Archive | April 3rd, 2019

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 03 April 2019 by admin

लखनऊ 03 अप्रैल 2019, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में बढ़े भारत के गौरव और लोककल्याण के कार्यो से प्रभावित होकर आज बससा-सपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष पार्टी की सदस्यता लेने वाले नेताओं ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में अपने समर्थकों को लेकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।05-1
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सांसद सुरेश पासी (कौशाम्बी), तिलोई (अमेठी) से कांग्रेस के दो बार विधायक रहे डा0 मुस्लिम और 2014 में कन्नौज लोकसभा से बसपा के प्रत्याशी रहे निर्मल तिवारी सहित प्रसिद्ध वालीवुड ऐक्टर मुकेश त्यागी भाजपा परिवार में शामिल हुए। इसके साथ ही बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चित्रकूट पं0 जगदीश प्रसाद गौतम, सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री देवरिया के नित्यानंद शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महामंत्री राजीव चैधरी (बुलन्दशहर), पूर्व महासचिव बसपा रामनरेश भारती (सीतापुर), सपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख कुसुम सिंह (प्रतापगढ़), कानपुर नगर निगम से बसपा पार्षद प्रदीप मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कपूर, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण गांधी, सपा से धर्मेश शर्मा, बसपा से अलीगढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमेश पाण्डेय, बसपा के अलीगढ़ ब्राहृाम भाई चारा कमेटी के पूर्व जिला संयोजक पंडित शिव प्रकाश पालीवाल, जोनल काॅडीनेटर आगरा अलीगढ़ मण्डल बसपा अजय शील गौतम, कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अलीगढ़ के शैलेन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी अलीगढ़ के अमित उपाध्याय, राजीव उपाध्याय व आर्दश भारद्वाज, अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेन्द्र कठेरिया (मैनपुरी) व वष्रिठ समाजसेवी गंगा शरण पाण्डेय देवरिया तथा प्रेमचद्र अग्निहोत्री (कानपुर) ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री मोहसिन रजा, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डा0 समीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहसंपर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments (0)

कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद के हवाले कर देने वाला है - योगी आदित्यनाथ

Posted on 03 April 2019 by admin

-कांग्रेस, सपा और बसपा ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है
-प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं

मेरठ/लखनऊ 03 अप्रैल 2019, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज मेरठ के होटल ब्राउरा में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का मतलब देश की अर्थव्यवस्था को चैपट कर देना, भारत के इंफ्राटेक्चर डेवलपमेंट के सभी कार्यों को रोक देना, देश की अंदर चल रही सभी विकास परियोजनाओं पर विराम लगा देना और राष्ट्र को आतंकवाद, अलगाववाद एवं उग्रवाद के हवाले कर देना है। योगी ने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है।
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 55 पेज के घोषणापत्र में 55 सालों के दौरान किए गए कार्यों को उजागर किया है। आपको याद होगा जवाहरलाल नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक गरीबी हटाने की बात करते रहे, लेकिन कुछ हो नहीं पाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के लिए कुछ करें।
योगी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में आए दिन नए घोटाले सामने आते थे, चीन हमारे देश की सीमा पारकर कई किमी. अंदर घुस आता था, पाकिस्तानी सेना हमारे सैनिकों के सिर काटकर ले जाती थी और हमारी सरकार मौन रहती थी। यह ऐसा वक्त था, जब पूरे देश में अविश्वास का माहौल व्याप्त था। सेना के शौर्य पर कोई संदेह नहीं कर सकता है, लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा ने सेना को संदेहास्पद बनाने की कोशिश की है।
योगी ने कहा कि एक वक्त था, जब प्रदेश के अंदर हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। आज हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हुई हैं। महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण हमें यह सुरक्षा मिली है। सुरक्षा के लिए महिलाएं प्रधानमंत्री को वोट दें।
योगी ने कहा कि इस चुनाव में प्रबुद्ध जनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह चुनाव देश को कहां ले जाना है, यह तय करेगा। हमें गौरव के साथ देश को आगे बढ़ाना है। आप प्रबुद्ध जन क्षेत्र में जाएं और लोगों को बताएं कि यह चुनाव देश के प्रधानमंत्री का है, देश के सम्मान का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में कॉमनवेल्थ गेम हुए थे, जिसमें 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ, जबकि कुम्भ मेले में मात्र 4000 करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं, जिसकी आज पूरे विश्व में चर्चा हो रही है।

Comments (0)

गरीबो का हक छीनने वालो की खैर नही जांच पूरी होने के बाद सब जेल के अंदर होंगे - केशव प्रसाद मौर्य

Posted on 03 April 2019 by admin

भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए मोदी का दोबारा आना जरूरी

मोदी सरकार में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का बढ़ा सम्मान

मोदी के खिलाफ बना गठबंधन लक्ष्यविहीन गठबंधन है

श्रावस्ती/लखनऊ 03 अप्रैल 2019, आज भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रावस्ती में विजयलक्ष्मी किसान सम्मेलन को संबोधित किया। श्रावस्ती से भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्र के पक्ष में जनमानस से वोटों देने की अपील भी की। श्री केशव प्रसाद ने कहा कि ये चुनाव केवल सांसद बनाने का चुनाव नहीं है बल्कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि विरोधी दलों का गठबंधन लक्ष्य विहीन गठबंधन है,श्री केशव ने कहा कि विरोधी दलों का लक्ष्य केवल मोदी जी को हटाना है, विरोधी दलों का लक्ष्य गरीबी हटाना नही, भ्रष्टाचार को समाप्त करना नही, आतंकवाद का अंत करना नही, बेरोजगारी के खिलाफ जंग छेड़ना नहीं बल्कि सिर्फ मोदी जी को हटाओ, यही विपक्षियों का लक्ष्य है।
श्री केशव प्रसाद जी ने कहा पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान क्या होता था ये किसी से छिपा नही है देश में 8 करोड़ से भी अधिक लोग फर्जी नामों से बेईमानी पूर्वक गरीबों, किसानों, नौजवानों के हक का एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक का पैसा हड़प लेते थे। तमाम बेईमानों के नाम से वेतन जा रहा था, पेंशन जा रही थी, गैस सिलेंडर ब्लैक में जा रहे थे, सब्सिडी का पैसा जा रहा था, आवास का पैसा जा रहा था लेकिन जब जांच की गई तो पता चला कि सच्चाई में यह लोग सिर्फ कागज पर थे, वास्तव में नहीं थे। जिनके पास यह पैसा जा रहा था वही लोग नाराज हैं, वही गठबंधन कर रहे हैं तथा जनता को गुमराह कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ भाजपा की सरकार आने के बाद जांच की जाएगी।
श्री केशव प्रसाद ने कहा कि बहुत से अपराधी बेल पर घूम रहे हैं ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए। यदि मोदी जी प्रधानमंत्री बनते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ जांच होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। श्री केशव कहा कि 23 मई को जब श्री मोदी जी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे तो शायद तिहाड़ जेल भी छोटी पड़ जाएगी और एक नई जेल बनवानी पड़े।

Comments (0)

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2019
M T W T F S S
« Mar   May »
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in