत हो रही है। जरा याद करिये 26/11 का मुम्बई कांड जब 12 विदेशी नागरिकों की मौत हुई थी और सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली थी लेकिन तत्कालीन यूपीए सरकार ने सेना को आतंकियों को जवाब देने की इजाजत नहीं दी थी। हमारी मोदी सरकार सेना को आतंकियों घर में घुस कर मारने की खुली छूट देती है। सेना को खुली छूट मोदी ही दे सकते हैं।
प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी तो भाजपा पर असर के सवाल के जवाब में डा. पांडेय ने कहा कि प्रियंका नासमझ नहीं हैं। वह भी जानती है कि नरेंद्र मोदी जी काशी में पांच लाख वोटों से अधिक से जीतने जा रहे हैं। सभी काशीवासी बम-बम हैं। उन्होंने मोदी जी की तुलना रानी अहिल्या बाई से करते हुए कहा कि मोदी ने काशी के वैशिष्ठ को बढ़ाया है। एक आधुनिक भारत के रूप में उभारा है।
बार-बार ईवीएम पर सवाल खड़े करने के मामले में डा. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस, माया व अन्य नेता दोहरा चरित्र अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अगर वह जीते तो ईवीएम ठीक और भाजपा जीते तो ईवीएम को गाली देने लगते हैं।
पूर्वांचल की कई सीटों पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही नाम फाइल हो जाएंगे। हालांकि उन्होंने प्रत्याशियों के नाम बताने से परहेज किया। हां, इतना जरूर कहा कि पूर्वांचल में जो बाकी लोकसभा क्षेत्र हैं वहां पर कमल निशान ही होगा।
डा. पांडेय ने कहा कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो अखिलेश ने विकास कार्यों में खूब रोड़ा लगाया। हालांकि योगी सरकार आने के बाद सड़क, बिजली, पुल, स्वास्थ्य जैसे सभी सामाजिक कार्यों ने गति पकड़ी है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in