Archive | April 9th, 2019

मोदी सरकार की 5 साल की उपलब्धियां कांग्रेस के 55 साल पर भारी - डा. दिनेश शर्मा

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने केन्द्र की मोदी सरकार के काम काज व उपलब्धियों को कांग्रेस के 55 साल पर भारी बताया है। उन्होंने दो टूक कहा कि जो काम 5 साल में मोदी जी ने किया है कांग्रेस उतना काम 55 साल में भी नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। कैराना में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश में दो धाराए है एक जो राष्ट्रवाद की ओर जाती है, दूसरी ओर वह धारा है जिसमें लोग जाति और सम्प्रदाय के आधार पर वोट की राजनीति करते हैं। विरोधियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि देश में ऐसे लोग भी हैं जो भारत में रहने के बाद भी कश्मीर में दूसरे वजीरे आजम की बात करते हैं। यही लोग धारा 370 हटने पर काश्मीर के पाकिस्तान में चले जाने की धमकी भी देते हैं। ऐसे अराजक बयान देने वाले लोग जो देश को बांटना चाहते हैं वे दूसरी धारा के लोग हैं। हम उस धारा के लोग है जो देश को बनाना चाहते हैं, इसीलिए देश के प्रधानमंत्री ने अपना जीवन देश को संवारने में लगाया है। इसके पूर्व प्रधानमंत्री ने 15 वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। पिछली बार जनता ने श्री मोदी जी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्य के आधार पर वोट दिया था। पांच साल में प्रधानमंत्री मोदी ने जितना काम किया है कांग्रेस 55 साल में भी उतना काम नहीं कर पाई। मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ ही आपदा के समय राहत की व्यवस्था की है। यूपी में किसानों के 1 लाख तक के कर्ज की अदायगी भी सरकार ने की है। 12
उन्होंने कहा कि एक समय वह था जब किसान को यूरिया के लिए लाइन लगानी पडती थी पर आज बिना लाइन के ही नीम कोटेड यूरिया मिल जाता है। आज केन्द्र सरकार के काम के चलते समय का बदलाव ऐसा है कि घर बैठे बिजली का कनेक्शन व गैस का सिलेन्डर मिल जाता है। प्रधानमंत्री की मंशा है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत हो, हर घर में गैस, बिजली का कनेक्शन हो तथा हर घर में शौचालय हो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने व्यक्ति की छोटी-छेाटी जरूरतों को पूरा करने की व्यवस्था की है। चैधरी चरण सिंह को समाज में विशिष्ट स्थान रखने वाला नेता बताते हुए उन्होंने रालोद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का इशारों इशारों में कहा कि रैली में जिस प्रकार से वे पीछे की सीट पर पिछलग्गू बनकर बैठे दिखाई दिए हैं उससे चैधरी साहब के सम्मान को ठेस लगी है। अजीत सिंह ने अपनी दलबदलू स्वार्थपूर्ण राजनीति से अपने सम्मान को खोते हुए चैधरी साहब की गरिमा को भी चोट पहुचाई है।
उन्होंने केन्द्र में फिर मोदी सरकार के लिए जी जान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा ऐसा करके हम देश निर्माण के यज्ञ में अपनी आहूति देंगे। चुनाव में समय कम रह गया है इसलिए चैकीदार बनकर विपक्ष की साजिशों को सफल होने नहीं देना हैं। डा शर्मा ने कहा कि भाजपा हिन्दू-मुसलमान की बात नहीं करती है पर एक पूर्व मुख्यमंत्री ने अभी हाल में अल्पसंख्यक सम्प्रदाय विशेष से अपने पक्ष में वोट की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा नहीं कह सकते हैं पर यदि लोगों में क्रिया होती है तथा उस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करता है तो फिर देाष नहीं देना चाहिए। डा शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात का भरोसा है कि भाजपा प्रत्याशी को सभी सम्प्रदायों का वोट मिलेगा और पार्टी सबकी भलाई के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब स्व. हुकुम सिंह जी ने 343 ऐसे लोगों की सूची दी थी जो मुजफ्फरनगर व कैराना से पलायन कर गए थे। अब योगी जी की सरकार है जो लोग बाहर गए थे वे अब लौट कर यहां वापस आए हैं क्योंकि हम कानून की सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम जाति धर्म में नहीं बांटते हैं, लेकिन कोई अगर अपराध करेगा, अत्याचार अथवा अपराधी गिरोह चलाएगा तो योगी जी की सरकार बख्शने वाली नहीं हैं। यह हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में यहां से कोई पलायन नहीं होगा तथा कोई भी अपराधी सिर नहीं उठाने पाएगा। वर्तमान सरकार बिगडी हुई कानून व्यवस्था को पटरी पर ले आई है।
डा. शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि गन्ना किसान को पूरा भुगतान मिले तथा सरकार ने 62 हजार करोड़ का भुगतान करा भी दिया है। शेष धनराशि का भुगतान चुनाव समाप्त होते ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि गन्ना किसान को न केवल उचित मूल्य मिले बल्कि उसका समय से भुगतान भी हो। गन्ना मूल्य के बकाया के लिए सपा-बसपा सरकार को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने उनके समय का भुगतान भी कराया है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चैधरी वीरेंद्र सिंह, मृगांका सिंह, विधायक तेजपाल निर्वाण, प्रदेश महामंत्री विजय पाठक, प्रत्याशी प्रदीप चैधरी उपस्थित थे। बाद में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा बागपत लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह के रोड शो में शामिल हुए।

Comments (0)

मिलावटी गठबंधन और भ्रष्टाचारी कांग्रेस को जबाव देने के लिए जनता तैयार - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्र्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मंगलवार को राजा जनक की धरती सीतापुर में विपक्ष पर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी पदाधिकारी व युवा मोर्चे के उत्साही कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।20190409-144800
युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुये डा. पाण्डेय ने कांगे्रस की पूर्ववती सरकार पर निशाना साधा, वहीं सपा-बसपा गठबन्धन को मिलावटी बताकर तंज कसे। लहरपुर मे आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सरकार कायरों से भरी थी। बाटला हाउस कांड में आतंकवादियों की मौत पर कांगे्रस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंसू बहाये थे। कांगे्रस की हुकूमत में आतंकवादियों ने ताज होटल पर हमला किया, सैकड़ो लोगो की जाने गयी, पर कांग्रेस सरकार मे इतनी हिम्मत नही थी कि वह आतंकवादियों का मुकाबला कर सके, उस वक्त मनमोहन सरकार दूसरे देशो के सामने गिड़गिड़ा रही थी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकवादियो से निपटने के लिये ठोस नीति तैयार की है। उन्होने घर मे घुसकर आतंकियों को मौत की नीद सुलाया है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में देश को सुरक्षित करने और आतंकवादियों के विरूद्ध स्पष्ट नीति तैयार कर दी है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के डर से उत्तर प्रदेश के अन्दर सपा-बसपा एक हुए है। प्रदेश को खोखला करने वाले यह क्षेत्रीय राजनीतिक दल जाति, धर्म के नाम पर देश को बांटना चाहते है, पर उत्तर प्रदेश के लोग ऐसा नही होने देंगे। डा. पाण्डेय ने कहा कि देश मे मोदी की सुनामी चल रही है। इस लहर ने अब लहरपुर को अपने आगोश मे ले लिया है। मिलावटी गठबन्धन और भ्रष्टाचारी कांगे्रस को जवाब देने के लिये हिन्दुस्तान के करोड़ो लोग तैयार है।
प्रदेश अध्यक्ष डा. पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबो के जीवन स्तर को बदल दिया है। नौजवानो को रोजगार दिये, किसानो को उनकी फसल का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया है। नौ करोड़ लोगो को गैस सिलेण्डर भी दिये है। मोदी से किसान सम्मान निधि पाकर लाखो अन्नदाताओ के चेहरे खिल उठे हैं। गरीबो को उपचार और माताओ को धुएं से छुटकारा दिलाकर मोदी ने राष्ट्रवाद व अन्त्योदय की परिकल्पना को सार्थक बना दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने जनसमूह से हाथ उठवाकर भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा को कामयाब बनाने का संकल्प दिलाया तथा कहा कि इस विशाल जनसमूह को देखकर विश्वास हो गया है कि पार्टी प्रत्याशी की जीत तो आप लोगो ने सुनिश्चित कर दी है।

Comments (0)

नामांकन सभा को संबोधित किया

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सतीष महाना, जय कुमार सिंह (जैकी), प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई ने कानपुर से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचैरी की नामांकन सभा को संबोधित किया।
श्री कलराज मिश्र ने कहा कि कार्यकर्ताओ का इतना बड़ा जनसैलाब देख कर मै दावे के साथ बोलता हूं कि सत्यदेव पचैरी कानपुर से सांसद एवं नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। श्री मिश्रा ने कहा कि आज देश मे विपक्ष झूठ परोस रहा है और जनमानस को गुमराह करते हुए अनर्गल बयान दे रहा है कांग्रेस पर हमलावर होते हुए श्री मिश्र ने कहा इस देश मे जिस तरह की भाषा का प्रयोग कांग्रेस के मुखिया और उनकी टीम देश के प्रधानमंत्री के लिए कर रही है इसका जवाब उनको देश की जनता देगी। मोदी जी के राष्ट्रवादी कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी योजनाओं सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग घबरा गए है, आज भारत की पहचान पूरी दुनियां में शक्तिशाली देशी के रूप में बनी है और वो इस लिए संभव हुआ कि जब देश के प्रधामंत्री ने देश की सेना को खुली छूट दी जिसके परिणाम आप सबके सामने है आज आतंकवादी डरे हुए है। प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश महाना ने कहा कि देश की जनता ईमानदार चैकीदार को चुनेगी भ्रष्टाचारी युवराज को नही जो खुद जमानत पर है। श्री पचैरी के नामांकन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के सामाजिक लोगो ने भी नामांकन जलुस में अपनी उपस्थिति दर्ज की।
गगन भेदी नारों के संग जलूस कानपुर घंटाघर से नयागंज, बिरहाना रोड़, फूलबाग, मालरोड, बड़ा चैराहा होते हुए कचहरी पहुंचा वहाँ से भाजपा प्रत्यासी सत्यदेव पचैरी पैदल बड़े चैराहे से भारी हजूम के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

Comments (0)

विपक्ष के नेता चाहे जितना भी एक हो जाएं पर जनता मोदी जी के साथ - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 09 April 2019 by admin

पहली गोली हम नहीं चलायेंगे,लेकिन गोली चली तो गोली का जवाब गोला से देंगे मोदी जी के नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में हुई स्थापित सबका साथ सबका विकास,सबको सम्मान सबको स्थान
pic
लखनऊ 09 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने आज झांसी में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में मुक्ता काशी मंच से एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और कहा कि मोदी जी के पीएम बनने से पूरी दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है पिछड़े वर्गों के बीच से मोदी जी के रूप में आया हुआ व्यक्ति जब प्रधानमंत्री बनता है तो सबका साथ सबका विकास, सबको सम्मान सबको स्थान देने की बात करता है और भारत की प्रतिष्ठा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का काम करता है। कुंभ मेले में सफाई कर्मचारियों के चरण धोने का भी काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है, ऐसा सम्मान आज तक उन्हें किसी ने भी नहीं दिया है। मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थो को विकसित करने का कार्य किया गया है। आजादी के बाद से लगातार यह मांग थी कि पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का कार्य किया जाए तथा सामान्य वर्ग के गरीबों को भी आरक्षण का लाभ दिया जाए। मोदी जी के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया गया है और गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान किया गया है साथ ही पिछड़ों और दलितों के आरक्षण से कोई भी कटौती नहीं की गई है जिससे सबका साथ और सबका विकास प्रदर्शित होता है।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना का जिक्र किया। उन्होंने श्रम योगी मानधन योजना का भी जिक्र किया जिसके अंतर्गत 15000 से कम कमाने वाले लोग यदि 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच योजना का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें 60 वर्ष की आयु में 3000 रूपये की मासिक पेंशन प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि 2017 में जब उनकी सरकार बनी तो उन्होंने 86 लाख किसानों का 36000 करोड रुपए का कर्ज माफ करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश के किसानों को 2000 की तीन किस्तों में बीज खाद और सिंचाई के लिए बिना किसी भेदभाव के पैसा देने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी जो कहते हैं वह करते हैं।
विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि एसपी और बीएसपी सड़क, बिजली और कानून व्यवस्था पर मुद्दा नहीं बना रहे क्योंकि इन्हें मालूम है कि यह जो सड़क के नाम पर पैसा जारी करते थे उसे मिल कर खा जाते थे। बड़े-बड़े गुंडे और अपराधी थाने में बैठते थे और गरीब, किसान और व्यापारियों का उत्पीड़न करते थे। आज बदलाव आया है। आज गरीब आदमी को भी अपराधियों और भू-माफियाओं का डर नहीं लगता है और उसके खिलाफ शिकायत करने की उसकी हिम्मत होती है। जो लोग बेल पर घूम रहे हैं उन्हें 23 मई के बाद जेल जाना पड़ेगा। मोदी जी के नेतृत्व में सेना ने 1000-1000 किलो के बम अजहर मसूद की आतंकवादी पैदा करने वाली आतंक की फैक्ट्री पर गिराए थे लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस रो रहे हैं जिससे ऐसा लगता है की बम आतंकवादियों पर न गिरा कर सपा, बसपा और कांग्रेस के कार्यालय पर गिराए गए हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से लगता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का कहना है कि पहली गोली हम नहीं चलाएंगे लेकिन गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा। मोदी जी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से जवाब देने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी अठारह-अठारह घंटे काम करने वाले पी एम हैं, सपा और बसपा यदि एक भी सीट जीत गए तो कांग्रेस अध्यक्ष का सपोर्ट करेंगे जिन्हें 8 घंटे भी काम करने में डर लगता है। उन्होंने कहा कि 2014 में कोई भी कांग्रेसी मंदिर नहीं जाता था लेकिन आज यह मंदिर मंदिर भटक रहे हैं, अखिलेश यादव आज गंगा नहा रहे हैं, वे चाहे मंदिर जाएं, गंगा नहाए या कैलाश मानसरोवर जाएं मैं इनका विरोध नहीं करता लेकिन यह ऐसा इसलिए कर रहे हैं कि इन्हें लगता है की यदि राहुल गांधी मंदिर नहीं जाएंगे तो उन्हें इटली जाना पड़ेगा और यदि अखिलेश यादव गंगा में डुबकी नहीं लगाएंगे तो सैफई जाना पड़ेगा। उन्होंने गठबंधन को एक बिना दूल्हे वाली बारात बताया और कहा कि सपा बसपा और कांग्रेस बाद में तय करेंगे कि उनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा जबकि भाजपा का दूल्हा तय है। कांग्रेस ने 55 साल में देश को बर्बाद किया और सपा-बसपा ने 15 साल में प्रदेश को बर्बाद किया। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि नेता चाहे जितने भी एक हो जाएं पर जनता तो भाजपा के साथ ही है। भाजपा सरकार ने 5 साल में जो काम किया वह कांग्रेस 55 साल में नहीं कर पाई। उन्होंने इस चुनाव को देश को 5 साल आगे ले जाने वाला चुनाव नहीं बताया बल्कि कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में यह चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाएगा।

Comments (0)

भाजपा प्रतिनिधि मण्डल ने चुनाव आयोग से की सुश्री मायावती की शिकायत

Posted on 09 April 2019 by admin

लखनऊ 09 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मण्डल ने आज प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती द्वारा मुस्लिमों को एकतरफा गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के खिलाफ चुनाव आयोग से जन प्रतिनिधित्व अधिनियम भारतीय दण्ड संहिता व आदर्श चुनाव संहिता का खुले उल्लघन का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन प्रभारी जेपीएस राठौर और प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एमएलसी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव अधिकारी से मिले प्रतिनिधि मण्डल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन के माध्यम से चुनाव आयोग से सुश्री मायावती के विरूद्ध समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने और उनके भाषणों पर पूर्णता प्रतिबंध लगाने की मांग की है। img-20190409-wa0467
मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से संयुक्त रूप से वार्ता करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर एवं प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि पार्टी ने बसपा प्रमुख सुश्री मायावती के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि बसपा प्रमुख द्वारा आगे भी इसी प्रकार की भाषणबाजी करके चुनाव का महौल खराब करने व धार्मिक उन्माद फैलाने व मतदाताओं का धु्रवीकरण कराने की पूरी संभावना है इसलिए चुनाव आयोग तत्काल कदम उठाये।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन उ0प्र0 में अवसरवादी दलों का गठबंधन है जो जाति, धर्म और विद्वेश की राजनीति के साथ सत्ता हथियाना चाहते है। बसपा नेता जमीनी सच्चाई जानने के बाद हताश होकर ऐसे बयान दे रही है। उन्होंने कहा दलितों, शोषितो, वंचितों, गरीबों को वोट बैंक बनाकर हमेशा सत्ता में आने वाले ऐसे दलों का सच जनता जान गई है। उन्होंने कहा देश में एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प के साथ आमजन भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगा।
प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने कहा कि दलितों के नाम पर सियासत करने वाली मायावती अब दौलत की राजनीति कर रही हैं। बसपा प्रमुख को दलित हितो से कोई लेना-देना नहीं है। श्री सोनकर ने कहा कि दलित, शोषित, पीड़ित, वंचित बसपा प्रमुख की सच्चाई को जान चुका है इसीलिए 2014 के लोकसभा के चुनाव में प्रदेश में बसपा का खाता भी नहीं खुल सका। उन्होंने दावा किया एक बार फिर से जाति, धर्म और तुष्टीकरण के सहारे जीत का स्वप्न देख रही मायावती के हाथ हार ही लगेगी।
भाजपा प्रतिनिधि मण्डल में सर्वश्री अखिलेश अवस्थी, प्रशान्त सिंह अटल, नितिन माथुर, प्रखर मिश्रा, आशीष शास्त्री आदि शामिल थे।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in